Tuesday, 24 Nov 2026 | 08:33 AM

Trending :

अर्जुन कपूर की बहन का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू:अंशुला कपूर की मेहंदी में पहुंचे सोनम, जाह्नवी और वरुण समेत कई स्टार्स

फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर कल यानी 6 जुलाई को शादी कर रही हैं। वे अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी करेंगी। शादी से पहले उनके घर पर प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो गई हैं। माता की चौकी के बाद अंशुला की मेहंदी सेरेमनी रखी गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अपनी मेहंदी के लिए अंशुला ने पारंपरिक पीले या हरे रंग के बजाय टिल ब्लू कलर का डिजाइनर लहंगा चुना। इस फंक्शन में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ। देखें मेहंदी रस्म की तस्वीरें.… फंक्शन में शामिल हुआ पूरा कपूर परिवार
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मेहंदी सेरेमनी के दौरान पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया। इस पारिवारिक मिलन में दूल्हा-दुल्हन के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। फंक्शन में अंशुला के पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर मेहमानों का स्वागत करते दिखे। उनके अलावा सोनम कपूर, खुशी कपूर, महीप कपूर और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी इस जश्न का हिस्सा बने। कार्यक्रम में काफी संगीत और डांस भी हुआ। मेहंदी के लिए चुना खास गुजराती पटोला लहंगा
अंशुला कपूर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता का डिजाइन किया हुआ टिल ब्लू कलर का कस्टमाइज्ड लहंगा पहना। इस लहंगे का डिजाइन गुजरात के पारंपरिक पटोला प्रिंट से प्रेरित है। स्कर्ट पर बारीक पटोला मोटिफ्स के साथ मिरर वर्क किया गया है। लहंगे के बॉर्डर पर एंटीक गोल्ड एम्ब्रॉयडरी है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा लिया, जिस पर ज्योमेट्रिक पैटर्न, मिरर वर्क और टैसल्स लगे हुए हैं। ब्लाउज पर व्हाइट पोल्का-डॉट डिटेलिंग और गले पर हैवी कढ़ाई की गई है। पारंपरिक पोल्की छोड़कर पहनी फिरोजी ज्वेलरी
अपने ब्राइडल लुक को अलग बनाने के लिए अंशुला ने पारंपरिक पोल्की ज्वेलरी को छोड़कर ‘आम्रपाली ज्वेल्स’ की फिरोजी (टर्कोइज) ज्वेलरी चुनी। उन्होंने मोतियों वाले हैवी फिरोजी नेकलेस के साथ मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स और अंगूठियां पहनीं। उनका मेकअप बिल्कुल नेचुरल और फ्रेश रखा गया था, जिसमें न्यूड पिंक लिपस्टिक शामिल थी। बालों को सॉफ्ट वेव्स लुक देकर आधा खुला छोड़ा गया था, जिसमें पीछे की तरफ गहरे गुलाबी रंग का फ्लोरल गजरा लगाया गया था। यह गजरा उनके नीले लहंगे के साथ अलग ही दिख रहा था। माता की चौकी से हुई थी फंक्शन की शुरुआत
मेहंदी सेरेमनी से पहले अंशुला के घर पर पारंपरिक माता की चौकी का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन में अंशुला ने पंजाबी कारीगरी को दिखाते हुए चमकीले फुल्कारी दुपट्टे के साथ बेज-गोल्ड कलर का हैवी लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने क्लासिक कुंदन ज्वेलरी कैरी की थी, जिसमें गले का हार, झुमके और मांग टीका शामिल थे। माता की चौकी के लिए उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया था और सैटिन फिनिश मेकअप चुना था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गांधी सागर में चीतों 'प्रभास-पावक' का एक साल पूरा:नए माहौल में ढले, हाईटेक निगरानी में सुरक्षित और स्वस्थ

April 21, 2026/
9:14 am

मन्दसौर जिले के गांधी सागर अभयारण्य से वन्यजीव संरक्षण की एक ऐतिहासिक और उत्साहजनक खबर सामने आई है। यहां बसे...

केंद्रीय मंत्री बंदी के बेटे की गिरफ्तारी पर रोक नहीं:POCSO केस में कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला टाला; नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

May 16, 2026/
2:19 am

तेलंगाना हाईकोर्ट ने POCSO केस में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी बागीरथ की गिरफ्तारी पर रोक नहीं...

पिता की सलाह पर क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी:बोले- दुविधा में था बेटा, हमने कहा- दबाव में मत आओ; टी-20 वर्ल्डकप में अर्धशतक बनाया

March 11, 2026/
9:07 am

भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अमृतसर के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी ने अहम...

PBKS vs DC IPL 2026: Playoff Race Heats Up

May 11, 2026/
6:53 am

41 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में सोमवार को 55वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच...

40-Year-Old Green House Stands Strong in Nuwakot

September 1, 2026/
1:05 pm

काठमांडू 1 मिनट पहले कॉपी लिंक नेपाल में त्रिशूली नदी की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। तेज बहाव में कई...

दिल्ली पासिंग पुलिस लिखी कार से पकड़ाई शराब:हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस, ड्राइवर को बाहर निकाला, कार में देखा 9 पेटी शराब मिली

April 22, 2026/
4:30 pm

सागर जिले की गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने दिल्ली पासिंग कार से अवैध शराब बरामद की है। मामले में एक आरोपी...

अक्षय कुमार बोले- इमेज के लिए नहीं करता देशभक्ति फिल्में:पासपोर्ट सिर्फ एक कागज है; फिल्में फ्लॉप होने पर कनाडा जाने का फैसला किया था

March 15, 2026/
5:15 pm

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अपनी कनाडाई नागरिकता पर खुलकर बात की है। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अक्षय ने बताया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अर्जुन कपूर की बहन का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू:अंशुला कपूर की मेहंदी में पहुंचे सोनम, जाह्नवी और वरुण समेत कई स्टार्स

अर्जुन कपूर की बहन का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू:अंशुला कपूर की मेहंदी में पहुंचे सोनम, जाह्नवी और वरुण समेत कई स्टार्स

फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर कल यानी 6 जुलाई को शादी कर रही हैं। वे अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी करेंगी। शादी से पहले उनके घर पर प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो गई हैं। माता की चौकी के बाद अंशुला की मेहंदी सेरेमनी रखी गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अपनी मेहंदी के लिए अंशुला ने पारंपरिक पीले या हरे रंग के बजाय टिल ब्लू कलर का डिजाइनर लहंगा चुना। इस फंक्शन में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ। देखें मेहंदी रस्म की तस्वीरें.… फंक्शन में शामिल हुआ पूरा कपूर परिवार
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मेहंदी सेरेमनी के दौरान पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया। इस पारिवारिक मिलन में दूल्हा-दुल्हन के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। फंक्शन में अंशुला के पिता बोनी कपूर और भाई अर्जुन कपूर मेहमानों का स्वागत करते दिखे। उनके अलावा सोनम कपूर, खुशी कपूर, महीप कपूर और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी इस जश्न का हिस्सा बने। कार्यक्रम में काफी संगीत और डांस भी हुआ। मेहंदी के लिए चुना खास गुजराती पटोला लहंगा
अंशुला कपूर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता का डिजाइन किया हुआ टिल ब्लू कलर का कस्टमाइज्ड लहंगा पहना। इस लहंगे का डिजाइन गुजरात के पारंपरिक पटोला प्रिंट से प्रेरित है। स्कर्ट पर बारीक पटोला मोटिफ्स के साथ मिरर वर्क किया गया है। लहंगे के बॉर्डर पर एंटीक गोल्ड एम्ब्रॉयडरी है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा लिया, जिस पर ज्योमेट्रिक पैटर्न, मिरर वर्क और टैसल्स लगे हुए हैं। ब्लाउज पर व्हाइट पोल्का-डॉट डिटेलिंग और गले पर हैवी कढ़ाई की गई है। पारंपरिक पोल्की छोड़कर पहनी फिरोजी ज्वेलरी
अपने ब्राइडल लुक को अलग बनाने के लिए अंशुला ने पारंपरिक पोल्की ज्वेलरी को छोड़कर ‘आम्रपाली ज्वेल्स’ की फिरोजी (टर्कोइज) ज्वेलरी चुनी। उन्होंने मोतियों वाले हैवी फिरोजी नेकलेस के साथ मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स और अंगूठियां पहनीं। उनका मेकअप बिल्कुल नेचुरल और फ्रेश रखा गया था, जिसमें न्यूड पिंक लिपस्टिक शामिल थी। बालों को सॉफ्ट वेव्स लुक देकर आधा खुला छोड़ा गया था, जिसमें पीछे की तरफ गहरे गुलाबी रंग का फ्लोरल गजरा लगाया गया था। यह गजरा उनके नीले लहंगे के साथ अलग ही दिख रहा था। माता की चौकी से हुई थी फंक्शन की शुरुआत
मेहंदी सेरेमनी से पहले अंशुला के घर पर पारंपरिक माता की चौकी का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन में अंशुला ने पंजाबी कारीगरी को दिखाते हुए चमकीले फुल्कारी दुपट्टे के साथ बेज-गोल्ड कलर का हैवी लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने क्लासिक कुंदन ज्वेलरी कैरी की थी, जिसमें गले का हार, झुमके और मांग टीका शामिल थे। माता की चौकी के लिए उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया था और सैटिन फिनिश मेकअप चुना था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket