Saturday, 31 Oct 2026 | 01:27 AM

Trending :

EXCLUSIVE

दिल्ली-इंदौर एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान कैंसिल:रनवे से लौटा विमान, भीषण गर्मी में घंटों बिना AC के बैठे यात्री; एयरपोर्ट पर नारेबाजी

दिल्ली से इंदौर आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 को तकनीकी खराबी के चलते रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। रनवे पर खड़ी फ्लाइट के अंदर एयर कंडीशनिंग (AC) बंद कर दी गई। भीषण गर्मी और बंद केबिन में घंटों फंसे रहने से यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। यात्री रिफंड की मांग को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर नारेबाजी कर रहे हैं। फ्लाइट रोजाना दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है। 1:45 बजे इंदौर पहुंचती है। तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई। इसके शाम 5 बजे तक इंदौर पहुंचने की संभावना जताई गई थी, लेकिन एअर इंडिया ने फ्लाइट को रद्द कर दिया है। घटनाक्रम की शुरुआत दिल्ली एयरपोर्ट पर गेट बदलने से हुई। बोर्डिंग से पहले दो बार गेट बदला गया, जिससे अफरा-तफरी रही। विमान में बैठाने के बाद तकनीकी क्लियरेंस न मिलने से फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रखा गया। यात्रियों ने रिफंड की मांग की यात्रियों का कहना है कि देरी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और चालक दल से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिले। स्थिति लंबे समय तक जस की तस रही, जिसके बाद विमान को वापस टर्मिनल पर लाया गया। एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्रियों ने एअर इंडिया के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जता रहे हैं। यात्रियों ने एयरलाइन पर सुरक्षा से खिलवाड़ और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया। कई यात्री वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड की मांग को लेकर एयरपोर्ट पर अड़े हैं। शालिन जैन नाम के पैसेंजर ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर एअर इंडिया को टैग कर लिखा- एअर इंडिया की लापरवाही दिन-ब-दिन नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। AI-2516 इंदौर-दिल्ली फ्लाइट, जो दोपहर 2:15 बजे निर्धारित थी, हर 30 मिनट में समय बदलते हुए अब शाम 6 बजे बताई जा रही है। क्या यह फ्लाइट आज रवाना भी होगी? फ्लाइट 2 घंटे देरी से चली, अब कैंसिल वहीं @astro_moon_6 नाम के यूजर ने @airindia को टैग करते हुए लिखा कि फ्लाइट 2 घंटे देरी से चली और अब रद्द कर दी गई है। तकनीकी खराबी के अलावा कोई ठोस कारण नहीं बताया गया। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए क्या व्यवस्था की गई है। असुविधा को कम करने हमारी टीम काम कर रही- एअर इंडिया इसके जवाब में एअर इंडिया ने रिप्लाई करते हुए लिखा- मिस्टर जैन, हम आपकी बात समझते हैं। आपके अनुभव के प्रति सहानुभूति रखते हैं। यह देरी परिचालन कारणों से हुई है। हमारी टीम असुविधा को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। ………………………………………. यह खबरें भी पढ़ें… 1. अहमदाबाद प्लेन क्रैश- फ्यूल में गड़बड़ी या दोनों इंजन फेल:क्या पायलट ने गलत इंजन बंद किया, 4 केस स्टडी से समझिए हादसे की थ्योरी अहमदाबाद से 12 जून को लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ने के तुरंत बाद एक हॉस्टल के ऊपर क्रैश हो गई। कुल 260 लोग मारे गए। इनमें 230 पैसेंजर और 12 क्रू मेंबर्स शामिल हैं। टेकऑफ के दो मिनट बाद ही जिस तरह प्लेन गिरा, उसकी वजह समझने के लिए दैनिक भास्कर ने बड़े विमान हादसों की पड़ताल की। इनकी जांच रिपोर्ट पढ़ी। पढ़ें पूरी खबर… 2. इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे के पास छोड़ा गड्ढा इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यह मामला रनवे से जुड़ा है, जहां केबलिंग कार्य के लिए रनवे के पास गड्ढा खोदा गया है। हैरानी की बात यह है कि आम सड़कों की तरह इस गड्ढे को न तो तुरंत भरा गया और न ही आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इम्तियाज अली बुर्का और पर्दा प्रथा के खिलाफ:कहा- महिलाएं जब कहती हैं वो इसमें कंफर्टेबल हैं, तो ये पिछड़े समाज की निशानी, जमकर हुई आलोचना

June 20, 2026/
10:59 am

इन दिनों फिल्म मैं वापस आऊंगा से चर्चा में बने हुए डायरेक्टर इम्तियाज अली ने बुर्का और पर्दा प्रथा पर...

राजेश शर्मा की हेल्थ पर 'फौजी' की टीम की सफाई:कहा- उन्हें सेट पर कीड़े ने काटा, इसकी जानकारी नहीं; अक्षय कुमार ने जताई चिंता

July 10, 2026/
11:20 am

प्रभास की फिल्म फौजी की शूटिंग कर रहे एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद सामने आई रिपोर्ट्स पर...

अमेरिका के मोंटाना में परिवार के 8 लोगों की हत्या:मृतकों में 4 बच्चे; आरोपी ने सबको गोली मारी, खुद को भी शूट किया

August 26, 2026/
3:32 am

अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में रविवार शाम एक परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना...

हम लोग डरने वाले नहीं हैं:भाई पर कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले पर बोले पंकज त्रिपाठी, कहा- संसार में किसी के साथ गलत नहीं किया

July 23, 2026/
11:41 am

जून में पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। घटना के बाद वो...

जीतेंद्र@84, कभी हीरोइन के स्टंट किए, फिर बने स्टार:रेखा को टाइमपास कहा, सरेआम फूट-फूटकर रोईं, महमूद ने हंसाने के लिए उतारी पेंट, जानिए किस्से

April 7, 2026/
4:30 am

हिंदी सिनेमा के जंपिंग जैक कहे जाने वाले जीतेंद्र आज 84 साल के हो गए हैं। कभी मुंबई की चॉल...

Varun Dhawan Recalls Underworld Threat Calls

March 28, 2026/
4:03 pm

30 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने बॉलीवुड के 1990 के दशक के डरावने दौर का वो...

रायसेन कलेक्टर का औचक निरीक्षण, गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं पर सख्ती:किसानों से लिया फीडबैक; लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए

April 10, 2026/
3:05 pm

रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने शुक्रवार को सांची विकासखंड के बरखेड़ी सलामतपुर स्थित शाहीन वेयरहाउस गेहूं उपार्जन केंद्र का...

राजनीति

दिल्ली-इंदौर एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान कैंसिल:रनवे से लौटा विमान, भीषण गर्मी में घंटों बिना AC के बैठे यात्री; एयरपोर्ट पर नारेबाजी

दिल्ली-इंदौर एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान कैंसिल:रनवे से लौटा विमान, भीषण गर्मी में घंटों बिना AC के बैठे यात्री; एयरपोर्ट पर नारेबाजी

दिल्ली से इंदौर आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 को तकनीकी खराबी के चलते रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा। रनवे पर खड़ी फ्लाइट के अंदर एयर कंडीशनिंग (AC) बंद कर दी गई। भीषण गर्मी और बंद केबिन में घंटों फंसे रहने से यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। यात्री रिफंड की मांग को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर नारेबाजी कर रहे हैं। फ्लाइट रोजाना दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है। 1:45 बजे इंदौर पहुंचती है। तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई। इसके शाम 5 बजे तक इंदौर पहुंचने की संभावना जताई गई थी, लेकिन एअर इंडिया ने फ्लाइट को रद्द कर दिया है। घटनाक्रम की शुरुआत दिल्ली एयरपोर्ट पर गेट बदलने से हुई। बोर्डिंग से पहले दो बार गेट बदला गया, जिससे अफरा-तफरी रही। विमान में बैठाने के बाद तकनीकी क्लियरेंस न मिलने से फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रखा गया। यात्रियों ने रिफंड की मांग की यात्रियों का कहना है कि देरी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई और चालक दल से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिले। स्थिति लंबे समय तक जस की तस रही, जिसके बाद विमान को वापस टर्मिनल पर लाया गया। एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्रियों ने एअर इंडिया के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जता रहे हैं। यात्रियों ने एयरलाइन पर सुरक्षा से खिलवाड़ और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया। कई यात्री वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड की मांग को लेकर एयरपोर्ट पर अड़े हैं। शालिन जैन नाम के पैसेंजर ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर एअर इंडिया को टैग कर लिखा- एअर इंडिया की लापरवाही दिन-ब-दिन नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। AI-2516 इंदौर-दिल्ली फ्लाइट, जो दोपहर 2:15 बजे निर्धारित थी, हर 30 मिनट में समय बदलते हुए अब शाम 6 बजे बताई जा रही है। क्या यह फ्लाइट आज रवाना भी होगी? फ्लाइट 2 घंटे देरी से चली, अब कैंसिल वहीं @astro_moon_6 नाम के यूजर ने @airindia को टैग करते हुए लिखा कि फ्लाइट 2 घंटे देरी से चली और अब रद्द कर दी गई है। तकनीकी खराबी के अलावा कोई ठोस कारण नहीं बताया गया। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए क्या व्यवस्था की गई है। असुविधा को कम करने हमारी टीम काम कर रही- एअर इंडिया इसके जवाब में एअर इंडिया ने रिप्लाई करते हुए लिखा- मिस्टर जैन, हम आपकी बात समझते हैं। आपके अनुभव के प्रति सहानुभूति रखते हैं। यह देरी परिचालन कारणों से हुई है। हमारी टीम असुविधा को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। ………………………………………. यह खबरें भी पढ़ें… 1. अहमदाबाद प्लेन क्रैश- फ्यूल में गड़बड़ी या दोनों इंजन फेल:क्या पायलट ने गलत इंजन बंद किया, 4 केस स्टडी से समझिए हादसे की थ्योरी अहमदाबाद से 12 जून को लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 उड़ने के तुरंत बाद एक हॉस्टल के ऊपर क्रैश हो गई। कुल 260 लोग मारे गए। इनमें 230 पैसेंजर और 12 क्रू मेंबर्स शामिल हैं। टेकऑफ के दो मिनट बाद ही जिस तरह प्लेन गिरा, उसकी वजह समझने के लिए दैनिक भास्कर ने बड़े विमान हादसों की पड़ताल की। इनकी जांच रिपोर्ट पढ़ी। पढ़ें पूरी खबर… 2. इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे के पास छोड़ा गड्ढा इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यह मामला रनवे से जुड़ा है, जहां केबलिंग कार्य के लिए रनवे के पास गड्ढा खोदा गया है। हैरानी की बात यह है कि आम सड़कों की तरह इस गड्ढे को न तो तुरंत भरा गया और न ही आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket