Wednesday, 13 May 2026 | 12:20 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रोज इस्तेमाल कर रहे हैं ये तकिया? बन सकता है दर्द और एलर्जी की बड़ी वजह, जानें कब चेंज करना सही

authorimg

Last Updated:

When to change pillow: अच्छी नींद के लिए सही तकिया चुनना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत या पुराना तकिया आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. समय रहते इसे बदलना कई समस्याओं से बचा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

तकिए की उम्र उसके मटेरियल पर निर्भर करती है.

हम अच्छी नींद पाने के लिए अक्सर महंगे गद्दे, आरामदायक बिस्तर और शांत कमरे पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक अहम चीज को नजरअंदाज कर देते हैं और वह है तकिया. रिसर्च के मुताबिक गलत या पुराना तकिया सिर्फ नींद की क्वालिटी ही खराब नहीं करता, बल्कि शरीर के पोश्चर और सांस से जुड़ी कई समस्याओं को भी बढ़ा सकता है. यही कारण है कि तकिए का सही चुनाव और समय पर उसे बदलना उतना ही जरूरी है जितना एक अच्छे गद्दे का होना. अगर तकिया सही सपोर्ट नहीं देता, तो इसका असर सीधे आपकी सेहत पर पड़ सकता है.

सबसे पहले बात करें पोश्चर की, तो हमारी रीढ़ की हड्डी स्वाभाविक रूप से सीधी स्थिति में रहने के लिए बनी होती है, खासकर सोते समय. यदि तकिया बहुत ऊंचा या बहुत पतला होता है, तो यह गर्दन को सही सहारा नहीं दे पाता, जिससे रीढ़ का संतुलन बिगड़ जाता है. इसका सीधा असर गर्दन और कंधों की मांसपेशियों पर पड़ता है, जिससे सुबह उठते ही दर्द, अकड़न या थकान महसूस हो सकती है. इसलिए ऐसा तकिया चुनना जरूरी है, जो आपकी गर्दन और सिर को सही पोजिशन में रखे, ताकि शरीर को पूरी तरह आराम मिल सके और नींद भी बेहतर हो.

तकिया कब बदलें?
तकिए को लंबे समय तक इस्तेमाल करने से उसमें धूल, पसीना, मृत त्वचा के कण और सूक्ष्म जीव जमा होने लगते हैं, जिन्हें डस्ट माइट्स कहा जाता है. ये एलर्जी, अस्थमा और आंखों में जलन जैसी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं. भले ही आप तकिए का कवर नियमित रूप से बदलते हों या उसे साफ करते हों, लेकिन अंदर की गंदगी पूरी तरह खत्म नहीं हो पाती. यही वजह है कि विशेषज्ञ हर 2 से 3 साल में तकिया बदलने की सलाह देते हैं.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
YRF ने नेटफ्लिक्स का ₹215 करोड़ का ऑफर ठुकराया:थिएटर में रिलीज होगी आलिया-शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’

February 24, 2026/
3:12 pm

YRF की स्पाई यूनिवर्स फिल्म “अल्फा” की प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स ने नेटफ्लिक्स का ₹215 करोड़ का स्ट्रीमिंग ऑफर रिजेक्ट...

सोलर प्लांट में तोड़फोड़, 475 प्लेटें क्षतिग्रस्त:सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज

March 31, 2026/
11:51 am

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देहरीपाल स्थित सोलर प्लांट में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।...

रजनीकांत की 'जेलर 2' में नहीं दिखेंगे शाहरुख:कैमियो ऑफर ठुकराया; बेटी सुहाना की 'किंग' पर फोकस, नहीं चाहते फिल्म से पहले बड़े पर्दे पर दिखें

April 7, 2026/
4:35 pm

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में कैमियो करने से मना कर दिया है। पिंकविला की...

महिला की हत्या और नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:डिंडौरी पुलिस ने कटनी से पकड़ा; पैदल ले जाकर कोर्ट में पेश किया

March 11, 2026/
2:32 pm

डिंडौरी जिले में महिला की हत्या और नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मुख्य आरोपी हरिओम चौधरी को शहपुरा पुलिस ने...

रूस 4 महीने तक पेट्रोल नहीं बेचेगा:1 अप्रैल से बैन शुरू; भारत पर कम, चीन-तुर्किये और ब्राजील पर ज्यादा असर

March 28, 2026/
4:22 am

रूस ने 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल निर्यात पर रोक का फैसला किया है। उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने...

UP Banda Heatwave Alert; Temperature Increase Reason

April 30, 2026/
5:36 am

यूपी के बांदा की चर्चा इन दिनों देश-दुनिया में है। कारण है, भीषण गर्मी। 27 अप्रैल को यहां का तापमान...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रोज इस्तेमाल कर रहे हैं ये तकिया? बन सकता है दर्द और एलर्जी की बड़ी वजह, जानें कब चेंज करना सही

authorimg

Last Updated:

When to change pillow: अच्छी नींद के लिए सही तकिया चुनना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत या पुराना तकिया आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. समय रहते इसे बदलना कई समस्याओं से बचा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

तकिए की उम्र उसके मटेरियल पर निर्भर करती है.

हम अच्छी नींद पाने के लिए अक्सर महंगे गद्दे, आरामदायक बिस्तर और शांत कमरे पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक अहम चीज को नजरअंदाज कर देते हैं और वह है तकिया. रिसर्च के मुताबिक गलत या पुराना तकिया सिर्फ नींद की क्वालिटी ही खराब नहीं करता, बल्कि शरीर के पोश्चर और सांस से जुड़ी कई समस्याओं को भी बढ़ा सकता है. यही कारण है कि तकिए का सही चुनाव और समय पर उसे बदलना उतना ही जरूरी है जितना एक अच्छे गद्दे का होना. अगर तकिया सही सपोर्ट नहीं देता, तो इसका असर सीधे आपकी सेहत पर पड़ सकता है.

सबसे पहले बात करें पोश्चर की, तो हमारी रीढ़ की हड्डी स्वाभाविक रूप से सीधी स्थिति में रहने के लिए बनी होती है, खासकर सोते समय. यदि तकिया बहुत ऊंचा या बहुत पतला होता है, तो यह गर्दन को सही सहारा नहीं दे पाता, जिससे रीढ़ का संतुलन बिगड़ जाता है. इसका सीधा असर गर्दन और कंधों की मांसपेशियों पर पड़ता है, जिससे सुबह उठते ही दर्द, अकड़न या थकान महसूस हो सकती है. इसलिए ऐसा तकिया चुनना जरूरी है, जो आपकी गर्दन और सिर को सही पोजिशन में रखे, ताकि शरीर को पूरी तरह आराम मिल सके और नींद भी बेहतर हो.

तकिया कब बदलें?
तकिए को लंबे समय तक इस्तेमाल करने से उसमें धूल, पसीना, मृत त्वचा के कण और सूक्ष्म जीव जमा होने लगते हैं, जिन्हें डस्ट माइट्स कहा जाता है. ये एलर्जी, अस्थमा और आंखों में जलन जैसी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं. भले ही आप तकिए का कवर नियमित रूप से बदलते हों या उसे साफ करते हों, लेकिन अंदर की गंदगी पूरी तरह खत्म नहीं हो पाती. यही वजह है कि विशेषज्ञ हर 2 से 3 साल में तकिया बदलने की सलाह देते हैं.

About the Author

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket