Wednesday, 28 Oct 2026 | 05:32 PM

Trending :

Katrina Kaif Statement on Body Shaming प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में कार्तिक आर्यन निभाएंगे लीड रोल:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्ट; पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित होगी कहानी ‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म’:CID के निर्माता बीपी सिंह के निधन पर 'ACP प्रद्युम्न' हुए इमोशनल, बोले- उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए था Naseeruddin Shah Controversy | Statement On Dimagi Naxal Video News
EXCLUSIVE

वैभव के बाद अब छोटे भाई आशीर्वाद भी चर्चा में:10 साल की उम्र में पहला शतक; पिता बोले- प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी चर्चा में हैं। 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच में शतक जड़ दिया। क्रिकेट अकादमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए उन्होंने 87 गेंदों पर 103 रन बनाए। आशीर्वाद ने 20 चौके और एक छक्का भी लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 118.39 रहा। राइट हैंड बल्लेबाज आशीर्वाद की इस पारी की जानकारी सबसे पहले उनके बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की। उन्होंने शतक का फोटो, वीडियो और स्कोरकार्ड पोस्ट किया। उज्ज्वल ने पोस्ट के साथ हार्ट इमोजी भी शेयर की। पिता ने कहा- आशीर्वाद पर भी प्यार बनाए रखें आशीर्वाद के शतक के बाद पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया। आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें। संजीव इससे पहले भी कह चुके हैं कि वे आशीर्वाद को भी आने वाले दो साल में वैभव की तरह एक बेहतरीन क्रिकेटर बनाना चाहते हैं। वैभव की तरह बैटिंग करते हैं आशीर्वाद आशीर्वाद सूर्यवंशी बिहार में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। वे बड़े भाई वैभव की तरह अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आशीर्वाद की शतकीय पारी की बदौलत क्रिकेट अकादमी ताजपुर ने 29.5 ओवर में 4 विकेट पर 234 रन बनाए। टीम के लिए शिवम राज ने 75 गेंदों में 52 रन का योगदान दिया। शतक पूरा करने के बाद आशीर्वाद ने हेलमेट उतारकर जश्न मनाया। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वैभव सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में चुने गए आशीर्वाद के बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट का चर्चित नाम हैं। 6 जून को उनका चयन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तथा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ। 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाकर वे भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए। वैभव ने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था। IPL में जीती ऑरेंज कैप वैभव इस समय श्रीलंका-A दौरे पर भारतीय टीम के साथ हैं। उन्होंने अब तक दो मैचों में 58 रन बनाए हैं। इससे पहले IPL 2026 में उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। वैभव को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने इसी सीजन 36 गेंदों पर शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया था। वैभव तीन भाइयों में मंझले हैं वैभव सूर्यवंशी तीन भाइयों में मंझले हैं। उनके बड़े भाई का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी है, जबकि सबसे छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी हैं। पिता संजीव सूर्यवंशी और मां आरती सूर्यवंशी ने दोनों बेटों के क्रिकेट करियर में अहम भूमिका निभाई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ईरान की मदद क्यों नहीं कर रहे हूती विद्रोही:9 दिन बाद भी जंग से दूर शिया लड़ाके, समर्थन में सिर्फ बयान दे रहे

March 9, 2026/
5:29 am

इजराइल और अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव फैल गया है। इस जंग में...

Delhi Police Suspect Terrorists Recon India

February 22, 2026/
10:11 am

तिरुप्पुर/नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम की गिरफ्त में संदिग्ध शख्स (लाल घेरे में)।...

मोहासा में डंपर की टक्कर से मौत, लगाया चक्काजाम:परमेशु बायोटेक से ड्यूटी से लौट रहा कर्मचारी, ढ़ाई घंटे रखा शव

April 25, 2026/
7:36 am

नर्मदापुरम के मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात 9 बजे एक डंपर की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो...

ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरी महिला:RPF जवान ने बचाया, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

April 13, 2026/
10:54 am

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर शनिवार देर रात जीटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक महिला प्लेटफॉर्म और...

राजनीति

वैभव के बाद अब छोटे भाई आशीर्वाद भी चर्चा में:10 साल की उम्र में पहला शतक; पिता बोले- प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें

वैभव के बाद अब छोटे भाई आशीर्वाद भी चर्चा में:10 साल की उम्र में पहला शतक; पिता बोले- प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी चर्चा में हैं। 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच में शतक जड़ दिया। क्रिकेट अकादमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए उन्होंने 87 गेंदों पर 103 रन बनाए। आशीर्वाद ने 20 चौके और एक छक्का भी लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 118.39 रहा। राइट हैंड बल्लेबाज आशीर्वाद की इस पारी की जानकारी सबसे पहले उनके बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की। उन्होंने शतक का फोटो, वीडियो और स्कोरकार्ड पोस्ट किया। उज्ज्वल ने पोस्ट के साथ हार्ट इमोजी भी शेयर की। पिता ने कहा- आशीर्वाद पर भी प्यार बनाए रखें आशीर्वाद के शतक के बाद पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया। आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें। संजीव इससे पहले भी कह चुके हैं कि वे आशीर्वाद को भी आने वाले दो साल में वैभव की तरह एक बेहतरीन क्रिकेटर बनाना चाहते हैं। वैभव की तरह बैटिंग करते हैं आशीर्वाद आशीर्वाद सूर्यवंशी बिहार में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। वे बड़े भाई वैभव की तरह अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आशीर्वाद की शतकीय पारी की बदौलत क्रिकेट अकादमी ताजपुर ने 29.5 ओवर में 4 विकेट पर 234 रन बनाए। टीम के लिए शिवम राज ने 75 गेंदों में 52 रन का योगदान दिया। शतक पूरा करने के बाद आशीर्वाद ने हेलमेट उतारकर जश्न मनाया। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वैभव सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में चुने गए आशीर्वाद के बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी इस समय भारतीय क्रिकेट का चर्चित नाम हैं। 6 जून को उनका चयन आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तथा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ। 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाकर वे भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए। वैभव ने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था। IPL में जीती ऑरेंज कैप वैभव इस समय श्रीलंका-A दौरे पर भारतीय टीम के साथ हैं। उन्होंने अब तक दो मैचों में 58 रन बनाए हैं। इससे पहले IPL 2026 में उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। वैभव को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने इसी सीजन 36 गेंदों पर शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया था। वैभव तीन भाइयों में मंझले हैं वैभव सूर्यवंशी तीन भाइयों में मंझले हैं। उनके बड़े भाई का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी है, जबकि सबसे छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी हैं। पिता संजीव सूर्यवंशी और मां आरती सूर्यवंशी ने दोनों बेटों के क्रिकेट करियर में अहम भूमिका निभाई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket