Wednesday, 25 Nov 2026 | 11:09 AM

Trending :

अनऑफिशियल टेस्ट, भारत-ए ने पहली पारी 452/6 पर डिक्लेयर की:श्रीलंका-ए के खिलाफ जुरेल-सुदर्शन के शतक, चमिका गुणशेखरा को 3 विकेट

श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-ए ने शुक्रवार को अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 452 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। गॉल में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन टी ब्रेक के बाद श्रीलंका-ए ने अपनी पहली पारी की शुरुआत कर दी। दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान ध्रुव जुरेल ने 215 गेंदों पर नाबाद 141 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं, पहले दिन साई सुदर्शन ने 175 गेंदों पर 132 रन की पारी खेली, जिसमें 19 चौके लगाए। साई और आयुष ने मजबूत शुरुआत दिलाई इंडिया-ए को साई सुदर्शन और आयुष पांडे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 गेंद में 78 रन जोड़े। इसके बाद साई ने ऋतुराज गायकवाड के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। इससे टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा। गायकवाड 22 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन के आउट होने के बाद शेख रशीद ने 113 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली और जुरेल के साथ मिलकर स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया। लोअर ऑर्डर में हर्ष दुबे ने 51 गेंदों पर 30 रन बनाए, जबकि सारांश जैन 3 रन बनाकर नाबाद लौटे। चमिका गुणशेखरा ने 3 विकेट लिए श्रीलंका-ए की ओर से चमिका गुणशेखरा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 18.4 ओवर में 84 रन देकर 3 विकेट लिए। दिलुम सुदीरा ने 37 ओवर में 143 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि रविंदु फर्नांडो को 1 सफलता मिली। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आकिब नबी डार। श्रीलंका-ए: पावंथा वीरसिंघे, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, आशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, अंजलो मैथ्यूज फर्नांडो, कविंदु पथिरत्ने, दुलाज समुधिता, चमिका गुणशेखरा, दिलुम सुदीरा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर ने नहीं किया हमला:वायरल वीडियो अपकमिंग प्रोजेक्ट की ट्रेनिंग का है

September 10, 2026/
9:20 am

कन्नड़ एक्टर किरण राज ने बताया कि वायरल वीडियो में शेर ने उन पर हमला नहीं किया था। वह घायल...

राजेश शर्मा की हेल्थ पर 'फौजी' की टीम की सफाई:कहा- उन्हें सेट पर कीड़े ने काटा, इसकी जानकारी नहीं; अक्षय कुमार ने जताई चिंता

July 10, 2026/
11:20 am

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग कर रहे एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद सामने आई रिपोर्ट्स पर...

BJP Wins 128 Seats With Less Than 30k Margin in Bengal

May 6, 2026/
2:19 am

नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता बनर्जी से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव...

SC बोला-पुलिसकर्मियों का आरोपियों के फोटो-वीडियो अपलोड करना चिंताजनक:यह निष्पक्ष सुनवाई के लिए खतरा, इससे आरोपी की इमेज खराब होती है

March 21, 2026/
4:48 pm

सुप्रीम कोर्ट ने मोबाइल से शूट वीडियो-फोटो को तुरंत सोशल मीडिया पर अपलोड करने के ट्रेंड पर कड़ी चिंता जताई...

Instagram Meta Notice: Child Abuse Content Blocked

July 5, 2026/
12:33 pm

नई दिल्ली17 मिनट पहले कॉपी लिंक इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों...

श्योपुर में आंधी-बारिश से बदला मौसम:पकी फसलों को होगा नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी

March 20, 2026/
4:39 pm

श्योपुर जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तेज आंधी के साथ...

इमली चटनी रेसिपी

May 18, 2026/
4:06 pm

18 मई 2026 को 16:06 IST पर अद्यतन किया गया इमली की चटनी रेसिपी: गर्मियों में अगर आप समोसे, कचौड़ी,...

राजनीति

अनऑफिशियल टेस्ट, भारत-ए ने पहली पारी 452/6 पर डिक्लेयर की:श्रीलंका-ए के खिलाफ जुरेल-सुदर्शन के शतक, चमिका गुणशेखरा को 3 विकेट

अनऑफिशियल टेस्ट, भारत-ए ने पहली पारी 452/6 पर डिक्लेयर की:श्रीलंका-ए के खिलाफ जुरेल-सुदर्शन के शतक, चमिका गुणशेखरा को 3 विकेट

श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-ए ने शुक्रवार को अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 452 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। गॉल में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन टी ब्रेक के बाद श्रीलंका-ए ने अपनी पहली पारी की शुरुआत कर दी। दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान ध्रुव जुरेल ने 215 गेंदों पर नाबाद 141 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं, पहले दिन साई सुदर्शन ने 175 गेंदों पर 132 रन की पारी खेली, जिसमें 19 चौके लगाए। साई और आयुष ने मजबूत शुरुआत दिलाई इंडिया-ए को साई सुदर्शन और आयुष पांडे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 गेंद में 78 रन जोड़े। इसके बाद साई ने ऋतुराज गायकवाड के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। इससे टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा। गायकवाड 22 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन के आउट होने के बाद शेख रशीद ने 113 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली और जुरेल के साथ मिलकर स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया। लोअर ऑर्डर में हर्ष दुबे ने 51 गेंदों पर 30 रन बनाए, जबकि सारांश जैन 3 रन बनाकर नाबाद लौटे। चमिका गुणशेखरा ने 3 विकेट लिए श्रीलंका-ए की ओर से चमिका गुणशेखरा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 18.4 ओवर में 84 रन देकर 3 विकेट लिए। दिलुम सुदीरा ने 37 ओवर में 143 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि रविंदु फर्नांडो को 1 सफलता मिली। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आकिब नबी डार। श्रीलंका-ए: पावंथा वीरसिंघे, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, आशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, अंजलो मैथ्यूज फर्नांडो, कविंदु पथिरत्ने, दुलाज समुधिता, चमिका गुणशेखरा, दिलुम सुदीरा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket