Wednesday, 04 Nov 2026 | 11:52 PM

Trending :

गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आमिर खान:घर में होगी प्राइवेट सेरेमनी, करीबी दोस्त-रिश्तेदार शामिल होंगे, काम से ब्रेक लिया; कहा- इसे निजी रखना चाहते हैं

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, 61 साल की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने वाले हैं। ये शादी 5 जुलाई को होगी, जिसमें आमिर और गौरी के चंद रिश्तेदारों के अलावा महज करीबी दोस्त ही शामिल होने वाले हैं। शादी के लिए आमिर खान फिल्मों से ब्रेक लेने वाले हैं। शादी पर बात करते हुए आमिर खान ने डेकन क्रॉनिकल से कहा, “यह घर पर होने वाली एक बेहद सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। हम दोनों इस समारोह को बहुत सादा और निजी रखना चाहते हैं।” 5 जुलाई को होगी शादी आमिर खान ने पिछले साल 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट को इंट्रोड्यूस किया था। इसके बाद से ही दोनों कई मौकों पर साथ स्पॉट होते रहते हैं। बीते महीने उनकी शादी की खबरें चर्चा में रहीं। आमिर ने वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में शादी की खबरों पर मुहर लगाई थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं इस समय अमेरिका में हूं। शादी की खबर सही है। हमारी शादी 5 जुलाई को होगी।’ उन्होंने आगे कहा था, ‘गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। हम एक मजबूत रिश्ते में हैं। मेरे दिल में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है।’ पहले कहा था- बिना शादी के ही खुश हूं शादी की कन्फर्मेशन देने के कुछ समय पहले ही आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि गौरी स्प्रैट से शादी करना उनकी प्रायोरिटी नहीं है। वो बिना शादी के ही उनके साथ खुश हैं। आमिर ने कहा था- मैं भाग्यशाली हूं जो गौरी मुझे मिलीं मई 2026 में NBT को दिए इंटरव्यू में आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है, अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’ देखिए आमिर खान और गौरी स्प्रैट की चुनिंदा झलक- आमिर की पिछली शादियों से जुड़े ये किस्से भी पढ़िए- रोज खिड़की से पहली पत्नी रीना को निहारते थे आमिर आमिर ने साल 1986 में रीना दत्त से शादी की थी। ये एक लव मैरिज थी। शादी से पहले रीना और आमिर पड़ोसी थे। आमिर हर दिन सामने खिड़की पर खड़ी रीना को निहारा करते थे। उन्हें लगता था कि रीना भी उन्हें पसंद करती हैं, इसलिए खिड़की पर हर रोज आती हैं, मगर ऐसा नहीं था। वो मौसम का मजा लेने के लिए खिड़की पर आया करती थीं। रीना को इम्प्रेस करने के लिए खून से लिखा प्यार भरा खत एक दिन आमिर ने हिम्मत जुटा कर रीना से अपने दिल की बात कह ही दी, लेकिन रीना ने ना में जवाब देकर उनका दिल तोड़ दिया। उनकी ना से आमिर का दिल तो टूटा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद भी वो रीना को इम्प्रेस करने की हर मुमकिन कोशिश करते रहे। इसके बावजूद हर बार जवाब में ना ही मिलता। एक दिन आमिर ने अपने खून से रीना को प्यार भरा खत लिख दिया। रीना ने लेटर देख उनसे कहा कि वो लाइफ में कभी ऐसी हरकत ना करें। आमिर को भी बाद में अपनी गलती का एहसास हुआ। इस रवैये के चलते उन्होंने रीना से दूरी बना ली और मान लिया कि उनका पहला प्यार अधूरा ही रहेगा। इस बात को कुछ ही दिन बीते थे कि अचानक से हुई एक मुलाकात के दौरान रीना ने उनसे कह दिया कि वो भी उन्हें पसंद करती हैं। फिर इस तरह आमिर का पहला प्यार मुकम्मल हुआ। गुपचुप शादी की, खर्च सिर्फ 10 रुपए था जब आमिर और रीना ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया, तब आमिर 20 साल के थे और रीना 18 साल की। इस कारण तुरंत शादी करना मुमकिन नहीं था और आमिर के बालिग होने तक दोनों को इंतजार करना पड़ा। उम्र के अलावा अलग-अलग धर्म भी शादी में बड़ी रुकावट था। दोनों ने 18 अप्रैल 1986 को गुपचुप शादी कर ली। 21 साल के आमिर और 19 साल की रीना ने तीन गवाहों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की थी। दिलचस्प बात यह है कि इस शादी में सिर्फ 10 रुपए का खर्च आया था। शादी के 16 साल बाद लिया था रीना से तलाक शादी के कुछ समय बाद दोनों एक बेटे जुनैद और बेटी आयरा खान के पेरेंट्स बने, मगर इस खूबसूरत रिश्ते का अंत हो गया। शादी के 16 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि तलाक के बाद भी रीना और आमिर अच्छा बाॅन्ड शेयर करते हैं। आमिर ने कई इंटरव्यूज में इस बात पर जोर दिया है कि आज भी रीना उनके परिवार का अहम हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगी। फिल्म लगान के सेट पर मिली थीं किरण राव फिल्म लगान की शूटिंग के वक्त रीना और आमिर का रिश्ता बुरे दौर से गुजर रहा था। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाने के बाद उनका तलाक हुआ था। इसी फिल्म के सेट पर पहली बार आमिर की मुलाकात किरण राव से हुई थी। वो फिल्म में बतौर AD काम कर रही थीं। आमिर के लिए यह तलाक लेना आसान नहीं था। वो इन दिनों बहुत परेशान रहते थे। इस बुरे वक्त में किरण ने एक दोस्त के तौर पर उनकी खूब मदद की थी। इन दिनों के बारे में आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था- सदमे के उस दौर में एक दिन किरण का फोन आया और मैंने उनसे आधे घंटे तक फोन पर बात की। जब मैंने फोन रखा तो कहा, ‘हे भगवान! जब मैं उनसे बात करता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है।’ हालांकि तब तक दोनों एक-दूसरे को दोस्त मान रहे थे। दोनों में नजदीकियां आमिर और रीना के तलाक के कुछ समय बाद शुरू हुईं। आमिर को एक बार फिर से कोई प्यार करने वाला मिल गया। फिर उन्होंने 28 दिसंबर 2005 को शादी कर ली। शादी के बाद वो बेटे आजाद राव खान के पेरेंट्स बने। फिर शादी के 15 साल बाद किरण और उनका तलाक हो गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फ्रांस में 100 से ज्यादा स्कूलों में चाइल्ड एब्यूज स्कैंडल:3 साल की बच्ची का 'मॉनिटर' ने रेप किया; केस की खुली सुनवाई शुरू

May 27, 2026/
1:30 pm

फ्रांस इस समय एक बड़े चाइल्ड एब्यूज स्कैंडल से जूझ रहा है। पेरिस समेत 100 से ज्यादा स्कूलों और डे-केयर...

तेजप्रताप बोले- बाबा मेरा राजनीतिक भविष्य देख लीजिएगा:बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के साथ सामने आई VIDEO चैट, मांगा आशीर्वाद

April 28, 2026/
9:59 am

‘जनशक्ति जनता दल’ (JJD) के नेता तेज प्रताप यादव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच वीडियो...

विंबलडन में डिफेंडिंग चैंपियन स्वियातेक हारीं:फिलिपिंस की 21 साल की अलेक्जेंड्रा ईला ने हराया, पिछली बार की रनर-अप रहीं अनिसिमोवा और रायबाकिना भी बाहर

July 5, 2026/
10:40 am

विंबलडन 2026 के तीसरे दौर में शनिवार को कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। फिलिपिंस की 21 साल की अलेक्जेंड्रा...

arw img

May 14, 2026/
9:03 am

X ये है बघेलखंड का असली ‘पावर पैक’ नाश्ता, दिनभर नहीं लगती थकान!   Summer Food: बघेलखंड क्षेत्र के आदिवासी...

रियलिटी शोज पर भड़के महाभारत एक्टर सौरभ राज:कहा- TRP बटोरने के लिए जिस हद तक गिर रहे हैं वो शर्मनाक, ये मनोरंजन नहीं घिनौना प्रदर्शन है

August 6, 2026/
2:20 pm

मशहूर टीवी शो महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर सौरभ राज ने रियलिटी शोज पर सवाल खड़े...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आमिर खान:घर में होगी प्राइवेट सेरेमनी, करीबी दोस्त-रिश्तेदार शामिल होंगे, काम से ब्रेक लिया; कहा- इसे निजी रखना चाहते हैं

गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आमिर खान:घर में होगी प्राइवेट सेरेमनी, करीबी दोस्त-रिश्तेदार शामिल होंगे, काम से ब्रेक लिया; कहा- इसे निजी रखना चाहते हैं

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, 61 साल की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने वाले हैं। ये शादी 5 जुलाई को होगी, जिसमें आमिर और गौरी के चंद रिश्तेदारों के अलावा महज करीबी दोस्त ही शामिल होने वाले हैं। शादी के लिए आमिर खान फिल्मों से ब्रेक लेने वाले हैं। शादी पर बात करते हुए आमिर खान ने डेकन क्रॉनिकल से कहा, “यह घर पर होने वाली एक बेहद सिंपल रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। हम दोनों इस समारोह को बहुत सादा और निजी रखना चाहते हैं।” 5 जुलाई को होगी शादी आमिर खान ने पिछले साल 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट को इंट्रोड्यूस किया था। इसके बाद से ही दोनों कई मौकों पर साथ स्पॉट होते रहते हैं। बीते महीने उनकी शादी की खबरें चर्चा में रहीं। आमिर ने वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में शादी की खबरों पर मुहर लगाई थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं इस समय अमेरिका में हूं। शादी की खबर सही है। हमारी शादी 5 जुलाई को होगी।’ उन्होंने आगे कहा था, ‘गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। हम एक मजबूत रिश्ते में हैं। मेरे दिल में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है।’ पहले कहा था- बिना शादी के ही खुश हूं शादी की कन्फर्मेशन देने के कुछ समय पहले ही आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि गौरी स्प्रैट से शादी करना उनकी प्रायोरिटी नहीं है। वो बिना शादी के ही उनके साथ खुश हैं। आमिर ने कहा था- मैं भाग्यशाली हूं जो गौरी मुझे मिलीं मई 2026 में NBT को दिए इंटरव्यू में आमिर ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है, अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’ देखिए आमिर खान और गौरी स्प्रैट की चुनिंदा झलक- आमिर की पिछली शादियों से जुड़े ये किस्से भी पढ़िए- रोज खिड़की से पहली पत्नी रीना को निहारते थे आमिर आमिर ने साल 1986 में रीना दत्त से शादी की थी। ये एक लव मैरिज थी। शादी से पहले रीना और आमिर पड़ोसी थे। आमिर हर दिन सामने खिड़की पर खड़ी रीना को निहारा करते थे। उन्हें लगता था कि रीना भी उन्हें पसंद करती हैं, इसलिए खिड़की पर हर रोज आती हैं, मगर ऐसा नहीं था। वो मौसम का मजा लेने के लिए खिड़की पर आया करती थीं। रीना को इम्प्रेस करने के लिए खून से लिखा प्यार भरा खत एक दिन आमिर ने हिम्मत जुटा कर रीना से अपने दिल की बात कह ही दी, लेकिन रीना ने ना में जवाब देकर उनका दिल तोड़ दिया। उनकी ना से आमिर का दिल तो टूटा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद भी वो रीना को इम्प्रेस करने की हर मुमकिन कोशिश करते रहे। इसके बावजूद हर बार जवाब में ना ही मिलता। एक दिन आमिर ने अपने खून से रीना को प्यार भरा खत लिख दिया। रीना ने लेटर देख उनसे कहा कि वो लाइफ में कभी ऐसी हरकत ना करें। आमिर को भी बाद में अपनी गलती का एहसास हुआ। इस रवैये के चलते उन्होंने रीना से दूरी बना ली और मान लिया कि उनका पहला प्यार अधूरा ही रहेगा। इस बात को कुछ ही दिन बीते थे कि अचानक से हुई एक मुलाकात के दौरान रीना ने उनसे कह दिया कि वो भी उन्हें पसंद करती हैं। फिर इस तरह आमिर का पहला प्यार मुकम्मल हुआ। गुपचुप शादी की, खर्च सिर्फ 10 रुपए था जब आमिर और रीना ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया, तब आमिर 20 साल के थे और रीना 18 साल की। इस कारण तुरंत शादी करना मुमकिन नहीं था और आमिर के बालिग होने तक दोनों को इंतजार करना पड़ा। उम्र के अलावा अलग-अलग धर्म भी शादी में बड़ी रुकावट था। दोनों ने 18 अप्रैल 1986 को गुपचुप शादी कर ली। 21 साल के आमिर और 19 साल की रीना ने तीन गवाहों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की थी। दिलचस्प बात यह है कि इस शादी में सिर्फ 10 रुपए का खर्च आया था। शादी के 16 साल बाद लिया था रीना से तलाक शादी के कुछ समय बाद दोनों एक बेटे जुनैद और बेटी आयरा खान के पेरेंट्स बने, मगर इस खूबसूरत रिश्ते का अंत हो गया। शादी के 16 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। हालांकि तलाक के बाद भी रीना और आमिर अच्छा बाॅन्ड शेयर करते हैं। आमिर ने कई इंटरव्यूज में इस बात पर जोर दिया है कि आज भी रीना उनके परिवार का अहम हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगी। फिल्म लगान के सेट पर मिली थीं किरण राव फिल्म लगान की शूटिंग के वक्त रीना और आमिर का रिश्ता बुरे दौर से गुजर रहा था। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाने के बाद उनका तलाक हुआ था। इसी फिल्म के सेट पर पहली बार आमिर की मुलाकात किरण राव से हुई थी। वो फिल्म में बतौर AD काम कर रही थीं। आमिर के लिए यह तलाक लेना आसान नहीं था। वो इन दिनों बहुत परेशान रहते थे। इस बुरे वक्त में किरण ने एक दोस्त के तौर पर उनकी खूब मदद की थी। इन दिनों के बारे में आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था- सदमे के उस दौर में एक दिन किरण का फोन आया और मैंने उनसे आधे घंटे तक फोन पर बात की। जब मैंने फोन रखा तो कहा, ‘हे भगवान! जब मैं उनसे बात करता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है।’ हालांकि तब तक दोनों एक-दूसरे को दोस्त मान रहे थे। दोनों में नजदीकियां आमिर और रीना के तलाक के कुछ समय बाद शुरू हुईं। आमिर को एक बार फिर से कोई प्यार करने वाला मिल गया। फिर उन्होंने 28 दिसंबर 2005 को शादी कर ली। शादी के बाद वो बेटे आजाद राव खान के पेरेंट्स बने। फिर शादी के 15 साल बाद किरण और उनका तलाक हो गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket