Wednesday, 09 Sep 2026 | 10:55 AM

Trending :

मिर्जापुर मेकर्स को लीगल नोटिस:बिना इजाजत शूरवीर गाना इस्तेमाल करने के आरोप; ऑरिजिनल सिंगर ने सार्वजनिक माफी, गाना हटाने की मांग की, जानिए पूरा विवाद रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव:कीमत ₹1 लाख करोड़ तक; भारत ऐसी टेक्नोलॉजी चाहता है, जो आगे भी काम आए रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव:कीमत ₹1 लाख करोड़ तक; भारत ऐसी टेक्नोलॉजी चाहता है, जो आगे भी काम आए Putin Launches Vostok Oil Project in Arctic बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया फोटोशूट:मां का बेबी बंप निहारती नजर आईं, पिता के साथ मस्ती की; जल्द हो सकती है दीपिका की डिलीवरी बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया फोटोशूट:मां का बेबी बंप निहारती नजर आईं, पिता के साथ मस्ती की; जल्द हो सकती है दीपिका की डिलीवरी
EXCLUSIVE

क्या सिर मुंडवाने से डैंड्रफ की समस्या खत्म हो सकती है? इस बारे में क्या कहते हैं हेयर एक्सपर्ट

authorimg

Last Updated:

Can Going Bald Stop Dandruff: कई लोग डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए सिर मुंडवा लेते हैं. उन्हें लगता है कि इससे उनकी समस्या दूर हो जाएगी. डॉक्टर्स की मानें तो सिर मुंडवाने से डैंड्रफ का इलाज नहीं होता है, क्योंकि यह स्कैल्प से जुड़ी एक समस्या है. नियमित एंटी-डैंड्रफ शैंपू और सही देखभाल से डैंड्रफ की समस्या से राहत मिल सकती है.

Zoom

डॉक्टर की मानें तो डैंड्रफ की समस्या सिर मुंडवाने से दूर नहीं होती है.

Is Head Shaving Cure for Dandruff: अधिकतर लोगों को डैंड्रफ की समस्या का सामना करना पड़ता है. खासतौर से सर्दियों में यह समस्या काफी बढ़ जाती है. डैंड्रफ हो जाए, तो इससे बालों को भी नुकसान होता है और हेयर फॉल बढ़ जाता है. कई लोग डैंड्रफ से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, तो कुछ तरह-तरह के शैम्पू इस्तेमाल करते हैं. कई लोग सोचते हैं कि अगर सिर मुंडवा देंगे, तो डैंड्रफ भी दूर हो जाएगा. जब बाल ही नहीं रहेंगे, तो डैंड्रफ भी नहीं होगा. अब सवाल है कि क्या वाकई सिर मुंडवाने से डैंड्रफ की समस्या खत्म हो सकती है? चलिए इस बारे में डॉक्टर्स से हकीकत जान लेते हैं.

यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया कि सिर मुंडवाने से डैंड्रफ की समस्या खत्म नहीं होती है. डैंड्रफ बालों से नहीं, बल्कि स्कैल्प से पैदा होता है. जब बाल हटा दिए जाते हैं, तो डैंड्रफ कम दिखाई देता है या आसानी से धोकर निकल सकता है. हालांकि इसकी असली वजह स्किन के अंदर छिपी रहती है. डैंड्रफ तब होता है, जब स्कैल्प में मौजूद तेल यानी सीबम और यीस्ट के प्रति स्किन प्रतिक्रिया करती है. इससे स्किन में जलन होती है और डेड सेल्स तेजी से झड़ने लगती हैं, जो सफेद परत के रूप में नजर आती हैं. मौसम में बदलाव, तनाव, जेनेटिक कारण और संवेदनशील त्वचा इस समस्या को बढ़ा सकते हैं. सिर मुंडवाने के बाद जब बाल आते हैं, तब डैंड्रफ भी लौट आता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर के मुताबिक कुछ मामलों में सिर मुंडवाना नुकसान भी पहुंचा सकता है. बिना बालों के स्कैल्प सीधे धूप, प्रदूषण और हार्श हेयर प्रोडक्ट्स के संपर्क में आ जाती है. रेजर से हल्की कट या जलन भी हो सकती है, जिससे त्वचा की सुरक्षा परत कमजोर पड़ जाती है. इससे सूखापन, खुजली और लालिमा बढ़ सकती है, जो डैंड्रफ को और खराब कर सकती है. डैंड्रफ से राहत पाने का सही तरीका नियमित और उचित देखभाल है. मेडिकेटेड एंटी-डैंड्रफ शैंपू लंबे समय में ज्यादा प्रभावी साबित होते हैं. शैंपू को कुछ मिनट तक स्कैल्प पर छोड़कर धोने से उसका असर बेहतर होता है. बहुत ज्यादा कठोर साबुन से बार-बार बाल धोने से बचना चाहिए और तनाव को नियंत्रित रखना भी जरूरी है.

एक्सपर्ट की मानें तो यह समझना जरूरी है कि डैंड्रफ एक स्किन कंडीशन है, न कि बालों की समस्या. इसलिए इलाज का फोकस स्कैल्प पर होना चाहिए, बाल हटाने पर नहीं. सही देखभाल, संतुलित जीवनशैली और विशेषज्ञ की सलाह से डैंड्रफ को नियंत्रित रखा जा सकता है. मिथकों पर भरोसा करने के बजाय वैज्ञानिक और चिकित्सकीय सलाह अपनाना ही बेहतर उपाय है. अगर आपको समस्या ज्यादा है, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच कराएं. परेशानी की वजह का पता लग जाएगा, तो उसे इलाज के जरिए ठीक किया जा सकता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Mohan Bhagwat Toronto Speech | India Tradition Unity In Diversity

August 31, 2026/
5:13 am

टोरंटो33 मिनट पहले कॉपी लिंक भागवत टोरंटो में ‘हिंदू विश्व बंधु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। RSS प्रमुख मोहन भागवत सोमवार...

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल आज:लॉर्ड्स में टूर्नामेंट की दो अजेय टीमें आमने-सामने; इंग्लैंड दूसरे, ऑस्ट्रेलिया सातवें खिताब की तलाश में

July 5, 2026/
4:30 am

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। मेजबान इंग्लैंड एक बार 2009...

इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे 5 फैक्टर्स:रिलायंस-HDFC बैंक के Q1 नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी रहेगी निवेशकों की नजर

July 12, 2026/
10:55 am

भारतीय शेयर बाजार के लिए कल 13 जुलाई से शुरू होने वाला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस हफ्ते...

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का बीम महिला पर गिरा, मौत:बैतूल में पंचायत निधि से बना; दीवार में दरार की आने पर की थी तोड़फोड़

March 21, 2026/
3:34 pm

बैतूल में खेड़ी सांवलीगढ़ के नवनिर्मित पंचायती शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक बड़ा हादसा हो गया। दीवार तोड़ते समय छत का...

PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया:जियो इंटेलिजेंस जैसे AI मॉडल्स को जाना, 300 से ज्यादा कंपनियों ने पेश किए इनोवेशंस

February 16, 2026/
4:00 am

भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’...

Swiggy Co-founder Resigns | Lakshmi Nandan Reddy Steps Down

April 10, 2026/
10:05 pm

नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक फूड और ग्रोसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के को-फाउंडर लक्ष्मी नंदन रेड्डी ओबुल ने कंपनी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

क्या सिर मुंडवाने से डैंड्रफ की समस्या खत्म हो सकती है? इस बारे में क्या कहते हैं हेयर एक्सपर्ट

authorimg

Last Updated:

Can Going Bald Stop Dandruff: कई लोग डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए सिर मुंडवा लेते हैं. उन्हें लगता है कि इससे उनकी समस्या दूर हो जाएगी. डॉक्टर्स की मानें तो सिर मुंडवाने से डैंड्रफ का इलाज नहीं होता है, क्योंकि यह स्कैल्प से जुड़ी एक समस्या है. नियमित एंटी-डैंड्रफ शैंपू और सही देखभाल से डैंड्रफ की समस्या से राहत मिल सकती है.

Zoom

डॉक्टर की मानें तो डैंड्रफ की समस्या सिर मुंडवाने से दूर नहीं होती है.

Is Head Shaving Cure for Dandruff: अधिकतर लोगों को डैंड्रफ की समस्या का सामना करना पड़ता है. खासतौर से सर्दियों में यह समस्या काफी बढ़ जाती है. डैंड्रफ हो जाए, तो इससे बालों को भी नुकसान होता है और हेयर फॉल बढ़ जाता है. कई लोग डैंड्रफ से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, तो कुछ तरह-तरह के शैम्पू इस्तेमाल करते हैं. कई लोग सोचते हैं कि अगर सिर मुंडवा देंगे, तो डैंड्रफ भी दूर हो जाएगा. जब बाल ही नहीं रहेंगे, तो डैंड्रफ भी नहीं होगा. अब सवाल है कि क्या वाकई सिर मुंडवाने से डैंड्रफ की समस्या खत्म हो सकती है? चलिए इस बारे में डॉक्टर्स से हकीकत जान लेते हैं.

यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया कि सिर मुंडवाने से डैंड्रफ की समस्या खत्म नहीं होती है. डैंड्रफ बालों से नहीं, बल्कि स्कैल्प से पैदा होता है. जब बाल हटा दिए जाते हैं, तो डैंड्रफ कम दिखाई देता है या आसानी से धोकर निकल सकता है. हालांकि इसकी असली वजह स्किन के अंदर छिपी रहती है. डैंड्रफ तब होता है, जब स्कैल्प में मौजूद तेल यानी सीबम और यीस्ट के प्रति स्किन प्रतिक्रिया करती है. इससे स्किन में जलन होती है और डेड सेल्स तेजी से झड़ने लगती हैं, जो सफेद परत के रूप में नजर आती हैं. मौसम में बदलाव, तनाव, जेनेटिक कारण और संवेदनशील त्वचा इस समस्या को बढ़ा सकते हैं. सिर मुंडवाने के बाद जब बाल आते हैं, तब डैंड्रफ भी लौट आता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर के मुताबिक कुछ मामलों में सिर मुंडवाना नुकसान भी पहुंचा सकता है. बिना बालों के स्कैल्प सीधे धूप, प्रदूषण और हार्श हेयर प्रोडक्ट्स के संपर्क में आ जाती है. रेजर से हल्की कट या जलन भी हो सकती है, जिससे त्वचा की सुरक्षा परत कमजोर पड़ जाती है. इससे सूखापन, खुजली और लालिमा बढ़ सकती है, जो डैंड्रफ को और खराब कर सकती है. डैंड्रफ से राहत पाने का सही तरीका नियमित और उचित देखभाल है. मेडिकेटेड एंटी-डैंड्रफ शैंपू लंबे समय में ज्यादा प्रभावी साबित होते हैं. शैंपू को कुछ मिनट तक स्कैल्प पर छोड़कर धोने से उसका असर बेहतर होता है. बहुत ज्यादा कठोर साबुन से बार-बार बाल धोने से बचना चाहिए और तनाव को नियंत्रित रखना भी जरूरी है.

एक्सपर्ट की मानें तो यह समझना जरूरी है कि डैंड्रफ एक स्किन कंडीशन है, न कि बालों की समस्या. इसलिए इलाज का फोकस स्कैल्प पर होना चाहिए, बाल हटाने पर नहीं. सही देखभाल, संतुलित जीवनशैली और विशेषज्ञ की सलाह से डैंड्रफ को नियंत्रित रखा जा सकता है. मिथकों पर भरोसा करने के बजाय वैज्ञानिक और चिकित्सकीय सलाह अपनाना ही बेहतर उपाय है. अगर आपको समस्या ज्यादा है, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच कराएं. परेशानी की वजह का पता लग जाएगा, तो उसे इलाज के जरिए ठीक किया जा सकता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket