Sunday, 05 Apr 2026 | 09:16 PM

Trending :

EXCLUSIVE

'मातृभूमि' के नए सॉन्ग 'चांद देख लेना' का टीजर रिलीज:सलमान-चित्रांगदा की छू लेने वाली केमिस्ट्री, आर्मी ऑफिसर की जिंदगी व रिश्तों की गहराई दिखी

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘चांद देख लेना’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में प्यार, इंतजार और जुदाई की एक बेहद भावुक कहानी की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म के पहले गाने ‘मातृभूमि’ को जहां 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, वहीं वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुए ‘मैं हूं’ को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब तीसरे गाने ‘चांद देख लेना’ का टीजर फैंस के बीच चर्चा में है। इस गाने में चित्रांगदा सिंह और सलमान खान की केमिस्ट्री दिल छू लेने वाली है। टीजर में एक आर्मी ऑफिसर की जिंदगी का वह पहलू दिखाया गया है, जो सिर्फ जंग के मैदान तक सीमित नहीं, बल्कि घर पर इंतजार कर रहे रिश्तों की भावनाओं से भी जुड़ा है। टीजर में चित्रांगदा का किरदार अपने पति का इंतजार करता नजर आता है, जो बॉर्डर पर ड्यूटी निभा रहे हैं। छोटी-छोटी झलकियों के जरिए यह गाना उन परिवारों की कहानी बयां करता है, जो दूरियों और अनिश्चितता के बीच भी अपने रिश्तों को मजबूत बनाए रखते हैं। ‘चांद देख लेना’ गाना उस एहसास को खूबसूरती से दिखाता है, जब दूर रहकर भी एक ही चांद के नीचे दो दिल जुड़े रहते हैं। गौरतलब है कि फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ किया गया है, ताकि कहानी के भाव और बलिदान को और गहराई से दिखाया जा सके। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में बहादुरी, त्याग और इंसानियत की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रायसेन की अंजलि ने राज्य स्तरीय ओलंपियाड में दूसरा स्थानप्राप्तकिया:ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के चार बच्चों ने लिया था भाग

March 24, 2026/
4:46 pm

एमपी के ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता 2025-26 में रायसेन जिले की छात्रा अंजलि मेहरा ने शानदार प्रदर्शन...

Cloudy Skies, Strong Winds; Temp to Rise

February 27, 2026/
10:32 am

रायसेन में आठ दिन बाद शुक्रवार सुबह अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आसमान में काले घने...

पेट्रोल की कमी की अफवाह गुजरात में फैली:कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें, सरकार ने कहा- अफवाहों से दूर रहें

March 23, 2026/
9:08 pm

अहमदाबाद समेत कई शहरों में सोमवार सुबह कुछ पेट्रोल पंप बंद होने की अफवाह फैल गई। इसके चलते वाहन चालक...

जस्टिस नागरत्ना बोलीं- चुनाव आयोग को स्वतंत्र रहना चाहिए:कोई भी राजनीतिक प्रभाव न हो; 2027 में चीफ जस्टिस बन सकती हैं

April 4, 2026/
8:49 pm

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीवी नागरत्ना ने शनिवार को कहा कि चुनाव आयोग को पूरी तरह स्वतंत्र रहना चाहिए और...

चैत्र नवरात्रि शुरू, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा:नरसिंहपुर के सदर मड़िया मंदिर में मांगी हर मुराद पूरी होती; दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

March 19, 2026/
10:30 am

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आज गुरुवार से शुरू हो गया है। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां...

Iran War Fears Sink Sensex 1837 Points

March 24, 2026/
9:50 am

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोना-चांदी की कीमत से जुड़ी रही। IBJA के मुताबिक, 10...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

'मातृभूमि' के नए सॉन्ग 'चांद देख लेना' का टीजर रिलीज:सलमान-चित्रांगदा की छू लेने वाली केमिस्ट्री, आर्मी ऑफिसर की जिंदगी व रिश्तों की गहराई दिखी

'मातृभूमि' के नए सॉन्ग 'चांद देख लेना' का टीजर रिलीज:सलमान-चित्रांगदा की छू लेने वाली केमिस्ट्री, आर्मी ऑफिसर की जिंदगी व रिश्तों की गहराई दिखी

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘चांद देख लेना’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में प्यार, इंतजार और जुदाई की एक बेहद भावुक कहानी की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म के पहले गाने ‘मातृभूमि’ को जहां 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, वहीं वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुए ‘मैं हूं’ को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब तीसरे गाने ‘चांद देख लेना’ का टीजर फैंस के बीच चर्चा में है। इस गाने में चित्रांगदा सिंह और सलमान खान की केमिस्ट्री दिल छू लेने वाली है। टीजर में एक आर्मी ऑफिसर की जिंदगी का वह पहलू दिखाया गया है, जो सिर्फ जंग के मैदान तक सीमित नहीं, बल्कि घर पर इंतजार कर रहे रिश्तों की भावनाओं से भी जुड़ा है। टीजर में चित्रांगदा का किरदार अपने पति का इंतजार करता नजर आता है, जो बॉर्डर पर ड्यूटी निभा रहे हैं। छोटी-छोटी झलकियों के जरिए यह गाना उन परिवारों की कहानी बयां करता है, जो दूरियों और अनिश्चितता के बीच भी अपने रिश्तों को मजबूत बनाए रखते हैं। ‘चांद देख लेना’ गाना उस एहसास को खूबसूरती से दिखाता है, जब दूर रहकर भी एक ही चांद के नीचे दो दिल जुड़े रहते हैं। गौरतलब है कि फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ किया गया है, ताकि कहानी के भाव और बलिदान को और गहराई से दिखाया जा सके। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में बहादुरी, त्याग और इंसानियत की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket