Thursday, 30 Jul 2026 | 07:03 PM

Trending :

EXCLUSIVE

छतरपुर में मौसम ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड:खजुराहो में 46 डिग्री तापमान पहुंचा, कक्षा 1 से पांचवी तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित

अप्रैल के अंतिम दिनों में छतरपुर जिले में तेज गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। सोमवार को खजुराहो 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, इसी जिले का नौगांव 45.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। खजुराहो में दर्ज यह तापमान पिछले 10 साल का रिकॉर्ड माना जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चलने लगी थीं। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा छा गया। जरूरी काम के अलावा लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। लू चलने से लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हुआ। रात में भी गर्मी का असर
दिन के साथ रात में भी गर्मी कम नहीं हुई। न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिली। पंखे और कूलर भी गर्म हवा दे रहे थे, जिससे लोगों की नींद में परेशानी हुई। शाम करीब 6 बजे मौसम थोड़ा बदला। तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे थोड़ी देर के लिए राहत मिली। हालांकि, इससे गर्मी पूरी तरह कम नहीं हुई। बादल आने के बावजूद बारिश को लेकर स्थिति साफ नहीं है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहा। भोपाल और ग्वालियर में 43.4 डिग्री, इंदौर में 42 डिग्री, उज्जैन में 42.4 डिग्री और जबलपुर में 42.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जिले में कक्षा पांच तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित
तेज गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। हालांकि, बड़ी कक्षाओं के छात्रों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर में बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-518 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

May 5, 2026/
4:23 pm

आखरी अपडेट:05 मई, 2026, 16:23 IST असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का मजाक उड़ाया,...

थाइलैंड में बच्चे ने 10 बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, VIDEO:बिना इजाजत पिता का पिकअप ट्रक चला रहा था, 10 किमी चलाने के बाद कंट्रोल खोया

July 3, 2026/
4:54 pm

थाईलैंड के मुकदाहन शहर में गुरुवार को एक बच्चे ने पिकअप ट्रक से बौद्ध भिक्षुओं के जुलूस को कुचल दिया।...

विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल 2027 तक बढ़ा:दिल्ली में 6 लेन द्वारका टनल को मंजूरी, 3 जुलाई के करेंट अफेयर्स

July 3, 2026/
4:43 am

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1....

द न्यूमैट्रिक्स: सुपरहिट डेब्यू के बाद, क्या विजय की टीवीके सरकार बनाने के लिए आंकड़े जुटा सकती है?

May 5, 2026/
7:46 pm

एक ऐतिहासिक बदलाव में, टीवीके ने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य को बाधित कर दिया है, शहरी मतदाताओं से अपील करके...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

छतरपुर में मौसम ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड:खजुराहो में 46 डिग्री तापमान पहुंचा, कक्षा 1 से पांचवी तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित

छतरपुर में मौसम ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड:खजुराहो में 46 डिग्री तापमान पहुंचा, कक्षा 1 से पांचवी तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित

अप्रैल के अंतिम दिनों में छतरपुर जिले में तेज गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। सोमवार को खजुराहो 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, इसी जिले का नौगांव 45.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। खजुराहो में दर्ज यह तापमान पिछले 10 साल का रिकॉर्ड माना जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चलने लगी थीं। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा छा गया। जरूरी काम के अलावा लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। लू चलने से लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हुआ। रात में भी गर्मी का असर
दिन के साथ रात में भी गर्मी कम नहीं हुई। न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिली। पंखे और कूलर भी गर्म हवा दे रहे थे, जिससे लोगों की नींद में परेशानी हुई। शाम करीब 6 बजे मौसम थोड़ा बदला। तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे थोड़ी देर के लिए राहत मिली। हालांकि, इससे गर्मी पूरी तरह कम नहीं हुई। बादल आने के बावजूद बारिश को लेकर स्थिति साफ नहीं है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहा। भोपाल और ग्वालियर में 43.4 डिग्री, इंदौर में 42 डिग्री, उज्जैन में 42.4 डिग्री और जबलपुर में 42.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जिले में कक्षा पांच तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित
तेज गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। हालांकि, बड़ी कक्षाओं के छात्रों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर में बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket