Thursday, 15 Oct 2026 | 08:04 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भास्कर इन्वेस्टिगेशनखोया प्यार लौटाने से ‘मौत दिलाने’ तक का सौदा:भास्कर रिपोर्टर से तांत्रिक बोला- एक लाख में प्रेमिका आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम

.

यह भास्कर रिपोर्टर और खुद को नागा साधु बताने वाले एक तांत्रिक के बीच हुई बातचीत का हिस्सा है। यह तांत्रिक दावा कर रहा था कि वह तंत्र-मंत्र के जरिए न केवल खोया हुआ प्यार वापस ला सकता है, बल्कि अगर रिश्ते में कोई बाधा है, तो उसे “मारण क्रिया” से हमेशा के लिए खत्म भी कर सकता है।

दरअसल, भास्कर को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि देश के कई हिस्सों में, खासकर मध्यप्रदेश और राजस्थान में, तंत्र-मंत्र के नाम पर कुछ कथित आश्रमों, दरगाहों से लेकर सोशल मीडिया तक ठगी का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है। ये लोग खोया हुआ प्यार वापस दिलाने से लेकर दुश्मन को रास्ते से हटाने तक का दावा करते हैं।

इन दावों की सच्चाई जानने और यह समझने के लिए कि अंधविश्वास, डर और भावनाओं का सहारा लेकर लोगों को किस तरह जाल में फंसाया जाता है, भास्कर ने इस पूरे खेल की पड़ताल शुरू की।पड़ताल का सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब रिपोर्टर ने एक तांत्रिक की कथित ‘दिव्य दृष्टि’ को परखने के लिए प्रेमिका के नाम पर अभिनेत्री सनी लियोनी की फोटो भेज दी।

हैरानी की बात यह रही कि तांत्रिक ने फोटो की सच्चाई परखने की कोशिश तक नहीं की और तुरंत समाधान का भरोसा देने लगा। पढ़िए रिपोर्ट

भास्कर पड़ताल की वजह… दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसे कई पेज है जो अंधविश्वास के खेल को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। इनके झांसे में आकर लोग अपनी गाढ़ी कमाई गवां रहे हैं। इसे दो केस से समझिए….

केस-1: भूत-प्रेत का डर दिखाया 10 लाख ठगे राजस्थान के झुंझुनूं में तंत्र-मंत्र और अनुष्ठान के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया था। पुलिस ने 23 दिसंबर 2025 को खुद को ‘बंगाल का बाबा’ बताने वाले फर्जी तांत्रिक शिवकांत को अशोकनगर से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने एक परिवार को घर में भूत-प्रेत का साया होने का डर दिखाया और अनुष्ठान के नाम पर किस्तों में करीब 10 लाख रुपए ठग लिए थे।

केस-2: पति-पत्नी की गैंग ने इलाज के नाम पर लाखों ठगे मध्यप्रदेश के अनूपपुर में लकवे से पीड़ित एक बुजुर्ग के परिवार से तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी हुई। रामनगर पुलिस ने इस मामले में कथित तांत्रिक सुखनाथ गिरी, उसकी पत्नी लीला गिरी और एक सहयोगी सत्या नाई को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने टोना-टोटका का डर दिखाया और पहले 1.51 लाख रुपए ठगे थे। पुलिस ने इनके पास से 12 लाख रुपए का माल बरामद किया था।

पड़ताल पार्ट1: बम-बम नागा महाराज ने कहा- मौत दे दूंगा तंत्र-मंत्र के इस कारोबार की पड़ताल के लिए हमारी टीम राजगढ़ पहुंची। यहां एक आश्रम में खुद को ‘बम-बम नागा महाराज’ बताने वाले तांत्रिक का पता चला, जो हर समस्या के समाधान का दावा करता था। आश्रम पहुंचने पर एक कमरे में बम-बम नागा बैठा था। उसके आसपास कुछ ग्रामीण और एक महिला मौजूद थे।

जमीन पर 500-500 रुपए के नोटों का ढेर लगा था, जो लोग अपनी समस्याएं बताने के साथ चढ़ावे के तौर पर रख रहे थे। रिपोर्टर ने अपनी बारी आने पर बाबा को बताया कि वह भोपाल से आया है और अपनी प्रेमिका को वापस पाना चाहता है। रिपोर्टर से बाबा की इस तरह से बातचीत हुई…

रिपोर्टर: मैं 7 साल से एक लड़की के साथ रिश्ते में था। पिछली नवरात्रि से उसने बात करना बंद कर दिया है।

(बाबा कुछ देर मंत्र पढ़ने का नाटक करता है और गेहूं के दाने गिनवाता है)

बम-बम: उसने किसी और से रिश्ता बना लिया यार… खर्चा होगा भैया… एक लाख रुपए। नागा बाबा हैं हम… सही बोलते हैं, अघोरी हैं। 50 हजार की पूजा होगी, 50 हजार इन्हें (सहयोगी को) दे देना। मैं तो बाद में लूंगा, जब औरत वापस आ जाएगी।

जब रिपोर्टर ने बताया कि लड़की की मां इस रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा है, तो बातचीत का रुख बदल गया, वह अपराधियों जैसी बातें करने लगा।

पड़ताल पार्ट 2: पंडित बोला- 2100 रुपए और 90 दिन लगेंगे हमारी अगली मंजिल एनएच-46 पर कुरावर रोड स्थित पंडित नरेंद्र नागर का आश्रम था। यहां का माहौल अलग था। लोगों की भीड़ थी और पंडित नागर दावा कर रहे थे कि कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी उनके भक्त हैं। रिपोर्टर ने यहां भी अपनी वही कहानी सुनाई।

पंडित नागर ने पर्चे पर कुछ लिखते हुए दावा किया कि रिपोर्टर की दुकान अच्छी चलती है और वह रोज 2-3 हजार कमा लेता है, फिर उसने लड़की का फोटो मांगा।

पंडित नागर: (फोटो देखकर) 8 महीने हो गए, 8 महीने वाले को मनाना कठिन होता है। दूसरा सपोर्टर साथ खड़ा हो गया। मन ऐसा करता है कि मैं मर जाऊं या उसे मार दूं, मरो भी मत-मारो भी मत।

पंडित नागर: इसमें लगभग 90 दिन लगेंगे, 2100 रुपए जमा करने पड़ेंगे। इसका वशीकरण हटाना पड़ेगा, क्योंकि किसी ने वशीकरण कर दिया है।

उसने एक पर्चा थमाया, जिसमें नागफनी कील जैसी अजीबोगरीब पूजन सामग्री के साथ 2100 रुपए का खर्च लिखा था। उसने दावा किया, लाने में कोई दिक्कत नहीं, ला देंगे, तुम्हारे सामने भी खड़ा कर देंगे।

पड़ताल पार्ट 3: आलिम बोला- रमजान के बाद बिस्तर पर डाल देंगे यह जानने के लिए कि क्या यह ठगी किसी खास धर्म तक सीमित है, रिपोर्टर मुस्लिम बनकर रायसेन की एक दरगाह पर पहुंचा। यहां एक आलिम से मुलाकात हुई। रिपोर्टर ने खुद का नाम ‘अनीस’ बताया और एक हिंदू लड़की से निकाह करने की इच्छा जताई।

आलिम: उसका फोटो, उसका नाम, उसकी मां का नाम। आपका फोटो, आपका नाम और आपकी मां का नाम और आपको यहां बैठना पड़ेगा। मालिक ने चाहा तो 40 दिन के अंदर-अंदर 100% आपका काम हो जाएगा।

आलिम: ये आपकी अपनी बात है, आजकल का माहौल आप समझ रहे हो। आपने कर लिया तो क्या जरूरत है दुनिया को कार्ड बांटने की।

जब रिपोर्टर ने लड़की की मां को रास्ते से हटाने की बात की, तो आलिम का असली चेहरा सामने आ गया।

पड़ताल पार्ट-4: ‘मुठ करनी’ से मौत का 36 हजार का पैकेज हमारी पड़ताल का अंतिम चरण सोशल मीडिया पर सक्रिय तांत्रिकों की जांच करना था। यहां एक नया “कॉल सेंटर मॉडल” देखने को मिला। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘खोया प्यार वापस पाएं’, ‘दुश्मन को रास्ते से हटाएं’, ‘मारण क्रिया और वशीकरण’ जैसे विज्ञापनों की भरमार है। मैसेज करने पर एक स्टैंडर्ड जवाब आता है- क्या समस्या है? नाम और फोटो भेजो। 10 मिनट में कॉल करो।

हमने तांत्रिक चरणदास नाम की एक आईडी से संपर्क किया। रिपोर्टर ने खुद को भोपाल से राजवीर शर्मा बताया और फोटो मांगे जाने पर अभिनेत्री सनी लियोनी की तस्वीर भेज दी।

तांत्रिक: (फोन पर) कौन और कहां से बोल रहे हो?

रिपोर्टर: भोपाल से राजवीर शर्मा। सात साल से रिलेशन में हूं, लेकिन प्रेमिका की मां रिश्ते के खिलाफ है।

तांत्रिक: पहले मां का काम करवा लो या लड़की का… दोनों साथ कराओगे तो खर्चा ज्यादा आएगा।

उसने क्रिया के लिए अलग-अलग पैकेज बताए। बोला- मीडियम क्रिया के लिए 7800 रुपए लगेंगे तो पावरफुल क्रिया का खर्चा 9600 रुपए होगा। इसी बातचीत में जब रिपोर्टर ने कहा कि एक पुलिस कमिश्नर भी उसकी प्रेमिका पर नजर रखता है, तो तांत्रिक ने बेखौफ होकर कहा, “नाम और फोटो भेज दीजिए… उसे पैरालाइज्ड कर देंगे।

वह बिस्तर पर पड़ जाएगा। तीन दिन की प्रक्रिया है, करीब 11 हजार खर्च आएगा। जब रिपोर्टर ने किसी को जान से मारने की क्रिया ‘मुठ करनी’ के बारे में पूछा, तो जवाब चौंकाने वाला था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PM Modi Inaugurates Delhi-Dehradun Corridor

April 14, 2026/
8:27 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी और उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। वह सुबह 11:15...

किशोर कुमार की बायोग्राफी पर विवाद:2 साल पहले मिला नेशनल अवॉर्ड वापस लेने की मांग मिला, कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नोटिस देकर पूछे सवाल

September 19, 2026/
10:38 am

किशोर कुमार की बायोग्राफी ‘किशोर कुमार: द अल्टीमेट बायोग्राफी’ को नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट सिनेमा बुक चुने जाने पर...

Punjab Kings Vs Rajasthan Royals Live Score: Follow latest updates from IPL 2026. (BCCI/AP)

April 28, 2026/
6:18 pm

आखरी अपडेट:28 अप्रैल, 2026, 18:18 IST थरूर ने अपना बचाव करते हुए कहा कि बातचीत के दौरान उनके पास “सात...

बशीर बद्र ने गजल को आम आदमी की जुबान बनाया:कुमार विश्वास बोले- वे जहां खड़े होते थे, मुशायरा वहीं से बड़ा हो जाता था

May 29, 2026/
11:18 am

उर्दू शायरी को आम लोगों की जुबान तक पहुंचाने वाले मशहूर शायर बशीर बद्र का गुरुवार दोपहर 12 बजकर 35...

लग्जरी पर्यटन, प्राइवेसी ही करेंसी:अब बेहतरीन ठिकाने नहीं, ‘अनुभव’ खरीदे जा रहे; पुराने वाइन टैंकों में स्टे, दार्शनिक विमर्श पसंद कर रहे रईस सैलानी

April 18, 2026/
3:55 pm

अल्ट्रा रिच यानी रईस ट्रैवलिंग का तरीका बदल रहे हैं। ये वर्ग केवल सैर-सपाटे के लिए नहीं निकल रहा, बल्कि...

दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को राहत:WFI को फटकार लगाई; कहा- मशहूर खिलाड़ियों को छूट मिलती रही है, विनेश के साथ अलग व्यवहार क्यों?

May 22, 2026/
1:42 pm

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को पहलवान विनेश फोगाट को घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलने से रोकने...

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी:लाहौल-स्पीति दुनिया से कटा, मनाली में लैंडस्लाइड, शिमला में मूसलाधार बारिश, आज भी ओले-तूफान का अलर्ट

March 20, 2026/
5:15 am

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मध्यम व निचले इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। अटल...

राजनीति

भास्कर इन्वेस्टिगेशनखोया प्यार लौटाने से ‘मौत दिलाने’ तक का सौदा:भास्कर रिपोर्टर से तांत्रिक बोला- एक लाख में प्रेमिका आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम

भास्कर इन्वेस्टिगेशनखोया प्यार लौटाने से ‘मौत दिलाने’ तक का सौदा:भास्कर रिपोर्टर से तांत्रिक बोला- एक लाख में प्रेमिका आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम

.

यह भास्कर रिपोर्टर और खुद को नागा साधु बताने वाले एक तांत्रिक के बीच हुई बातचीत का हिस्सा है। यह तांत्रिक दावा कर रहा था कि वह तंत्र-मंत्र के जरिए न केवल खोया हुआ प्यार वापस ला सकता है, बल्कि अगर रिश्ते में कोई बाधा है, तो उसे “मारण क्रिया” से हमेशा के लिए खत्म भी कर सकता है।

दरअसल, भास्कर को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि देश के कई हिस्सों में, खासकर मध्यप्रदेश और राजस्थान में, तंत्र-मंत्र के नाम पर कुछ कथित आश्रमों, दरगाहों से लेकर सोशल मीडिया तक ठगी का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है। ये लोग खोया हुआ प्यार वापस दिलाने से लेकर दुश्मन को रास्ते से हटाने तक का दावा करते हैं।

इन दावों की सच्चाई जानने और यह समझने के लिए कि अंधविश्वास, डर और भावनाओं का सहारा लेकर लोगों को किस तरह जाल में फंसाया जाता है, भास्कर ने इस पूरे खेल की पड़ताल शुरू की।पड़ताल का सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब रिपोर्टर ने एक तांत्रिक की कथित ‘दिव्य दृष्टि’ को परखने के लिए प्रेमिका के नाम पर अभिनेत्री सनी लियोनी की फोटो भेज दी।

हैरानी की बात यह रही कि तांत्रिक ने फोटो की सच्चाई परखने की कोशिश तक नहीं की और तुरंत समाधान का भरोसा देने लगा। पढ़िए रिपोर्ट

भास्कर पड़ताल की वजह… दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसे कई पेज है जो अंधविश्वास के खेल को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। इनके झांसे में आकर लोग अपनी गाढ़ी कमाई गवां रहे हैं। इसे दो केस से समझिए….

केस-1: भूत-प्रेत का डर दिखाया 10 लाख ठगे राजस्थान के झुंझुनूं में तंत्र-मंत्र और अनुष्ठान के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया था। पुलिस ने 23 दिसंबर 2025 को खुद को ‘बंगाल का बाबा’ बताने वाले फर्जी तांत्रिक शिवकांत को अशोकनगर से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने एक परिवार को घर में भूत-प्रेत का साया होने का डर दिखाया और अनुष्ठान के नाम पर किस्तों में करीब 10 लाख रुपए ठग लिए थे।

केस-2: पति-पत्नी की गैंग ने इलाज के नाम पर लाखों ठगे मध्यप्रदेश के अनूपपुर में लकवे से पीड़ित एक बुजुर्ग के परिवार से तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी हुई। रामनगर पुलिस ने इस मामले में कथित तांत्रिक सुखनाथ गिरी, उसकी पत्नी लीला गिरी और एक सहयोगी सत्या नाई को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने टोना-टोटका का डर दिखाया और पहले 1.51 लाख रुपए ठगे थे। पुलिस ने इनके पास से 12 लाख रुपए का माल बरामद किया था।

पड़ताल पार्ट1: बम-बम नागा महाराज ने कहा- मौत दे दूंगा तंत्र-मंत्र के इस कारोबार की पड़ताल के लिए हमारी टीम राजगढ़ पहुंची। यहां एक आश्रम में खुद को ‘बम-बम नागा महाराज’ बताने वाले तांत्रिक का पता चला, जो हर समस्या के समाधान का दावा करता था। आश्रम पहुंचने पर एक कमरे में बम-बम नागा बैठा था। उसके आसपास कुछ ग्रामीण और एक महिला मौजूद थे।

जमीन पर 500-500 रुपए के नोटों का ढेर लगा था, जो लोग अपनी समस्याएं बताने के साथ चढ़ावे के तौर पर रख रहे थे। रिपोर्टर ने अपनी बारी आने पर बाबा को बताया कि वह भोपाल से आया है और अपनी प्रेमिका को वापस पाना चाहता है। रिपोर्टर से बाबा की इस तरह से बातचीत हुई…

रिपोर्टर: मैं 7 साल से एक लड़की के साथ रिश्ते में था। पिछली नवरात्रि से उसने बात करना बंद कर दिया है।

(बाबा कुछ देर मंत्र पढ़ने का नाटक करता है और गेहूं के दाने गिनवाता है)

बम-बम: उसने किसी और से रिश्ता बना लिया यार… खर्चा होगा भैया… एक लाख रुपए। नागा बाबा हैं हम… सही बोलते हैं, अघोरी हैं। 50 हजार की पूजा होगी, 50 हजार इन्हें (सहयोगी को) दे देना। मैं तो बाद में लूंगा, जब औरत वापस आ जाएगी।

जब रिपोर्टर ने बताया कि लड़की की मां इस रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा है, तो बातचीत का रुख बदल गया, वह अपराधियों जैसी बातें करने लगा।

पड़ताल पार्ट 2: पंडित बोला- 2100 रुपए और 90 दिन लगेंगे हमारी अगली मंजिल एनएच-46 पर कुरावर रोड स्थित पंडित नरेंद्र नागर का आश्रम था। यहां का माहौल अलग था। लोगों की भीड़ थी और पंडित नागर दावा कर रहे थे कि कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी उनके भक्त हैं। रिपोर्टर ने यहां भी अपनी वही कहानी सुनाई।

पंडित नागर ने पर्चे पर कुछ लिखते हुए दावा किया कि रिपोर्टर की दुकान अच्छी चलती है और वह रोज 2-3 हजार कमा लेता है, फिर उसने लड़की का फोटो मांगा।

पंडित नागर: (फोटो देखकर) 8 महीने हो गए, 8 महीने वाले को मनाना कठिन होता है। दूसरा सपोर्टर साथ खड़ा हो गया। मन ऐसा करता है कि मैं मर जाऊं या उसे मार दूं, मरो भी मत-मारो भी मत।

पंडित नागर: इसमें लगभग 90 दिन लगेंगे, 2100 रुपए जमा करने पड़ेंगे। इसका वशीकरण हटाना पड़ेगा, क्योंकि किसी ने वशीकरण कर दिया है।

उसने एक पर्चा थमाया, जिसमें नागफनी कील जैसी अजीबोगरीब पूजन सामग्री के साथ 2100 रुपए का खर्च लिखा था। उसने दावा किया, लाने में कोई दिक्कत नहीं, ला देंगे, तुम्हारे सामने भी खड़ा कर देंगे।

पड़ताल पार्ट 3: आलिम बोला- रमजान के बाद बिस्तर पर डाल देंगे यह जानने के लिए कि क्या यह ठगी किसी खास धर्म तक सीमित है, रिपोर्टर मुस्लिम बनकर रायसेन की एक दरगाह पर पहुंचा। यहां एक आलिम से मुलाकात हुई। रिपोर्टर ने खुद का नाम ‘अनीस’ बताया और एक हिंदू लड़की से निकाह करने की इच्छा जताई।

आलिम: उसका फोटो, उसका नाम, उसकी मां का नाम। आपका फोटो, आपका नाम और आपकी मां का नाम और आपको यहां बैठना पड़ेगा। मालिक ने चाहा तो 40 दिन के अंदर-अंदर 100% आपका काम हो जाएगा।

आलिम: ये आपकी अपनी बात है, आजकल का माहौल आप समझ रहे हो। आपने कर लिया तो क्या जरूरत है दुनिया को कार्ड बांटने की।

जब रिपोर्टर ने लड़की की मां को रास्ते से हटाने की बात की, तो आलिम का असली चेहरा सामने आ गया।

पड़ताल पार्ट-4: ‘मुठ करनी’ से मौत का 36 हजार का पैकेज हमारी पड़ताल का अंतिम चरण सोशल मीडिया पर सक्रिय तांत्रिकों की जांच करना था। यहां एक नया “कॉल सेंटर मॉडल” देखने को मिला। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘खोया प्यार वापस पाएं’, ‘दुश्मन को रास्ते से हटाएं’, ‘मारण क्रिया और वशीकरण’ जैसे विज्ञापनों की भरमार है। मैसेज करने पर एक स्टैंडर्ड जवाब आता है- क्या समस्या है? नाम और फोटो भेजो। 10 मिनट में कॉल करो।

हमने तांत्रिक चरणदास नाम की एक आईडी से संपर्क किया। रिपोर्टर ने खुद को भोपाल से राजवीर शर्मा बताया और फोटो मांगे जाने पर अभिनेत्री सनी लियोनी की तस्वीर भेज दी।

तांत्रिक: (फोन पर) कौन और कहां से बोल रहे हो?

रिपोर्टर: भोपाल से राजवीर शर्मा। सात साल से रिलेशन में हूं, लेकिन प्रेमिका की मां रिश्ते के खिलाफ है।

तांत्रिक: पहले मां का काम करवा लो या लड़की का… दोनों साथ कराओगे तो खर्चा ज्यादा आएगा।

उसने क्रिया के लिए अलग-अलग पैकेज बताए। बोला- मीडियम क्रिया के लिए 7800 रुपए लगेंगे तो पावरफुल क्रिया का खर्चा 9600 रुपए होगा। इसी बातचीत में जब रिपोर्टर ने कहा कि एक पुलिस कमिश्नर भी उसकी प्रेमिका पर नजर रखता है, तो तांत्रिक ने बेखौफ होकर कहा, “नाम और फोटो भेज दीजिए… उसे पैरालाइज्ड कर देंगे।

वह बिस्तर पर पड़ जाएगा। तीन दिन की प्रक्रिया है, करीब 11 हजार खर्च आएगा। जब रिपोर्टर ने किसी को जान से मारने की क्रिया ‘मुठ करनी’ के बारे में पूछा, तो जवाब चौंकाने वाला था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket