Tuesday, 06 Oct 2026 | 05:18 PM

Trending :

EXCLUSIVE

'एक्स बॉयफ्रेंड के चलते पीरियड्स में शर्म आती थी':एक्ट्रेस अनुपमा बोलीं- पहले 11 बच्चे चाहती थीं, अभी एक भी नहीं चाहिए

साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने हाल ही में अपने अतीत के एक नार्सिसिस्टिक दुर्व्यवहार (आत्ममुग्धता से भरे शोषण) वाले रिश्ते के बारे में बताया। ध्यान वर्मा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में अनुपमा ने कहा कि उनके एक्स-पार्टनर ने कथित तौर पर उन्हें एक्ट्रेस होने, कॉन्फिडेंट होने और यहां तक ​​कि पीरियड्स होने जैसी बातों पर भी शर्मिंदा महसूस कराया। रिश्ते के असर के बारे में बताते हुए अनुपमा ने कहा कि पहले वह 11 बच्चे चाहती थीं, लेकिन अब बच्चे नहीं चाहतीं। उन्होंने बताया कि पूर्व पार्टनर हर बहस को उनके पीरियड्स से जोड़ देता था, फिर चाहे वह पीरियड्स के किसी भी दिन हुई हो। उन्होंने कहा, “पीरियड्स का पहला दिन हो, पांचवां दिन, दसवां दिन, पंद्रहवां दिन, बीसवां दिन या पच्चीसवां दिन, साइकिल का कोई भी दिन हो। आप इस व्यक्ति की किसी गलती पर उससे सवाल करेंगे, तो वह कहेगा- ओह, तुम पीएमएस कर रही हो, तुम्हारे पीरियड्स आने वाले हैं। इसलिए मुझे बहुत शर्म आती थी।” अनुपमा ने आगे कहा, “मैं 11 बच्चे पैदा करने का सपना देखने वाली इंसान थी। इस समय मुझे बच्चे भी नहीं चाहिए। मुझे महिला होने पर बहुत बुरा लगता था। अपनी उपलब्धियों को लेकर भी मुझे बहुत बुरा लगता था।” पहले रिश्ते को नार्सिसिस्टिक एब्यूज बताया था अनुपमा पहले भी अपने पूर्व पार्टनर के साथ रिश्ते के अनुभव के बारे में बात कर चुकी हैं। एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने इस रिश्ते को ‘नार्सिसिस्टिक एब्यूज’ बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पार्टनर ने धीरे-धीरे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अलग-अलग पहलुओं को कंट्रोल करना शुरू कर दिया था। रिश्ते में लगातार इमोशनल उतार-चढ़ाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “बहुत से लोग नार्सिसिस्टिक एब्यूज के बारे में नहीं जानते हैं। एक दिन, वह रेमो होगा। मुझ पर प्यार और देखभाल की बारिश होगी और मैं शायद दुनिया का सबसे लकी इंसान महसूस करूंगी।” उन्होंने कहा, “लेकिन अगले दिन वह अन्नियन होगा। यह उसका सबसे क्रूर रूप होगा और उसे आसपास क्या हो रहा है, इसकी बिल्कुल परवाह नहीं होगी।” अनुपमा ने आगे कहा था, “अगले दिन यही व्यक्ति अंबी बन जाएगा। वह अपनी गलतियों के लिए मुझसे माफी मांगेगा और बच्चे की तरह रोएगा। वह वादा करेगा कि गलतियां दोबारा नहीं करेगा, लेकिन फिर प्यार का वही चक्र जारी रहेगा।” अनुपमा ने 2015 में फिल्मी करियर शुरू किया था अनुपमा परमेश्वरन ने साल 2015 में मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिल्म में मैरी के किरदार और उनके घुंघराले बालों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने मलयालम के साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। साल 2016 में ‘अ आ’ से उन्होंने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद ‘शतमानम भवति’ और ‘हेलो गुरु प्रेमा कोसमे’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2019 में ‘नटसार्वभौमा’ से कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया। 2022 में ‘कार्तिकेय 2’ से उन्हें पैन-इंडिया पहचान मिली। वहीं, ‘टिल्लू स्क्वायर’ ने उनकी लोकप्रियता और बढ़ाई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Venugopal has emerged as a key contender in the race for Kerala CM

May 11, 2026/
5:05 pm

आखरी अपडेट:11 मई, 2026, 17:05 IST भाजपा नेता ने कहा कि विपक्षी नेताओं ने बार-बार पीएम मोदी पर व्यक्तिगत रूप...

Indigo Flights Fare Hike | Jet Fuel Surge Impacts Travel

April 1, 2026/
8:10 pm

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक एयरलाइंस के लिए जेट-फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है। कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी...

Chiranjeevi Meets Poti Mama | Actor Gets Emotional at Event

August 13, 2026/
11:28 am

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक फिल्म कोरियन कनकराजू के एक इवेंट में फिल्म के एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर...

फिनलैंड में दोहरे इस्तेमाल वाले बंकर:अनोखा प्लेग्राउंड, इसे आपातकाल के समय 72 घंटे में बंकर में बदल सकते हैं

May 24, 2026/
1:58 pm

वैश्विक तनाव के बीच तस्वीर में दिख रहे फिनलैंड में बने ‘ड्यूल-यूज’ (दोहरे उपयोग) वाले बंकरों की मांग तेजी से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

'एक्स बॉयफ्रेंड के चलते पीरियड्स में शर्म आती थी':एक्ट्रेस अनुपमा बोलीं- पहले 11 बच्चे चाहती थीं, अभी एक भी नहीं चाहिए

'एक्स बॉयफ्रेंड के चलते पीरियड्स में शर्म आती थी':एक्ट्रेस अनुपमा बोलीं- पहले 11 बच्चे चाहती थीं, अभी एक भी नहीं चाहिए

साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने हाल ही में अपने अतीत के एक नार्सिसिस्टिक दुर्व्यवहार (आत्ममुग्धता से भरे शोषण) वाले रिश्ते के बारे में बताया। ध्यान वर्मा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में अनुपमा ने कहा कि उनके एक्स-पार्टनर ने कथित तौर पर उन्हें एक्ट्रेस होने, कॉन्फिडेंट होने और यहां तक ​​कि पीरियड्स होने जैसी बातों पर भी शर्मिंदा महसूस कराया। रिश्ते के असर के बारे में बताते हुए अनुपमा ने कहा कि पहले वह 11 बच्चे चाहती थीं, लेकिन अब बच्चे नहीं चाहतीं। उन्होंने बताया कि पूर्व पार्टनर हर बहस को उनके पीरियड्स से जोड़ देता था, फिर चाहे वह पीरियड्स के किसी भी दिन हुई हो। उन्होंने कहा, “पीरियड्स का पहला दिन हो, पांचवां दिन, दसवां दिन, पंद्रहवां दिन, बीसवां दिन या पच्चीसवां दिन, साइकिल का कोई भी दिन हो। आप इस व्यक्ति की किसी गलती पर उससे सवाल करेंगे, तो वह कहेगा- ओह, तुम पीएमएस कर रही हो, तुम्हारे पीरियड्स आने वाले हैं। इसलिए मुझे बहुत शर्म आती थी।” अनुपमा ने आगे कहा, “मैं 11 बच्चे पैदा करने का सपना देखने वाली इंसान थी। इस समय मुझे बच्चे भी नहीं चाहिए। मुझे महिला होने पर बहुत बुरा लगता था। अपनी उपलब्धियों को लेकर भी मुझे बहुत बुरा लगता था।” पहले रिश्ते को नार्सिसिस्टिक एब्यूज बताया था अनुपमा पहले भी अपने पूर्व पार्टनर के साथ रिश्ते के अनुभव के बारे में बात कर चुकी हैं। एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने इस रिश्ते को ‘नार्सिसिस्टिक एब्यूज’ बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पार्टनर ने धीरे-धीरे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अलग-अलग पहलुओं को कंट्रोल करना शुरू कर दिया था। रिश्ते में लगातार इमोशनल उतार-चढ़ाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “बहुत से लोग नार्सिसिस्टिक एब्यूज के बारे में नहीं जानते हैं। एक दिन, वह रेमो होगा। मुझ पर प्यार और देखभाल की बारिश होगी और मैं शायद दुनिया का सबसे लकी इंसान महसूस करूंगी।” उन्होंने कहा, “लेकिन अगले दिन वह अन्नियन होगा। यह उसका सबसे क्रूर रूप होगा और उसे आसपास क्या हो रहा है, इसकी बिल्कुल परवाह नहीं होगी।” अनुपमा ने आगे कहा था, “अगले दिन यही व्यक्ति अंबी बन जाएगा। वह अपनी गलतियों के लिए मुझसे माफी मांगेगा और बच्चे की तरह रोएगा। वह वादा करेगा कि गलतियां दोबारा नहीं करेगा, लेकिन फिर प्यार का वही चक्र जारी रहेगा।” अनुपमा ने 2015 में फिल्मी करियर शुरू किया था अनुपमा परमेश्वरन ने साल 2015 में मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिल्म में मैरी के किरदार और उनके घुंघराले बालों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने मलयालम के साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। साल 2016 में ‘अ आ’ से उन्होंने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा। इसके बाद ‘शतमानम भवति’ और ‘हेलो गुरु प्रेमा कोसमे’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2019 में ‘नटसार्वभौमा’ से कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया। 2022 में ‘कार्तिकेय 2’ से उन्हें पैन-इंडिया पहचान मिली। वहीं, ‘टिल्लू स्क्वायर’ ने उनकी लोकप्रियता और बढ़ाई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket