Saturday, 31 Oct 2026 | 12:35 AM

Trending :

EXCLUSIVE

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में प्रसूता और अजन्मी बेटी की मौत:करेली से रेफर होकर आई थी गर्भवती; मुंह से झाग निकलने के बाद तोड़ा दम

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में प्रसव से पहले एक 26 वर्षीय गर्भवती महिला और उसकी अजन्मी बेटी की मौत हो गई। रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुए पोस्टमार्टम के दौरान महिला के गर्भ से मृत नवजात बालिका को बाहर निकाला। करेली से जिला अस्पताल रेफर किया था जानकारी के मुताबिक, करेली निवासी रचना कुशवाहा (पति राजेश कुशवाहा) को शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक उपचार के लिए करेली के शासकीय अस्पताल ले जाया गया था। वहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर कर दिया। शनिवार शाम को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के कुछ देर बाद बिगड़ी हालत प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के कुछ समय बाद ही रचना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तेज झटके आने लगे और मुंह से झाग निकलने लगा। डॉक्टरों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन प्रसूता ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत के साथ ही गर्भ में पल रही बच्ची की भी जान चली गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ पीएम मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को नायब तहसीलदार की उपस्थिति में मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के सामने पंचनामा तैयार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण डॉक्टरों ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर स्थिति को समझने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपचार के दौरान किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ask search icon

March 19, 2026/
4:11 pm

Last Updated:March 19, 2026, 16:11 IST धुरंधर-2 मूवी में हमजा अली मजारी बने रणवीर सिंह की दीवानगी फैंस के स‍िर...

'मैं हारी नहीं तो क्यों छोड़ दूं', बंगाल रिजल्ट के बाद ममता बनर्जी, EC से बोले बड़ा विलेन

May 5, 2026/
4:37 pm

पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली करारी छात्रावास के बाद नामांकन प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को मुख्य विलेन को...

हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन:सीरीज ‘एक्स-मेन’ में बने थे प्रोफेसर X, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था नाम; नाइटहुड सम्मान भी मिला था

October 30, 2026/
9:01 am

34 मिनट पहले कॉपी लिंक पैट्रिक स्टीवर्ट का जन्म 13 जुलाई 1940 को इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर में हुआ था।...

'मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था':एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं

May 31, 2026/
11:29 am

फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके एक्टर शिशिर शर्मा ने उनकी मौत को लेकर कहा...

छोटे कपड़ों पर कृति सेनन की क्रिप्टिक पोस्ट:स्कर्ट, बुरके और डायपर का जिक्र; रक्षाबंधन ऐड पर ट्रोल हुईं थीं, जानिए किन एक्ट्रेसेस की हो चुकी ट्रोलिंग

September 29, 2026/
6:42 pm

रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर विक्टिम ब्लेमिंग (पीड़ित को दोषी ठहराना) को...

राजनीति

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में प्रसूता और अजन्मी बेटी की मौत:करेली से रेफर होकर आई थी गर्भवती; मुंह से झाग निकलने के बाद तोड़ा दम

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में प्रसूता और अजन्मी बेटी की मौत:करेली से रेफर होकर आई थी गर्भवती; मुंह से झाग निकलने के बाद तोड़ा दम

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में प्रसव से पहले एक 26 वर्षीय गर्भवती महिला और उसकी अजन्मी बेटी की मौत हो गई। रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुए पोस्टमार्टम के दौरान महिला के गर्भ से मृत नवजात बालिका को बाहर निकाला। करेली से जिला अस्पताल रेफर किया था जानकारी के मुताबिक, करेली निवासी रचना कुशवाहा (पति राजेश कुशवाहा) को शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक उपचार के लिए करेली के शासकीय अस्पताल ले जाया गया था। वहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर कर दिया। शनिवार शाम को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के कुछ देर बाद बिगड़ी हालत प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के कुछ समय बाद ही रचना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तेज झटके आने लगे और मुंह से झाग निकलने लगा। डॉक्टरों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन प्रसूता ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत के साथ ही गर्भ में पल रही बच्ची की भी जान चली गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ पीएम मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को नायब तहसीलदार की उपस्थिति में मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के सामने पंचनामा तैयार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण डॉक्टरों ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर स्थिति को समझने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपचार के दौरान किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket