Monday, 07 Sep 2026 | 06:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

इंदौर का एबी रोड बीआरटीएस से मुक्त:बस स्टॉप-रेलिंग हटे; बारिश से पहले सफाई के निर्देश

इंदौर के एबी रोड को बीआरटीएस से मुक्त कर दिया गया है। रविवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और स्टॉर्म वॉटर लाइन व चेंबरों की सफाई के निर्देश दिए, ताकि बारिश में जलभराव की समस्या न हो। नगर निगम ने 11.5 किमी लंबे बीआरटीएस कॉरिडोर से 17 बस स्टॉप और दोनों ओर की रेलिंग हटा दी है। चिड़ियाघर के पास सुरक्षा कारणों से 50 मीटर रेलिंग फिलहाल नहीं हटाई गई है, जबकि दो बस स्टॉप का मलबा एलिवेटेड कॉरिडोर की बैरिकेडिंग के भीतर होने से हटाया जाना बाकी है। शेष हिस्सों में काम पूरा कर लिया गया है और हटाए गए हिस्सों पर समानांतर रूप से डामर पैचवर्क किया गया है।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कुछ स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग और गहन सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने विजय नगर से एलआईजी तक स्टॉर्म वॉटर लाइन की स्थिति का जायजा लिया और हर चेंबर पर इनलेट चेंबर बनाने व डीप सफाई सुनिश्चित करने को कहा। कुछ जगहों पर क्रॉस कनेक्शन नहीं होने से ब्लॉकेज पाया गया, जिसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बारिश से पहले सभी चेंबर और पाइपलाइनों की पूरी तरह सफाई कराने को कहा गया, ताकि एबी रोड पर जलभराव की स्थिति न बने। इस दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, सहायक यंत्री शैलेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Trumps Idea for White House Fight

May 28, 2026/
1:49 pm

वॉशिंगटन डीसी7 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 14 जून को 80 साल के हो जाएंगे। इस...

डॉ.हेल्म्सटेटर की बुक से पढ़ें सोच का जादू:मैं बूढ़ा हो गया, यह सोच बदलें; छोटे काम पूरे करके खुद की तारीफ करें

March 16, 2026/
3:36 pm

आप क्या चाहते हैं व उसे कैसे हासिल करें? दरअसल हमारा दिमाग रोज हजारों बार खुद से बात करता है।...

वर्ल्ड अपडेट्स:भारत-कनाडा फ्री ट्रेड डील पर तेजी, कनाडाई PM बोले- यह दोनों देशों के लिए गेम चेंजर होगा

May 26, 2026/
8:18 am

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि भारत के साथ फ्री ट्रेड डील को लेकर बातचीत तेजी से...

Cabinet Approves UDAN 2.0, IVFRT 3.0 Modernization

March 25, 2026/
5:06 pm

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में कैबिनेट मीटिंग में केंद्र के फैसलों...

Gus Atkinson celebrates taking the wicket of New Zealand's Will O'Rourke (Picture credit: AP)

June 6, 2026/
4:14 pm

आखरी अपडेट:06 जून, 2026, 16:14 IST टीएमसी से निष्कासित विधायक रीतब्रत बनर्जी ने कहा कि हालिया चुनाव में पार्टी की...

Bangladesh Vs Australia Live Score: Follow Latest Updates From The 1st ODI. (AFP Photo)

June 9, 2026/
4:18 pm

आखरी अपडेट:09 जून, 2026, 16:18 IST सोनिया गांधी और अन्य भारतीय ब्लॉक नेताओं ने दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक में...

March 2026 Bank Holidays India

February 25, 2026/
2:11 pm

नई दिल्ली37 मिनट पहले कॉपी लिंक ये फोटो AI से बनाई गई है। अगले महीने यानी मार्च में देश के...

राजनीति

इंदौर का एबी रोड बीआरटीएस से मुक्त:बस स्टॉप-रेलिंग हटे; बारिश से पहले सफाई के निर्देश

इंदौर का एबी रोड बीआरटीएस से मुक्त:बस स्टॉप-रेलिंग हटे; बारिश से पहले सफाई के निर्देश

इंदौर के एबी रोड को बीआरटीएस से मुक्त कर दिया गया है। रविवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और स्टॉर्म वॉटर लाइन व चेंबरों की सफाई के निर्देश दिए, ताकि बारिश में जलभराव की समस्या न हो। नगर निगम ने 11.5 किमी लंबे बीआरटीएस कॉरिडोर से 17 बस स्टॉप और दोनों ओर की रेलिंग हटा दी है। चिड़ियाघर के पास सुरक्षा कारणों से 50 मीटर रेलिंग फिलहाल नहीं हटाई गई है, जबकि दो बस स्टॉप का मलबा एलिवेटेड कॉरिडोर की बैरिकेडिंग के भीतर होने से हटाया जाना बाकी है। शेष हिस्सों में काम पूरा कर लिया गया है और हटाए गए हिस्सों पर समानांतर रूप से डामर पैचवर्क किया गया है।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कुछ स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग और गहन सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने विजय नगर से एलआईजी तक स्टॉर्म वॉटर लाइन की स्थिति का जायजा लिया और हर चेंबर पर इनलेट चेंबर बनाने व डीप सफाई सुनिश्चित करने को कहा। कुछ जगहों पर क्रॉस कनेक्शन नहीं होने से ब्लॉकेज पाया गया, जिसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बारिश से पहले सभी चेंबर और पाइपलाइनों की पूरी तरह सफाई कराने को कहा गया, ताकि एबी रोड पर जलभराव की स्थिति न बने। इस दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, सहायक यंत्री शैलेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket