Tuesday, 20 Oct 2026 | 04:56 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Sohmi Ali Supports Producer Over Black Buck Film Controversy

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को सपोर्ट किया है। सलमान खान की तरफ से लीगल नोटिस भेजे जाने के बाद अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

इस मामले में सोमी अली ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमित जानी को किसी भी विषय पर फिल्म बनाने का पूरा अधिकार है और केवल दोषी लोग ही छिपते और दूसरों को धमकी देते हैं। वहीं, इससे पहले अमित जानी ने एक वीडियो जारी कर सलमान के नोटिस को फाड़ दिया है।

सलमान खान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली।

सोमी अली बोलीं- फिल्म बनाने का पूरा हक है अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके नीचे कमेंट करते हुए लिखा, “आपको किसी भी सब्जेक्ट पर फिल्म बनाने का पूरा हक है। सिर्फ दोषी लोग छिपते हैं और धमकी देते हैं।”

बता दें कि सलमान खान के कानूनी प्रतिनिधियों ने फिल्म ‘काला हिरण’ के मेकर्स को एक लीगल नोटिस भेजा था। इस नोटिस में आरोप लगाया गया था कि यह फिल्म सलमान खान के व्यक्तित्व अधिकारों (पर्सनालिटी राइट्स) का गंभीर उल्लंघन करती है।

अमित जानी ने फाड़ दिया था लीगल नोटिस

अमित जानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा,

QuoteImage

हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं।

QuoteImage

जानी ने आगे कहा कि तो मैं किसका जवाब दूं? क्या मैं सलमान खान की टूलकिट द्वारा हजारों गालियां दिलवाई गईं और धमकियां दिलवाई गईं, उनका जवाब दूं? क्या मैं इस नोटिस का जवाब दूं? इसके बाद जानी नोटिस फाड़ते हुए बोले कि यही आपके नोटिस का जवाब है। उन्होंने आगे कहा,

QuoteImage

अब रहीं आपकी धमकियां। आपकी जो धमकी देने वाली टूलकिट है, जो गैंग हैं, आपके जो बदतमीज फैन हैं, और धारावी में पले तथाकथित गुंडे हैं, या आपके वे तथाकथित फैन जो जोगेश्वरी और डोंगरी में रहते हैं, और डी-कंपनी की तरफ से जिस तरह के मैसेज आ रहे हैं कि परिवार को खत्म कर देंगे नोटिस, मैंने आपको आपका जवाब दे दिया है। अब हम डी-कंपनी को देखेंगे। भेजो, जिसे भेजना है।

QuoteImage

वहीं, इससे पहले ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा था कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है।

20 जून को टीजर आना है

सलमान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर पिछले शुक्रवार को जारी किया गया था। वहीं कहा गया था कि फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा।

फिल्म में सलमान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच के विवाद को दिखाया जाएगा। हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई थी कि इसमें कौन लीड रोल में है। वहीं, इसके पोस्टर में जो एक्टर दिखा है, वह जाना-पहचाना नहीं है।

1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था।

काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था।

अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया। वहीं, 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा मिली। इसी मामले में बाकी कलाकारों को बरी कर दिया गया था।

बाद में सलमान को जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 के लिए तय की है। सलमान खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केरल विधानसभा चुनाव: चुनाव में मिली करारी हार कांग्रेस के लिए शशि थरूर का बड़ा संदेश, बीजेपी का दबदबा

May 5, 2026/
10:10 am

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव पर कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस के...

IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants: Eden Gardens pitch & Kolkata weather prediction (PTI)

April 9, 2026/
6:29 pm

आखरी अपडेट:09 अप्रैल, 2026, 18:29 IST अधिकारियों द्वारा उपेक्षित महसूस करते हुए, किसानों ने स्वयं चुनावी मैदान में उतरकर, अभूतपूर्व...

UPSSSC Lower PCS Notification 2026

March 31, 2026/
8:00 pm

11 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी UPSSSC लोअर PCS का नोटिफिकेशन जारी होने की, पंजाब...

Rohit Shetty Announces Golmaal 5 Shooting Start

March 14, 2026/
6:53 pm

2 घंटे पहले कॉपी लिंक ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ 20 साल पहले 14 जुलाई 2006 को रिलीज हुई थी। बॉलीवुड डायरेक्टर...

authorimg

April 5, 2026/
4:17 pm

Last Updated:April 05, 2026, 16:17 IST ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में न्यूरोसर्जरी प्रमुख डॉ. सुमित गोयल ने ब्रेन स्ट्रोक...

UAE ने 4 हजार बांग्लादेशियों के वीजा रद्द किए:छुट्टी पर घर लौटे लोग अब नहीं जा पा रहे; बांग्लादेश ने दोबारा जांच की मांग की

September 16, 2026/
2:47 pm

संयुक्त अरब अमीरात (UAE ) ने 4 हजार से ज्यादा बांग्लादेशियों के वीजा रद्द कर दिए हैं। इनमें कई ऐसे...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sohmi Ali Supports Producer Over Black Buck Film Controversy

Sohmi Ali Supports Producer Over Black Buck Film Controversy

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को सपोर्ट किया है। सलमान खान की तरफ से लीगल नोटिस भेजे जाने के बाद अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

इस मामले में सोमी अली ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमित जानी को किसी भी विषय पर फिल्म बनाने का पूरा अधिकार है और केवल दोषी लोग ही छिपते और दूसरों को धमकी देते हैं। वहीं, इससे पहले अमित जानी ने एक वीडियो जारी कर सलमान के नोटिस को फाड़ दिया है।

सलमान खान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली।

सलमान खान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली।

सोमी अली बोलीं- फिल्म बनाने का पूरा हक है अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके नीचे कमेंट करते हुए लिखा, “आपको किसी भी सब्जेक्ट पर फिल्म बनाने का पूरा हक है। सिर्फ दोषी लोग छिपते हैं और धमकी देते हैं।”

बता दें कि सलमान खान के कानूनी प्रतिनिधियों ने फिल्म ‘काला हिरण’ के मेकर्स को एक लीगल नोटिस भेजा था। इस नोटिस में आरोप लगाया गया था कि यह फिल्म सलमान खान के व्यक्तित्व अधिकारों (पर्सनालिटी राइट्स) का गंभीर उल्लंघन करती है।

अमित जानी ने फाड़ दिया था लीगल नोटिस

अमित जानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा,

QuoteImage

हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं।

QuoteImage

जानी ने आगे कहा कि तो मैं किसका जवाब दूं? क्या मैं सलमान खान की टूलकिट द्वारा हजारों गालियां दिलवाई गईं और धमकियां दिलवाई गईं, उनका जवाब दूं? क्या मैं इस नोटिस का जवाब दूं? इसके बाद जानी नोटिस फाड़ते हुए बोले कि यही आपके नोटिस का जवाब है। उन्होंने आगे कहा,

QuoteImage

अब रहीं आपकी धमकियां। आपकी जो धमकी देने वाली टूलकिट है, जो गैंग हैं, आपके जो बदतमीज फैन हैं, और धारावी में पले तथाकथित गुंडे हैं, या आपके वे तथाकथित फैन जो जोगेश्वरी और डोंगरी में रहते हैं, और डी-कंपनी की तरफ से जिस तरह के मैसेज आ रहे हैं कि परिवार को खत्म कर देंगे नोटिस, मैंने आपको आपका जवाब दे दिया है। अब हम डी-कंपनी को देखेंगे। भेजो, जिसे भेजना है।

QuoteImage

वहीं, इससे पहले ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा था कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है।

20 जून को टीजर आना है

सलमान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर पिछले शुक्रवार को जारी किया गया था। वहीं कहा गया था कि फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा।

फिल्म में सलमान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच के विवाद को दिखाया जाएगा। हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई थी कि इसमें कौन लीड रोल में है। वहीं, इसके पोस्टर में जो एक्टर दिखा है, वह जाना-पहचाना नहीं है।

1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था।

काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था।

अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया। वहीं, 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा मिली। इसी मामले में बाकी कलाकारों को बरी कर दिया गया था।

बाद में सलमान को जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 के लिए तय की है। सलमान खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket