Monday, 06 Apr 2026 | 02:26 AM

Trending :

EXCLUSIVE

शिवपुरी NH-27 पर 5 ऊंटों को कुचला, मौत:दो दिन बाद भी मालिक लापता, हाईवे से 300 मीटर दूर मिले शव

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-27 (NH-27) पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार रात पड़ौरा चौराहे के पास (झांसी की ओर) एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क से गुजर रहे ऊंटों के झुंड को बेरहमी से कुचल दिया। हैरानी की बात यह है कि हादसे के दो दिन बीत जाने के बाद भी ऊंटों का मालिक सामने नहीं आया है और न ही पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने सड़क पर मृत पड़े ऊंटों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार को जब कोलारस पुलिस वीडियो के आधार पर मौके पर पहुंची, तो हाईवे पर ऊंटों के शव नहीं मिले। आखिरकार, रविवार सुबह (आज) हाईवे से करीब 300 मीटर दूर पांचों ऊंटों के शव पड़े हुए दिखाई दिए। लाखों का नुकसान, फिर भी शिकायत करने नहीं पहुंचा ऊंट पालक
एक साथ पांच ऊंटों की मौत से लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है, इसके बावजूद अब तक ऊंट पालक ने कोलारस थाने पहुंचकर कोई एफआईआर (FIR) या शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल पुलिस के लिए यह एक पहेली बना हुआ है कि ये ऊंट किसके थे, उनका मालिक कहां का रहने वाला है और इतने बड़े नुकसान के बावजूद वह सामने क्यों नहीं आ रहा है? राजस्थान के चरवाहों के होने की प्रबल आशंका
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, अक्सर गर्मियों के मौसम में राजस्थान से कई चरवाहे और बंजारे अपने ऊंट और भेड़ों के झुंड लेकर शिवपुरी जिले की सीमा में चराने के लिए आते हैं। मजबूत अंदेशा जताया जा रहा है कि मृत ऊंट भी उन्हीं राजस्थानी चरवाहों के हो सकते हैं, जो शायद कानूनी पचड़े से बचने के लिए मौके से चले गए। फिलहाल कोलारस पुलिस अज्ञात वाहन और ऊंटों के मालिक की तलाश में जुट गई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Amitabh Bachchan & Rekhas Silsila Song Rang Barse

March 4, 2026/
5:00 am

13 घंटे पहले कॉपी लिंक फिल्मों और होली का रिश्ता 94 सालों पुराना है। 1932 में पहली बार फिल्म गुलरू...

गुझिया बनाने की युक्तियाँ: बिना किसी मिनट में एक साथ प्रभाव 7 गुझिया, होली पर ये रहस्य तरीका आने वाला काम

February 25, 2026/
6:25 pm

25 फरवरी 2026 को 18:25 IST पर अद्यतन किया गया गुझिया बनाने के टिप्स: होली पर गुझिया बनाना सबसे बड़ा...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: हैशटैग की जंग में बीजेपी बनाम टीएमसी का खुलासा- खुलासा, सोशल मीडिया पर 'डिजिटल महाभारत', नया चुनावी हथियार

March 19, 2026/
3:22 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीति का सबसे बड़ा क्षेत्र अब मैदान या मंच नहीं, बल्कि सोशल मीडिया...

authorimg

April 4, 2026/
5:17 pm

Kakdi Health benefits: गर्मियों के मौसम में जब गर्मी और लू से परेशानी बढ़ जाती है, तब ककड़ी सबसे अच्छा...

इटली का ‘क्रिकेट’ वाला चमत्कार:जिस देश में घास की पिच तक नहीं, वह वर्ल्ड कप में नेपाल को हरा चुका; 78 साल के बुजुर्ग का सपना सच

February 17, 2026/
5:34 pm

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर...

शिवपुरी में गर्लफ्रेंड को भगाने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या:परिजनों ने घर में बंधक बनाकर रात भर मारा, आज होनी थी लड़की की सगाई

March 30, 2026/
6:20 pm

शिवपुरी के कोलारस कस्बे में अपनी गर्लफ्रेंड को घर से भगाकर ले जाने पहुंचे एक युवक की परिजनों ने पीट-पीटकर...

SRH vs LSG IPL 2026 Hyderabad Match

April 5, 2026/
4:30 am

हैदराबाद30 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में रविवार को दूसरा डबल हेडर खेला जाएगा। दिन का पहला मुकाबला सनराइजर्स...

राजनीति

शिवपुरी NH-27 पर 5 ऊंटों को कुचला, मौत:दो दिन बाद भी मालिक लापता, हाईवे से 300 मीटर दूर मिले शव

शिवपुरी NH-27 पर 5 ऊंटों को कुचला, मौत:दो दिन बाद भी मालिक लापता, हाईवे से 300 मीटर दूर मिले शव

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-27 (NH-27) पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार रात पड़ौरा चौराहे के पास (झांसी की ओर) एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क से गुजर रहे ऊंटों के झुंड को बेरहमी से कुचल दिया। हैरानी की बात यह है कि हादसे के दो दिन बीत जाने के बाद भी ऊंटों का मालिक सामने नहीं आया है और न ही पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने सड़क पर मृत पड़े ऊंटों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार को जब कोलारस पुलिस वीडियो के आधार पर मौके पर पहुंची, तो हाईवे पर ऊंटों के शव नहीं मिले। आखिरकार, रविवार सुबह (आज) हाईवे से करीब 300 मीटर दूर पांचों ऊंटों के शव पड़े हुए दिखाई दिए। लाखों का नुकसान, फिर भी शिकायत करने नहीं पहुंचा ऊंट पालक
एक साथ पांच ऊंटों की मौत से लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है, इसके बावजूद अब तक ऊंट पालक ने कोलारस थाने पहुंचकर कोई एफआईआर (FIR) या शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल पुलिस के लिए यह एक पहेली बना हुआ है कि ये ऊंट किसके थे, उनका मालिक कहां का रहने वाला है और इतने बड़े नुकसान के बावजूद वह सामने क्यों नहीं आ रहा है? राजस्थान के चरवाहों के होने की प्रबल आशंका
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, अक्सर गर्मियों के मौसम में राजस्थान से कई चरवाहे और बंजारे अपने ऊंट और भेड़ों के झुंड लेकर शिवपुरी जिले की सीमा में चराने के लिए आते हैं। मजबूत अंदेशा जताया जा रहा है कि मृत ऊंट भी उन्हीं राजस्थानी चरवाहों के हो सकते हैं, जो शायद कानूनी पचड़े से बचने के लिए मौके से चले गए। फिलहाल कोलारस पुलिस अज्ञात वाहन और ऊंटों के मालिक की तलाश में जुट गई है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket