Monday, 06 Apr 2026 | 06:40 AM

Trending :

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का मैटरनिटी फोटोशूट:बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन, तस्वीरों में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज, फैंस दे रहे बधाइयां

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी व अभिनेत्री लिन लैशराम जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खास दौर को यादगार बनाने के लिए कपल ने हाल ही में एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार बधाइयां दे रहे हैं। फोटोशूट की तस्वीरों में दोनों के बीच गहरा प्यार और उत्साह साफ नजर आता है। एक तस्वीर में रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम के बेबी बंप पर हाथ रखते हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों में कपल बेहद सहज और रोमांटिक अंदाज में पोज देता दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर आने वाले नए जीवन को लेकर खुशी साफ झलक रही है। लिन लैशराम ने भी इस फोटोशूट से जुड़ा एक भावुक नोट लिखा है। उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने काम करते हुए सालों तक उन्हें अपने शरीर को लेकर कई तरह की असुरक्षाएं महसूस होती थीं। कभी बहुत पतली, कभी बहुत मोटी या कभी किसी और वजह से। लेकिन अब प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें अपने शरीर का यह बदलाव सबसे खूबसूरत लग रहा है। उन्होंने लिखा कि आज वह अपने शरीर की आलोचना नहीं करतीं, बल्कि इस बदलाव के लिए आभारी हैं। रणदीप और लिन ने नवंबर 2025 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उस समय उनकी शादी की दूसरी सालगिरह भी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि दो साल के प्यार और रोमांच के बाद अब उनकी जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल इसी महीने अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकता है। ऐसे में यह मैटरनिटी फोटोशूट उनके जीवन के इस खास पड़ाव की याद बन गया है। तस्वीरों में दोनों की सादगी और आपसी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। गौरतलब है कि रणदीप हूडा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। यह शादी अपनी सादगी और सांस्कृतिक अंदाज के कारण काफी चर्चा में रही थी। अब शादी के करीब दो साल बाद यह कपल पैरेंटहुड की नई यात्रा शुरू करने जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
करणवीर बोहरा के पिता महेंद्र बोहरा की प्रेयर मीट:हेलेन और मुकेश खन्ना समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे

March 8, 2026/
7:05 pm

मुंबई के खार इलाके में रविवार को टीवी एक्टर करणवीर बोहरा के पिता और फिल्म प्रोड्यूसर महेंद्र बोहरा की प्रेयर...

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू:स्पाई एक्शन थ्रिलर 19 मार्च रिलीज, ट्रेड को रिकॉर्ड ओपनिंग और भारी वीकेंड कलेक्शन की उम्मीद

March 14, 2026/
5:02 pm

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग आज देशभर के सिनेमाघरों में शुरू हो गई है। ट्रेड...

Stock Market Crash LIVE

March 19, 2026/
11:29 am

आखरी अपडेट:मार्च 19, 2026, 11:29 IST दूसरी सूची में छह महिलाओं को शामिल किया गया है, जिससे नामांकित महिलाओं की...

Pakistan vs SL Super 8 T20 World Cup 2026 Live

February 28, 2026/
8:32 pm

आखरी अपडेट:28 फरवरी, 2026, 20:32 IST क्या भारत का विपक्ष कोई वैकल्पिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने में विफल रहा है या...

राजनीति

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का मैटरनिटी फोटोशूट:बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन, तस्वीरों में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज, फैंस दे रहे बधाइयां

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का मैटरनिटी फोटोशूट:बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन, तस्वीरों में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज, फैंस दे रहे बधाइयां

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी व अभिनेत्री लिन लैशराम जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खास दौर को यादगार बनाने के लिए कपल ने हाल ही में एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार बधाइयां दे रहे हैं। फोटोशूट की तस्वीरों में दोनों के बीच गहरा प्यार और उत्साह साफ नजर आता है। एक तस्वीर में रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम के बेबी बंप पर हाथ रखते हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों में कपल बेहद सहज और रोमांटिक अंदाज में पोज देता दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर आने वाले नए जीवन को लेकर खुशी साफ झलक रही है। लिन लैशराम ने भी इस फोटोशूट से जुड़ा एक भावुक नोट लिखा है। उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने काम करते हुए सालों तक उन्हें अपने शरीर को लेकर कई तरह की असुरक्षाएं महसूस होती थीं। कभी बहुत पतली, कभी बहुत मोटी या कभी किसी और वजह से। लेकिन अब प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें अपने शरीर का यह बदलाव सबसे खूबसूरत लग रहा है। उन्होंने लिखा कि आज वह अपने शरीर की आलोचना नहीं करतीं, बल्कि इस बदलाव के लिए आभारी हैं। रणदीप और लिन ने नवंबर 2025 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उस समय उनकी शादी की दूसरी सालगिरह भी थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि दो साल के प्यार और रोमांच के बाद अब उनकी जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल इसी महीने अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकता है। ऐसे में यह मैटरनिटी फोटोशूट उनके जीवन के इस खास पड़ाव की याद बन गया है। तस्वीरों में दोनों की सादगी और आपसी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। गौरतलब है कि रणदीप हूडा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। यह शादी अपनी सादगी और सांस्कृतिक अंदाज के कारण काफी चर्चा में रही थी। अब शादी के करीब दो साल बाद यह कपल पैरेंटहुड की नई यात्रा शुरू करने जा रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket