Wednesday, 22 Jul 2026 | 02:28 AM

Trending :

EXCLUSIVE

व्हीलचेयर पर प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे UK07 राइडर:लिखा- जब सब कुछ खत्म होने लगता, तब महाराज का आशीर्वाद आपको संभाल लेता

देहरादून के फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 राइडर) वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर संतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने इसकी वीडियो खुद शेयर की है। वीडियो में अनुराग व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और बाद में वे बैसाखियों के सहारे चलकर प्रेमानंद महाराज आश्रम के पास पहुंचते हैं। आश्रम में आशीर्वाद लेते वक्त वे काफी भावुक और परेशान दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग ने कैप्शन में लिखा जब सब कुछ खत्म लगता है, तब प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद आपको संभाल लेता है अनुराग डोभाल के वृंदावन की PHOTOS… पिता बनने की मिली नई उम्मीद अनुराग डोभाल के जीवन में एक नई खुशी ने दस्तक दी है। हाल ही में अनुराग और उनकी पत्नी रितिका एक बेटे के माता-पिता बने हैं। अनुराग ने अपने बेटे के जन्म पर भावुक होते हुए कहा था कि उनका दूसरा जन्म अब अपने बेटे के लिए है। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने 27 मार्च 2026 को राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस खास मौके की जानकारी रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी, जहां उन्होंने बच्चे के नन्हे पैरों की तस्वीर शेयर की। रितिका ने पोस्ट में लिखा कि “राम नवमी के पावन दिन भगवान ने हमें हमारे सबसे अनमोल तोहफे से नवाजा है।” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं। अनुराग डोभाल हरियाणा में अपने दोस्त और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर छोटा दलाल के साथ रह रहे हैं, जहां छोटा दलाल उनकी सर्जरी के बाद देखभाल कर रहे हैं। 7 मार्च को की थी सुसाइड की कोशिश अनुराग डोभाल ने 7 मार्च को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव किया था। लाइव में उन्होंने कहा था – मम्मी, अगले जन्म आऊं तो बस प्यार देना… चलो फाइनल ड्राइव पर चलते हैं। इसके बाद उन्होंने करीब 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार भगाई और कार डिवाइडर से टकरा गई। उस समय लगभग 80 हजार लोग लाइव देख रहे थे। हादसे के बाद उन्हें पहले मेरठ के शुभारती अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ दिनों बाद अनुराग डोभाल को 14 मार्च 2026 (शनिवार) को पहली बार अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हालांकि, डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद उनकी स्थिति फिर से बिगड़ गई थी। 15 मार्च (रविवार) को जब उन्हें देहरादून ले जाया जा रहा था, तब उन्हें सांस लेने में गंभीर समस्या हुई, जिसके कारण उन्हें फिर से एक नीजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराना पड़ा। अनुराग ने लगाए थे परिवार पर गंभीर आरोप एक्सीडेंट से पहले अनुराग डोभाल ने कई वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि परिवार उनकी शादी तोड़ने की कोशिश कर रहा है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इसी विवाद के बाद वह इंस्टाग्राम लाइव आए थे और उसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था। होली के दिन डाला वीडियो, फिर डिलीट किया अनुराग डोभाल ने होली की रात (4 मार्च) जारी करीब दो घंटे के वीडियो में अपनी निजी जिंदगी और परिवार के साथ चल रहे विवाद का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान पहले उनकी फैन थीं और इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई, जो बाद में रिश्ते में बदल गई। अनुराग के मुताबिक, उनकी इंटरकास्ट शादी (ब्राह्मण-राजपूत) को लेकर परिवार में विवाद हो गया। उनका आरोप है कि शादी के बाद उन्हें पत्नी के साथ घर में रहने नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्हें अलग फ्लैट में रहना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में परिवार के साथ मामला पुलिस और कानूनी विवाद तक पहुंच गया। वीडियो में अनुराग ने बताया कि पत्नी के प्रेग्नेंट होने की खबर मिलने के बाद उन्हें लगा कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हालात और बिगड़ गए। उन्होंने दावा किया कि इन घटनाओं के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इसके कुछ दिनों बाद अनुराग ने ये वीडियो डिलीट कर दिया था। भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक भी आए सामने इस पूरे विवाद के बीच अनुराग के भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर उनके परिवार को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और वायरल ऑडियो क्लिप एडिटेड हैं। अतुल ने कहा कि अगर उन्होंने अपने भाई के साथ गलत किया है तो इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार को इस विवाद के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। रितिका को किचन में जाने से रोकने पर सफाई अनुराग के भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कहा था कि अनुराग की पत्नी रितिका को किचन में जाने से रोकने का मामला गलत तरीके से पेश किया गया। उनके अनुसार परिवार में किसी करीबी की मौत हो गई थी और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कुछ समय तक मिठाई और तला हुआ खाना नहीं बनाया जाता। इसी कारण उन्हें खाना बनाने से रोका गया था। प्रॉपर्टी विवाद के आरोपों से इनकार कलम इंक ने अपने ऊपर लगे प्रॉपर्टी कब्जाने और झूठे केस करने के आरोपों को भी खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि अगर उन्होंने अपने भाई की संपत्ति का एक छोटा सा हिस्सा भी लिया है तो इसकी जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर उन्हें सजा दी जाए। एक्सीडेंट के बाद परिवार को मिल रहीं धमकियां अतुल डोभाल ने कहा कि अनुराग के सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के बाद उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि अनुराग के करोड़ों फॉलोअर्स हैं और लाइव में परिवार को जिम्मेदार ठहराने के बाद लोग उनके घर के बाहर तक पहुंच गए और धमकियां देने लगे। अतुल डोभाल ने यह भी बताया कि वह एक्सीडेंट के बाद अनुराग से मिलने अस्पताल क्यों नहीं गए। उन्होंने कहा कि जब अनुराग लगातार उनके परिवार पर झूठे आरोप लगा रहे थे, तो ऐसी स्थिति में उनसे मिलने जाने का कोई मतलब नहीं था। उन्होंने लास्ट में कहा कि अगर उनके परिवार पर लगाए गए आरोप सही हैं तो उनके सबूत सामने लाए जाएं, ताकि सच लोगों के सामने आ सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

March 31, 2026/
7:29 am

गर्मी में तापमान सबसे ज्यादा की वजह से दूध में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। येही दूध को सुझाव...

भोपाल के 3 डॉक्टरों के खिलाफ जिला कोर्ट में परिवाद:लिंग जांच से जुड़े नियमों की अनदेखी, स्वास्थ्य विभाग पहुंचा कोर्ट; एक डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक भी शामिल

March 11, 2026/
12:05 am

भोपाल में गर्भ में बच्चे का लिंग पता लगाने पर रोक से जुड़े पीसीपीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन के मामले में...

बरबड़ हनुमान मेले का आज होगा शुभारंभ:पहली बार दो दिन तक होंगे चंटिया रास; अखाड़े व चल समारोह के साथ निकलेगी झांकी

March 29, 2026/
8:07 am

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में रतलाम बरबड़ मेला परिसर में 29 मार्च से 2 अप्रैल तक 5 दिवसीय बरबड़ हनुमान...

डॉ.हेल्म्सटेटर की बुक से पढ़ें सोच का जादू:मैं बूढ़ा हो गया, यह सोच बदलें; छोटे काम पूरे करके खुद की तारीफ करें

March 16, 2026/
3:36 pm

आप क्या चाहते हैं व उसे कैसे हासिल करें? दरअसल हमारा दिमाग रोज हजारों बार खुद से बात करता है।...

अमेरिका जितने में बेचता है एक कार, चीन वाले उतने में दे देते हैं 5 EV!

April 28, 2026/
11:55 am

गर्मी का मौसम आते ही शरीर में थकान, चिड़चिड़ापन, पसीना, डिहाइड्रेशन और लू जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में...

Sunrisers Hyderabad's Travis Head plays a shot during the Indian Premier League cricket match between Sunrisers Hyderabad and Punjab Kings in Hyderabad, India, Wednesday, May 6, 2026. (AP Photo/Mahesh Kumar A.)

May 6, 2026/
7:57 pm

आखरी अपडेट:06 मई, 2026, 19:57 IST प्रवर्तन निदेशालय के पास टीएमसी सदस्यों और वफादारों के खिलाफ कई मामले लंबित हैं,...

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की कमजोरी ऑफ-स्पिन:13 टीमों में भारत का स्कोरिंग रेट सबसे खराब; सूर्या नंबर-3 पर कर सकते हैं बल्लेबाजी

February 21, 2026/
3:50 am

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन एक बड़ी कमजोरी भी सामने...

राजनीति

व्हीलचेयर पर प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे UK07 राइडर:लिखा- जब सब कुछ खत्म होने लगता, तब महाराज का आशीर्वाद आपको संभाल लेता

व्हीलचेयर पर प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे UK07 राइडर:लिखा- जब सब कुछ खत्म होने लगता, तब महाराज का आशीर्वाद आपको संभाल लेता

देहरादून के फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 राइडर) वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर संतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने इसकी वीडियो खुद शेयर की है। वीडियो में अनुराग व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और बाद में वे बैसाखियों के सहारे चलकर प्रेमानंद महाराज आश्रम के पास पहुंचते हैं। आश्रम में आशीर्वाद लेते वक्त वे काफी भावुक और परेशान दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग ने कैप्शन में लिखा जब सब कुछ खत्म लगता है, तब प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद आपको संभाल लेता है अनुराग डोभाल के वृंदावन की PHOTOS… पिता बनने की मिली नई उम्मीद अनुराग डोभाल के जीवन में एक नई खुशी ने दस्तक दी है। हाल ही में अनुराग और उनकी पत्नी रितिका एक बेटे के माता-पिता बने हैं। अनुराग ने अपने बेटे के जन्म पर भावुक होते हुए कहा था कि उनका दूसरा जन्म अब अपने बेटे के लिए है। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने 27 मार्च 2026 को राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस खास मौके की जानकारी रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी, जहां उन्होंने बच्चे के नन्हे पैरों की तस्वीर शेयर की। रितिका ने पोस्ट में लिखा कि “राम नवमी के पावन दिन भगवान ने हमें हमारे सबसे अनमोल तोहफे से नवाजा है।” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं। अनुराग डोभाल हरियाणा में अपने दोस्त और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर छोटा दलाल के साथ रह रहे हैं, जहां छोटा दलाल उनकी सर्जरी के बाद देखभाल कर रहे हैं। 7 मार्च को की थी सुसाइड की कोशिश अनुराग डोभाल ने 7 मार्च को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव किया था। लाइव में उन्होंने कहा था – मम्मी, अगले जन्म आऊं तो बस प्यार देना… चलो फाइनल ड्राइव पर चलते हैं। इसके बाद उन्होंने करीब 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार भगाई और कार डिवाइडर से टकरा गई। उस समय लगभग 80 हजार लोग लाइव देख रहे थे। हादसे के बाद उन्हें पहले मेरठ के शुभारती अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ दिनों बाद अनुराग डोभाल को 14 मार्च 2026 (शनिवार) को पहली बार अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हालांकि, डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद उनकी स्थिति फिर से बिगड़ गई थी। 15 मार्च (रविवार) को जब उन्हें देहरादून ले जाया जा रहा था, तब उन्हें सांस लेने में गंभीर समस्या हुई, जिसके कारण उन्हें फिर से एक नीजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराना पड़ा। अनुराग ने लगाए थे परिवार पर गंभीर आरोप एक्सीडेंट से पहले अनुराग डोभाल ने कई वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि परिवार उनकी शादी तोड़ने की कोशिश कर रहा है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इसी विवाद के बाद वह इंस्टाग्राम लाइव आए थे और उसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था। होली के दिन डाला वीडियो, फिर डिलीट किया अनुराग डोभाल ने होली की रात (4 मार्च) जारी करीब दो घंटे के वीडियो में अपनी निजी जिंदगी और परिवार के साथ चल रहे विवाद का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान पहले उनकी फैन थीं और इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई, जो बाद में रिश्ते में बदल गई। अनुराग के मुताबिक, उनकी इंटरकास्ट शादी (ब्राह्मण-राजपूत) को लेकर परिवार में विवाद हो गया। उनका आरोप है कि शादी के बाद उन्हें पत्नी के साथ घर में रहने नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्हें अलग फ्लैट में रहना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में परिवार के साथ मामला पुलिस और कानूनी विवाद तक पहुंच गया। वीडियो में अनुराग ने बताया कि पत्नी के प्रेग्नेंट होने की खबर मिलने के बाद उन्हें लगा कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हालात और बिगड़ गए। उन्होंने दावा किया कि इन घटनाओं के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इसके कुछ दिनों बाद अनुराग ने ये वीडियो डिलीट कर दिया था। भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक भी आए सामने इस पूरे विवाद के बीच अनुराग के भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर उनके परिवार को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और वायरल ऑडियो क्लिप एडिटेड हैं। अतुल ने कहा कि अगर उन्होंने अपने भाई के साथ गलत किया है तो इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार को इस विवाद के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। रितिका को किचन में जाने से रोकने पर सफाई अनुराग के भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कहा था कि अनुराग की पत्नी रितिका को किचन में जाने से रोकने का मामला गलत तरीके से पेश किया गया। उनके अनुसार परिवार में किसी करीबी की मौत हो गई थी और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कुछ समय तक मिठाई और तला हुआ खाना नहीं बनाया जाता। इसी कारण उन्हें खाना बनाने से रोका गया था। प्रॉपर्टी विवाद के आरोपों से इनकार कलम इंक ने अपने ऊपर लगे प्रॉपर्टी कब्जाने और झूठे केस करने के आरोपों को भी खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि अगर उन्होंने अपने भाई की संपत्ति का एक छोटा सा हिस्सा भी लिया है तो इसकी जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर उन्हें सजा दी जाए। एक्सीडेंट के बाद परिवार को मिल रहीं धमकियां अतुल डोभाल ने कहा कि अनुराग के सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के बाद उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि अनुराग के करोड़ों फॉलोअर्स हैं और लाइव में परिवार को जिम्मेदार ठहराने के बाद लोग उनके घर के बाहर तक पहुंच गए और धमकियां देने लगे। अतुल डोभाल ने यह भी बताया कि वह एक्सीडेंट के बाद अनुराग से मिलने अस्पताल क्यों नहीं गए। उन्होंने कहा कि जब अनुराग लगातार उनके परिवार पर झूठे आरोप लगा रहे थे, तो ऐसी स्थिति में उनसे मिलने जाने का कोई मतलब नहीं था। उन्होंने लास्ट में कहा कि अगर उनके परिवार पर लगाए गए आरोप सही हैं तो उनके सबूत सामने लाए जाएं, ताकि सच लोगों के सामने आ सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket