Sunday, 05 Apr 2026 | 09:29 PM

Trending :

शाजापुर में अनियंत्रित होकर कार खंभे से टकराई:बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है रामबाण! जानें कैसे दूर करता है पिंपल्स, पेट की बीमारी और कमजोरी रीवा में हिंदू एकता के लिए भव्य शोभायात्रा:जनप्रतिनिधियों समेत 5 हजार लोग शामिल हुए, 10 किमी मार्ग पर पुष्पवर्षा और स्वागत ओवरटेक करने पर विवाद, युवक पर चढ़ाई स्कॉर्पियो:आरोपी खुद थाने पहुंचे, मारपीट की रिपोर्ट की; पुलिस ने चारों को पकड़ा सिंगर करण औजला बोले-आज बहुत मजा आ रहा है:जयपुर में फैंस ने बनवाए चेहरे पर टैटू, कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा की होगी स्पेशल एंट्री 21 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर पकड़ाए:दो आरोपी ओडिशा और एक बालाघाट का; कई राज्यों में करते थे सप्लाई
EXCLUSIVE

जरूरत की खबर- क्या आपका यूरिक एसिड बढ़ा है:इन 9 संकेतों से पहचानें, जानें बिना दवाई कैसे करें कंट्रोल, क्या खाएं और क्या न खाएं

अगर जोड़ों में अचानक दर्द, सूजन या पैरों के अंगूठे में जलन महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें। इसकी वजह हाई यूरिक एसिड हो सकता है। शरीर भोजन के पाचन और मेटाबॉलिक प्रक्रिया के दौरान यूरिक एसिड बनाता है। आमतौर पर किडनी इसे पेशाब के रास्ते बाहर निकाल देती है। इस प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी होने पर यूरिक एसिड शरीर में जमा होने लगता है और गाउट (गठिया) जैसी परेशानी पैदा कर सकता है। खराब लाइफस्टाइल, तला-भुना खाना, पर्याप्त पानी न पीना और कुछ बीमारियां इस समस्या को बढ़ा सकती हैं। हालांकि, समय रहते लक्षण पहचानकर सही इलाज से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए जरूरत की खबर में आज यूरिक एसिड की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. राजीव गोयल, डायरेक्टर, यूरोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम सवाल- यूरिक एसिड क्या है? यह क्यों बढ़ता है? जवाब- यूरिक एसिड शरीर के रोजाना कामकाज में बनने वाला एक वेस्ट है। भोजन में प्यूरिन नाम का तत्व होता है, पाचन के समय यह यूरिक एसिड बन जाता है। आमतौर पर किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकाल देती है। जब शरीर अधिक मात्रा में यूरिक एसिड बनाने लगता है और किडनी फिल्टर नहीं कर पाती है तो इसका लेवल बढ़ जाता है। ज्यादा रेड मीट, शराब, शुगरी-ड्रिंक्स, डिहाइड्रेशन, कुछ मेडिसिन्स और किडनी डिजीज के कारण ये समस्या होती है। अगर लंबे समय तक यूरिक एसिड बढ़ा रहे तो गाउट यानी जोड़ों में दर्द की वजह बन सकता है। सवाल- यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर क्या संकेत देता है? जवाब- इसका सबसे कॉमन लक्षण जोड़ों में तेज दर्द, सूजन और जकड़न है। खासकर पैरोें के अंगूठे, घुटने और टखने में दर्द होता है। इसका दर्द अक्सर अचानक शुरू होता है और रात में बढ़ सकता है। कुछ गंभीर मामलों में किडनी पर असर पड़ता है, जिससे पेशाब में जलन या किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। इसके सभी लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर यूरिक एसिड बढ़ जाए तो इसके कारण क्या कॉम्प्लिकेशन्स हो सकते हैं? जवाब- ज्यादा दिन तक यूरिक एसिड हाई रहने से कई कॉम्प्लिकेशन्स हो सकते हैं। गाउट के कारण जोड़ों में सूजन के साथ तेज दर्द शुरू हो जाता है। ज्यादा दिन तक ऐसा रहने से जोड़ों में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जमने लगते हैं, जिससे जोड़ों में परमानेंट डैमेज हो सकता है। इससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। सवाल- एक हेल्दी बॉडी में यूरिक एसिड का नॉर्मल लेवल क्या होना चाहिए? जवाब- एक स्वस्थ वयस्क के शरीर में यूरिक एसिड का सामान्य स्तर 3.4 से 7.0 mg/dL (मिलीग्राम/डेसीलीटर) और महिलाओं में 2.4 से 6.0 mg/dL माना जाता है। बच्चों में इसका सामान्य लेवल थोड़ा कम हो सकता है। अगर यूरिक एसिड इससे ज्यादा हो जाए, तो जॉइंट्स और किडनी को प्रभावित कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि यूरिक एसिड कंट्रोल में बना रहे। सवाल- यूरिक एसिड लेवल का पता लगाने के लिए कौन सा टेस्ट किया जाता है? जवाब- अगर डॉक्टर को लगता है कि यूरिक एसिड लेवल बढ़ गया है तो इसके लिए सीरम यूरिक एसिड ब्लड टेस्ट करवा सकते हैं। इसमें ब्लड सैंपल लेकर उसमें मौजूद यूरिक एसिड की मात्रा देखी जाती है। इससे पता चलता है कि शरीर में यूरिक एसिड नॉर्मल है या बढ़ा हुआ है। कुछ मामलों में डॉक्टर यूरिन यूरिक एसिड टेस्ट की भी सलाह दे सकते हैं। इससे पता चलता है कि किडनी यूरिक एसिड को सही से बाहर निकाल रही है या नहीं। यह दोनों ही टेस्ट आसान और सुरक्षित होते हैं। सवाल- बढ़े हुए यूरिक एसिड का इलाज क्या है? जवाब- यूरिक एसिड का इलाज इसके कारण और लेवल पर निर्भर करता है। अगर यूरिक एसिड हल्का-फुल्का बढ़ा हुआ है तो लाइफस्टाइल में सुधार करके कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें पर्याप्त पानी पीना और वजन कंट्रोल करना मददगार होता है। अगर यूरिक एसिड इतना बढ़ गया है कि गाउट अटैक (गठिया की शिकायत) हो रहे हैं तो डॉक्टर दवाइयां देते हैं। सवाल- क्या यूरिक एसिड को बिना दवाई के भी कंट्रोल किया जा सकता है? जवाब- ज्यादातर मामलों में यूरिक एसिड को बिना दवाई के कंट्रोल किया जा सकता है। अगर लेवल ज्यादा बढ़ गया है तो शुरू में दवाई के जरिए कंट्रोल करने के बाद लाइफस्टाइल में जरूरी सुधार करें। इसके लिए खान-पान का खास ख्याल रखें और पार्याप्त पानी पिएं, ताकि किडनी को यूरिक एसिड छानने में मदद मिले। सवाल- यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए डाइट में कौन सी चीजें शामिल करनी चाहिए? जवाब- इसके लिए डाइट में लो-प्यूरिन और फाइबर से भरपूर फूड शामिल करने चाहिए। हरी सब्जियां, मौसमी फल, सलाद और होल ग्रेन्स किडनी की हेल्दी फंक्शनिंग में मदद करते हैं। इसमें लो-फैट दूध, दही और छाछ जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स फायदेमंद माने जाते हैं। सवाल- क्या खट्टी चीजें खाने से यूरिक एसिड का लेवल कम हो सकता है? जवाब- ज्यादातर खट्टी चीजें विटामिन-C से भरपूर होती हैं। विटामिन-C किडनी के जरिए यूरिक एसिड के बाहर निकलने की प्रक्रिया को स्मूद बनाता है। संतरा, नींबू, आंवला और मौसमी जैसे फल फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि, सिर्फ खट्टी चीजें खाने से यूरिक एसिड अपने-आप कम नहीं होता है। इसके लिए संतुलित डाइट, पर्याप्त पानी और सही लाइफस्टाइल भी जरूरी है। बहुत ज्यादा खट्टी चीजें या प्रोसेस्ड खट्टी चीजें खाने से नुकसान भी हो सकता है। सवाल- अगर यूरिक एसिड बढ़ा हो तो किन चीजों से परहेज करना चाहिए? जवाब- इसके लिए हाई प्यूरिन फूड्स से परहेज करना जरूरी होता है। रेड मीट, ऑर्गन मीट, सी-फूड और शराब यूरिक एसिड तेजी से बढ़ा सकते हैं। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, और हाई फ्रुक्टोज जूस (बहुत मीठे जूस) भी नुकसानदेह होते हैं। ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड और जंक फूड खाने से बचना चाहिए। जरूरत से ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट लेना भी ठीक नहीं है। सवाल- किन कंडीशंस में डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है? जवाब- अगर यूरिक एसिड बढ़ा हो और जोड़ों में अचानक तेज दर्द, सूजन या रेडनेस भी हो, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। इन सभी कंडीशंस में डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है, अगर- ………………
ये खबर भी पढ़िए
जरूरत की खबर- पैकेज्ड दूध में कोलिफॉर्म बैक्टीरिया: जानें इसके हेल्थ रिस्क, दूध को कैसे रखें सेफ, खरीदते हुए क्या सावधानी बरतें
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ‘ट्रस्टिफाइड’ नाम के एक टेस्टिंग प्लेटफॉर्म ने दावा किया है कि भारत की कुछ प्रतिष्ठित कंपनियों के पैकेज्ड दूध में कोलिफॉर्म बैक्टीरिया तय सीमा से कई गुना ज्यादा पाया गया। आगे पढ़िए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Myanmar Border Terror Group Training

March 20, 2026/
4:36 am

नई दिल्ली/आईजोल19 घंटे पहलेलेखक: सत्य नारायण मिश्रा कॉपी लिंक NIA को गिरफ्तार विदेशी नागरिकों की 11 दिन की कस्टडी मिली।...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बशीरहाट में बड़ा चुनावी विवाद, बीएलओ समेत 340 मुस्लिम मतदाताओं के नाम मचा घमासान पर जारी

March 26, 2026/
1:47 pm

पश्चिम बंगाल के बशीरहाट उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां एक ही मतदान केंद्र से...

India T20 World Cup Win

March 10, 2026/
8:41 am

1 घंटे पहले कॉपी लिंक संजू और अभिषेक ने टी-20 वर्ल्ड के आखिरी तीन मैचों में ओपनिंग की। रविवार को...

शादी के बाद इमोशनल हुईं रश्मिका मंदाना:सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्ट किया; बोलीं- ऐसा प्यार ढूंढो जो आपको आजाद कर दे

March 10, 2026/
2:15 pm

साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक सोशल मीडिया नोट को पढ़कर भावुक हो गईं। ये नोट रश्मिका और विजय...

पेट्रोल पम्प पर केरोसिन भी मिलेगा, केंद्र का फैसला:हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा होगी, तेल कंपनियां 5 हजार लीटर स्टॉक रख सकेंगी

March 29, 2026/
10:42 pm

केंद्र सरकार ने रविवार को फैसला लिया है कि अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

जरूरत की खबर- क्या आपका यूरिक एसिड बढ़ा है:इन 9 संकेतों से पहचानें, जानें बिना दवाई कैसे करें कंट्रोल, क्या खाएं और क्या न खाएं

जरूरत की खबर- क्या आपका यूरिक एसिड बढ़ा है:इन 9 संकेतों से पहचानें, जानें बिना दवाई कैसे करें कंट्रोल, क्या खाएं और क्या न खाएं

अगर जोड़ों में अचानक दर्द, सूजन या पैरों के अंगूठे में जलन महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें। इसकी वजह हाई यूरिक एसिड हो सकता है। शरीर भोजन के पाचन और मेटाबॉलिक प्रक्रिया के दौरान यूरिक एसिड बनाता है। आमतौर पर किडनी इसे पेशाब के रास्ते बाहर निकाल देती है। इस प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी होने पर यूरिक एसिड शरीर में जमा होने लगता है और गाउट (गठिया) जैसी परेशानी पैदा कर सकता है। खराब लाइफस्टाइल, तला-भुना खाना, पर्याप्त पानी न पीना और कुछ बीमारियां इस समस्या को बढ़ा सकती हैं। हालांकि, समय रहते लक्षण पहचानकर सही इलाज से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए जरूरत की खबर में आज यूरिक एसिड की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. राजीव गोयल, डायरेक्टर, यूरोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम सवाल- यूरिक एसिड क्या है? यह क्यों बढ़ता है? जवाब- यूरिक एसिड शरीर के रोजाना कामकाज में बनने वाला एक वेस्ट है। भोजन में प्यूरिन नाम का तत्व होता है, पाचन के समय यह यूरिक एसिड बन जाता है। आमतौर पर किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकाल देती है। जब शरीर अधिक मात्रा में यूरिक एसिड बनाने लगता है और किडनी फिल्टर नहीं कर पाती है तो इसका लेवल बढ़ जाता है। ज्यादा रेड मीट, शराब, शुगरी-ड्रिंक्स, डिहाइड्रेशन, कुछ मेडिसिन्स और किडनी डिजीज के कारण ये समस्या होती है। अगर लंबे समय तक यूरिक एसिड बढ़ा रहे तो गाउट यानी जोड़ों में दर्द की वजह बन सकता है। सवाल- यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर क्या संकेत देता है? जवाब- इसका सबसे कॉमन लक्षण जोड़ों में तेज दर्द, सूजन और जकड़न है। खासकर पैरोें के अंगूठे, घुटने और टखने में दर्द होता है। इसका दर्द अक्सर अचानक शुरू होता है और रात में बढ़ सकता है। कुछ गंभीर मामलों में किडनी पर असर पड़ता है, जिससे पेशाब में जलन या किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। इसके सभी लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर यूरिक एसिड बढ़ जाए तो इसके कारण क्या कॉम्प्लिकेशन्स हो सकते हैं? जवाब- ज्यादा दिन तक यूरिक एसिड हाई रहने से कई कॉम्प्लिकेशन्स हो सकते हैं। गाउट के कारण जोड़ों में सूजन के साथ तेज दर्द शुरू हो जाता है। ज्यादा दिन तक ऐसा रहने से जोड़ों में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जमने लगते हैं, जिससे जोड़ों में परमानेंट डैमेज हो सकता है। इससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। सवाल- एक हेल्दी बॉडी में यूरिक एसिड का नॉर्मल लेवल क्या होना चाहिए? जवाब- एक स्वस्थ वयस्क के शरीर में यूरिक एसिड का सामान्य स्तर 3.4 से 7.0 mg/dL (मिलीग्राम/डेसीलीटर) और महिलाओं में 2.4 से 6.0 mg/dL माना जाता है। बच्चों में इसका सामान्य लेवल थोड़ा कम हो सकता है। अगर यूरिक एसिड इससे ज्यादा हो जाए, तो जॉइंट्स और किडनी को प्रभावित कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि यूरिक एसिड कंट्रोल में बना रहे। सवाल- यूरिक एसिड लेवल का पता लगाने के लिए कौन सा टेस्ट किया जाता है? जवाब- अगर डॉक्टर को लगता है कि यूरिक एसिड लेवल बढ़ गया है तो इसके लिए सीरम यूरिक एसिड ब्लड टेस्ट करवा सकते हैं। इसमें ब्लड सैंपल लेकर उसमें मौजूद यूरिक एसिड की मात्रा देखी जाती है। इससे पता चलता है कि शरीर में यूरिक एसिड नॉर्मल है या बढ़ा हुआ है। कुछ मामलों में डॉक्टर यूरिन यूरिक एसिड टेस्ट की भी सलाह दे सकते हैं। इससे पता चलता है कि किडनी यूरिक एसिड को सही से बाहर निकाल रही है या नहीं। यह दोनों ही टेस्ट आसान और सुरक्षित होते हैं। सवाल- बढ़े हुए यूरिक एसिड का इलाज क्या है? जवाब- यूरिक एसिड का इलाज इसके कारण और लेवल पर निर्भर करता है। अगर यूरिक एसिड हल्का-फुल्का बढ़ा हुआ है तो लाइफस्टाइल में सुधार करके कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें पर्याप्त पानी पीना और वजन कंट्रोल करना मददगार होता है। अगर यूरिक एसिड इतना बढ़ गया है कि गाउट अटैक (गठिया की शिकायत) हो रहे हैं तो डॉक्टर दवाइयां देते हैं। सवाल- क्या यूरिक एसिड को बिना दवाई के भी कंट्रोल किया जा सकता है? जवाब- ज्यादातर मामलों में यूरिक एसिड को बिना दवाई के कंट्रोल किया जा सकता है। अगर लेवल ज्यादा बढ़ गया है तो शुरू में दवाई के जरिए कंट्रोल करने के बाद लाइफस्टाइल में जरूरी सुधार करें। इसके लिए खान-पान का खास ख्याल रखें और पार्याप्त पानी पिएं, ताकि किडनी को यूरिक एसिड छानने में मदद मिले। सवाल- यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए डाइट में कौन सी चीजें शामिल करनी चाहिए? जवाब- इसके लिए डाइट में लो-प्यूरिन और फाइबर से भरपूर फूड शामिल करने चाहिए। हरी सब्जियां, मौसमी फल, सलाद और होल ग्रेन्स किडनी की हेल्दी फंक्शनिंग में मदद करते हैं। इसमें लो-फैट दूध, दही और छाछ जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स फायदेमंद माने जाते हैं। सवाल- क्या खट्टी चीजें खाने से यूरिक एसिड का लेवल कम हो सकता है? जवाब- ज्यादातर खट्टी चीजें विटामिन-C से भरपूर होती हैं। विटामिन-C किडनी के जरिए यूरिक एसिड के बाहर निकलने की प्रक्रिया को स्मूद बनाता है। संतरा, नींबू, आंवला और मौसमी जैसे फल फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि, सिर्फ खट्टी चीजें खाने से यूरिक एसिड अपने-आप कम नहीं होता है। इसके लिए संतुलित डाइट, पर्याप्त पानी और सही लाइफस्टाइल भी जरूरी है। बहुत ज्यादा खट्टी चीजें या प्रोसेस्ड खट्टी चीजें खाने से नुकसान भी हो सकता है। सवाल- अगर यूरिक एसिड बढ़ा हो तो किन चीजों से परहेज करना चाहिए? जवाब- इसके लिए हाई प्यूरिन फूड्स से परहेज करना जरूरी होता है। रेड मीट, ऑर्गन मीट, सी-फूड और शराब यूरिक एसिड तेजी से बढ़ा सकते हैं। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, और हाई फ्रुक्टोज जूस (बहुत मीठे जूस) भी नुकसानदेह होते हैं। ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड और जंक फूड खाने से बचना चाहिए। जरूरत से ज्यादा प्रोटीन सप्लीमेंट लेना भी ठीक नहीं है। सवाल- किन कंडीशंस में डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है? जवाब- अगर यूरिक एसिड बढ़ा हो और जोड़ों में अचानक तेज दर्द, सूजन या रेडनेस भी हो, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। इन सभी कंडीशंस में डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है, अगर- ………………
ये खबर भी पढ़िए
जरूरत की खबर- पैकेज्ड दूध में कोलिफॉर्म बैक्टीरिया: जानें इसके हेल्थ रिस्क, दूध को कैसे रखें सेफ, खरीदते हुए क्या सावधानी बरतें
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ‘ट्रस्टिफाइड’ नाम के एक टेस्टिंग प्लेटफॉर्म ने दावा किया है कि भारत की कुछ प्रतिष्ठित कंपनियों के पैकेज्ड दूध में कोलिफॉर्म बैक्टीरिया तय सीमा से कई गुना ज्यादा पाया गया। आगे पढ़िए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket