Sunday, 05 Apr 2026 | 04:55 PM

Trending :

करणी सेना परिवार ने किया 120 यूनिट रक्तदान:शाजापुर में कैंप लगाया, पिछले साल से 3 यूनिट अधिक ब्लड जमा दतिया के 25 गांवों में ओले-बारिश से फसल चौपट:रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे, नुकसान के आकलन के लिए सर्वे टीम बनाई क्या आपके शरीर का एक हिस्सा हो रहा सुन्न? बोलने में हो रही है दिक्कत… तो तुरंत हो जाएं सतर्क, यह ब्रेन स्ट्रोक का संकेत हो सकता है जानलेवा महंगी क्रीम छोड़िए, चेहरे पर कुदरती निखार के लिए रोज खाएं गुलाब से बना गुलकंद, गर्मी में शरीर रखता है ठंढा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 4 माह के शावक की मौत:9 महीने में पांचवीं घटना; अफसर बोले- दो बाघों के दहाड़ने की आवाज सुनी आइसक्रीम खाने का है मन? घर पर ऐसे बनाएं फ्रूट आइसक्रीम, सेहत को नहीं होगा नुकसान, क्रेविंग होगी पूरी
EXCLUSIVE

किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी:सोनीपत में बालूशाही देखकर बोले- ये क्या है, चूरमा खाया, ब्याह के गीत सुने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह सोनीपत के मदीना गांव में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। ये वही किसान संजय मलिक हैं, जिनके खेत में राहुल ने तीन साल पहले ट्रैक्टर चलाया था। साथ ही धान रोपाई की थी। सुबह करीब सवा 10 बजे जैसे ही राहुल गांव में अपनी कार से उतरे उनके हाथ से मोबाइल गिर गया। सिक्योरिटी टीम के साथ राहुल ने झुककर उसे उठाया। यहां, रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता और मेजबान घराती बुके लेकर स्वागत के लिए खड़े थे। राहुल का हरियाणवी पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। जब राहुल शादी वाले घर में जाने लगे तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से कहा- राहुल भाई राम-राम। राहुल हाथ जोड़कर मुस्कराए और आगे बढ़ गए। राहुल करीब एक घंटे तक रुके। इस दौरान दूध के साथ चूरमा खाया। किसान की बेटी के हाथों मिस्सी रोटी भी खाई। महिलाओं के ब्याह के गीत सुने। अब देखिए राहुल के दौरे से जुड़े PHOTOS… मदीना में सुबह 10ः10 बजे पहुंचे, एक घंटा रुके किसान संजय की बेटी तनु की शादी में राहुल सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर पहुंचे। यहां करीब एक घंटा रुके। बीकॉम पास तनु की बारात मंगलवार शाम को रोहतक के सुंदरनगर से आएगी। तनु की शादी सुनील के साथ तय है। एमए (इंग्लिश) पास सुनील क्रिकेटर भी हैं। तुन की छोटी बहन सारिता और भाई दीपक हैं। 3 पॉइंट में पढ़िए राहुल के दौरे की खास बातें… उम्मीद नहीं थी राहुल आएंगे किसान संजय 25 फरवरी को बड़े भाई और गांव के सरपंच के साथ दिल्ली में राहुल गांधी को शादी का न्योता देकर आए थे। भांजी कीर्ति जाखड़ बोलीं- हमें उम्मीद नहीं थी कि राहुल गांधी आएंगे। अचानक उनके आने का कार्यक्रम पता चला। उस वक्त हम शगुन के गीत गा रहीं थी। सारे मेहमान राहुल को देखकर खुश हो गए। राहुल का पूरा मान-सम्मान किया और हरियाणवी सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाई। राहुल ने काफी देर सिर पर पगड़ी रखी। गिफ्ट में 55 इंच की LED टीवी और शगुन दिया राहुल गांधी की ओर से एक दिन पहले ही शादी के गिफ्ट के तौर पर 55 इंच की LED टीवी पहुंचाया गया था। मंगलवार को उन्होंने लिफाफे में तनु को शगुन भी दिया। तनु की मम्मी सुनीता ने कहा कि उनके लिए यही बहुत बड़ी बात है कि राहुल हमारे यहां आए। तनु से पूछा- कहां शादी कर रहे हो, क्या पढ़ाई कर रहे तुन ने बताया कि राहुल ने मुझे पूछा- कहां शादी हो रही है। क्या पढ़ाई कर रहे हो। पहले दूध के साथ चूरमा खाया। फिर टैंट में गए, जहां प्रीति-भोज का इंतजाम था। इस दौरान राहुल ने तनु के हाथों से मिस्सी रोटी का कोर भी खाया। राहुल ने बालूशाही व लाडू (लड्डू) खाया। राहुल ने कहा-खुश रहना। दामण-कुर्ता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्हें शादी समारोह में बन रही जलेबी भी देखी। अपने हाथ से दीपेंद्र हुड्डा और तनु के पिता संजय को जलेबी खिलाई। दीपेंद्र बोले- राहुल गांधी ने अपना वचन निभाया रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने साधारण किसान की बेटी की शादी में पहुंचकर अपना वचन निभाया है। धनाढ्य लोगों की शादी में तो सभी नेता पहुंच जाते हैं, लेकिन एक साधारण किसान के घर पहुंचकर राहुल ने अपनी सोच दिखाई है। दीपेंद्र ने बताया कि संजय भाई सिर्फ आधा एकड़ जमीन के मालिक हैं। राहुल ने उनसे खेती-बाड़ी पर भी चर्चा की। कहने लगे कि आजकल खेतों में पेस्टिसाइड्स ज्यादा डालने लगे हैं, जिससे खान-पान अच्छा नहीं रहा है। राहुल की पोस्ट- परिवार वाली मोहब्बत और बहुत ही स्वादिष्ट खाना शादी समारोह से लौटने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- ”हरियाणा में किसान भाई संजय मलिक जी की बेटी, तनु की शादी में उनके निमंत्रण पर पहुंचा।
बहुत आत्मीय स्वागत, परिवार वाली मोहब्बत और बहुत ही स्वादिष्ट खाना – वो तो होना ही था, अन्नदाता के घर का भोज जो था। नवविवाहित दंपत्ति को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं। संजय जी और पूरे परिवार को बहुत बहुत बधाई।’ अब देखिए राहुल के 3 साल पुराने दौरे के PHOTOS… अब पढ़िए…गांव से कैसे हुआ राहुल का संपर्क

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में पहुंचा:कनाडा को 8 विकेट से हराया, युवराज टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर बने

February 17, 2026/
4:13 am

न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की कर...

पाकिस्तानी सिलेक्टर बोले– बुमराह तेज गेंदबाजी के उस्मान तारिक:बैटर्स को लय में नहीं आने देते, फैंस का जवाब- आकिब जावेद क्रिकेट के जॉनी लीवर

March 15, 2026/
12:04 am

पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की तुलना अपने देश के स्पिनर उस्मान तारिक से...

जुमानजी 3 पूरी, ड्वेन ने शेयर किए बीटीएस मोमेंट्स:ड्वेन ने लिखा - करियर के सबसे मजेदार और क्रिएटिव अनुभवों में से एक रहा है

April 1, 2026/
5:55 pm

हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन, जिन्हें ‘द रॉक’ के नाम से भी जाना जाता है, उनकी अगली फिल्म पूरी हो गई...

Cabinet Approves UDAN 2.0, IVFRT 3.0 Modernization

March 25, 2026/
5:06 pm

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में कैबिनेट मीटिंग में केंद्र के फैसलों...

Adani Defence Delivers 2000 Prahar LMGs to Indian Army

March 28, 2026/
8:58 pm

अडाणी डिफेंस ने इंडियान आर्मी को 2000 मशीन गन सौंपी है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस...

Time to Push Out Infiltrators from Bengal

March 1, 2026/
4:46 pm

कूच बिहार28 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते भाजपा...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी:सोनीपत में बालूशाही देखकर बोले- ये क्या है, चूरमा खाया, ब्याह के गीत सुने

किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी:सोनीपत में बालूशाही देखकर बोले- ये क्या है, चूरमा खाया, ब्याह के गीत सुने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह सोनीपत के मदीना गांव में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। ये वही किसान संजय मलिक हैं, जिनके खेत में राहुल ने तीन साल पहले ट्रैक्टर चलाया था। साथ ही धान रोपाई की थी। सुबह करीब सवा 10 बजे जैसे ही राहुल गांव में अपनी कार से उतरे उनके हाथ से मोबाइल गिर गया। सिक्योरिटी टीम के साथ राहुल ने झुककर उसे उठाया। यहां, रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता और मेजबान घराती बुके लेकर स्वागत के लिए खड़े थे। राहुल का हरियाणवी पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। जब राहुल शादी वाले घर में जाने लगे तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से कहा- राहुल भाई राम-राम। राहुल हाथ जोड़कर मुस्कराए और आगे बढ़ गए। राहुल करीब एक घंटे तक रुके। इस दौरान दूध के साथ चूरमा खाया। किसान की बेटी के हाथों मिस्सी रोटी भी खाई। महिलाओं के ब्याह के गीत सुने। अब देखिए राहुल के दौरे से जुड़े PHOTOS… मदीना में सुबह 10ः10 बजे पहुंचे, एक घंटा रुके किसान संजय की बेटी तनु की शादी में राहुल सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर पहुंचे। यहां करीब एक घंटा रुके। बीकॉम पास तनु की बारात मंगलवार शाम को रोहतक के सुंदरनगर से आएगी। तनु की शादी सुनील के साथ तय है। एमए (इंग्लिश) पास सुनील क्रिकेटर भी हैं। तुन की छोटी बहन सारिता और भाई दीपक हैं। 3 पॉइंट में पढ़िए राहुल के दौरे की खास बातें… उम्मीद नहीं थी राहुल आएंगे किसान संजय 25 फरवरी को बड़े भाई और गांव के सरपंच के साथ दिल्ली में राहुल गांधी को शादी का न्योता देकर आए थे। भांजी कीर्ति जाखड़ बोलीं- हमें उम्मीद नहीं थी कि राहुल गांधी आएंगे। अचानक उनके आने का कार्यक्रम पता चला। उस वक्त हम शगुन के गीत गा रहीं थी। सारे मेहमान राहुल को देखकर खुश हो गए। राहुल का पूरा मान-सम्मान किया और हरियाणवी सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाई। राहुल ने काफी देर सिर पर पगड़ी रखी। गिफ्ट में 55 इंच की LED टीवी और शगुन दिया राहुल गांधी की ओर से एक दिन पहले ही शादी के गिफ्ट के तौर पर 55 इंच की LED टीवी पहुंचाया गया था। मंगलवार को उन्होंने लिफाफे में तनु को शगुन भी दिया। तनु की मम्मी सुनीता ने कहा कि उनके लिए यही बहुत बड़ी बात है कि राहुल हमारे यहां आए। तनु से पूछा- कहां शादी कर रहे हो, क्या पढ़ाई कर रहे तुन ने बताया कि राहुल ने मुझे पूछा- कहां शादी हो रही है। क्या पढ़ाई कर रहे हो। पहले दूध के साथ चूरमा खाया। फिर टैंट में गए, जहां प्रीति-भोज का इंतजाम था। इस दौरान राहुल ने तनु के हाथों से मिस्सी रोटी का कोर भी खाया। राहुल ने बालूशाही व लाडू (लड्डू) खाया। राहुल ने कहा-खुश रहना। दामण-कुर्ता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्हें शादी समारोह में बन रही जलेबी भी देखी। अपने हाथ से दीपेंद्र हुड्डा और तनु के पिता संजय को जलेबी खिलाई। दीपेंद्र बोले- राहुल गांधी ने अपना वचन निभाया रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने साधारण किसान की बेटी की शादी में पहुंचकर अपना वचन निभाया है। धनाढ्य लोगों की शादी में तो सभी नेता पहुंच जाते हैं, लेकिन एक साधारण किसान के घर पहुंचकर राहुल ने अपनी सोच दिखाई है। दीपेंद्र ने बताया कि संजय भाई सिर्फ आधा एकड़ जमीन के मालिक हैं। राहुल ने उनसे खेती-बाड़ी पर भी चर्चा की। कहने लगे कि आजकल खेतों में पेस्टिसाइड्स ज्यादा डालने लगे हैं, जिससे खान-पान अच्छा नहीं रहा है। राहुल की पोस्ट- परिवार वाली मोहब्बत और बहुत ही स्वादिष्ट खाना शादी समारोह से लौटने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- ”हरियाणा में किसान भाई संजय मलिक जी की बेटी, तनु की शादी में उनके निमंत्रण पर पहुंचा।
बहुत आत्मीय स्वागत, परिवार वाली मोहब्बत और बहुत ही स्वादिष्ट खाना – वो तो होना ही था, अन्नदाता के घर का भोज जो था। नवविवाहित दंपत्ति को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं। संजय जी और पूरे परिवार को बहुत बहुत बधाई।’ अब देखिए राहुल के 3 साल पुराने दौरे के PHOTOS… अब पढ़िए…गांव से कैसे हुआ राहुल का संपर्क

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket