Wednesday, 25 Nov 2026 | 07:20 PM

Trending :

कटनी पीजी कॉलेज में छात्राओं को फेल करने की धमकी:अतिरिक्त फीस वसूली का विरोध किया, स्टूडेंट्स ने थाने में की शिकायत

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में स्थित श्री द्वारका प्रसाद आर्ट्स एंड साइंस पीजी कॉलेज (DPCT) की छात्राओं ने कॉलेज मैनेजमेंट पर ज्यादा फीस वसूलने का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें फेल करने की धमकी दी जा रही है। सोमवार को इस मामले में पीड़ित छात्राओं ने विजयराघवगढ़ थाने में शिकायत की है। कॉलेज की सेकंड ईयर की छात्रा भूमि पाठक ने अपनी सहेलियों खुशबू भगत, ईशू तिवारी और श्वेता के साथ मिलकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने साल 2024 में कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन उस वक्त स्टाफ ने फीस को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी थी। आरोप है कि छात्राओं से 8 से 10 हजार रुपए तक की फीस लेकर रसीदें थमा दी गईं। अतिरिक्त फीस का दबाव शिकायत में कहा गया है कि अब कॉलेज मैनेजमेंट बिना किसी ठोस वजह या कागज के 1,000 रुपए एक्स्ट्रा मांग रहा है। जब छात्राओं ने इस फालतू खर्चे का विरोध किया, तो कॉलेज प्रशासन उन पर दबाव बनाने लगा। फेल करने की धमकी छात्राओं का आरोप है कि उन्हें डराया जा रहा है कि अगर पैसे नहीं दिए, तो परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा और एग्जाम फॉर्म भी नहीं भरने देंगे। छात्राओं के मुताबिक, कॉलेज के इस डर की वजह से कई छात्र पहले ही यह एक्स्ट्रा पैसे जमा कर चुके हैं। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कॉलेज प्रबंधन ने नहीं दिया कोई जवाब इस मामले में कॉलेज का पक्ष जानने के लिए जब कॉलेज प्राचार्य और संचालक दोनों से ही फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल का कोई जवाब नहीं दिया। थाना प्रभारी बोले- शिकायत मिली है विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने बताया कि छात्राओं की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और आरोपों की बारीकी से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। ​विजयराघवगढ़ एसडीएम विवेक गुप्ता ने कहा कि आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। अगर शिकायत प्राप्त होती है तो मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹14326 कम होकर ₹2.43 लाख किलो हुई, सोना ₹6438 सस्ता हुआ

June 13, 2026/
11:07 am

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट...

जालंधर की लेडी अफसर ने जेल में बनाए प्रेम संबंध:कनाडा में पंजाबी कैदी से मिलती, उसके पैसे से कॉस्मेटिक सर्जरी, फॉरेन ट्रिप कीं

July 6, 2026/
5:00 am

कनाडा की जेल में तैनात जालंधर मूल की एक महिला अधिकारी पर पंजाबी कैदी से रिश्ते को लेकर गंभीर आरोप...

तन्मय वेकारिया के पिता का निधन:अरविंद वेकारिया गुजराती एक्टर थे, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी आ चुके थे नजर

June 24, 2026/
3:57 pm

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया का निधन...

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026: बीजेपी जीत के बाद फिर खुला 'झालमुड़ी स्टॉल', सुबह-सुबह बनी रही प्रतिष्ठा बंद

May 4, 2026/
7:56 pm

पश्चिम बंगाल के झारग्राम में वैशाली के बीच एक छोटा सा झालमुडी स्टॉल स्टॉक मार्केट में आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...

जंगली कुत्ते मादा की तलाश में 4000 km घूमे:9 महीने तक जोड़ीदार तलाशते रहे, अब तक की सबसे लंबी दूरी तय की

September 15, 2026/
11:24 am

साथी की तलाश में जाम्बिया के तीन अफ्रीकी जंगली कुत्तों ने करीब 4,126 किलोमीटर का सफर तय किया। ये तीनों...

स्टालिन का पतन, ईपीएस का दबदबा - तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं

May 4, 2026/
4:03 pm

कोलाथुर – एमके स्टालिन/डीएमके: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के 15 साल पुराने किले कोलाथुर ने एक आश्चर्यजनक फैसला सुनाया है। 86.12%...

एपल WWDC 2026, एप बदले बिना ईमेल-मैसेज लिखेगी सिरी AI:बच्चों के लिए 'आस्क टू ब्राउज' डिफॉल्ट मिलेगा, iOS27 में 11 बड़े फीचर्स

June 9, 2026/
7:13 am

एपल का एनुअल इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2026 एपल पार्क में शुरू हो गया है। इस बार इवेंट में सिरी,...

राजनीति

कटनी पीजी कॉलेज में छात्राओं को फेल करने की धमकी:अतिरिक्त फीस वसूली का विरोध किया, स्टूडेंट्स ने थाने में की शिकायत

कटनी पीजी कॉलेज में छात्राओं को फेल करने की धमकी:अतिरिक्त फीस वसूली का विरोध किया, स्टूडेंट्स ने थाने में की शिकायत

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में स्थित श्री द्वारका प्रसाद आर्ट्स एंड साइंस पीजी कॉलेज (DPCT) की छात्राओं ने कॉलेज मैनेजमेंट पर ज्यादा फीस वसूलने का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें फेल करने की धमकी दी जा रही है। सोमवार को इस मामले में पीड़ित छात्राओं ने विजयराघवगढ़ थाने में शिकायत की है। कॉलेज की सेकंड ईयर की छात्रा भूमि पाठक ने अपनी सहेलियों खुशबू भगत, ईशू तिवारी और श्वेता के साथ मिलकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने साल 2024 में कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन उस वक्त स्टाफ ने फीस को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी थी। आरोप है कि छात्राओं से 8 से 10 हजार रुपए तक की फीस लेकर रसीदें थमा दी गईं। अतिरिक्त फीस का दबाव शिकायत में कहा गया है कि अब कॉलेज मैनेजमेंट बिना किसी ठोस वजह या कागज के 1,000 रुपए एक्स्ट्रा मांग रहा है। जब छात्राओं ने इस फालतू खर्चे का विरोध किया, तो कॉलेज प्रशासन उन पर दबाव बनाने लगा। फेल करने की धमकी छात्राओं का आरोप है कि उन्हें डराया जा रहा है कि अगर पैसे नहीं दिए, तो परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा और एग्जाम फॉर्म भी नहीं भरने देंगे। छात्राओं के मुताबिक, कॉलेज के इस डर की वजह से कई छात्र पहले ही यह एक्स्ट्रा पैसे जमा कर चुके हैं। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कॉलेज प्रबंधन ने नहीं दिया कोई जवाब इस मामले में कॉलेज का पक्ष जानने के लिए जब कॉलेज प्राचार्य और संचालक दोनों से ही फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल का कोई जवाब नहीं दिया। थाना प्रभारी बोले- शिकायत मिली है विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने बताया कि छात्राओं की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और आरोपों की बारीकी से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। ​विजयराघवगढ़ एसडीएम विवेक गुप्ता ने कहा कि आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। अगर शिकायत प्राप्त होती है तो मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket