Wednesday, 16 Sep 2026 | 03:21 AM

Trending :

EXCLUSIVE

शादी के 23 दिनों में पत्नी को ले गए परिजन:वापस दिलाने देवास कलेक्ट्रेट पहुंचा 4 फीट का दूल्हा; सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

देवास में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 4 फीट के दूल्हे प्रकाश रावत ने अपनी पत्नी को वापस दिलाने के लिए कलेक्टर कार्यालय से गुहार लगाई है। प्रकाश की शादी 21 मार्च को हुई थी, लेकिन महज 23 दिन बाद ही 13 अप्रैल को युवती के परिजन उसे अपने साथ ले गए। इमलीपुरा कमलापुर निवासी प्रकाश रावत ने बताया कि उनकी मुलाकात युवती से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर आपसी सहमति से उन्होंने मंदिर में और बाद में कोर्ट में शादी कर ली। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन 13 अप्रैल को युवती के परिजन अचानक आए और उन्हें कमलापुर थाना बुलाया। प्रकाश का आरोप है कि थाने से युवती के परिजन उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए।
बोला- पत्नी को नहीं भेज रहे मायके वाले
प्रकाश का कहना है कि उसकी पत्नी को मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले गए हैं और अब उसे वापस नहीं भेज रहे हैं। वह लगातार अपनी पत्नी को वापस लाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। प्रकाश अपने परिवार के साथ वन स्टॉप सेंटर पहुंचा और प्रशासक गीता ठाकुर को अपनी आपबीती और पूरा घटनाक्रम बताया। उसने विवाह के दस्तावेज और अन्य संबंधित जानकारी भी दी। प्रशासक गीता ठाकुर ने बताया कि उन्होंने लड़की पक्ष वालों से फोन पर बात की है और उन्हें बुधवार को वन स्टॉप सेंटर पर बुलाया है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि प्रकाश ने शादी के सारे दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं और दोनों बालिग हैं। काउंसलिंग के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of DhanaLekshmi DL-46 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

April 1, 2026/
3:56 pm

आखरी अपडेट:01 अप्रैल, 2026, 15:56 IST दुबे ने आरोप लगाया था कि बीजू पटनायक ने 1960 के दशक के दौरान...

तस्वीर का विवरण

May 22, 2026/
5:21 pm

लोकी बॉडी को ठंडक ड्रॉस्ट्रिक का काम करती है, वहीं रसम का कट्टा-तीखा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देती...

Russia, China, N. Korea; Pakistan Missiles to Reach US

March 19, 2026/
12:21 am

वॉशिंगटन डीसी26 मिनट पहले कॉपी लिंक सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी की वैश्विक खतरे से संबंधित सुनवाई में तुलसी गबार्ड ने जवाब...

खरगोन में बड़वानी की छात्रा का शव मिला:पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाया, कल ही घर से लौटी थी

March 16, 2026/
10:46 pm

खरगोन शहर के कुंदा नगर स्थित निर्भया हॉस्टल में सोमवार रात छात्रा का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ...

ब्रिटेन में भीषण गर्मी:AC वाले दफ्तरों में स्टाफ की मौजूदगी 75% तक बढ़ी, AC ऑफिस की भी डिमांड बढ़ी

July 12, 2026/
3:46 pm

ब्रिटेन में साल की तीसरी भीषण गर्मी के बीच कर्मचारी घर की उमस में काम करने के बजाय एयर-कंडीशन्ड दफ्तरों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शादी के 23 दिनों में पत्नी को ले गए परिजन:वापस दिलाने देवास कलेक्ट्रेट पहुंचा 4 फीट का दूल्हा; सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

शादी के 23 दिनों में पत्नी को ले गए परिजन:वापस दिलाने देवास कलेक्ट्रेट पहुंचा 4 फीट का दूल्हा; सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

देवास में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 4 फीट के दूल्हे प्रकाश रावत ने अपनी पत्नी को वापस दिलाने के लिए कलेक्टर कार्यालय से गुहार लगाई है। प्रकाश की शादी 21 मार्च को हुई थी, लेकिन महज 23 दिन बाद ही 13 अप्रैल को युवती के परिजन उसे अपने साथ ले गए। इमलीपुरा कमलापुर निवासी प्रकाश रावत ने बताया कि उनकी मुलाकात युवती से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर आपसी सहमति से उन्होंने मंदिर में और बाद में कोर्ट में शादी कर ली। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन 13 अप्रैल को युवती के परिजन अचानक आए और उन्हें कमलापुर थाना बुलाया। प्रकाश का आरोप है कि थाने से युवती के परिजन उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए।
बोला- पत्नी को नहीं भेज रहे मायके वाले
प्रकाश का कहना है कि उसकी पत्नी को मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले गए हैं और अब उसे वापस नहीं भेज रहे हैं। वह लगातार अपनी पत्नी को वापस लाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। प्रकाश अपने परिवार के साथ वन स्टॉप सेंटर पहुंचा और प्रशासक गीता ठाकुर को अपनी आपबीती और पूरा घटनाक्रम बताया। उसने विवाह के दस्तावेज और अन्य संबंधित जानकारी भी दी। प्रशासक गीता ठाकुर ने बताया कि उन्होंने लड़की पक्ष वालों से फोन पर बात की है और उन्हें बुधवार को वन स्टॉप सेंटर पर बुलाया है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि प्रकाश ने शादी के सारे दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं और दोनों बालिग हैं। काउंसलिंग के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket