Monday, 12 Oct 2026 | 11:40 PM

Trending :

EXCLUSIVE

आलिया भट्ट की दोस्त आकांक्षा रंजन ने शादी की:उसी तारीख पर रचाई शादी जब डेटिंग शुरू की थी; संगीत में आलिया ने किया डांस

अभिनेत्री आकांक्षा रंजन और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुंबई में उनके घर के गार्डन में यह शादी हुई, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। दोनों ने ठीक चार साल पहले इसी तारीख को एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। सोशल मीडिया पर आकांक्षा ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस शादी से जुड़ी संगीत सेरेमनी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आकांक्षा की करीबी दोस्त और अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म ‘कल हो ना हो’ के गाने ‘माही वे’ पर डांस करती दिख रही हैं। देखें शादी की तस्वीरें… उसी तारीख को शादी जब डेटिंग शुरू की थी
आकांक्षा और शरण की शादी का यह फंक्शन मुंबई में उनके घर पर शाम को सनसेट के समय हुआ। दोनों ने अपनी शादी के लिए वही तारीख चुनी, जिस दिन चार साल पहले उनका रिलेशनशिप शुरू हुआ था। शादी के लिए आकांक्षा ने गोल्डन बॉर्डर वाली ऑरेंज कलर की साड़ी और गोल्डन ब्लाउज पहना था। वहीं, शरण शर्मा ऑफ-व्हाइट कलर के बंदगला सूट में नजर आए। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए आकांक्षा ने लिखा कि तू ना हो तो घर घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता। संगीत सेरेमनी में आलिया भट्ट का डांस
शादी से पहले शुक्रवार को कपल की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टेज पर शाह रुख खान की फिल्म ‘कल हो ना हो’ के गाने ‘माही वे’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। आलिया ने इस फंक्शन के लिए पर्पल कलर की सिल्क साड़ी और मैचिंग कोरसेट-स्टाइल ब्लाउज पहना था। उनके साथ परफॉर्मेंस में आकांक्षा की बड़ी बहन अनुष्का रंजन और उनके पति आदित्य सील भी शामिल हुए। ये सेलेब्स हुए आकांक्षा की संगीत सेरेमनी में शामिल- फिल्मी सितारों ने दी कपल को बधाई
शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने कपल को शुभकामनाएं दी हैं। आलिया भट्ट ने कमेंट सेक्शन में सन इमोजी पोस्ट किए। वहीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘क्यूटीज, लव यू ऑल’। अभिनेता अंगद बेदी ने शरण शर्मा को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि नए शादीशुदा जोड़े को भगवान आशीर्वाद दे, शारी अब कोई टार्टन नहीं। उन्होंने आकांक्षा को बधाई देते हुए एक लंबी और अच्छी क्रिकेट जैसी पारी की शुभकामनाएं दीं। कौन हैं आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा उन्होंने फिल्म ‘गिल्टी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ में भी नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव, राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं शरण शर्मा बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर हैं। उन्होंने जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ से बतौर डायरेक्टर अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
HDFC Bank Top Gainer; Reliance, Airtel Market Cap Rise

July 12, 2026/
3:21 pm

मुंबई28 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते उतार-चढ़ाव के बीच देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों...

पाक राष्ट्रपति जरदारी बोले- हम यहां हिंदुओं को झेलते हैं:जावेद अख्तर भड़के, कहा- खुद भुट्टो से शादी कर सुर्खियों में आए; ट्रोलर्स को भी फटकारा

August 17, 2026/
10:40 am

भारतीय डायलॉग राइटर और गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के उस बयान पर भड़क गए,...

arw img

May 6, 2026/
9:40 pm

X गर्मी में ये 5 गलतियां कर रही हैं आपकी सेहत खराब, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें   Summer Health Tips:...

Follow Pakistan vs Australia live. (AFP Photo)

June 5, 2026/
5:35 am

आखरी अपडेट:05 जून, 2026, 05:33 IST उच्च सदन में दोनों मंत्रियों का कार्यकाल 21 जून को समाप्त होने वाला है।...

थलपति विजय की शादी टूटने की कगार पर:पत्नी ने कोर्ट में कहा- विजय का 5 साल से अफेयर चल रहा; 20 अप्रैल को अगली सुनवाई

March 7, 2026/
4:38 pm

तमिल एक्टर थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने चेंगलपट्टू जिला अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है।...

तस्वीर का विवरण

July 4, 2026/
8:32 pm

सामग्री: 1 कप मूंग दाल, 2 कप दही, 1-2 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, 1 बड़ा जीरा, 1 चुटकी हींग,...

बेन स्टोक्स के शानदार क्रिकेट करियर पर एक नजर:टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाकर रिटायर हुए स्टोक्स

July 1, 2026/
3:24 pm

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आलिया भट्ट की दोस्त आकांक्षा रंजन ने शादी की:उसी तारीख पर रचाई शादी जब डेटिंग शुरू की थी; संगीत में आलिया ने किया डांस

आलिया भट्ट की दोस्त आकांक्षा रंजन ने शादी की:उसी तारीख पर रचाई शादी जब डेटिंग शुरू की थी; संगीत में आलिया ने किया डांस

अभिनेत्री आकांक्षा रंजन और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुंबई में उनके घर के गार्डन में यह शादी हुई, जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। दोनों ने ठीक चार साल पहले इसी तारीख को एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। सोशल मीडिया पर आकांक्षा ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस शादी से जुड़ी संगीत सेरेमनी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आकांक्षा की करीबी दोस्त और अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म ‘कल हो ना हो’ के गाने ‘माही वे’ पर डांस करती दिख रही हैं। देखें शादी की तस्वीरें… उसी तारीख को शादी जब डेटिंग शुरू की थी
आकांक्षा और शरण की शादी का यह फंक्शन मुंबई में उनके घर पर शाम को सनसेट के समय हुआ। दोनों ने अपनी शादी के लिए वही तारीख चुनी, जिस दिन चार साल पहले उनका रिलेशनशिप शुरू हुआ था। शादी के लिए आकांक्षा ने गोल्डन बॉर्डर वाली ऑरेंज कलर की साड़ी और गोल्डन ब्लाउज पहना था। वहीं, शरण शर्मा ऑफ-व्हाइट कलर के बंदगला सूट में नजर आए। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए आकांक्षा ने लिखा कि तू ना हो तो घर घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता। संगीत सेरेमनी में आलिया भट्ट का डांस
शादी से पहले शुक्रवार को कपल की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्टेज पर शाह रुख खान की फिल्म ‘कल हो ना हो’ के गाने ‘माही वे’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। आलिया ने इस फंक्शन के लिए पर्पल कलर की सिल्क साड़ी और मैचिंग कोरसेट-स्टाइल ब्लाउज पहना था। उनके साथ परफॉर्मेंस में आकांक्षा की बड़ी बहन अनुष्का रंजन और उनके पति आदित्य सील भी शामिल हुए। ये सेलेब्स हुए आकांक्षा की संगीत सेरेमनी में शामिल- फिल्मी सितारों ने दी कपल को बधाई
शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने कपल को शुभकामनाएं दी हैं। आलिया भट्ट ने कमेंट सेक्शन में सन इमोजी पोस्ट किए। वहीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘क्यूटीज, लव यू ऑल’। अभिनेता अंगद बेदी ने शरण शर्मा को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि नए शादीशुदा जोड़े को भगवान आशीर्वाद दे, शारी अब कोई टार्टन नहीं। उन्होंने आकांक्षा को बधाई देते हुए एक लंबी और अच्छी क्रिकेट जैसी पारी की शुभकामनाएं दीं। कौन हैं आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा उन्होंने फिल्म ‘गिल्टी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ में भी नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव, राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं शरण शर्मा बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर हैं। उन्होंने जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ से बतौर डायरेक्टर अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket