Sunday, 10 May 2026 | 04:51 PM

Trending :

EXCLUSIVE

20 लाख श्रद्धालुओं ने करीला धाम में किए दर्शन:2 दिन आस्था का सैलाब उमड़ा, रातभर चलता रहा राई नृत्य

अशोकनगर जिले के मां जानकी धाम करीला में रंग पंचमी के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले के पहले और दूसरे दिन लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं ने माता जानकी के दर्शन किए। आज मेले का तीसरा और आखिरी दिन है, हालांकि अब ज्यादातर श्रद्धालु वापस लौट रहे हैं। जानें वालों की संख्या काफी कम रहती है। रंग पंचमी की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी थी। दोपहर तक मेला परिसर पूरी तरह से भर गया। मंदिर की कतारों में भी भक्तों की लंबी लाइनों में माता के दर्शन करते हुए आगे बढ़ते रहे। पहाड़ी के ऊपर का पूरा स्थान 24 घंटे जनसैलाब से भरा रहा, जहां भक्तों का लगातार आना-जाना लगा रहा। सुबह से रात तक चलता है राई नृत्य
करीला की पहाड़ी पर रंग पंचमी को सुबह से लेकर अगली सुबह तक राई नृत्य का आयोजन चलता रहा। रात के समय रोशनी से सजी पहाड़ी और मेले की जगमगाती लाइटें इसकी सुंदरता बढ़ा रही थीं। रात में सबसे अधिक राई नृत्य हुए, जिसमें पहाड़ी के अलावा नीचे किनारे के खेतों में भी विभिन्न स्थानों पर स्टेज लगाकर उन लोगों ने बधाई राई नृत्य करवाए जिनकी मन्नतें पूरी हुई थीं। 1700 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात
मेले की व्यवस्थाओं को देखते हुए लगभग 1700 पुलिस जवान तैनात किए गए थे, जिन्होंने लगातार मोर्चा संभाले रखा। प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह मुस्तैद रहे। कलेक्टर साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, एसडीओपी इसरार खान, मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछवाह और बहादुरपुर थाना प्रभारी नीलम यादव लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। सभी अधिकारी लगातार मेला परिसर मंदिर परिसर सहित सभी सेक्टरों का पैदल भ्रमण का जायजा लेते रहे। अधिकारियों की मुस्तैदी और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद मेला दो दिनों तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अदा शर्मा के पास 1 महीने से नहीं कोई काम:वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती, कहा- प्रोड्यूसर ने डेट्स बदलने के लिए मैनेजर को गाली दी

March 11, 2026/
2:48 pm

द केरला स्टोरी और 1920 जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अदा शर्मा को पिछले 1 महीने से...

Former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and former Deputy CM Manish Sisodia (Image credit: PTI)

February 27, 2026/
12:41 pm

आखरी अपडेट:27 फरवरी, 2026, 12:41 IST बहुजन समाज पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए चार उम्मीदवारों की...

अजाक्स में वर्चस्व की जंग, RSS प्रमुख भागवत तक पहुंची:कंसोटिया समर्थक ने की शिकायत; मौर्य का जवाब- संगठन की संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश

April 15, 2026/
7:39 am

मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) में वर्चस्व की लड़ाई अब बड़ा राजनीतिक रूप लेती दिख रही है।...

तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला तो एससी क्षेत्र टीवीके समर्थकों, राज्यपाल को निर्देश देने की मांग

May 8, 2026/
6:57 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित तमिलगा वेत्री कज़गम (टीवीके) ने राज्यपाल से सरकार...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

20 लाख श्रद्धालुओं ने करीला धाम में किए दर्शन:2 दिन आस्था का सैलाब उमड़ा, रातभर चलता रहा राई नृत्य

20 लाख श्रद्धालुओं ने करीला धाम में किए दर्शन:2 दिन आस्था का सैलाब उमड़ा, रातभर चलता रहा राई नृत्य

अशोकनगर जिले के मां जानकी धाम करीला में रंग पंचमी के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले के पहले और दूसरे दिन लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं ने माता जानकी के दर्शन किए। आज मेले का तीसरा और आखिरी दिन है, हालांकि अब ज्यादातर श्रद्धालु वापस लौट रहे हैं। जानें वालों की संख्या काफी कम रहती है। रंग पंचमी की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी थी। दोपहर तक मेला परिसर पूरी तरह से भर गया। मंदिर की कतारों में भी भक्तों की लंबी लाइनों में माता के दर्शन करते हुए आगे बढ़ते रहे। पहाड़ी के ऊपर का पूरा स्थान 24 घंटे जनसैलाब से भरा रहा, जहां भक्तों का लगातार आना-जाना लगा रहा। सुबह से रात तक चलता है राई नृत्य
करीला की पहाड़ी पर रंग पंचमी को सुबह से लेकर अगली सुबह तक राई नृत्य का आयोजन चलता रहा। रात के समय रोशनी से सजी पहाड़ी और मेले की जगमगाती लाइटें इसकी सुंदरता बढ़ा रही थीं। रात में सबसे अधिक राई नृत्य हुए, जिसमें पहाड़ी के अलावा नीचे किनारे के खेतों में भी विभिन्न स्थानों पर स्टेज लगाकर उन लोगों ने बधाई राई नृत्य करवाए जिनकी मन्नतें पूरी हुई थीं। 1700 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात
मेले की व्यवस्थाओं को देखते हुए लगभग 1700 पुलिस जवान तैनात किए गए थे, जिन्होंने लगातार मोर्चा संभाले रखा। प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह मुस्तैद रहे। कलेक्टर साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, एसडीओपी इसरार खान, मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछवाह और बहादुरपुर थाना प्रभारी नीलम यादव लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। सभी अधिकारी लगातार मेला परिसर मंदिर परिसर सहित सभी सेक्टरों का पैदल भ्रमण का जायजा लेते रहे। अधिकारियों की मुस्तैदी और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद मेला दो दिनों तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket