Monday, 13 Apr 2026 | 11:06 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मी में ज्यादा अंडे खाएंगे तो क्या होगा? बॉडी बनाने के चक्कर में कभी न करें यह गलती, पड़ जाएंगे लेने के देने

authorimg

Last Updated:

Are Eggs Safe in Summer: कई लोग बॉडी बनाने के लिए गर्मी में भी जमकर अंडे खाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में अंडे खाना सुरक्षित है, लेकिन लिमिट में सेवन करना चाहिए. ज्यादा अंडे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक होता है.

Zoom

गर्मी में ज्यादा अंडे खाने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं.

Should You Avoid Eggs in Summer: गर्मी के मौसम में खानपान को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इस दौरान जरा सी लापरवाही से तबीयत बिगड़ सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गर्मियों में उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनसे शरीर को ठंडक मिले और डिहाइड्रेशन से बचाव हो. गर्मी में गर्म तासीर वाले फूड्स का सेवन कम से कम करना चाहिए. अंडा का तासीर गर्म होती है और इस वजह से गर्मी में इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए. हालांकि कई लोग जिम जाते हैं और बॉडी बनाने के गर्मियों में भी जमकर अंडे खाते हैं. अब सवाल है कि अगर गर्मियों में अंडे का ज्यादा सेवन किया जाए, तो क्या होगा?

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि अंडा प्रोटीन, विटामिन B12, विटामिन D, आयरन और हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स होता है. यह शरीर को एनर्जी देता है और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है. हालांकि अंडा गर्म होता है और गर्मियों में इसका सेवन कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है. एक स्वस्थ व्यक्ति गर्मी के मौसम में रोज 1 या 2 अंडे खा सकता है. अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करेंगे, तो इसके नुकसान हो सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन ने बताया कि गर्मियों में ज्यादा अंडे खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है. इससे कुछ लोगों को ज्यादा पसीना, शरीर में गर्मी या बेचैनी महसूस हो सकती है. खासकर जिन लोगों को पहले से ही एसिडिटी या हीट से जुड़ी समस्याएं होती हैं, उन्हें ज्यादा अंडे खाने से परेशानी बढ़ सकती है. इसके अलावा पाचन संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं. कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना या अपच की समस्या होने लगती है. गर्मियों में पाचन तंत्र पहले से थोड़ा संवेदनशील होता है, इसलिए भारी या ज्यादा प्रोटीन वाला खाना शरीर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है. ऐसे में लोगों को पेट की समस्या हो सकती है.

एक्सपर्ट की मानें तो गर्मियों में अंडे खाने का तरीका भी महत्वपूर्ण होता है. उबले हुए अंडे या हल्के मसालों में बने अंडे ज्यादा बेहतर होते हैं. ज्यादा तेल, मसाले और तली-भुनी एग डिशेज से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में गर्मी और बढ़ा सकते हैं. अंडे के साथ पर्याप्त पानी पीना और ठंडक देने वाले फूड्स जैसे दही, सलाद और फल खाना फायदेमंद होता है. संतुलित मात्रा में अंडे खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, जबकि ज्यादा सेवन करने से गर्मी और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो अंडा खाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
उज्जैन में सिंहस्थ के निर्माण काम में मजदूर की मौत:सड़क चौड़ीकरण के दौरान लगा करंट; परिजनों ने किया चक्काजाम, ठेकेदार पर FIR की मांग

March 14, 2026/
1:40 pm

उज्जैन में सिंहस्थ से जुड़े निर्माण काम के दौरान करंट लगने से एक श्रमिक की मौत के बाद शनिवार सुबह...

भारत ने दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया:एक इनिंग में हाईएस्ट सिक्स भी लगाए; दोनों टीमों ने मिलकर 440 रन बनाए

February 27, 2026/
4:30 am

गुरुवार को टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसी के साथ एक पारी...

कश्मीर में ईरान के लिए ₹18 करोड़ चंदा जुटाया गया:बड़गाम जिला सबसे आगे, सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी फंडिंग में इस्तेमाल की आशंका

March 26, 2026/
12:52 pm

कश्मीर घाटी में ईरान के समर्थन में करोड़ों रुपए का चंदा जुटाया गया है। इससे देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट...

अमेरिका-इजराइल के हमलों से ईरान में बिजली गुल:पावरग्रिड को नुकसान; राजधानी तेहरान में लोग सड़कों पर उतरे, ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाए

March 30, 2026/
6:58 am

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में बिजली गुल हो...

मध्यप्रदेश-CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 मौतें:छिंदवाड़ा में 30 से ज्यादा घायल; महिला और बच्चे का हाथ कटकर अलग

March 26, 2026/
7:31 pm

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पिकअप वाहन से आमने-सामने की टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों...

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

गर्मी में ज्यादा अंडे खाएंगे तो क्या होगा? बॉडी बनाने के चक्कर में कभी न करें यह गलती, पड़ जाएंगे लेने के देने

authorimg

Last Updated:

Are Eggs Safe in Summer: कई लोग बॉडी बनाने के लिए गर्मी में भी जमकर अंडे खाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में अंडे खाना सुरक्षित है, लेकिन लिमिट में सेवन करना चाहिए. ज्यादा अंडे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक होता है.

Zoom

गर्मी में ज्यादा अंडे खाने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं.

Should You Avoid Eggs in Summer: गर्मी के मौसम में खानपान को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इस दौरान जरा सी लापरवाही से तबीयत बिगड़ सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गर्मियों में उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनसे शरीर को ठंडक मिले और डिहाइड्रेशन से बचाव हो. गर्मी में गर्म तासीर वाले फूड्स का सेवन कम से कम करना चाहिए. अंडा का तासीर गर्म होती है और इस वजह से गर्मी में इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए. हालांकि कई लोग जिम जाते हैं और बॉडी बनाने के गर्मियों में भी जमकर अंडे खाते हैं. अब सवाल है कि अगर गर्मियों में अंडे का ज्यादा सेवन किया जाए, तो क्या होगा?

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि अंडा प्रोटीन, विटामिन B12, विटामिन D, आयरन और हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स होता है. यह शरीर को एनर्जी देता है और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है. हालांकि अंडा गर्म होता है और गर्मियों में इसका सेवन कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है. एक स्वस्थ व्यक्ति गर्मी के मौसम में रोज 1 या 2 अंडे खा सकता है. अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करेंगे, तो इसके नुकसान हो सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन ने बताया कि गर्मियों में ज्यादा अंडे खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है. इससे कुछ लोगों को ज्यादा पसीना, शरीर में गर्मी या बेचैनी महसूस हो सकती है. खासकर जिन लोगों को पहले से ही एसिडिटी या हीट से जुड़ी समस्याएं होती हैं, उन्हें ज्यादा अंडे खाने से परेशानी बढ़ सकती है. इसके अलावा पाचन संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं. कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना या अपच की समस्या होने लगती है. गर्मियों में पाचन तंत्र पहले से थोड़ा संवेदनशील होता है, इसलिए भारी या ज्यादा प्रोटीन वाला खाना शरीर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है. ऐसे में लोगों को पेट की समस्या हो सकती है.

एक्सपर्ट की मानें तो गर्मियों में अंडे खाने का तरीका भी महत्वपूर्ण होता है. उबले हुए अंडे या हल्के मसालों में बने अंडे ज्यादा बेहतर होते हैं. ज्यादा तेल, मसाले और तली-भुनी एग डिशेज से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर में गर्मी और बढ़ा सकते हैं. अंडे के साथ पर्याप्त पानी पीना और ठंडक देने वाले फूड्स जैसे दही, सलाद और फल खाना फायदेमंद होता है. संतुलित मात्रा में अंडे खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, जबकि ज्यादा सेवन करने से गर्मी और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो अंडा खाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket