Monday, 21 Sep 2026 | 11:25 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रात के डिनर में रोटी खाएं या चावल? अगर आप भी डाइट को लेकर रहते हैं कंफ्यूज, तो यहां जानें सही जवाब

authorimg

Last Updated:

Sultanpur News: खाने-पीने को लेकर लोग अक्सर सतर्क रहते हैं. कभी-कभी तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि रात में चावल खाएं या रोटी, इसी को लेकर एक्सपर्ट ने खास सलाह दी और बताया कि रात में रोटी खाना बेहतर होगा या चावल खाना.

सुल्तानपुर: हमारा खान-पान हमारी सेहत पर सीधा असर डालता है. ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि रात में यदि रोटी खाई जाए, तो उनके शरीर के लिए फायदेमंद होगा. वहीं कुछ लोग चावल खाने से बचते भी हैं. ऐसे में रात में चावल खाना बेहतर होता है या फिर रोटी खाना, इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए आज हम एक्सपर्ट से जानेंगे, क्योंकि दोनों ही हमारे रोजमर्रा के आहार का अहम हिस्सा है, लेकिन सही समय और सही मात्रा में लेने से ही इनके फायदे मिलते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं रात में चावल खाना बेहतर होता है या फिर रोटी.

रात को रोटी खाने के फायदे और नुकसान
सुल्तानपुर के जनरल फिजिशियन डॉ. प्रशांत कुमार श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि रोटी, खासकर गेहूं की, फाइबर से भरपूर होती है. यह धीरे-धीरे पचती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. रात को रोटी खाने से देर रात भूख नहीं लगती और नींद भी अच्छी आती है. डायबिटीज़ और मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए रोटी चावल की तुलना में बेहतर विकल्प मानी जाती है. हालांकि ज्यादा रोटियां खाने से पाचन पर दबाव पड़ सकता है, इसलिए मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है.

रात को चावल खाने के फायदे और नुकसान
चावल आसानी से पचने वाला भोजन माना जाता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है, जिससे जल्दी ऊर्जा मिलती है. रात को अगर हल्का और जल्दी पचने वाला खाना चाहिए, तो चावल एक अच्छा विकल्प है. लेकिन सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिससे यह जल्दी ब्लड शुगर लेवल बढ़ाता है. डायबिटीज़ या वजन कम करने वाले लोगों को रात में ज्यादा चावल खाने से बचना चाहिए. हालांकि ब्राउन राइस या कम मात्रा में चावल लेना ठीक रहता है.

रात को चावल और रोटी दोनों ही खाए जा सकते हैं, लेकिन मात्रा और किस्म का ध्यान रखना जरूरी है. ब्राउन राइस या मल्टीग्रेन रोटी जैसे हेल्दी विकल्प ज्यादा फायदेमंद होते हैं. दरअसल सही चुनाव आपके स्वास्थ्य की स्थिति और ज़रूरतों पर निर्भर करता है. इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रात के भोजन में हल्का, संतुलित और पचने में आसान खाना लेना ही सबसे अच्छा होता है.

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य के हिसाब से चुनाव
अगर किसी व्यक्ति को दिनभर ज्यादा शारीरिक मेहनत करनी पड़ी हो और रात को जल्दी पचने वाला हल्का भोजन चाहिए, तो सीमित मात्रा में चावल लेना सही रहेगा. वहीं, अगर व्यक्ति को देर तक पेट भरा हुआ चाहिए और वजन कंट्रोल करना है, तो रोटी बेहतर मानी जाती है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी रोटी पचने में थोड़ी भारी हो सकती है, इसलिए उन्हें हल्का चावल दिया जा सकता है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Sikars Education Capital, NEET Rank-1

April 11, 2026/
1:53 pm

11 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान का शेखावाटी अंचल और विशेषकर सीकर शहर आज पूरे देश में शिक्षा के सबसे...

नीदरलैंड ने भारत को 1000 साल पुराने सिक्के, मुहर लौटाईं:सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़कर 38 हुई, 18 मई के करेंट अफेयर्स

May 18, 2026/
4:30 am

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1....

authorimg

April 2, 2026/
5:13 pm

First DMA president Dr. Neelam Lekhi: दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की जिम्मेदारी पहली बार एक महिला के कंधों पर होगी. दिल्ली...

X पर 3 साल बाद लौटे मार्क जुकरबर्ग:मेटा ने लॉन्च किया 'म्यूज स्पार्क 1.1' AI मॉडल, OpenAI और एंथ्रोपिक से मुकाबला

July 10, 2026/
12:17 pm

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने तीन साल से अधिक समय के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वापसी की...

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कहानी लीक:शाहिद कपूर बने लव ट्रायंगल का तीसरा एंगल, रश्मिका-कृति का लेस्बियन रोमांस चर्चा में

February 20, 2026/
2:01 pm

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर एक नई बड़ी खबर सामने आई है जिसमें फिल्म की स्टोरी रिलीज...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रात के डिनर में रोटी खाएं या चावल? अगर आप भी डाइट को लेकर रहते हैं कंफ्यूज, तो यहां जानें सही जवाब

authorimg

Last Updated:

Sultanpur News: खाने-पीने को लेकर लोग अक्सर सतर्क रहते हैं. कभी-कभी तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि रात में चावल खाएं या रोटी, इसी को लेकर एक्सपर्ट ने खास सलाह दी और बताया कि रात में रोटी खाना बेहतर होगा या चावल खाना.

सुल्तानपुर: हमारा खान-पान हमारी सेहत पर सीधा असर डालता है. ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि रात में यदि रोटी खाई जाए, तो उनके शरीर के लिए फायदेमंद होगा. वहीं कुछ लोग चावल खाने से बचते भी हैं. ऐसे में रात में चावल खाना बेहतर होता है या फिर रोटी खाना, इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए आज हम एक्सपर्ट से जानेंगे, क्योंकि दोनों ही हमारे रोजमर्रा के आहार का अहम हिस्सा है, लेकिन सही समय और सही मात्रा में लेने से ही इनके फायदे मिलते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं रात में चावल खाना बेहतर होता है या फिर रोटी.

रात को रोटी खाने के फायदे और नुकसान
सुल्तानपुर के जनरल फिजिशियन डॉ. प्रशांत कुमार श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि रोटी, खासकर गेहूं की, फाइबर से भरपूर होती है. यह धीरे-धीरे पचती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. रात को रोटी खाने से देर रात भूख नहीं लगती और नींद भी अच्छी आती है. डायबिटीज़ और मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए रोटी चावल की तुलना में बेहतर विकल्प मानी जाती है. हालांकि ज्यादा रोटियां खाने से पाचन पर दबाव पड़ सकता है, इसलिए मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है.

रात को चावल खाने के फायदे और नुकसान
चावल आसानी से पचने वाला भोजन माना जाता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है, जिससे जल्दी ऊर्जा मिलती है. रात को अगर हल्का और जल्दी पचने वाला खाना चाहिए, तो चावल एक अच्छा विकल्प है. लेकिन सफेद चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिससे यह जल्दी ब्लड शुगर लेवल बढ़ाता है. डायबिटीज़ या वजन कम करने वाले लोगों को रात में ज्यादा चावल खाने से बचना चाहिए. हालांकि ब्राउन राइस या कम मात्रा में चावल लेना ठीक रहता है.

रात को चावल और रोटी दोनों ही खाए जा सकते हैं, लेकिन मात्रा और किस्म का ध्यान रखना जरूरी है. ब्राउन राइस या मल्टीग्रेन रोटी जैसे हेल्दी विकल्प ज्यादा फायदेमंद होते हैं. दरअसल सही चुनाव आपके स्वास्थ्य की स्थिति और ज़रूरतों पर निर्भर करता है. इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रात के भोजन में हल्का, संतुलित और पचने में आसान खाना लेना ही सबसे अच्छा होता है.

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य के हिसाब से चुनाव
अगर किसी व्यक्ति को दिनभर ज्यादा शारीरिक मेहनत करनी पड़ी हो और रात को जल्दी पचने वाला हल्का भोजन चाहिए, तो सीमित मात्रा में चावल लेना सही रहेगा. वहीं, अगर व्यक्ति को देर तक पेट भरा हुआ चाहिए और वजन कंट्रोल करना है, तो रोटी बेहतर मानी जाती है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी रोटी पचने में थोड़ी भारी हो सकती है, इसलिए उन्हें हल्का चावल दिया जा सकता है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket