Thursday, 24 Sep 2026 | 04:50 AM

Trending :

Anil Kumar Rastogi Clarifies PM Modi Ignore Row

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वायरल वीडियो में पीएम मोदी एक्टर की ओर हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन रस्तोगी हाथ मिलाए बिना आगे बढ़ जाते हैं।

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित सीनियर एक्टर अनिल कुमार रस्तोगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो को लेकर दावा किया गया कि मंगलवार को पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजरअंदाज कर दिया।

हालांकि, इस वीडियो को लेकर अनिल कुमार रस्तोगी ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी उम्र की वजह से यह चूक हो गई।

दरअसल, वीडियो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनिल रस्तोगी सम्मान लेने के लिए मंच की ओर जाते दिखाई देते हैं। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी ओर हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन रस्तोगी हैंडशेक किए बिना आगे बढ़ जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने इसे पीएम मोदी को इग्नोर करना बताया।

एक यूजर की पोस्ट।

एक यूजर की पोस्ट।

वीडियो वायरल होने पर सफाई दी

वीडियो वायरल होने के बाद अनिल रस्तोगी ने खुद सोशल मीडिया पर सफाई दी। एक पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए उन्होंने लिखा, “जो लोग मजाक बना रहे हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि मेरी उम्र 80 साल से ज्यादा है। यह मेरी उम्र की वजह से हुई एक चूक थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और मेरा मानना है कि देश का नेतृत्व करने के लिए वह सबसे बेहतर विकल्प हैं।”

अनिल रस्तोगी की पोस्ट।

अनिल रस्तोगी की पोस्ट।

कला और विज्ञान के क्षेत्र में अनिल रस्तोगी के योगदान के लिए उन्हें इस साल पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है।

कौन हैं अनिल रस्तोगी

बता दें कि डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी थिएटर और फिल्मों की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है और वैज्ञानिक के रूप में भी काम किया है। वे सीएसआईआर के प्रतिष्ठित संस्थान सीडीआरआई, लखनऊ में बायोकेमेस्ट्री विभाग के प्रमुख (हेड) रह चुके हैं और एक वैज्ञानिक के रूप में भी लंबी सेवा दे चुके हैं।

अनिल रस्तोगी ने फिल्म 'इश्कजादे' में अर्जुन कपूर के दादा का किरदार निभाया था।

अनिल रस्तोगी ने फिल्म ‘इश्कजादे’ में अर्जुन कपूर के दादा का किरदार निभाया था।

75 से ज्यादा फिल्मों में दिखे

फिल्मी करियर की बात करें तो अनिल कुमार रस्तोगी ‘इश्कजादे’, ‘मुल्क’, ‘रेड’ और ‘थप्पड़’ जैसी 75 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 14 वेब सीरीज और विभिन्न टीवी धारावाहिकों के करीब 500 एपिसोड में काम किया है। वे 99 नाटकों के लगभग एक हजार मंचन कर चुके हैं।

अनिल रस्तोगी ने वेब सीरीज 'आश्रम' में मुख्यमंत्री (सुंदर लाल) की भूमिका निभाई थी।

अनिल रस्तोगी ने वेब सीरीज ‘आश्रम’ में मुख्यमंत्री (सुंदर लाल) की भूमिका निभाई थी।

कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। डॉ. अनिल रस्तोगी को यश भारती-2017, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2023, पाटलिपुत्र लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2024, अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय शलाका सम्मान-2026 और कालिदास सम्मान मिल चुका है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी की हत्या:19 साल की बेटी के सामने लुटेरे ने पिता को गोली मारी

August 23, 2026/
10:46 am

अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी सुरेश पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना टेनेसी राज्य के जैक्सन...

सरकार बोली-जेट फ्यूल में एथेनॉल मिलाने का कोई प्लान नहीं:केजरीवाल के दावे को गलत बताया, मंत्री बोले- अफवाह फैलाकर यात्रियों को न डराएं

August 6, 2026/
4:03 pm

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने स्पष्ट किया कि एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी ATF में एथेनॉल मिलाने की...

रतलाम में RCL का फाइनल आज:खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगा मुकाबला; मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे शामिल

April 11, 2026/
8:51 am

रतलाम के नेहरु स्टेडियम में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में चल रही रतलाम चैंपियन लीग (RCL) का फायनल...

शख्स ने गोली मारकर आत्महत्या की:पुलिस ने पिस्टल के लाइसेंस और कारणों की जांच शुरू की

April 2, 2026/
10:14 pm

नरसिंहपुर जिले के सालीचौका क्षेत्र में गुरुवार शाम को 42 वर्षीय अनुपम राय ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना...

अमेरिका ने वर्ल्ड कप को बनाया ‘एंटरटेनमेंट पैकेज’:फुटबॉल का अमेरिकी मेकओवर, कई मेगा कॉन्सर्ट; मशहूर हस्तियों से प्रमोशन

June 10, 2026/
5:51 pm

पीढ़ियों से, फुटबॉल ने दुनिया भर में अपनी सादगी और जुनून के दम पर खुद को स्थापित किया है। यह...

गैस किल्लत: 42° में कतारें, भट्ठियों पर बन रहा खाना:रायसेन में शादियों के सीजन में बढ़ी मांग, परिजन घंटों इंतजार को मजबूर

April 18, 2026/
3:15 pm

रायसेन में 42 डिग्री तापमान और शादी सीजन के चलते गैस सिलेंडर की भारी किल्लत सामने आ रही है। शनिवार...

राहुल बोले- विपक्ष का नेता रबर स्टैंप नहीं:CBI डायरेक्टर सिलेक्शन पर असहमति, पीएम के घर डेढ़ घंटे बैठक; कहा- उम्मीदवारों की डिटेल नहीं दी

May 13, 2026/
12:36 am

राहुल गांधी ने मंगलवार को पीएम आवास पर हुई मीटिंग में नए CBI डायरेक्टर के सिलेक्शन पर अपनी असहमति दी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Anil Kumar Rastogi Clarifies PM Modi Ignore Row

Anil Kumar Rastogi Clarifies PM Modi Ignore Row

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वायरल वीडियो में पीएम मोदी एक्टर की ओर हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन रस्तोगी हाथ मिलाए बिना आगे बढ़ जाते हैं।

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित सीनियर एक्टर अनिल कुमार रस्तोगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो को लेकर दावा किया गया कि मंगलवार को पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजरअंदाज कर दिया।

हालांकि, इस वीडियो को लेकर अनिल कुमार रस्तोगी ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी उम्र की वजह से यह चूक हो गई।

दरअसल, वीडियो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनिल रस्तोगी सम्मान लेने के लिए मंच की ओर जाते दिखाई देते हैं। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी ओर हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन रस्तोगी हैंडशेक किए बिना आगे बढ़ जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ यूजर्स ने इसे पीएम मोदी को इग्नोर करना बताया।

एक यूजर की पोस्ट।

एक यूजर की पोस्ट।

वीडियो वायरल होने पर सफाई दी

वीडियो वायरल होने के बाद अनिल रस्तोगी ने खुद सोशल मीडिया पर सफाई दी। एक पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए उन्होंने लिखा, “जो लोग मजाक बना रहे हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि मेरी उम्र 80 साल से ज्यादा है। यह मेरी उम्र की वजह से हुई एक चूक थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और मेरा मानना है कि देश का नेतृत्व करने के लिए वह सबसे बेहतर विकल्प हैं।”

अनिल रस्तोगी की पोस्ट।

अनिल रस्तोगी की पोस्ट।

कला और विज्ञान के क्षेत्र में अनिल रस्तोगी के योगदान के लिए उन्हें इस साल पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है।

कला और विज्ञान के क्षेत्र में अनिल रस्तोगी के योगदान के लिए उन्हें इस साल पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है।

कौन हैं अनिल रस्तोगी

बता दें कि डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी थिएटर और फिल्मों की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है और वैज्ञानिक के रूप में भी काम किया है। वे सीएसआईआर के प्रतिष्ठित संस्थान सीडीआरआई, लखनऊ में बायोकेमेस्ट्री विभाग के प्रमुख (हेड) रह चुके हैं और एक वैज्ञानिक के रूप में भी लंबी सेवा दे चुके हैं।

अनिल रस्तोगी ने फिल्म 'इश्कजादे' में अर्जुन कपूर के दादा का किरदार निभाया था।

अनिल रस्तोगी ने फिल्म ‘इश्कजादे’ में अर्जुन कपूर के दादा का किरदार निभाया था।

75 से ज्यादा फिल्मों में दिखे

फिल्मी करियर की बात करें तो अनिल कुमार रस्तोगी ‘इश्कजादे’, ‘मुल्क’, ‘रेड’ और ‘थप्पड़’ जैसी 75 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 14 वेब सीरीज और विभिन्न टीवी धारावाहिकों के करीब 500 एपिसोड में काम किया है। वे 99 नाटकों के लगभग एक हजार मंचन कर चुके हैं।

अनिल रस्तोगी ने वेब सीरीज 'आश्रम' में मुख्यमंत्री (सुंदर लाल) की भूमिका निभाई थी।

अनिल रस्तोगी ने वेब सीरीज ‘आश्रम’ में मुख्यमंत्री (सुंदर लाल) की भूमिका निभाई थी।

कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। डॉ. अनिल रस्तोगी को यश भारती-2017, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2023, पाटलिपुत्र लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2024, अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय शलाका सम्मान-2026 और कालिदास सम्मान मिल चुका है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket