Thursday, 10 Sep 2026 | 06:37 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रणबीर कपूर के राम बनने पर इम्तियाज अली का बयान:बोले- रणबीर में हर तरह के रोल करने की क्षमता, वे कुछ भी कर सकते हैं

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के भगवान राम का किरदार निभाने पर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रणबीर के साथ ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके इम्तियाज ने फिल्मबीट को दिए इंटरव्यू में रणबीर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणबीर एक प्योर एक्टर हैं और वे पर्दे पर कुछ भी कर सकते हैं। इम्तियाज के मुताबिक, भगवान राम का किरदार निभाना खुद रणबीर के लिए भी काफी फायदेमंद रहेगा, क्योंकि वे जिस भी किरदार को निभाते हैं, उससे बहुत कुछ सीखते हैं। रणबीर में हर तरह के रोल करने की क्षमता
इम्तियाज अली से पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि ‘एनिमल’ जैसी फिल्म करने वाले रणबीर कपूर ‘रामायण’ में भगवान राम का रोल करेंगे? इस पर इम्तियाज ने कहा, ‘रणबीर एक एक्टर के तौर पर कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें अलग-अलग तरह के रोल करने चाहिए। जब वे कोई नया रोल करते हैं, तो वे पूरी तरह उसी में ढल जाते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि वे भगवान राम का रोल कर रहे हैं क्योंकि वे इस किरदार में एक असलियत और असर लेकर आएंगे। भगवान राम के किरदार को मानवीय और पर्सनल तरीके से देखना काफी अच्छा होगा।’ इस रोल से रणबीर की जिंदगी होगी समृद्ध
इम्तियाज ने आगे कहा कि वे रणबीर को स्क्रीन पर श्री राम के रूप में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। उनके मुताबिक, इस रोल से रणबीर को खुद बहुत फायदा होने वाला है। वे एक ऐसे एक्टर हैं जो अपने निभाए जा रहे किरदार की खूबियों को खुद के अंदर सोख लेते हैं। वे भगवान राम के चरित्र से काफी कुछ अच्छी चीजें अपनी असल जिंदगी में साथ लेकर जाएंगे। यह अनुभव उनके लिए बहुत समृद्ध करने वाला साबित होगा। दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म रामायण
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और हंस जिमर तैयार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पहला टीजर भी रिलीज किया गया था। फिल्म की स्टारकास्ट और रणबीर का डबल रोल
इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। वहीं केजीएफ फेम एक्टर यश रावण के रोल में दिखेंगे। इनके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम का किरदार भी निभाते नजर आएंगे। रणबीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें भगवान विष्णु के दो अलग-अलग अवतारों को निभाने का मौका मिला, जो उनके लिए शानदार अनुभव है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 78,950 पर पहुंचा:निफ्टी-50 में भी 100 अंक की तेजी; रियल्टी और ऑटो शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े

April 21, 2026/
9:18 am

शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार, 21 अप्रैल को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा...

तस्वीर का विवरण

May 17, 2026/
4:13 pm

भरवां करेला सामग्री बनाने के लिए 250 से 500 ग्राम करेला पेज हरी मिर्च अदरक-लहसुन सौंफ पाउडर अमचूर पाउडर धनिया...

देवास में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:दो दिन पहले निर्माणाधीन मकान के काम के सिलसिले में आया था

April 30, 2026/
12:19 pm

देवास के कंचनपुर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके निर्माणाधीन मकान के...

SRKs Jawan 2 Prep | Villain Hunt After King Shoot

April 22, 2026/
8:23 pm

3 घंटे पहले कॉपी लिंक शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग पूरी करने के बाद ‘जवान’ के सीक्वल पर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रणबीर कपूर के राम बनने पर इम्तियाज अली का बयान:बोले- रणबीर में हर तरह के रोल करने की क्षमता, वे कुछ भी कर सकते हैं

रणबीर कपूर के राम बनने पर इम्तियाज अली का बयान:बोले- रणबीर में हर तरह के रोल करने की क्षमता, वे कुछ भी कर सकते हैं

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के भगवान राम का किरदार निभाने पर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रणबीर के साथ ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके इम्तियाज ने फिल्मबीट को दिए इंटरव्यू में रणबीर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणबीर एक प्योर एक्टर हैं और वे पर्दे पर कुछ भी कर सकते हैं। इम्तियाज के मुताबिक, भगवान राम का किरदार निभाना खुद रणबीर के लिए भी काफी फायदेमंद रहेगा, क्योंकि वे जिस भी किरदार को निभाते हैं, उससे बहुत कुछ सीखते हैं। रणबीर में हर तरह के रोल करने की क्षमता
इम्तियाज अली से पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि ‘एनिमल’ जैसी फिल्म करने वाले रणबीर कपूर ‘रामायण’ में भगवान राम का रोल करेंगे? इस पर इम्तियाज ने कहा, ‘रणबीर एक एक्टर के तौर पर कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें अलग-अलग तरह के रोल करने चाहिए। जब वे कोई नया रोल करते हैं, तो वे पूरी तरह उसी में ढल जाते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि वे भगवान राम का रोल कर रहे हैं क्योंकि वे इस किरदार में एक असलियत और असर लेकर आएंगे। भगवान राम के किरदार को मानवीय और पर्सनल तरीके से देखना काफी अच्छा होगा।’ इस रोल से रणबीर की जिंदगी होगी समृद्ध
इम्तियाज ने आगे कहा कि वे रणबीर को स्क्रीन पर श्री राम के रूप में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। उनके मुताबिक, इस रोल से रणबीर को खुद बहुत फायदा होने वाला है। वे एक ऐसे एक्टर हैं जो अपने निभाए जा रहे किरदार की खूबियों को खुद के अंदर सोख लेते हैं। वे भगवान राम के चरित्र से काफी कुछ अच्छी चीजें अपनी असल जिंदगी में साथ लेकर जाएंगे। यह अनुभव उनके लिए बहुत समृद्ध करने वाला साबित होगा। दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म रामायण
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और हंस जिमर तैयार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पहला टीजर भी रिलीज किया गया था। फिल्म की स्टारकास्ट और रणबीर का डबल रोल
इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। वहीं केजीएफ फेम एक्टर यश रावण के रोल में दिखेंगे। इनके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। रणबीर कपूर इस फिल्म में भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम का किरदार भी निभाते नजर आएंगे। रणबीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें भगवान विष्णु के दो अलग-अलग अवतारों को निभाने का मौका मिला, जो उनके लिए शानदार अनुभव है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket