Wednesday, 25 Nov 2026 | 05:26 AM

Trending :

क्रिकेट में पकड़ मजबूत कर रहा जापान:एशियन गेम्स के लिए तैयार किया खास मैदान, रूल बुक साथ लेकर मैच देख रहे लोग

बेसबॉल के दीवाने देश जापान में अब क्रिकेट की आवाज भी सुनाई देने लगी है। नागोया शहर से करीब 40 मिनट दूर बने कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में जब बल्लेबाज ने गेंद को जोरदार छक्का लगाकर मैदान के बाहर रेत और झाड़ियों में पहुंचाया, तो दर्शक तालियां तो बजा रहे थे, लेकिन साथ ही हाथ में नियमों की किताब भी पकड़े हुए थे। उन्हें खेल समझ नहीं आ रहा था, लेकिन रोमांच जरूर महसूस हो रहा था। दरअसल, सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स से पहले जापान में क्रिकेट को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया है। पहली बार यहां क्रिकेट के लिए खास मैदान तैयार किया गया है। इसी मैदान पर 2028 टी20 वर्ल्ड कप के ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालिफायर खेले जा रहे हैं। इन मुकाबलों में जापान, वानुआतु, फिजी, समोआ, इंडोनेशिया, फिलीपींस, पापुआ न्यू गिनी, कुक आइलैंड्स और दक्षिण कोरिया जैसी टीमें हिस्सा ले रही हैं। भले ही ये बड़ी क्रिकेट ताकतें न हों, लेकिन जापान के लिए यह टूर्नामेंट किसी बड़े मौके से कम नहीं है। मैदान पर मौजूद 34 साल के स्थानीय निवासी यूया ओकिमासु पत्नी और बच्चों के साथ मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने क्रिकेट का नाम पहली बार बच्चों के मशहूर ऑस्ट्रेलियाई कार्टून ‘ब्लूई’ में सुना था। मैच देखते हुए वे नियमों की किताब पलट रहे थे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मुझे खेल पूरी तरह समझ नहीं आ रहा, लेकिन देखने में मजेदार लग रहा है।’ करीब 300 लोग जापान और वानुआतु का मुकाबला देखने पहुंचे थे। कई लोग कुर्सियां लगाकर बैठे थे और कमेंटेटर उन्हें आसान भाषा में क्रिकेट के नियम समझा रहा था। एशियन गेम्स के दौरान यहां अस्थाई स्टैंड लगाए जाएंगे, जिससे करीब 2000 दर्शक मैच देख सकेंगे। जापान में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है और टोक्यो के आसपास क्रिकेट धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहा है। बेसबॉल के देश जापान में क्रिकेट अभी नया मेहमान है, लेकिन जिस तरह लोग नियमों की किताब लेकर भी मैदान तक पहुंच रहे हैं, उससे साफ है कि यह खेल यहां धीरे-धीरे दिलों में जगह बना रहा है। श्रीलंका के क्यूरेटर तैयार करेंगे मैदान की पिच यह मैदान पहले बेसबॉल का था, इसलिए बाउंड्री लाइन के पास अब भी पिचर का छोटा टीला दिखाई देता है। मैदान की पिच तैयार करने की जिम्मेदारी श्रीलंका के अनुभवी क्यूरेटर असिथा विजयसिंघे के पास है, जो पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच भी संभालते हैं। आयोजकों का कहना है कि यहां की पिच पाकिस्तान जैसी होगी, जहां गेंद उछाल भी लेगी और स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमित जानी बोले- 'काला हिरण' सलमान की बायोपिक नहीं है:फिल्म बिश्नोई समाज पर आधारित, कहा- नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है

June 3, 2026/
11:05 am

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम...

People cross a road under umbrellas during heavy rainfall, in Mumbai, Tuesday, June 23, 2026. The city received rain showers as monsoon activity continued across parts of Maharashtra. (PTI)

June 24, 2026/
7:48 pm

आखरी अपडेट:24 जून, 2026, 19:48 IST लोकसभा में किसी पार्टी की ताकत यह निर्धारित करने में महत्वपूर्ण कारक है कि...

कर्नाटक कांग्रेस संकट: 'मैं दिल्ली में सिर्फ ताजी हवा के लिए नहीं आया था...' डेके शिवकुमार ने बताया साउथ की पॉलिटिक्स का राज

April 24, 2026/
11:46 am

विधानसभा चुनाव 2026: साइना में फ्रांसिस्को पार्टी में जारी असंतोष के बीच, चौधरी डी. के. शिवकुमार ने राजधानी में कांग्रेस...

Praggnanandhaa Wins Norway Chess 2026

June 6, 2026/
5:31 am

ओस्लो1 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रज्ञानानंदा ने जीत के बाद विन्सेंट कीमर से हाथ मिलाया। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर....

बंगाल-मतदान से 2 दिन पहले नाम जुड़ा,तो वोट कर सकेंगे:सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा- सप्लीमेंट्री लिस्ट अपडेट करें; 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग

April 16, 2026/
5:26 pm

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव से दो दिन पहले तक सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम...

NEET 2026 Paper Leak: Sawai Madhopur College Link

May 17, 2026/
10:13 am

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET)- 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार विकास बिंवाल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे...

सर्वे- भारत-पाक एक-दूसरे को सबसे बड़ा खतरा मान रहे:दोनों देशों में अच्छे रिश्ते की उम्मीद, लेकिन भरोसा नहीं; रूस और चीन को सहयोगी माना

August 14, 2026/
5:12 pm

अमेरिका के थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के नए सर्वे में भारत और पाकिस्तान के लोगों की सोच में गहरा...

राजनीति

क्रिकेट में पकड़ मजबूत कर रहा जापान:एशियन गेम्स के लिए तैयार किया खास मैदान, रूल बुक साथ लेकर मैच देख रहे लोग

क्रिकेट में पकड़ मजबूत कर रहा जापान:एशियन गेम्स के लिए तैयार किया खास मैदान, रूल बुक साथ लेकर मैच देख रहे लोग

बेसबॉल के दीवाने देश जापान में अब क्रिकेट की आवाज भी सुनाई देने लगी है। नागोया शहर से करीब 40 मिनट दूर बने कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में जब बल्लेबाज ने गेंद को जोरदार छक्का लगाकर मैदान के बाहर रेत और झाड़ियों में पहुंचाया, तो दर्शक तालियां तो बजा रहे थे, लेकिन साथ ही हाथ में नियमों की किताब भी पकड़े हुए थे। उन्हें खेल समझ नहीं आ रहा था, लेकिन रोमांच जरूर महसूस हो रहा था। दरअसल, सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स से पहले जापान में क्रिकेट को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया है। पहली बार यहां क्रिकेट के लिए खास मैदान तैयार किया गया है। इसी मैदान पर 2028 टी20 वर्ल्ड कप के ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालिफायर खेले जा रहे हैं। इन मुकाबलों में जापान, वानुआतु, फिजी, समोआ, इंडोनेशिया, फिलीपींस, पापुआ न्यू गिनी, कुक आइलैंड्स और दक्षिण कोरिया जैसी टीमें हिस्सा ले रही हैं। भले ही ये बड़ी क्रिकेट ताकतें न हों, लेकिन जापान के लिए यह टूर्नामेंट किसी बड़े मौके से कम नहीं है। मैदान पर मौजूद 34 साल के स्थानीय निवासी यूया ओकिमासु पत्नी और बच्चों के साथ मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने क्रिकेट का नाम पहली बार बच्चों के मशहूर ऑस्ट्रेलियाई कार्टून ‘ब्लूई’ में सुना था। मैच देखते हुए वे नियमों की किताब पलट रहे थे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मुझे खेल पूरी तरह समझ नहीं आ रहा, लेकिन देखने में मजेदार लग रहा है।’ करीब 300 लोग जापान और वानुआतु का मुकाबला देखने पहुंचे थे। कई लोग कुर्सियां लगाकर बैठे थे और कमेंटेटर उन्हें आसान भाषा में क्रिकेट के नियम समझा रहा था। एशियन गेम्स के दौरान यहां अस्थाई स्टैंड लगाए जाएंगे, जिससे करीब 2000 दर्शक मैच देख सकेंगे। जापान में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है और टोक्यो के आसपास क्रिकेट धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहा है। बेसबॉल के देश जापान में क्रिकेट अभी नया मेहमान है, लेकिन जिस तरह लोग नियमों की किताब लेकर भी मैदान तक पहुंच रहे हैं, उससे साफ है कि यह खेल यहां धीरे-धीरे दिलों में जगह बना रहा है। श्रीलंका के क्यूरेटर तैयार करेंगे मैदान की पिच यह मैदान पहले बेसबॉल का था, इसलिए बाउंड्री लाइन के पास अब भी पिचर का छोटा टीला दिखाई देता है। मैदान की पिच तैयार करने की जिम्मेदारी श्रीलंका के अनुभवी क्यूरेटर असिथा विजयसिंघे के पास है, जो पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच भी संभालते हैं। आयोजकों का कहना है कि यहां की पिच पाकिस्तान जैसी होगी, जहां गेंद उछाल भी लेगी और स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket