Tuesday, 15 Sep 2026 | 09:08 PM

Trending :

EXCLUSIVE

चिकन बनाने से पहले धोना चाहिए या नहीं? अगर आप करते हैं ये गलती तो कोई फायदा नहीं, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

authorimg

Last Updated:

फूड सेफ्टी एक्सपर्ट्स के मुताबिक कच्चे चिकन को धोना जरूरी नहीं, इससे बैक्टीरिया किचन में फैल सकते हैं. चिकन को लगभग 75 डिग्री पर अच्छी तरह पकाना ज्यादा सुरक्षित है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

घर में चिकन बनाते समय ज्यादातर लोग सबसे पहले उसे पानी से अच्छी तरह धोते हैं. कई लोगों को लगता है कि ऐसा करने से चिकन साफ हो जाता है, बदबू निकल जाती है और बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं. यह आदत सालों से रसोई में चली आ रही है, इसलिए लोग इसे सही मानते हैं. लेकिन फूड सेफ्टी एक्सपर्ट्स का कहना है कि कच्चे चिकन को पकाने से पहले धोना जरूरी नहीं है, बल्कि कई मामलों में यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. यह सुनकर हैरानी जरूर होती है, लेकिन इसके पीछे वैज्ञानिक वजह भी है.

TOI में छपी रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे चिकन में कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं, जैसे साल्मोनेला और कैंपिलोबैक्टर. ये बैक्टीरिया पेट दर्द, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. लोग सोचते हैं कि पानी से धोने पर ये बैक्टीरिया हट जाएंगे, लेकिन असल में सिर्फ पानी डालने से ये खत्म नहीं होते. उल्टा, जब चिकन को नल के नीचे धोया जाता है, तो पानी के छींटों के साथ बैक्टीरिया सिंक, किचन स्लैब, बर्तनों, कपड़ों और हाथों तक फैल सकते हैं. यही वजह है कि एक्सपर्ट्स चिकन धोने से मना करते हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार, चिकन को धोने से ज्यादा जरूरी है उसे सही तरीके से पकाना. जब चिकन को अच्छी तरह हाई तापमान पर पकाया जाता है, तब उसमें मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं. इसलिए सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि चिकन को पूरी तरह पकाएं. अगर चिकन अंदर से कच्चा रह जाए या हल्का गुलाबी दिखे, तो बैक्टीरिया बच सकते हैं. इसलिए चिकन पकाते समय ध्यान रखें कि वह अच्छी तरह से तैयार हो जाए. अगर फूड थर्मामीटर हो तो उसका तापमान लगभग 75 डिग्री सेल्सियस या 165 फारेनहाइट तक पहुंचना बेहतर माना जाता है.

कई लोगों को चिकन की सतह पर चिपचिपापन महसूस होता है, इसलिए वे उसे धोना पसंद करते हैं. अगर यही वजह है, तो पानी से धोने के बजाय पेपर टॉवल या साफ टिश्यू से हल्के हाथ से पोंछा जा सकता है. इससे अतिरिक्त नमी और सतह की चिपचिपाहट कम हो सकती है. इसके बाद चिकन को सीधे मसालों में मेरिनेट करके पकाना बेहतर विकल्प है. इस तरीके से स्वाद भी अच्छा आता है और बैक्टीरिया फैलने का खतरा भी कम रहता है.

अगर कोई व्यक्ति फिर भी चिकन धोना चाहता है, तो बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. चिकन धोने के बाद सिंक, नल, प्लेटफॉर्म और आसपास की जगह को अच्छे से साफ करें. जिस चाकू, कटिंग बोर्ड या बर्तन का इस्तेमाल किया गया हो, उन्हें गर्म पानी और साबुन से धोना चाहिए. साथ ही हाथों को भी कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से धोना जरूरी है.

इससे बैक्टीरिया फैलने का खतरा कम किया जा सकता है. कच्चे चिकन को स्टोर करने का तरीका भी बहुत अहम है. इसे हमेशा ढककर फ्रिज में रखें और दूसरे खाने की चीजों से अलग रखें, ताकि उसका रस किसी और खाद्य पदार्थ पर न लगे. फ्रीजर या फ्रिज में नीचे की शेल्फ पर रखना बेहतर माना जाता है. इससे क्रॉस कंटैमिनेशन का खतरा कम होता है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
संजय दत्त ने अश्लील गाने पर माफी मांगी:महिला आयोग से बोले- लिरिक्स का पता नहीं था; 50 आदिवासी बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे

April 27, 2026/
6:26 pm

कन्नड़ फिल्म के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में अश्लीलता को लेकर संजय दत्त ने माफी मांगी है। 27 अप्रैल...

Madhu Kishwar Notice | Chandigarh Police Delhi FIR

April 21, 2026/
12:17 pm

मधु किश्वर के घर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस उनके ऑफिस में बात करती हुई। चंडीगढ़ पुलिस की टीम आज (21 अप्रैल...

Ayush Sharma, Sonu Sood Condemn Lathicharge

July 21, 2026/
9:30 am

14 मिनट पहले कॉपी लिंक सोनू सूद, अनुराग कश्यप, आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी और भूमि पेडनेकर समेत बॉलीवुड के कई...

E10 गाड़ियों में E20 ईंधन से घट सकता है माइलेज:रबर पार्ट भी खराब हो सकते हैं; ARAI की इंजन टेस्टिंग रिपोर्ट में खुलासा

July 7, 2026/
11:55 am

ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी ARAI की एक स्टडी में सामने आया है कि पुरानी E10 कंप्लायंट गाड़ियों में...

authorimg

February 23, 2026/
7:27 pm

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कुछ दिन पहले रील्स बनाने के चक्कर में एक भयानक हादसा हुआ था,...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में दोस्त बनाम दादा की जंग, चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प, पूरा खेल

March 18, 2026/
7:34 am

देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है. असम, तमिलनाडु, केरल पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल पोलिटिकल...

बालाघाट में मनाया भगवान झूलेलाल का 1076वां जन्मोत्सव:सिंधु भवन से निकली शोभायात्रा; सजीव झांकियां और 'आयोलाल-झूलेलाल' के जयघोष से गूंजा शहर

March 20, 2026/
10:20 pm

बालाघाट जिले में शुक्रवार को सिंधी समाज ने इष्टदेव भगवान झूलेलाल का 1076वां जन्मोत्सव ‘चेटीचंड’ के रूप में अत्यंत हर्षोल्लास...

ईरान ने सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का वीडियो जारी किया:जंग के बाद पहली बार दिखे, जमीन पर बैठे लोगों से बात करते नजर आए

August 9, 2026/
8:18 am

ईरान ने सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का एक वीडियो जारी किया है। जंग के बाद पहली बार सामने आए इस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

चिकन बनाने से पहले धोना चाहिए या नहीं? अगर आप करते हैं ये गलती तो कोई फायदा नहीं, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

authorimg

Last Updated:

फूड सेफ्टी एक्सपर्ट्स के मुताबिक कच्चे चिकन को धोना जरूरी नहीं, इससे बैक्टीरिया किचन में फैल सकते हैं. चिकन को लगभग 75 डिग्री पर अच्छी तरह पकाना ज्यादा सुरक्षित है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

घर में चिकन बनाते समय ज्यादातर लोग सबसे पहले उसे पानी से अच्छी तरह धोते हैं. कई लोगों को लगता है कि ऐसा करने से चिकन साफ हो जाता है, बदबू निकल जाती है और बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं. यह आदत सालों से रसोई में चली आ रही है, इसलिए लोग इसे सही मानते हैं. लेकिन फूड सेफ्टी एक्सपर्ट्स का कहना है कि कच्चे चिकन को पकाने से पहले धोना जरूरी नहीं है, बल्कि कई मामलों में यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. यह सुनकर हैरानी जरूर होती है, लेकिन इसके पीछे वैज्ञानिक वजह भी है.

TOI में छपी रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे चिकन में कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं, जैसे साल्मोनेला और कैंपिलोबैक्टर. ये बैक्टीरिया पेट दर्द, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. लोग सोचते हैं कि पानी से धोने पर ये बैक्टीरिया हट जाएंगे, लेकिन असल में सिर्फ पानी डालने से ये खत्म नहीं होते. उल्टा, जब चिकन को नल के नीचे धोया जाता है, तो पानी के छींटों के साथ बैक्टीरिया सिंक, किचन स्लैब, बर्तनों, कपड़ों और हाथों तक फैल सकते हैं. यही वजह है कि एक्सपर्ट्स चिकन धोने से मना करते हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार, चिकन को धोने से ज्यादा जरूरी है उसे सही तरीके से पकाना. जब चिकन को अच्छी तरह हाई तापमान पर पकाया जाता है, तब उसमें मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं. इसलिए सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि चिकन को पूरी तरह पकाएं. अगर चिकन अंदर से कच्चा रह जाए या हल्का गुलाबी दिखे, तो बैक्टीरिया बच सकते हैं. इसलिए चिकन पकाते समय ध्यान रखें कि वह अच्छी तरह से तैयार हो जाए. अगर फूड थर्मामीटर हो तो उसका तापमान लगभग 75 डिग्री सेल्सियस या 165 फारेनहाइट तक पहुंचना बेहतर माना जाता है.

कई लोगों को चिकन की सतह पर चिपचिपापन महसूस होता है, इसलिए वे उसे धोना पसंद करते हैं. अगर यही वजह है, तो पानी से धोने के बजाय पेपर टॉवल या साफ टिश्यू से हल्के हाथ से पोंछा जा सकता है. इससे अतिरिक्त नमी और सतह की चिपचिपाहट कम हो सकती है. इसके बाद चिकन को सीधे मसालों में मेरिनेट करके पकाना बेहतर विकल्प है. इस तरीके से स्वाद भी अच्छा आता है और बैक्टीरिया फैलने का खतरा भी कम रहता है.

अगर कोई व्यक्ति फिर भी चिकन धोना चाहता है, तो बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. चिकन धोने के बाद सिंक, नल, प्लेटफॉर्म और आसपास की जगह को अच्छे से साफ करें. जिस चाकू, कटिंग बोर्ड या बर्तन का इस्तेमाल किया गया हो, उन्हें गर्म पानी और साबुन से धोना चाहिए. साथ ही हाथों को भी कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से धोना जरूरी है.

इससे बैक्टीरिया फैलने का खतरा कम किया जा सकता है. कच्चे चिकन को स्टोर करने का तरीका भी बहुत अहम है. इसे हमेशा ढककर फ्रिज में रखें और दूसरे खाने की चीजों से अलग रखें, ताकि उसका रस किसी और खाद्य पदार्थ पर न लगे. फ्रीजर या फ्रिज में नीचे की शेल्फ पर रखना बेहतर माना जाता है. इससे क्रॉस कंटैमिनेशन का खतरा कम होता है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket