Sunday, 05 Apr 2026 | 09:17 PM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्म मौसम का हार्ट पर किस तरह पड़ता है असर? दिल के मरीजों के लिए जानना जरूरी, खतरों से होगा बचाव

authorimg

Last Updated:

Summer and Heart Health: गर्मी में तापमान बढ़ जाता है और हमारे हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे दिल पर दबाव बढ़ जाता है और कई तरह की परेशानियों का खतरा पैदा हो जाता है. इसके अलावा गर्मी में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी कंडीशन भी दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं. हार्ट के मरीजों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

Zoom

अत्यधिक गर्मी हार्ट के लिए कई खतरे पैदा कर सकती है.

Tips To Keep Heart Healthy: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और धीरे-धीरे तापमान बढ़ता जा रहा है. गर्मी का असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है और इस मौसम में कई सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. अक्सर आपने सुना होगा कि हार्ट के लिए सर्दियों का मौसम काफी चैलेंजिंग होता है, लेकिन डॉक्टर्स की मानें तो गर्मी का असर भी दिल पर बुरी तरह पड़ता है. अत्यधिक गर्मी हार्ट से जुड़ी कई तरह की परेशानियां बढ़ा सकती है. जब तापमान 35°C से ऊपर चला जाता है, तो आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखने के लिए दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट रेट बढ़ जाता है. इसके अलावा भी गर्मी में कई तरह की प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ जाता है.

नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वनीता अरोरा ने News18 को बताया कि गर्म मौसम में शरीर खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है और हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे हार्ट रेट बढ़ जाता है. जो लोग पहले से हार्ट डिजीज से जूझ रहे हैं, उन लोगों के लिए हार्ट पर दबाव आना खतरनाक हो सकता है. इसके अलावा गर्मी में अत्यधिक पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे ब्लड वॉल्यूम कम हो जाता है और ब्लड प्रेशर गिर जाता है. इससे चक्कर आना, कमजोरी और बेहोशी हो सकती है, जो हार्ट के मरीजों के लिए रिस्की होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक गर्मी के कारण ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और दिल की सामान्य लय यानी रिदम बिगड़ सकती है. इससे अरिदमिया जैसी कॉम्प्लिकेशंस पैदा हो सकती हैं. अत्यधिक गर्मी में शरीर तापमान को कंट्रोल करने में संघर्ष कर सकता है, जिससे हीट एग्जॉशन या हीट स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है. ये कंडीशंस गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकती हैं, जिनमें हार्ट अटैक या स्ट्रोक शामिल हैं. जिन लोगों को पहले से दिल की बीमारी है, उन्हें इन सभी बातों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. अत्यधिक गर्मी हार्ट ही नहीं, बल्कि शरीर के सभी अंगों के लिए नुकसानदायक है.

अब सवाल है कि गर्मी में हार्ट की दिक्कतों से कैसे बचा जाए? डॉक्टर वनीता के मुताबिक गर्मियों में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हाइड्रेटेड रहें. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिन णें 8 से 10 गिलास पानी पिएं. दिन के सबसे गर्म समय यानी सुबह 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें. शरीर को ठंडा रखने में मदद के लिए हल्के, ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनें. शरीर के तापमान को आरामदायक बनाए रखने के लिए पंखा, एयर कंडीशनर का उपयोग करें. हार्ट के पेशेंट्स अपनी दवाएं सही समय पर लें और खानपान में भी सावधानी बरतें. इसके अलावा चक्कर आना, मतली या कंफ्यूजन जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बंगाल चुनाव 2026: 'मैं पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनाऊंगा, ओसाकी रियल लीडर', मिथुन मित्र का बयान वायरल

April 3, 2026/
10:55 am

मिथुन चक्रवर्ती ने दिया बड़ा बयान: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

Flight Cancellations LIVE Updates: Check latest updates on flights, cancellations and more in West Asia.

March 3, 2026/
9:33 pm

आखरी अपडेट:मार्च 03, 2026, 21:33 IST कांग्रेस पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची...

The US-Israeli war on Iran has affected international flights. (Reuters)

March 14, 2026/
9:26 am

आखरी अपडेट:14 मार्च, 2026, 09:26 IST यह आउटरीच आरएसएस के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रव्यापी अभियान...

NZ Vs SL T20 World Cup LIVE Score Update; Dasun Shanaka

February 25, 2026/
4:36 am

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का छठा मैच आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के...

मिनटों में माइक्रोवेव वेज रेसिपी का उपयोग करके स्कूली बच्चों के लिए आसान लंच बॉक्स रेसिपी

March 11, 2026/
7:48 pm

घुड़साल बॉक्स रेसिपी | छवि: एआई माइक्रोवेव का उपयोग करके लंच बॉक्स रेसिपी: सुबह-सुबह बच्चों के स्कूल में टिफिन तैयार...

बैतूल में नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म:10 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटना वाले दिन ही कर लिया था पीड़िता का रेस्क्यू

March 11, 2026/
4:26 pm

बैतूल बाजार पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

IRFC Stake Sale: Govt Plans ₹5,430 Cr Raise

February 25, 2026/
10:07 am

मुंबई1 घंटे पहले कॉपी लिंक सरकार रेलवे की फाइनेंस कंपनी IRFC में अपनी 4% तक हिस्सेदारी बेच रही है। यह...

Nishikant Dubey Apology | Biju Patnaik Statement Controversy

April 1, 2026/
3:12 pm

नई दिल्ली40 मिनट पहले कॉपी लिंक बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर दिए बयान...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

गर्म मौसम का हार्ट पर किस तरह पड़ता है असर? दिल के मरीजों के लिए जानना जरूरी, खतरों से होगा बचाव

authorimg

Last Updated:

Summer and Heart Health: गर्मी में तापमान बढ़ जाता है और हमारे हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे दिल पर दबाव बढ़ जाता है और कई तरह की परेशानियों का खतरा पैदा हो जाता है. इसके अलावा गर्मी में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी कंडीशन भी दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं. हार्ट के मरीजों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

Zoom

अत्यधिक गर्मी हार्ट के लिए कई खतरे पैदा कर सकती है.

Tips To Keep Heart Healthy: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और धीरे-धीरे तापमान बढ़ता जा रहा है. गर्मी का असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है और इस मौसम में कई सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. अक्सर आपने सुना होगा कि हार्ट के लिए सर्दियों का मौसम काफी चैलेंजिंग होता है, लेकिन डॉक्टर्स की मानें तो गर्मी का असर भी दिल पर बुरी तरह पड़ता है. अत्यधिक गर्मी हार्ट से जुड़ी कई तरह की परेशानियां बढ़ा सकती है. जब तापमान 35°C से ऊपर चला जाता है, तो आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखने के लिए दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हार्ट रेट बढ़ जाता है. इसके अलावा भी गर्मी में कई तरह की प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ जाता है.

नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वनीता अरोरा ने News18 को बताया कि गर्म मौसम में शरीर खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है और हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे हार्ट रेट बढ़ जाता है. जो लोग पहले से हार्ट डिजीज से जूझ रहे हैं, उन लोगों के लिए हार्ट पर दबाव आना खतरनाक हो सकता है. इसके अलावा गर्मी में अत्यधिक पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे ब्लड वॉल्यूम कम हो जाता है और ब्लड प्रेशर गिर जाता है. इससे चक्कर आना, कमजोरी और बेहोशी हो सकती है, जो हार्ट के मरीजों के लिए रिस्की होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक गर्मी के कारण ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और दिल की सामान्य लय यानी रिदम बिगड़ सकती है. इससे अरिदमिया जैसी कॉम्प्लिकेशंस पैदा हो सकती हैं. अत्यधिक गर्मी में शरीर तापमान को कंट्रोल करने में संघर्ष कर सकता है, जिससे हीट एग्जॉशन या हीट स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है. ये कंडीशंस गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकती हैं, जिनमें हार्ट अटैक या स्ट्रोक शामिल हैं. जिन लोगों को पहले से दिल की बीमारी है, उन्हें इन सभी बातों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. अत्यधिक गर्मी हार्ट ही नहीं, बल्कि शरीर के सभी अंगों के लिए नुकसानदायक है.

अब सवाल है कि गर्मी में हार्ट की दिक्कतों से कैसे बचा जाए? डॉक्टर वनीता के मुताबिक गर्मियों में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हाइड्रेटेड रहें. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिन णें 8 से 10 गिलास पानी पिएं. दिन के सबसे गर्म समय यानी सुबह 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें. शरीर को ठंडा रखने में मदद के लिए हल्के, ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनें. शरीर के तापमान को आरामदायक बनाए रखने के लिए पंखा, एयर कंडीशनर का उपयोग करें. हार्ट के पेशेंट्स अपनी दवाएं सही समय पर लें और खानपान में भी सावधानी बरतें. इसके अलावा चक्कर आना, मतली या कंफ्यूजन जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket