Saturday, 31 Oct 2026 | 06:44 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बिहार-यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट:50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; सिक्किम में तूफान से महिला की मौत, ओडिशा में बवंडर, 1 की जान गई

देश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 18 राज्यों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की आशंका है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 50–60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट है। बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में बिजली चमकने के साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। दिल्ली में रविवार सुबह की शुरुआत हल्की बारिश से हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश हुई। अमृतसर में अधिकतम तापमान 21.8°C और पटियाला में 26.6°C रहा, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम है। राजस्थान के उत्तरी इलाकों में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। सिक्किम के कई इलाकों में रविवार देर शाम तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ और बिजली पोल तक गिर गए। रकडोंग काफर इलाके में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इधर, ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को एक विशान बवंडर ने भारी तबाही मचाई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तेज तूफान के कारण 70 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर और हिमाचल में 21 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
India Women Rest Renuka Singh

March 5, 2026/
8:54 am

Hindi News Sports India Women Rest Renuka Singh | Kashvi Gautam Debut Vs Australia Perth Test स्पोर्ट्स डेस्क19 घंटे पहले...

देवास में उपमुख्यमंत्री, अंबेडकर जयंती पर दिया समानता का संदेश:वंदे मातरम विवाद और ब्लैकमेलिंग-भ्रूण हत्या मामले पर बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी

April 12, 2026/
7:12 pm

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा रविवार को देवास पहुंचे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हितग्राही सम्मेलन...

जीरन पुलिस ने 2.61 क्विंटल डोडाचूरा पकड़ा:नाकाबंदी तोड़कर भागी स्कार्पियो से मिला, तस्कर मौके से भागा

April 27, 2026/
10:22 pm

जीरन पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से करीब 2 क्विंटल 61 किलो अवैध डोडाचूरा पकड़ा है। जब्त किए गए माल की...

कश्मीर में राजेश खन्ना ने तेज सप्रू को गालियां दीं:अगले दिन माफी मांगी, फिर दोनों रातभर बैठकर पीते रहे, सप्रू ने घटना सुनाई

August 10, 2026/
5:30 am

एक्टर तेज सप्रू ने हाल ही में बताया कि राजेश खन्ना ने कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बिहार-यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट:50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; सिक्किम में तूफान से महिला की मौत, ओडिशा में बवंडर, 1 की जान गई

बिहार-यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट:50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; सिक्किम में तूफान से महिला की मौत, ओडिशा में बवंडर, 1 की जान गई

देश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 18 राज्यों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की आशंका है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 50–60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट है। बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में बिजली चमकने के साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। दिल्ली में रविवार सुबह की शुरुआत हल्की बारिश से हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश हुई। अमृतसर में अधिकतम तापमान 21.8°C और पटियाला में 26.6°C रहा, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम है। राजस्थान के उत्तरी इलाकों में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। सिक्किम के कई इलाकों में रविवार देर शाम तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ और बिजली पोल तक गिर गए। रकडोंग काफर इलाके में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इधर, ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को एक विशान बवंडर ने भारी तबाही मचाई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तेज तूफान के कारण 70 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर और हिमाचल में 21 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket