Tuesday, 15 Sep 2026 | 01:59 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भारत में सोने की मांग में 6% की गिरावट:अप्रैल-जून तिमाही में 131.4 टन खपत रही, कस्टम ड्यूटी बढ़ने और PM मोदी की अपील का असर

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल यानी WGC के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की मांग सालाना आधार पर 6% घटकर 131.4 टन रह गई है। पिछले साल की इसी अवधि में यह मांग 139.7 टन थी। मांग में इस गिरावट के पीछे कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोने की खरीदारी कम करने की अपील को मुख्य कारण माना गया है। केंद्र सरकार ने इसी साल मई में सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी थी। इससे इनकी कीमत बढ़ गई थी। वैल्यू के हिसाब से 50% ज्यादा कीमत का सोना खरीदा WGC इंडिया के रीजनल सीईओ सचिन जैन ने बताया कि भले ही मात्रा में मांग घटी हो, लेकिन वैल्यू के लिहाज से यह एक रिकॉर्ड है। इस तिमाही में सोने की खपत 1,98,100 करोड़ रुपए रही, जो 2025 की दूसरी तिमाही के 1,32,500 करोड़ रुपए के मुकाबले 50% अधिक है। इससे पता चलता है कि ऊंची कीमतों के बावजूद उपभोक्ता सोने को प्राथमिकता दे रहे हैं। ज्वैलरी मांग में 15% की कमी अप्रैल-जून तिमाही के दौरान भारत में कुल ज्वैलरी मांग 15% घटकर 75.1 टन रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 88.8 टन थी। प्रधानमंत्री मोदी ने मई में लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी कम करने और विदेशी मुद्रा भंडार बचाने की अपील की थी, जिसका असर बाजार पर दिखा है। निवेश में तेजी आई कीमतों और भविष्य का अनुमान दूसरी तिमाही में सोने की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमत 4,506.3 डॉलर प्रति औंस रही, जो 2025 में 3,280.4 डॉलर थी। भारत में औसत तिमाही कीमत (बिना आयात शुल्क और जीएसटी के) 1,50,744.8 रुपए रही, जबकि पिछले साल यह 94,875.9 रुपए थी। WGC ने इस साल कुल मांग 650 से 750 टन के बीच रहने का अनुमान जताया है। जैन के अनुसार, त्योहारी और शादी के सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राजस्थान की ये मशहूर 'मारवाड़ी दही मिर्च' की अनोखी उंगलीयां चाट, घर पर 10 मिनट में जानें; जानिए गुप्त रेसिपी

April 30, 2026/
11:09 pm

राजस्थान के प्रसिद्ध भोजन: राजस्थान अपनी वीरता, किलो और रेगिस्तानों के साथ-साथ अपनी लाजवाब जायके के लिए भी पूरी दुनिया...

अमेरिका में शराब की खपत घटी, कमाई पर बड़ा झटका:सर्वे 31% ऑपरेटर्स ने शराब बिक्री में गिरावट की बात कही

March 18, 2026/
1:07 pm

अमेरिका में शराब की खपत घट रही है। इसका सबसे बड़ा असर रेस्तरां बिजनेस पर पड़ रहा है। 2025 के...

Shagun Sharma in Khatron Ke Khiladi 15 | Height Fear

May 18, 2026/
5:30 am

16 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा अब रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर...

नेटफ्लिक्स पर आएगा समय रैना का विवादित शो:फ्लॉप शोज के बीच क्या अस्तित्व बचाने के लिए विवादित शोज का सहारा; लॉकअप-2 जैसे शो ला चुका

June 19, 2026/
7:49 pm

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अपने कंटेंट को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर सकता है। नेटफ्लिक्स ने स्टैंड-अप कॉमेडियन समय...

विप्रो को पहली तिमाही में ₹3,352 करोड़ का मुनाफा हुआ:रेवेन्यू अनुमान से कम रहा, बोर्ड ने ₹2 डिविडेंड का ऐलान किया

July 16, 2026/
4:37 pm

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।...

जियो ने IPO के लिए 17 ग्लोबल बैंकर्स नियुक्त किए:₹40,000 करोड़ से ज्यादा जुटा सकती है कंपनी, ये देश का सबसे बड़ा IPO होगा

March 18, 2026/
5:13 pm

रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने आईपीओ के लिए 17 ग्लोबल और घरेलू इन्वेस्टमेंट बैंकों को नियुक्त किया है।...

आपकी हर हरकत पर नजर, कनेक्टिविटी निजता के लिए खतरा:स्मार्टफोन, टीवी, ओटीटी यहां तक कि कनेक्टेड कार भी चुरा सकती है आपका डेटा

May 15, 2026/
1:40 pm

हमारी जिंदगी पहले से ज्यादा स्मार्ट और ‘कनेक्टेड’ हो गई है। मनोरंजन, सुविधा और सोशल मीडिया के इस दौर में...

बाघों के लिए क्यों छोटा पड़ने लगा रणथंभौर टाइगर रिजर्व:9 साल में 9 की जान गई; एक-दूसरे के खून के प्यासे हुए बाघ-बाघिन

May 2, 2026/
6:02 am

राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में अब बाघों के लिए ‘घर’ छोटा पड़ने लगा है। अपनी सल्तनत (टेरिटरी) कायम करने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भारत में सोने की मांग में 6% की गिरावट:अप्रैल-जून तिमाही में 131.4 टन खपत रही, कस्टम ड्यूटी बढ़ने और PM मोदी की अपील का असर

भारत में सोने की मांग में 6% की गिरावट:अप्रैल-जून तिमाही में 131.4 टन खपत रही, कस्टम ड्यूटी बढ़ने और PM मोदी की अपील का असर

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल यानी WGC के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की मांग सालाना आधार पर 6% घटकर 131.4 टन रह गई है। पिछले साल की इसी अवधि में यह मांग 139.7 टन थी। मांग में इस गिरावट के पीछे कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोने की खरीदारी कम करने की अपील को मुख्य कारण माना गया है। केंद्र सरकार ने इसी साल मई में सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी थी। इससे इनकी कीमत बढ़ गई थी। वैल्यू के हिसाब से 50% ज्यादा कीमत का सोना खरीदा WGC इंडिया के रीजनल सीईओ सचिन जैन ने बताया कि भले ही मात्रा में मांग घटी हो, लेकिन वैल्यू के लिहाज से यह एक रिकॉर्ड है। इस तिमाही में सोने की खपत 1,98,100 करोड़ रुपए रही, जो 2025 की दूसरी तिमाही के 1,32,500 करोड़ रुपए के मुकाबले 50% अधिक है। इससे पता चलता है कि ऊंची कीमतों के बावजूद उपभोक्ता सोने को प्राथमिकता दे रहे हैं। ज्वैलरी मांग में 15% की कमी अप्रैल-जून तिमाही के दौरान भारत में कुल ज्वैलरी मांग 15% घटकर 75.1 टन रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 88.8 टन थी। प्रधानमंत्री मोदी ने मई में लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी कम करने और विदेशी मुद्रा भंडार बचाने की अपील की थी, जिसका असर बाजार पर दिखा है। निवेश में तेजी आई कीमतों और भविष्य का अनुमान दूसरी तिमाही में सोने की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमत 4,506.3 डॉलर प्रति औंस रही, जो 2025 में 3,280.4 डॉलर थी। भारत में औसत तिमाही कीमत (बिना आयात शुल्क और जीएसटी के) 1,50,744.8 रुपए रही, जबकि पिछले साल यह 94,875.9 रुपए थी। WGC ने इस साल कुल मांग 650 से 750 टन के बीच रहने का अनुमान जताया है। जैन के अनुसार, त्योहारी और शादी के सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket