Saturday, 12 Sep 2026 | 10:38 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सागर में भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश:गढ़ाकोटा मंडी में भीगा किसानों का गेहूं और चना, आज भी बादल छाने का अनुमान

सागर में इस समय मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह से झुलसाने वाली धूप से लोग हलाकान है। लेकिन दोपहर के बाद मौसम बदलने से आसमान बादल छा रहे हैं। बादलों के बीच बारिश का दौर भी जारी है। पिछले दो दिनों से जिले के अलग-अलग हिस्सों में शाम के समय बारिश हो रही है। सोमवार को भी दिनभर तल्ख धूप रही। लेकिन शाम को मौसम बदला। आसमान में बादल छा गए। हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान शहर में बूंदाबांदी हुई। लेकिन ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। गढ़ाकोटा में अचानक हुई बारिश से मंडी में रखा किसानों की गेहूं और चना की उपज भीग गई। इसके अलावा बड़ा क्षेत्र में भी बारिश हुई। बारिश से शाम के समय मौसम खुशनुमा रहा। बाजार में हवाओं में ठंडक रही। लेकिन घरों के अंदर उमस से लोग परेशान रहे। सोमवार को सागर का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री और न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री और रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार को भी सागर जिले समेत संभाग के जिलों में बादल छाने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तीन दिनों से पारा 43-44 डिग्री के बीच
सागर में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान पिछले तीन दिनों से 43-44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। सुबह 9 बजे से ही तल्ख धूप का असर शुरू हो रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी के तेवर बढ़ रहे हैं। दोपहर के समय गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। गर्मी से बचने लोग आम दिनों की अपेक्षा घरों से कम निकल रहे हैं। दोपहर के समय बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कानपुर-कौशांबी में हाईवे पर पेट्रोल की लूट मची:ड्रम-बाल्टी लेकर पहुंचे लोग; टैंकरों की हुई थी भिड़ंत

March 28, 2026/
9:26 am

यूपी में पेट्रोल पंपों पर तीन दिन बाद शनिवार को भीड़ कम है। कहीं-कहीं लाइनें दिख रही हैं। कौशांबी में...

चंडीगढ़- प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कराने वाली BJP नेता भी:पंजाब ADGP की भाभी, समाज सेवा भी करती; गैंगस्टर को ₹50 लाख की सुपारी दी

May 6, 2026/
5:25 am

चंडीगढ़ में 2 महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुब्बाहेड़ी का मर्डर कराने वाली अमरीन राय ने भाजपा...

MP Board 12th Result 2026 Toppers List LIVE Update; MPBSE

April 15, 2026/
5:00 am

12वीं में 79.41% छात्राएं पास हुईं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 72.39% रहा। रिजल्ट के बाद मिठाइयां बांटीं। एमबी बोर्ड...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री शपथ समारोह लाइव: कई दिनों के राजनीतिक नाटक के बाद विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं

May 10, 2026/
7:41 am

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय शपथ समारोह लाइव अपडेट: सरकार गठन पर कई दिनों की अनिश्चितता के बाद अभिनेता से नेता...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सागर में भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश:गढ़ाकोटा मंडी में भीगा किसानों का गेहूं और चना, आज भी बादल छाने का अनुमान

सागर में भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश:गढ़ाकोटा मंडी में भीगा किसानों का गेहूं और चना, आज भी बादल छाने का अनुमान

सागर में इस समय मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह से झुलसाने वाली धूप से लोग हलाकान है। लेकिन दोपहर के बाद मौसम बदलने से आसमान बादल छा रहे हैं। बादलों के बीच बारिश का दौर भी जारी है। पिछले दो दिनों से जिले के अलग-अलग हिस्सों में शाम के समय बारिश हो रही है। सोमवार को भी दिनभर तल्ख धूप रही। लेकिन शाम को मौसम बदला। आसमान में बादल छा गए। हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान शहर में बूंदाबांदी हुई। लेकिन ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। गढ़ाकोटा में अचानक हुई बारिश से मंडी में रखा किसानों की गेहूं और चना की उपज भीग गई। इसके अलावा बड़ा क्षेत्र में भी बारिश हुई। बारिश से शाम के समय मौसम खुशनुमा रहा। बाजार में हवाओं में ठंडक रही। लेकिन घरों के अंदर उमस से लोग परेशान रहे। सोमवार को सागर का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री और न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री और रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार को भी सागर जिले समेत संभाग के जिलों में बादल छाने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तीन दिनों से पारा 43-44 डिग्री के बीच
सागर में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान पिछले तीन दिनों से 43-44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। सुबह 9 बजे से ही तल्ख धूप का असर शुरू हो रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी के तेवर बढ़ रहे हैं। दोपहर के समय गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। गर्मी से बचने लोग आम दिनों की अपेक्षा घरों से कम निकल रहे हैं। दोपहर के समय बाजार में सन्नाटा पसरा रहता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket