Thursday, 09 Apr 2026 | 06:27 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सतीश शाह का पिंडदान 'साराभाई' की कास्ट ने किया था:राजेश कुमार ने बताया- निःसंतान होने पर गया में पूरी टीम ने निभाई परंपरा

एक्टर राजेश कुमार ने हाल ही में बताया कि दिवंगत एक्टर सतीश शाह के लिए टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई की पूरी कास्ट ने गया में पिंडदान किया था क्योंकि उनकी कोई संतान नहीं थी। राजेश कुमार ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए सतीश शाह को बहुत जिंदादिल और पॉजिटिव इंसान बताया। उन्होंने कहा कि सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम के बावजूद, उन्होंने कभी भी अपने दर्द को अपने व्यवहार या काम पर असर नहीं पड़ने दिया। राजेश के मुताबिक, सतीश शाह डायलिसिस पर थे और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था, लेकिन उन्होंने कभी निराशा नहीं दिखाई। वे शम्मी कपूर से काफी प्रेरित थे, जिन्होंने जीवन के आखिरी समय में भी हिम्मत नहीं हारी। सतीश शाह आखिरी दिनों तक खुशमिजाज थे राजेश ने कहा कि सतीश शाह अपने निधन से कुछ दिन पहले भी नॉर्मल और खुशमिजाज मूड में थे। एक्टर ने कहा, “मैंने उनसे चार दिन पहले बात की थी और वह तब भी खुशमिजाज और एनर्जी से भरे हुए थे।” पिंडदान को लेकर राजेश कुमार ने कहा कि वे गया से हैं, जहां यह परंपरा निभाई जाती है। सतीश शाह के निःसंतान होने के कारण शो की पूरी टीम ने मिलकर उनका पिंडदान किया। यह एक इमोशनल फैसला था।
सतीश शाह का अक्टूबर 2025 में निधन हुआ था सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में मुंबई में हुआ। शाह के निधन को लेकर शुरुआत में किडनी फेलियर की बात सामने आई थी। हालांकि बाद में राजेश कुमार ने साफ किया था कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। सतीश शाह फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे। उन्होंने साराभाई वर्सेज साराभाई और जाने भी दो यारो जैसे प्रोजेक्ट्स से पहचान बनाई। इसके अलावा वे फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मैं हूं ना, रा.वन और इश्क विश्क में भी नजर आए थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राजगढ़ में 5 माह का भ्रूण मिला:जांच में लड़की होने की पुष्टि; छोड़ने वाले की तलाश में पुलिस ने CCTV खंगाले

April 7, 2026/
10:52 pm

राजगढ़ जिले के जीरापुर नगर की आवास कॉलोनी में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे 4 से 5 माह का भ्रूण...

तृषा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल:‘प्यार सबकुछ नहीं होता, लेकिन बिना प्यार के सब बेकार है’; विजय संग रिश्ते की चर्चाओं को फिर मिली हवा

April 6, 2026/
5:41 pm

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों के कथित रिश्ते...

ask search icon

March 30, 2026/
8:31 pm

  Best Drops for Dry Eyes: आजकल ज्यादा स्क्रीम टाइम और खराब लाइफस्टाइल के कारण आई ड्राइनेस की समस्या बढ़...

कर्नाटक में पॉलिसी- बच्चों का स्क्रीन टाइम 1 घंटा रहे:शाम 7 बजे के बाद इंटरनेट बंद; 9-12वीं के छात्रों के लिए ड्राफ्ट जारी

March 25, 2026/
5:35 am

कर्नाटक सरकार ने 9वीं से 12वीं के छात्रों के डिजिटल इस्तेमाल को लेकर ड्राफ्ट पॉलिसी जारी की है। इसमें सिफारिश...

देहरादून में कल से शुरू होगी अंडर-20 स्टेट एथलेटिक्स मीट:महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होंगे इवेंट, सभी जिलों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग; पढ़ें शेड्यूल

April 3, 2026/
5:55 pm

उत्तराखंड के युवा और होनहार एथलीट्स के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच तैयार है। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के...

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

सतीश शाह का पिंडदान 'साराभाई' की कास्ट ने किया था:राजेश कुमार ने बताया- निःसंतान होने पर गया में पूरी टीम ने निभाई परंपरा

सतीश शाह का पिंडदान 'साराभाई' की कास्ट ने किया था:राजेश कुमार ने बताया- निःसंतान होने पर गया में पूरी टीम ने निभाई परंपरा

एक्टर राजेश कुमार ने हाल ही में बताया कि दिवंगत एक्टर सतीश शाह के लिए टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई की पूरी कास्ट ने गया में पिंडदान किया था क्योंकि उनकी कोई संतान नहीं थी। राजेश कुमार ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए सतीश शाह को बहुत जिंदादिल और पॉजिटिव इंसान बताया। उन्होंने कहा कि सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम के बावजूद, उन्होंने कभी भी अपने दर्द को अपने व्यवहार या काम पर असर नहीं पड़ने दिया। राजेश के मुताबिक, सतीश शाह डायलिसिस पर थे और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था, लेकिन उन्होंने कभी निराशा नहीं दिखाई। वे शम्मी कपूर से काफी प्रेरित थे, जिन्होंने जीवन के आखिरी समय में भी हिम्मत नहीं हारी। सतीश शाह आखिरी दिनों तक खुशमिजाज थे राजेश ने कहा कि सतीश शाह अपने निधन से कुछ दिन पहले भी नॉर्मल और खुशमिजाज मूड में थे। एक्टर ने कहा, “मैंने उनसे चार दिन पहले बात की थी और वह तब भी खुशमिजाज और एनर्जी से भरे हुए थे।” पिंडदान को लेकर राजेश कुमार ने कहा कि वे गया से हैं, जहां यह परंपरा निभाई जाती है। सतीश शाह के निःसंतान होने के कारण शो की पूरी टीम ने मिलकर उनका पिंडदान किया। यह एक इमोशनल फैसला था।
सतीश शाह का अक्टूबर 2025 में निधन हुआ था सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में मुंबई में हुआ। शाह के निधन को लेकर शुरुआत में किडनी फेलियर की बात सामने आई थी। हालांकि बाद में राजेश कुमार ने साफ किया था कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। सतीश शाह फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे। उन्होंने साराभाई वर्सेज साराभाई और जाने भी दो यारो जैसे प्रोजेक्ट्स से पहचान बनाई। इसके अलावा वे फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मैं हूं ना, रा.वन और इश्क विश्क में भी नजर आए थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket