Sunday, 01 Nov 2026 | 02:52 AM

Trending :

EXCLUSIVE

11-year-old Harry Williams becomes McLaren’s youngest driver, being called the future Hamilton

11-year-old Harry Williams becomes McLaren's youngest driver, being called the future Hamilton
  • Hindi News
  • Sports
  • 11 year old Harry Williams Becomes McLaren’s Youngest Driver, Being Called The Future Hamilton

लंदन12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भविष्य के विजेताओं को स्कूल की उम्र से ही तैयार कर रहीं हैं दिग्गज फॉर्मूला-1 टीमें।

फॉर्मूला-1 की दिग्गज टीम और मौजूदा चैम्पियन मैक्लारेन ने भविष्य के लिए एक बड़ा दांव खेला है। मैक्लारेन ने महज 11 वर्षीय ब्रिटिश कार्टर हैरी विलियम्स को अपने ‘ड्राइवर डेवलपमेंट प्रोग्राम’ में शामिल किया है। इसके साथ ही हैरी इस प्रतिष्ठित एकेडमी का हिस्सा बनने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

मैक्लारेन का यह प्रोग्राम वर्ल्ड चैम्पियन तैयार करने के लिए जाना जाता है। 7 बार के वर्ल्ड चैम्पियन लुईस हैमिल्टन 1998 में सिर्फ 13 साल की उम्र में इस प्रोग्राम से जुड़े थे। हैरी ने 11 साल की उम्र में साइन होकर हैमिल्टन का रिकॉर्ड तोड़ा। यह साइनिंग दिखाती है कि अब एफ-1 टीमें भविष्य के चैम्पियंस को स्कूल की उम्र से ही तैयार करने पर निवेश कर रही हैं।

ब्रिटेन के हैरी ने गांव के छोटे ट्रैक से सीखी रेसिंग, उनकी रेसिंग में ‘कूल’ अंदाज

– हैरी का जन्म 2015 में इंग्लैंड के चेशायर काउंटी के छोटे से गांव नीदर एल्डर्ली में हुआ था। महज छह साल की उम्र में हैरी ने छोटी रेसिंग कार से ड्राइविंग सीखना शुरू कर कार्टिंग की। तब ट्रैक पर उनकी फुर्ती देख लोग हैरान हो जाते थे।

– उस दौरान जब वे पहली बार कार्ट में बैठे, तो पिता ने महसूस किया कि हैरी में रफ्तार और संतुलन की अच्छी समझ है। यहीं से उनकी कड़ी ट्रेनिंग की शुरुआत हुई।

– रेस ट्रैक पर दबाव बढ़ते ही दिग्गजों की धड़कन 165 बीपीएम तक पहुंच जाती है, लेकिन हैरी का दिल 142 बीपीएम पर स्थिर रहता है। एक रेस के दौरान सामने आए इस डेटा ने मैक्लारेन के इंजीनियर्स को चौंका दिया था। बारिश और फिसलन भरे ट्रैक पर भी हैरी शांत दिमाग से फैसले लेते हैं। वे रेसिंग को सिर्फ मशीन नहीं, माइंड से समझते हैं। यही कंट्रोल और कूल एटीट्यूड उन्हें हमउम्र ड्राइवरों से अलग बनाता है।

– 2021 में उन्होंने ‘सुपर वन सीरीज’ के जरिए मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया में कदम रखा। यह वही सीरीज है, जहां से हैमिल्टन जैसे दिग्गजों ने शुरुआत की थी। यहां हैरी ने अपनी तकनीकी समझ और आक्रामक ड्राइविंग से कोचों को हैरान कर दिया।

– फॉर्मूला ई ड्राइवर ओलिवर रोलैंड के मार्गदर्शन में हैरी ने रेसिंग की बारीकियां सीखीं, जैसे कब ओवरटेक करना है और डिफेंस में अपनी लाइन कैसे बनाए रखनी है। इसके बाद ब्रिटिश कार्ट चैम्पियनशिप में 700+ अंक के साथ टॉप 10 में पहुंचे।

– 2025 सीजन में वे ब्रिटिश ओपन चैम्पियन बने और यूरोपियन चैम्पियनशिप में पांचवें स्थान पर रहे। लगातार अलग-अलग मंचों पर मिले इन नतीजों ने उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर मजबूत दावेदार बना दिया और यहीं से मैक्लारेन टीम की नजर उन पर पड़ी।

-हैरी ब्राजील के दिग्गज आर्यटन सेना को अपनी प्रेरणा मानते हैं। पढ़ाई में उन्हें विज्ञान में दिलचस्पी है। वहीं, रेसिंग के अलावा बास्केटबॉल खेलना उन्हें पसंद है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सलमान के सामने डांस करने से घबराए वरुण:फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है; के सेट पर पहुंचे सलमान; वरुण ने शेयर किया वीडियो

April 19, 2026/
3:00 pm

वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सेट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें...

ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों पर एक्शन, आठ कॉलोनाइजर पर FIR:शासन के नियमों की अनदेखी कर काटी कॉलोनी, कोई एनओसी नहीं ली

April 28, 2026/
5:12 pm

ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। दो दिन पहले बिजौली और महाराजपुरा में एक...

RPSC Statistical Officer Exam | Rajasthan SO Recruitment Updates

August 29, 2026/
8:17 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन 30 अगस्त को सुबह...

मूवी रिव्यू – 'अल्फा':दमदार एक्शन, फीका इमोशन... आलिया की फिल्म में बॉबी देओल का नेगेटिव अवतार छाया, ऋतिक रोशन का कैमियो देता है सरप्राइज

July 3, 2026/
1:37 pm

यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म अल्फा बड़े स्केल, हाई ऑक्टेन एक्शन और एक नए कॉन्सेप्ट के साथ...

यूपी-बिहार में बारिश, राजस्थान में ओले गिरे:एमपी में आंधी, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट; गुजरात का राजकोट देश में सबसे गर्म

May 8, 2026/
5:05 am

उत्तर और मध्य भारत में गर्मी के बीच बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में गुरुवार...

मिशिका कंबोज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स:रणवीर सिंह-संजय दत्त साथ नजर आए; अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ शाहरुख दिखे

March 29, 2026/
11:58 am

मुंबई में बिजनेसमैन और बीजेपी नेता मोहित कांबोज की बेटी मिशका कांबोज के 16वें बर्थडे सेलिब्रेशन में शनिवार को रणवीर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

11-year-old Harry Williams becomes McLaren’s youngest driver, being called the future Hamilton

11-year-old Harry Williams becomes McLaren's youngest driver, being called the future Hamilton
  • Hindi News
  • Sports
  • 11 year old Harry Williams Becomes McLaren’s Youngest Driver, Being Called The Future Hamilton

लंदन12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भविष्य के विजेताओं को स्कूल की उम्र से ही तैयार कर रहीं हैं दिग्गज फॉर्मूला-1 टीमें।

फॉर्मूला-1 की दिग्गज टीम और मौजूदा चैम्पियन मैक्लारेन ने भविष्य के लिए एक बड़ा दांव खेला है। मैक्लारेन ने महज 11 वर्षीय ब्रिटिश कार्टर हैरी विलियम्स को अपने ‘ड्राइवर डेवलपमेंट प्रोग्राम’ में शामिल किया है। इसके साथ ही हैरी इस प्रतिष्ठित एकेडमी का हिस्सा बनने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

मैक्लारेन का यह प्रोग्राम वर्ल्ड चैम्पियन तैयार करने के लिए जाना जाता है। 7 बार के वर्ल्ड चैम्पियन लुईस हैमिल्टन 1998 में सिर्फ 13 साल की उम्र में इस प्रोग्राम से जुड़े थे। हैरी ने 11 साल की उम्र में साइन होकर हैमिल्टन का रिकॉर्ड तोड़ा। यह साइनिंग दिखाती है कि अब एफ-1 टीमें भविष्य के चैम्पियंस को स्कूल की उम्र से ही तैयार करने पर निवेश कर रही हैं।

ब्रिटेन के हैरी ने गांव के छोटे ट्रैक से सीखी रेसिंग, उनकी रेसिंग में ‘कूल’ अंदाज

– हैरी का जन्म 2015 में इंग्लैंड के चेशायर काउंटी के छोटे से गांव नीदर एल्डर्ली में हुआ था। महज छह साल की उम्र में हैरी ने छोटी रेसिंग कार से ड्राइविंग सीखना शुरू कर कार्टिंग की। तब ट्रैक पर उनकी फुर्ती देख लोग हैरान हो जाते थे।

– उस दौरान जब वे पहली बार कार्ट में बैठे, तो पिता ने महसूस किया कि हैरी में रफ्तार और संतुलन की अच्छी समझ है। यहीं से उनकी कड़ी ट्रेनिंग की शुरुआत हुई।

– रेस ट्रैक पर दबाव बढ़ते ही दिग्गजों की धड़कन 165 बीपीएम तक पहुंच जाती है, लेकिन हैरी का दिल 142 बीपीएम पर स्थिर रहता है। एक रेस के दौरान सामने आए इस डेटा ने मैक्लारेन के इंजीनियर्स को चौंका दिया था। बारिश और फिसलन भरे ट्रैक पर भी हैरी शांत दिमाग से फैसले लेते हैं। वे रेसिंग को सिर्फ मशीन नहीं, माइंड से समझते हैं। यही कंट्रोल और कूल एटीट्यूड उन्हें हमउम्र ड्राइवरों से अलग बनाता है।

– 2021 में उन्होंने ‘सुपर वन सीरीज’ के जरिए मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया में कदम रखा। यह वही सीरीज है, जहां से हैमिल्टन जैसे दिग्गजों ने शुरुआत की थी। यहां हैरी ने अपनी तकनीकी समझ और आक्रामक ड्राइविंग से कोचों को हैरान कर दिया।

– फॉर्मूला ई ड्राइवर ओलिवर रोलैंड के मार्गदर्शन में हैरी ने रेसिंग की बारीकियां सीखीं, जैसे कब ओवरटेक करना है और डिफेंस में अपनी लाइन कैसे बनाए रखनी है। इसके बाद ब्रिटिश कार्ट चैम्पियनशिप में 700+ अंक के साथ टॉप 10 में पहुंचे।

– 2025 सीजन में वे ब्रिटिश ओपन चैम्पियन बने और यूरोपियन चैम्पियनशिप में पांचवें स्थान पर रहे। लगातार अलग-अलग मंचों पर मिले इन नतीजों ने उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर मजबूत दावेदार बना दिया और यहीं से मैक्लारेन टीम की नजर उन पर पड़ी।

-हैरी ब्राजील के दिग्गज आर्यटन सेना को अपनी प्रेरणा मानते हैं। पढ़ाई में उन्हें विज्ञान में दिलचस्पी है। वहीं, रेसिंग के अलावा बास्केटबॉल खेलना उन्हें पसंद है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket