Monday, 06 Apr 2026 | 07:57 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सावधान! गर्मियों में आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं आपकी ये आम आदतें, एक्सपर्ट से जानें बचाव

authorimg

Last Updated:

Summer Health Tips: चिलचिलाती धूप और बढ़ता तापमान आपके शरीर की ऊर्जा को सोख सकता है. जिला अस्पताल में डाइटिशियन डॉ. सपना सिंह बताती हैं कि गर्मी शुरू होते ही लोग डिहाइड्रेशन, कमजोरी और पेट के विकारों का शिकार होने लगे हैं. खासकर फील्ड में काम करने वाले लोगों के लिए यह मौसम काफी चुनौतीपूर्ण होता है. अगर समय रहते खान-पान और पानी की मात्रा पर ध्यान न दिया जाए, तो शरीर की रोग इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है और बीमारियां आसानी से घेर लेती हैं.

मुरादाबाद: सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही गर्मियां अपने पूरे शबाब पर है. लेकिन यह मौसम अपने साथ सेहत से जुड़ी कई चुनौतियां भी लेकर आता है. जिला अस्पताल की डाइटिशियन डॉ. सपना सिंह के मुताबिक, गर्मी शुरू होते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है. हर दिन करीब 20 से ज्यादा मरीज सिर्फ पानी की कमी, डिहाइड्रेशन और पेट की समस्याओं के कारण इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. डॉ. सपना का कहना है कि इस मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी है शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखना. खासकर वे लोग जो फील्ड में काम करते हैं या धूप में ज्यादा रहते हैं, उन्हें अपनी सेहत के प्रति दोगुना सावधान रहने की जरूरत है.

डिहाइड्रेशन का खतरा और शरीर पर इसके प्रभाव
गर्मी के मौसम में शरीर पसीने के जरिए अपनी नमी तेजी से खो देता है. डॉ. सपना सिंह ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन भर में कम से कम दो से ढाई लीटर यानी करीब 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है. यदि आप कम पानी पीते हैं, तो शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिससे आपकी इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है और बीमारियां जल्दी जकड़ लेती हैं. शरीर में पानी घटते ही थकान, तेज सिरदर्द और भारी कमजोरी महसूस होने लगती है. इसके अलावा पानी की कमी से शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है, जो गर्मी के झटके या हीट स्ट्रोक का कारण बन सकता है.

इन गंभीर समस्याओं के शिकार हो सकते हैं आप
पानी की कमी सिर्फ प्यास तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह शरीर के कई अंगों पर बुरा असर डालती है. कम पानी पीने से पेशाब की मात्रा कम हो जाती है, जिससे मूत्र संबंधी बीमारियां और जलन की समस्या घेर लेती है. डिहाइड्रेशन की वजह से माइग्रेन और असहनीय सिरदर्द की परेशानी भी काफी बढ़ जाती है. इसके साथ ही त्वचा पर भी इसका बुरा असर पड़ता है, जिससे स्किन रूखी हो जाती है और खुजली व रैशेज की समस्या होने लगती है. डॉ. के अनुसार, अस्पताल में आ रहे ज्यादातर मरीजों में पेट से जुड़ी दिक्कतें और शरीर में पानी की भारी कमी देखी जा रही है, जिसका समय पर इलाज न होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है.

क्या खाएं और क्या पिएं एक्सपर्ट की विशेष सलाह
शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए सिर्फ सादा पानी ही काफी नहीं है, बल्कि आपको अपनी लिक्विड डाइट में वैरायटी लानी होगी. डाइटिशियन के अनुसार तरबूज, खीरा और खरबूजा जैसे फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए जिनमें पानी की प्राकृतिक मात्रा अधिक होती है. बाजार के कोल्ड ड्रिंक के बजाय नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और ताजे फलों का जूस पीना शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है. धूप में निकलने से पहले ग्लूकोज का पानी पीना भी एक बेहतर विकल्प है. इसके अलावा अपने भोजन में सलाद और हरी सब्जियों को ज्यादा जगह दें और ऐसा संतुलित आहार लें जिसमें भरपूर प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स मौजूद हों.

फील्ड में काम करने वालों के लिए जरूरी हिदायत
जो लोग फील्ड वर्क करते हैं या जिन्हें धूप में ज्यादा समय बिताना पड़ता है, उनके लिए सावधानी बरतना और भी जरूरी है. ऐसे लोगों को प्यास लगने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि थोड़ी-थोड़ी देर में पानी या अन्य तरल पदार्थ लेते रहना चाहिए. समय-समय पर शरबत और फलों के सेवन से शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हनी सिंह-बादशाह को अश्लील गाने पर हाई कोर्ट की फटकार:सभी जगह से हटाने के आदेश; कहा- अश्लीलता और महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

April 2, 2026/
6:09 pm

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सिंगर हनी सिंह और बादशाह के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने उनके...

India T20 World Cup Winner Price Money

March 9, 2026/
4:45 am

अहमदाबाद22 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक विज्ञापन...

महिला-बुजुर्गों को 2000 रुपए कीमत, मुफ्त बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप... डीएमके ने जारी किया मेनिफेस्टो

March 29, 2026/
9:43 pm

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राजनीतिक दलों में शामिल हैं। एक तरफ जेडीयू की सूची जारी हो रही है...

पंजाबी सिंगर करण औजला को बेंगलुरु शो से पहले नोटिस:छह गाने स्टेज पर नहीं गा पाएंगे, चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई

March 29, 2026/
11:15 am

पंजाबी सिंगर करण औजला आज बेंगलुरु में होने वाले शो में अपने 6 गाने नहीं गा सकेंगे। चंडीगढ़ के प्रो....

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीति को धार दे रही बीजेपी, संकल्प पत्र में साझी विकास का रोडमैप

March 31, 2026/
8:51 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय...

राजनीति

सावधान! गर्मियों में आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं आपकी ये आम आदतें, एक्सपर्ट से जानें बचाव

authorimg

Last Updated:

Summer Health Tips: चिलचिलाती धूप और बढ़ता तापमान आपके शरीर की ऊर्जा को सोख सकता है. जिला अस्पताल में डाइटिशियन डॉ. सपना सिंह बताती हैं कि गर्मी शुरू होते ही लोग डिहाइड्रेशन, कमजोरी और पेट के विकारों का शिकार होने लगे हैं. खासकर फील्ड में काम करने वाले लोगों के लिए यह मौसम काफी चुनौतीपूर्ण होता है. अगर समय रहते खान-पान और पानी की मात्रा पर ध्यान न दिया जाए, तो शरीर की रोग इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है और बीमारियां आसानी से घेर लेती हैं.

मुरादाबाद: सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही गर्मियां अपने पूरे शबाब पर है. लेकिन यह मौसम अपने साथ सेहत से जुड़ी कई चुनौतियां भी लेकर आता है. जिला अस्पताल की डाइटिशियन डॉ. सपना सिंह के मुताबिक, गर्मी शुरू होते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है. हर दिन करीब 20 से ज्यादा मरीज सिर्फ पानी की कमी, डिहाइड्रेशन और पेट की समस्याओं के कारण इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. डॉ. सपना का कहना है कि इस मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी है शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखना. खासकर वे लोग जो फील्ड में काम करते हैं या धूप में ज्यादा रहते हैं, उन्हें अपनी सेहत के प्रति दोगुना सावधान रहने की जरूरत है.

डिहाइड्रेशन का खतरा और शरीर पर इसके प्रभाव
गर्मी के मौसम में शरीर पसीने के जरिए अपनी नमी तेजी से खो देता है. डॉ. सपना सिंह ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन भर में कम से कम दो से ढाई लीटर यानी करीब 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है. यदि आप कम पानी पीते हैं, तो शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिससे आपकी इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है और बीमारियां जल्दी जकड़ लेती हैं. शरीर में पानी घटते ही थकान, तेज सिरदर्द और भारी कमजोरी महसूस होने लगती है. इसके अलावा पानी की कमी से शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है, जो गर्मी के झटके या हीट स्ट्रोक का कारण बन सकता है.

इन गंभीर समस्याओं के शिकार हो सकते हैं आप
पानी की कमी सिर्फ प्यास तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह शरीर के कई अंगों पर बुरा असर डालती है. कम पानी पीने से पेशाब की मात्रा कम हो जाती है, जिससे मूत्र संबंधी बीमारियां और जलन की समस्या घेर लेती है. डिहाइड्रेशन की वजह से माइग्रेन और असहनीय सिरदर्द की परेशानी भी काफी बढ़ जाती है. इसके साथ ही त्वचा पर भी इसका बुरा असर पड़ता है, जिससे स्किन रूखी हो जाती है और खुजली व रैशेज की समस्या होने लगती है. डॉ. के अनुसार, अस्पताल में आ रहे ज्यादातर मरीजों में पेट से जुड़ी दिक्कतें और शरीर में पानी की भारी कमी देखी जा रही है, जिसका समय पर इलाज न होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है.

क्या खाएं और क्या पिएं एक्सपर्ट की विशेष सलाह
शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए सिर्फ सादा पानी ही काफी नहीं है, बल्कि आपको अपनी लिक्विड डाइट में वैरायटी लानी होगी. डाइटिशियन के अनुसार तरबूज, खीरा और खरबूजा जैसे फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए जिनमें पानी की प्राकृतिक मात्रा अधिक होती है. बाजार के कोल्ड ड्रिंक के बजाय नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और ताजे फलों का जूस पीना शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है. धूप में निकलने से पहले ग्लूकोज का पानी पीना भी एक बेहतर विकल्प है. इसके अलावा अपने भोजन में सलाद और हरी सब्जियों को ज्यादा जगह दें और ऐसा संतुलित आहार लें जिसमें भरपूर प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स मौजूद हों.

फील्ड में काम करने वालों के लिए जरूरी हिदायत
जो लोग फील्ड वर्क करते हैं या जिन्हें धूप में ज्यादा समय बिताना पड़ता है, उनके लिए सावधानी बरतना और भी जरूरी है. ऐसे लोगों को प्यास लगने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि थोड़ी-थोड़ी देर में पानी या अन्य तरल पदार्थ लेते रहना चाहिए. समय-समय पर शरबत और फलों के सेवन से शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket