Tuesday, 24 Nov 2026 | 03:23 AM

Trending :

जेन एआई आईटी कंपनियों का काम छिन रहा:टॉप-4 शेयर पीक से 57% तक टूटे; 10 आईटी कंपनियों का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ घटा

घरेलू आईटी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। ये ट्रेंड अब सिर्फ वैश्विक अर्थव्यवस्था में उठापटक का नतीजा नहीं रहा। विश्लेषकों के मुताबिक, यह नई टेक्नोलॉजी जेनरेटिव एआई से पैदा हुए ढांचागत खतरे की कहानी बन चुकी है। इसने दशकों पुराने बिजनेस मॉडल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत के चार सबसे बड़े आईटी शेयर-टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और एलटीआईमाइंडट्री ऑल-टाइम हाई से 57% तक टूट चुके हैं। 10 प्रमुख आईटी कंपनियों का मार्केट कैप पीक से 19.3 लाख करोड़ रुपए घट चुका है। इस गिरावट की दो बड़ी वजहें हैं- अमेरिका में सख्त होती मौद्रिक नीति और जेनरेटिव एआई से कोडिंग व बैक-ऑफिस काम का ऑटोमेशन। यह आईटी कंपनियों के पारंपरिक बिजनेस मॉडल को सीधी चुनौती दे रहा है। एक्सपर्ट्स अब सिर्फ कमाई में गिरावट नहीं, बल्कि सेक्टर के स्थायी डी-रेटिंग की आशंका जता रहे हैं। यानी हालात नहीं सुधरे तो आईटी शेयर और गिर सकते हैं। रिस्क बढ़ा – अब पूंजी क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर, साइबर सिक्योरिटी में शिफ्ट होगी डीबीएस बैंक – एआई से जुड़ा ढांचागत खतरा बढ़ रहा – एआई के बढ़ते इस्तेमाल का सबसे गहरा असर भारत के आईटी सोर्सिंग सर्विसेज सेक्टर पर दिख रहा है, जो निर्यात, रोजगार और रिटर्न का मजबूत आधार रहा है। – जेनरेटिव एआई तेजी से कोडिंग, कस्टमर सपोर्ट और बैक-ऑफिस प्रक्रियाओं को ऑटोमेट कर रहा है। इससे आईटी सर्विसेज कंपनियों का काम छिन रहा है। – आने वाले समय में पूंजी क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी की ओर शिफ्ट होगी। दूसरी तरफ पारंपरिक आउटसोर्सिंग मॉडल दबाव में रहेगा। आईसीआईसीआई प्रू एएमसी – IT सेक्टर वापसी कर सकता है डिजिटल कंटेंट बढ़ने के बावजूद पारंपरिक न्यूज पेपर कंपनियां मुनाफे में रही हैं। ये दिखाता है कि हर बिजनेस हालात के हिसाब से खुद को बदलता है। आईटी सेक्टर भी न्यूज पेपर इंडस्ट्री की तरह वापसी कर सकता है। इसमें मौजूदा गिरावट निवेशकों को धारा के विपरीत छोटे दांव लगाने का मौका दे रही है। कोटक इंस्टी. इक्विटीज – इन्फोसिस की स्थिति बेहतर एक्सेंचर के कमजोर नतीजे, वित्त वर्ष 2026-27 में आय वृद्धि घटकर 3-4% रह जाने की आशंका और गिरती बुकिंग्स ने आईटी सेक्टर की मुश्किलें बढ़ाई हैं। पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते कंपनियों ने खर्च में कटौती की है। लेकिन इंफोसिस अपने टियर-1 क्लाइंट्स के चलते बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है। सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा, पर आईटी इंडेक्स फिर 2 फीसदी टूटा सेंसेक्स बुधवार को 444 अंक चढ़कर 76,923 पर और निफ्टी 140 अंको की तेजी के साथ 24,006 पर बंद हुआ। एफएमसीजी, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई। निफ्टी में इटर्नल, अदाणी एंटरप्राइजेज और नेस्ले इंडिया टॉप गेनर रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 0.34% और 0.36% चढ़े। आईटी इंडेक्स करीब 2% टूट गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL में आज MI-RR का मैच:प्लेऑफ में पहुंचने के लिए वैभव की टीम के पास आज आखिरी मौका, मुंबई में मुकाबला

May 24, 2026/
1:49 pm

IPL में आज मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में...

Kunal Shah WhatsApp Global Head

June 23, 2026/
7:18 am

नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोने-चांदी से जुड़ी रही। सोमवार को एक किलो चांदी 5,828...

Television Side Effects; TV Screen Time Health Risk

March 29, 2026/
4:30 am

2 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक “बस एक और… आखिरी एपिसोड” यह सोचकर टीवी पर लोग बिंज वॉचिंग करते...

Purvanchal Expressway Air Show: Indian Air Force Fighter Jets Display

April 22, 2026/
7:04 am

राजेश साहू/असगर नकी/तुषार राय | सुलतानपुर48 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयर शो...

वर्ल्ड अपडेट्स:नेतन्याहू बोले- भारत में इजराइल का जबरदस्त समर्थन, मेरे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वहीं से

May 29, 2026/
8:29 am

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इजराइल के रिश्तों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई...

रितेश की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की कमाई 50 करोड़ पार:टॉप-5 मराठी फिल्मों में शामिल; महाराष्ट्र में टैक्स-फ्री करने की मांग

May 6, 2026/
11:06 am

रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

जेन एआई आईटी कंपनियों का काम छिन रहा:टॉप-4 शेयर पीक से 57% तक टूटे; 10 आईटी कंपनियों का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ घटा

जेन एआई आईटी कंपनियों का काम छिन रहा:टॉप-4 शेयर पीक से 57% तक टूटे; 10 आईटी कंपनियों का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ घटा

घरेलू आईटी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। ये ट्रेंड अब सिर्फ वैश्विक अर्थव्यवस्था में उठापटक का नतीजा नहीं रहा। विश्लेषकों के मुताबिक, यह नई टेक्नोलॉजी जेनरेटिव एआई से पैदा हुए ढांचागत खतरे की कहानी बन चुकी है। इसने दशकों पुराने बिजनेस मॉडल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत के चार सबसे बड़े आईटी शेयर-टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और एलटीआईमाइंडट्री ऑल-टाइम हाई से 57% तक टूट चुके हैं। 10 प्रमुख आईटी कंपनियों का मार्केट कैप पीक से 19.3 लाख करोड़ रुपए घट चुका है। इस गिरावट की दो बड़ी वजहें हैं- अमेरिका में सख्त होती मौद्रिक नीति और जेनरेटिव एआई से कोडिंग व बैक-ऑफिस काम का ऑटोमेशन। यह आईटी कंपनियों के पारंपरिक बिजनेस मॉडल को सीधी चुनौती दे रहा है। एक्सपर्ट्स अब सिर्फ कमाई में गिरावट नहीं, बल्कि सेक्टर के स्थायी डी-रेटिंग की आशंका जता रहे हैं। यानी हालात नहीं सुधरे तो आईटी शेयर और गिर सकते हैं। रिस्क बढ़ा – अब पूंजी क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर, साइबर सिक्योरिटी में शिफ्ट होगी डीबीएस बैंक – एआई से जुड़ा ढांचागत खतरा बढ़ रहा – एआई के बढ़ते इस्तेमाल का सबसे गहरा असर भारत के आईटी सोर्सिंग सर्विसेज सेक्टर पर दिख रहा है, जो निर्यात, रोजगार और रिटर्न का मजबूत आधार रहा है। – जेनरेटिव एआई तेजी से कोडिंग, कस्टमर सपोर्ट और बैक-ऑफिस प्रक्रियाओं को ऑटोमेट कर रहा है। इससे आईटी सर्विसेज कंपनियों का काम छिन रहा है। – आने वाले समय में पूंजी क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी की ओर शिफ्ट होगी। दूसरी तरफ पारंपरिक आउटसोर्सिंग मॉडल दबाव में रहेगा। आईसीआईसीआई प्रू एएमसी – IT सेक्टर वापसी कर सकता है डिजिटल कंटेंट बढ़ने के बावजूद पारंपरिक न्यूज पेपर कंपनियां मुनाफे में रही हैं। ये दिखाता है कि हर बिजनेस हालात के हिसाब से खुद को बदलता है। आईटी सेक्टर भी न्यूज पेपर इंडस्ट्री की तरह वापसी कर सकता है। इसमें मौजूदा गिरावट निवेशकों को धारा के विपरीत छोटे दांव लगाने का मौका दे रही है। कोटक इंस्टी. इक्विटीज – इन्फोसिस की स्थिति बेहतर एक्सेंचर के कमजोर नतीजे, वित्त वर्ष 2026-27 में आय वृद्धि घटकर 3-4% रह जाने की आशंका और गिरती बुकिंग्स ने आईटी सेक्टर की मुश्किलें बढ़ाई हैं। पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते कंपनियों ने खर्च में कटौती की है। लेकिन इंफोसिस अपने टियर-1 क्लाइंट्स के चलते बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है। सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा, पर आईटी इंडेक्स फिर 2 फीसदी टूटा सेंसेक्स बुधवार को 444 अंक चढ़कर 76,923 पर और निफ्टी 140 अंको की तेजी के साथ 24,006 पर बंद हुआ। एफएमसीजी, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई। निफ्टी में इटर्नल, अदाणी एंटरप्राइजेज और नेस्ले इंडिया टॉप गेनर रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 0.34% और 0.36% चढ़े। आईटी इंडेक्स करीब 2% टूट गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket