Tuesday, 13 Oct 2026 | 06:49 PM

Trending :

EXCLUSIVE

केरलम के सीएम का ऐलान 24 घंटे के भीतर:राहुल से मिलने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का दावा; वेणुगोपाल पहली पसंद

केरलम के अगले सीएम के नाम की घोषणा अगले 24 घंटे में हो सकती है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. मुरलीधरन ने राहुल गांधी से मिलने के बाद यह दावा किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात या बुधवार सुबह तक मुख्यमंत्री के नाम सामने आ जाएगा। मुरलीधरन ने बताया कि सोनिया गांधी के आवास ’10 जनपथ’ पर राहुल ने केरल के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों के साथ अगले CM के नाम पर चर्चा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार शाम को बेंगलुरु से दिल्ली आ रहे हैं। उनके आने के बाद एक और दौर की बातचीत होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी फैसला होगा। 2026 केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को ही आ गए थे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन को 140 में से 102 सीटें मिली थीं। बंगाल, असम, तमिलनाडु के सीएम तय, केरलम में 9 दिन बाद भी स्सपेंस 4 मई को 5 राज्यों के चुनावों के रिजल्ट आने के बाद बंगाल, असम और तमिलनाडु में नए सीएम की शपथ हो चुकी है। पुडुचेरी में सीएम रंगासामी बुधवार को शपथ लेंगे। केरलम को अपने नए CM का इंतजार है। कांग्रेस आलाकमान ने सोमवार को केरलम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की केरलम सीएम के लिए पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं। राहुल ने दिल्ली में वेणुगोपाल से अकेले में मुलाकात भी की थी। दावा- वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 75-80% सदस्यों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया। वीडी सतीशन को 6 विधायकों का समर्थन मिला। बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन का समर्थन किया। UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने भी सतीशन को समर्थन दिया है। ——————————————————– ये खबर भी पढ़ें… हिमंता दूसरी बार असम के CM:2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, सभी ने असमिया में शपथ ली; मोदी-शाह मौजूद रहे हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
World News Updates; Trump Pakistan China

April 4, 2026/
12:14 am

15 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो। अफगानिस्तान के काबुल में शुक्रवार देर शाम भूकंप से 8 लोगों की मौत...

नौकरी के लिए अब केवल डिग्री और अनुभव काफी नहीं:रेस्तरां में उम्मीदवार के व्यवहार, ड्रिंक ऑर्डर करने के तरीके से भी तय हो रही किस्मत

July 7, 2026/
2:22 pm

नौकरी के लिए इंटरव्यू में अब सिर्फ डिग्री या अनुभव काफी नहीं है। रेस्तरां में आपका व्यवहार और ड्रिंक ऑर्डर...

आफताब बोले- शूटिंग से ज्यादा खाने का इंतजार रहता था:डायरेक्टर ने कहा- ऐसा लग रहा था जैसे हम फिल्म नहीं, यादें बना रहे हों

June 26, 2026/
5:30 am

‘वेलकम टू द जंगल’ की चर्चा अब तक इसकी बड़ी स्टारकास्ट और स्केल को लेकर होती रही है, लेकिन फिल्म...

Rukmini Vasant Slams Fake AI Videos

May 24, 2026/
2:51 pm

6 मिनट पहले कॉपी लिंक फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत भड़क गई...

वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का IPO आज से खुला:फ्रेश इश्यू से ₹585 करोड़ जुटाएगी, IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स ने ₹263 करोड़ के शेयर्स खरीदे

June 23, 2026/
9:36 am

कॉर्डेलिया क्रूजेस ब्रांड नाम से देश की दिग्गज डोमेस्टिक ओशन क्रूज कंपनी चलाने वाली ‘वॉटरवेज लीजर टूरिज्म’ का IPO आज...

दमोह में फर्जी दूल्हा समेत 3 आरोपी पकड़ाए:बारात न आने पर परिजन की शिकायत; रेलवे कर्मचारी बताकर-जाति छिपाकर रिश्ता तय किया था

April 22, 2026/
10:31 pm

दमोह के लोको इलाके में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को...

संदीप पाटिल बोले- युवराज को धोनी ने ड्रॉप नहीं कराया:योगराज सिंह ने गलत आरोप लगाए; सचिन और गंभीर विवाद पर भी बात की

March 11, 2026/
5:36 pm

भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम चयन से जुड़े कई पुराने विवादों पर खुलकर बात की है।...

सनी देओल बोले-लोग धर्म-राजनीति को जोड़ते हैं,मैं इनसे हमेशा दूर:मैं कभी ऐसी फिल्में नहीं करता जो लोगों को बांटें, 'गदर' भी सिर्फ एक लव स्टोरी थी

July 29, 2026/
5:08 pm

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने कहा- फिल्म में मैं किसी धर्म का चेहरा नहीं, बल्कि इंसानियत का चेहरा दिखाना चाहते...

राजनीति

केरलम के सीएम का ऐलान 24 घंटे के भीतर:राहुल से मिलने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का दावा; वेणुगोपाल पहली पसंद

केरलम के सीएम का ऐलान 24 घंटे के भीतर:राहुल से मिलने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का दावा; वेणुगोपाल पहली पसंद

केरलम के अगले सीएम के नाम की घोषणा अगले 24 घंटे में हो सकती है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. मुरलीधरन ने राहुल गांधी से मिलने के बाद यह दावा किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात या बुधवार सुबह तक मुख्यमंत्री के नाम सामने आ जाएगा। मुरलीधरन ने बताया कि सोनिया गांधी के आवास ’10 जनपथ’ पर राहुल ने केरल के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों के साथ अगले CM के नाम पर चर्चा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार शाम को बेंगलुरु से दिल्ली आ रहे हैं। उनके आने के बाद एक और दौर की बातचीत होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी फैसला होगा। 2026 केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को ही आ गए थे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन को 140 में से 102 सीटें मिली थीं। बंगाल, असम, तमिलनाडु के सीएम तय, केरलम में 9 दिन बाद भी स्सपेंस 4 मई को 5 राज्यों के चुनावों के रिजल्ट आने के बाद बंगाल, असम और तमिलनाडु में नए सीएम की शपथ हो चुकी है। पुडुचेरी में सीएम रंगासामी बुधवार को शपथ लेंगे। केरलम को अपने नए CM का इंतजार है। कांग्रेस आलाकमान ने सोमवार को केरलम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की केरलम सीएम के लिए पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं। राहुल ने दिल्ली में वेणुगोपाल से अकेले में मुलाकात भी की थी। दावा- वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 75-80% सदस्यों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया। वीडी सतीशन को 6 विधायकों का समर्थन मिला। बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन का समर्थन किया। UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने भी सतीशन को समर्थन दिया है। ——————————————————– ये खबर भी पढ़ें… हिमंता दूसरी बार असम के CM:2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, सभी ने असमिया में शपथ ली; मोदी-शाह मौजूद रहे हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket