Tuesday, 03 Nov 2026 | 08:36 AM

Trending :

भोपाल के गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग:8 मरीजों को संतनगर सिविल अस्पताल शिफ्ट किया, दवाएं जलीं

गांधीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब अचानक आग लग गई। जैसे ही धुआं ओपीडी क्षेत्र और वार्ड में पहुंचा, अस्पताल में हड़कंप का माहौल बन गया। मरीज, परिजन, स्टाफ और डॉक्टर हेल्थ सेंटर के सामने मौजूद खाली स्थान में आकर खड़े हो गए। करीब 30 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने बताया कि आग सिर्फ एक कमरे तक सीमित रही, इसलिए कोई बड़ी घटना नहीं हुई। हालांकि पूरे परिसर में धुआं भर जाने के चलते 8 मरीजों को संतनगर स्थित सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। स्टोर में लगी थी आग, जली दवाएं
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल की बिल्डिंग पुरानी है। ऐसे में यहां वायरिंग भी पुरानी है, जिसके कारण स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लगी। स्टोर में रखे पुराने गद्दों से आग बढ़ गई और पास में रखी 4 गत्ते दवाएं और आईवी फ्लुइड की दर्जनों बोतलें भी इसकी चपेट में आ गईं। मामले में सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि अभी स्थिति का आकलन कर रहे हैं। कितना नुकसान हुआ है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने की वजह पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को एंबुलेंस से किया गया शिफ्ट
आग की सूचना मिलते ही मौके पर सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हो गए थे। वे करीब 4 बजे गांधीनगर पहुंचे। उन्होंने परिसर में आग के बाद फैली गंदगी, गंध और धुएं को देखते हुए मरीजों को संतनगर सिविल अस्पताल शिफ्ट करने का फैसला लिया। दो एंबुलेंस 108 के जरिए मरीजों को शिफ्ट किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तीसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% रही:ट्रम्प के 50% टैरिफ के बावजूद इकोनॉमी मजबूत; कुक-ड्राइवर की कमाई भी अब GDP में शामिल

February 27, 2026/
3:32 pm

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में GDP ग्रोथ 7.8% रही है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 27...

अमेरिका ने 100 चीनी कंपनियां को 'मिलिट्री लिस्ट' में डाला:दावा- ये कंपनियां चीनी सेना की मदद कर रहीं, कंपनियों पर प्रतिबंधों का खतरा बढ़ा

June 9, 2026/
12:04 pm

अमेरिका ने अलीबाबा ग्रुप, बायडू और BYD जैसी दिग्गज चीनी टेक और ऑटोमोबाइल कंपनियों को ‘चीनी मिलिट्री कंपनियों’ की लिस्ट...

ask search icon

March 21, 2026/
11:32 am

Last Updated:March 21, 2026, 11:32 IST धनिये का पानी सिर्फ स्वादिष्ट नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है....

प्रोसेस्ड फ़ूड: रोज़ खा रहे हैं खटाई वाली खाने की चीज़ें? जान लें इसके नुकसान, स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े लाभ हाथ में हो सकते हैं

May 22, 2026/
11:55 pm

22 मई 2026 को 23:55 IST पर अद्यतन किया गया पैकेट फूड के साइड इफेक्ट्स: सच में हम बार-बार अपनी...

होम अलोन और लव एक्चुअली से प्रेरित होकर बनी फिल्म:मीठे में क्या है की स्टारकास्ट ने बताया असल जिंदगी का तरीका

October 30, 2026/
5:33 am

दिवाली पर परिवार और रिश्तों को लेकर बनी फिल्म ‘मीठे में क्या है’ आज, यानी 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर...

बाइक सवार को बचाने में कैप्सूल वाहन पुल से गिरा:हादसे में दोनों चालकर सुरक्षित; ड्राइवर की सतर्कता से बची जान

February 21, 2026/
2:29 pm

सिंगरौली जिले के बधोरा चौकी क्षेत्र के खोंखरी गांव में शनिवार को सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार को बचाने के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भोपाल के गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग:8 मरीजों को संतनगर सिविल अस्पताल शिफ्ट किया, दवाएं जलीं

भोपाल के गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग:8 मरीजों को संतनगर सिविल अस्पताल शिफ्ट किया, दवाएं जलीं

गांधीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब अचानक आग लग गई। जैसे ही धुआं ओपीडी क्षेत्र और वार्ड में पहुंचा, अस्पताल में हड़कंप का माहौल बन गया। मरीज, परिजन, स्टाफ और डॉक्टर हेल्थ सेंटर के सामने मौजूद खाली स्थान में आकर खड़े हो गए। करीब 30 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने बताया कि आग सिर्फ एक कमरे तक सीमित रही, इसलिए कोई बड़ी घटना नहीं हुई। हालांकि पूरे परिसर में धुआं भर जाने के चलते 8 मरीजों को संतनगर स्थित सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। स्टोर में लगी थी आग, जली दवाएं
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल की बिल्डिंग पुरानी है। ऐसे में यहां वायरिंग भी पुरानी है, जिसके कारण स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लगी। स्टोर में रखे पुराने गद्दों से आग बढ़ गई और पास में रखी 4 गत्ते दवाएं और आईवी फ्लुइड की दर्जनों बोतलें भी इसकी चपेट में आ गईं। मामले में सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि अभी स्थिति का आकलन कर रहे हैं। कितना नुकसान हुआ है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने की वजह पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को एंबुलेंस से किया गया शिफ्ट
आग की सूचना मिलते ही मौके पर सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हो गए थे। वे करीब 4 बजे गांधीनगर पहुंचे। उन्होंने परिसर में आग के बाद फैली गंदगी, गंध और धुएं को देखते हुए मरीजों को संतनगर सिविल अस्पताल शिफ्ट करने का फैसला लिया। दो एंबुलेंस 108 के जरिए मरीजों को शिफ्ट किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket