Thursday, 08 Oct 2026 | 09:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

हीट वेव से बचने के लिए क्या करें? एम्स डॉक्टर ने दी अहम सलाह

authorimg

Last Updated:

Heat Waves Tips: गर्मी के मौसम में लू के कारण सिचुएशन सीरियस हो जाती है. कई बार ये जानलेवा भी साबित हो सकता है. ऐसे एम्स के डॉक्टर ने सुरक्षित रहने के कुछ आसान उपायों को बताया है, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

देश के कई राज्यों में लगातार बढ़ती गर्मी और लू लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है. तेज धूप और ऊंचे तापमान की वजह से लोगों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं. एम्स के डॉ. नीरज निश्चल ने आइएनएस लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉक्टर ने बताया कि गर्मी में सबसे आम समस्या डिहाइड्रेशन होती है. इसका मतलब है कि शरीर में पानी और जरूरी नमक की कमी हो जाना.

ज्यादा पसीना आने से शरीर कमजोर होने लगता है और अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है. कई बार यह हीट स्ट्रोक यानी लू में बदल जाता है. हीट स्ट्रोक होने पर शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है और व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है.

हीट वेव से बचने के उपाय
डॉक्टर का कहना है कि दोपहर के समय धूप सबसे ज्यादा तेज होती है. इसलिए सुबह 11 बजे से शाम 4 या 5 बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए. अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो शरीर को पूरी तरह ढककर निकलें. ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें, सिर पर टोपी, गमछा या पगड़ी रखें और छाते का इस्तेमाल करें. कोशिश करें कि ज्यादा समय धूप में न बिताएं.

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. घर से निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. डॉक्टर ने सलाह दी है कि दिनभर में ओआरएस या इलेक्ट्रोलाइट्स वाले पेय लेते रहें. केवल पानी पीना काफी नहीं होता, क्योंकि पसीने के साथ शरीर से नमक और जरूरी मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं. ओआरएस शरीर में पानी और नमक का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है.

डॉ. नीरज निश्चल ने बताया कि बेल का शरबत, शिकंजी और दाल का पानी जैसे घरेलू पेय गर्मी में काफी फायदेमंद होते हैं. ये शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा भी बनाए रखते हैं. अस्पतालों में इन दिनों कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, ज्यादा पसीना और ब्लड प्रेशर कम होने जैसी समस्याओं वाले मरीज बढ़ रहे हैं.

गंभीर मामलों में हीट स्ट्रोक के कारण तेज बुखार, भ्रम, बेहोशी और दौरे तक पड़ सकते हैं. बुजुर्ग, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और पहले से बीमार लोग सबसे ज्यादा खतरे में रहते हैं. इसलिए गर्मी के मौसम में हल्का भोजन करें, छांव में रहें और शरीर में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज न करें. समय पर सावधानी बरतने से गर्मी से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Bangladesh Sets Pakistan 000 Run Target; Afridi 00 Wickets

May 12, 2026/
11:14 am

मीरपुर1 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश ने मीरपुर टेस्ट में पाकिस्तान को 268 रन का टारगेट दिया है। कप्तान नजमुल...

PM Modi Meets Netherlands PM: AI, Semiconductors Discussion

May 17, 2026/
12:28 am

एम्सटर्डम6 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान 11वीं सदी की ऐतिहासिक चोल ताम्र पट्टिकाओं...

‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे को मिली दूसरी फिल्म:डायरेक्टर ने शूटिंग से एक्टर का लुक शेयर किया, शरवरी के साथ करेंगे रोमांस

April 3, 2026/
2:39 pm

फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म अभी अनटाइटल्ड है और यह...

बुमराह एक जादुई जिनी हैं- डु प्लेसिस:वसीम जाफर बोले- भारत की फील्डिंग टर्निंग पॉइंट; युवराज ने कहा- जैकब बैथेल स्पेशल टैलेंट

March 6, 2026/
9:39 am

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से सेमीफाइनल हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। संजू...

Gorakhpur International Cricket Stadium Planned

February 21, 2026/
4:15 am

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल...

ईशान-वैभव के बीच आज फाइनल की जंग:IPL एलिमिनेटर में आज SRH-RR का मैच, वैभव तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

May 27, 2026/
3:02 pm

IPL में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा...

Donald Trump Presidency Plan Video; White House Speech

May 5, 2026/
2:23 pm

वॉशिंगटन डीसी1 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से राष्ट्रपति बनने की इच्छा जताई...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हीट वेव से बचने के लिए क्या करें? एम्स डॉक्टर ने दी अहम सलाह

authorimg

Last Updated:

Heat Waves Tips: गर्मी के मौसम में लू के कारण सिचुएशन सीरियस हो जाती है. कई बार ये जानलेवा भी साबित हो सकता है. ऐसे एम्स के डॉक्टर ने सुरक्षित रहने के कुछ आसान उपायों को बताया है, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

देश के कई राज्यों में लगातार बढ़ती गर्मी और लू लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है. तेज धूप और ऊंचे तापमान की वजह से लोगों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं. एम्स के डॉ. नीरज निश्चल ने आइएनएस लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉक्टर ने बताया कि गर्मी में सबसे आम समस्या डिहाइड्रेशन होती है. इसका मतलब है कि शरीर में पानी और जरूरी नमक की कमी हो जाना.

ज्यादा पसीना आने से शरीर कमजोर होने लगता है और अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है. कई बार यह हीट स्ट्रोक यानी लू में बदल जाता है. हीट स्ट्रोक होने पर शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है और व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है.

हीट वेव से बचने के उपाय
डॉक्टर का कहना है कि दोपहर के समय धूप सबसे ज्यादा तेज होती है. इसलिए सुबह 11 बजे से शाम 4 या 5 बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए. अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो शरीर को पूरी तरह ढककर निकलें. ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें, सिर पर टोपी, गमछा या पगड़ी रखें और छाते का इस्तेमाल करें. कोशिश करें कि ज्यादा समय धूप में न बिताएं.

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. घर से निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. डॉक्टर ने सलाह दी है कि दिनभर में ओआरएस या इलेक्ट्रोलाइट्स वाले पेय लेते रहें. केवल पानी पीना काफी नहीं होता, क्योंकि पसीने के साथ शरीर से नमक और जरूरी मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं. ओआरएस शरीर में पानी और नमक का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है.

डॉ. नीरज निश्चल ने बताया कि बेल का शरबत, शिकंजी और दाल का पानी जैसे घरेलू पेय गर्मी में काफी फायदेमंद होते हैं. ये शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा भी बनाए रखते हैं. अस्पतालों में इन दिनों कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, ज्यादा पसीना और ब्लड प्रेशर कम होने जैसी समस्याओं वाले मरीज बढ़ रहे हैं.

गंभीर मामलों में हीट स्ट्रोक के कारण तेज बुखार, भ्रम, बेहोशी और दौरे तक पड़ सकते हैं. बुजुर्ग, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और पहले से बीमार लोग सबसे ज्यादा खतरे में रहते हैं. इसलिए गर्मी के मौसम में हल्का भोजन करें, छांव में रहें और शरीर में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज न करें. समय पर सावधानी बरतने से गर्मी से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket