Friday, 09 Oct 2026 | 03:55 PM

Trending :

छिंदवाड़ा में अपराधियों का ठिकाना बना जर्जर मकान ध्वस्त:WCL बोला- मकान रिकॉर्ड में नहीं; हमले के आरोपी का अड्डा बनने पर कार्रवाई

छिंदवाड़ा जिले के रावणवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और प्रशासन ने एक जर्जर मकान को ध्वस्त करवा दिया। यह मकान लंबे समय से असामाजिक तत्वों के कब्जे में था और यहां अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जानकारी के अनुसार, इस मकान को पहले ही वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) द्वारा जर्जर घोषित किया जा चुका था। बावजूद इसके कुछ युवकों ने इस पर कब्जा कर रखा था। स्थानीय लोगों ने कई बार रावणवाड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि यहां संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। जानलेवा हमले के बाद उपयोग की बात सामने आई
मामले ने उस समय गंभीर रूप लिया जब हाल ही में अमित धुर्वे पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी नीलेश केथवास द्वारा इस मकान का उपयोग किए जाने की बात सामने आई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने इस खाली और जर्जर मकान को अपना ठिकाना बना लिया था। रावणवाड़ा थाना प्रभारी कंचन राजपूत ने बताया कि विभागीय जानकारी में यह स्पष्ट हुआ कि मकान किसी को आवंटित नहीं है और पूरी तरह जर्जर स्थिति में है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए इसे गिराने की कार्रवाई की गई। अवैध गतिविधियां होने की भी शिकायतें
पुलिस के अनुसार, क्षेत्रवासियों से यह भी इनपुट मिला था कि आरोपी द्वारा यहां अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थीं। इसी आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का स्वागत किया। उनका कहना है कि लंबे समय से यह मकान अपराधियों का ठिकाना बना हुआ था और इससे आसपास के लोगों में डर का माहौल था। अब मकान हटने से क्षेत्र में राहत की स्थिति बनी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

May 2, 2026/
8:07 pm

Kalanamak rice ke fayde: भारत देश में चावल एक मुख्य भोजन है. हर दिन लाखों-करोड़ों लोग चावल-दाल जरूर खाते हैं....

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के 2 गुर्गों को सजा:मोहाली की NIA कोर्ट का फैसला; मोगा DC ऑफिस पर फहराया था खालिस्तानी झंडा

May 1, 2026/
7:40 pm

पंजाब की मोहाली स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने पांच साल पहले मोगा के डीसी आफिस में...

भागीरथपुरा चौकी में युवक की मौत,पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप:मां से कहा था- अंगूठा तोड़ दिया, बहुत मारा है’; सादी वर्दी में घर ले गए थे पुलिसकर्मी

April 21, 2026/
6:05 am

इंदौर के भागीरथपुरा चौकी में श्रीराम पुत्र रमेशचंद झा की मौत के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने चौकी प्रभारी संजय...

हाथ फ्रैक्चर था, अगले दिन विराट कोहली के साथ शूट:मिहिर आहूजा बोले- शाहरुख की तारीफ से लगा, मेहनत सही दिशा में जा रही है

August 16, 2026/
4:30 am

जमशेदपुर से मुंबई आए मिहिर आहूजा ने एक्टिंग के लिए करीब चार साल तक ऑडिशन दिए। सुपर 30 से फिल्मी...

रुपया 94.7 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर:इस वित्त वर्ष डॉलर के मुकाबले 10% गिरा, 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; विदेशी सामान महंगे होंगे

March 27, 2026/
3:11 pm

भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.7 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। मिडिल ईस्ट में जारी...

बैतूल में जयस ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:खेड़ीरामोशी विवाद: 15 दिन में जांच न होने पर मुलताई बंद की चेतावनी

April 1, 2026/
5:41 pm

बैतूल जिले के मुल्ताई क्षेत्र के ग्राम खेड़ीरामोशी में जमीन सीमांकन विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस और...

‘तन्वी द ग्रेट’ से चमकी शुभांगी, ऑडिशन में खूब रोईं:60 से ज्यादा रिजेक्शन झेलीं, कई बार बिना ऑडिशन लौटाया गया, अब लगातार मिल रहे अवॉर्ड्स

May 2, 2026/
5:30 am

‘तन्वी द ग्रेट’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी दत्त आज लगातार अवॉर्ड्स जीत रही हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने...

perfGogleBtn

February 27, 2026/
2:27 pm

Last Updated:February 27, 2026, 14:27 IST लिप्टस (नीलगिरी/सफेदा) के पत्ते अपने औषधीय गुणों के कारण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

छिंदवाड़ा में अपराधियों का ठिकाना बना जर्जर मकान ध्वस्त:WCL बोला- मकान रिकॉर्ड में नहीं; हमले के आरोपी का अड्डा बनने पर कार्रवाई

छिंदवाड़ा में अपराधियों का ठिकाना बना जर्जर मकान ध्वस्त:WCL बोला- मकान रिकॉर्ड में नहीं; हमले के आरोपी का अड्डा बनने पर कार्रवाई

छिंदवाड़ा जिले के रावणवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और प्रशासन ने एक जर्जर मकान को ध्वस्त करवा दिया। यह मकान लंबे समय से असामाजिक तत्वों के कब्जे में था और यहां अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जानकारी के अनुसार, इस मकान को पहले ही वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) द्वारा जर्जर घोषित किया जा चुका था। बावजूद इसके कुछ युवकों ने इस पर कब्जा कर रखा था। स्थानीय लोगों ने कई बार रावणवाड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि यहां संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। जानलेवा हमले के बाद उपयोग की बात सामने आई
मामले ने उस समय गंभीर रूप लिया जब हाल ही में अमित धुर्वे पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी नीलेश केथवास द्वारा इस मकान का उपयोग किए जाने की बात सामने आई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने इस खाली और जर्जर मकान को अपना ठिकाना बना लिया था। रावणवाड़ा थाना प्रभारी कंचन राजपूत ने बताया कि विभागीय जानकारी में यह स्पष्ट हुआ कि मकान किसी को आवंटित नहीं है और पूरी तरह जर्जर स्थिति में है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए इसे गिराने की कार्रवाई की गई। अवैध गतिविधियां होने की भी शिकायतें
पुलिस के अनुसार, क्षेत्रवासियों से यह भी इनपुट मिला था कि आरोपी द्वारा यहां अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थीं। इसी आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का स्वागत किया। उनका कहना है कि लंबे समय से यह मकान अपराधियों का ठिकाना बना हुआ था और इससे आसपास के लोगों में डर का माहौल था। अब मकान हटने से क्षेत्र में राहत की स्थिति बनी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket