Friday, 30 Oct 2026 | 08:38 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रामनवमी के लिए सजा प्राचीन नजरबाग मंदिर:पपौरा चौराहा और हवेली रोड पर महाआरती, 27 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा

टीकमगढ़ में रामनवमी की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के प्राचीन नजरबाग मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। श्री राम जन्मोत्सव परिवार इस बार 21वां आयोजन कर रहा है, जिसमें सुबह प्रभात फेरी और शाम को मोहल्लों में महाआरती की जा रही है। रविवार रात को पपौरा चौराहा और हवेली रोड पर महाआरती हुई, जिसमें आतिशबाजी के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समिति के सदस्य अंशुल नायक ने बताया कि 11 मार्च से शुरू हुई प्रभात फेरी के माध्यम से शहर के 30 हजार से ज्यादा घरों में आमंत्रण पत्र और धर्म ध्वजा (झंडे) बांटे जा रहे हैं। यह सिलसिला 26 मार्च तक जारी रहेगा। 27 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा उत्सव का मुख्य कार्यक्रम 27 मार्च को होगा। दोपहर 12 बजे नजरबाग मंदिर में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में महाराष्ट्र के ढोल और इस्कॉन मंदिर की भजन मंडली मुख्य आकर्षण होंगे। साथ ही दो दर्जन से ज्यादा झांकियां और बैंड-बाजे भी शामिल रहेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फरहान अख्तर की ‘बूंग' ने BAFTA में रचा इतिहास:चिल्ड्रन्स एंड फैमिली कैटेगरी में जीता अवॉर्ड, 2024 में रिलीज हुई थी फिल्म

February 23, 2026/
1:01 pm

ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) 2026 में भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने इतिहास रच दिया है। फरहान अख्तर...

खो रहा कागज पर लिखने का हुनर:एक्सपर्ट का मत- तेज रफ्तार जिंदगी में ठहराव-अपनापन लाता है हाथों से लिखना

February 15, 2026/
11:43 am

आज की डिजिटल दुनिया में, जहां हमारे इनबॉक्स ई-मेल से भरे पड़े हैं और एआई तेजी से संदेश लिख रहा...

अक्षय कुमार ने भोजपुरी से की हॉलीवुड की तुलना:कहा- ये उनकी समझ से परे, परेश रावल ने हेरा-फेरी 3 विवाद खत्म होने पर दिया हिंट

June 24, 2026/
9:44 am

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय इन दिनों अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल के चलते सुर्खियों में हैं। मंगलवार को...

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के टेक्सास में तेल रिफाइनरी में भीषण आग, हीटर में विस्फोट से हादसा

March 24, 2026/
7:51 am

अमेरिका के टेक्सास राज्य के पोर्ट आर्थर शहर में स्थित वैलेरो ऑयल रिफाइनरी में सोमवार रात बड़ा धमाका हुआ, जिसके...

दावा- अरुणाचल में चीनी घुसपैठ की बात झूठी:पड़ोसी देश की हरकतों पर भारतीय सेना की नजर; विदेश मंत्रालय बोला- अरुणाचल हमारा अटूट हिस्सा

August 11, 2026/
10:25 pm

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के सूत्रों ने दावा किया कि चीनी घुसपैठ की बातें झूठी हैं। ANI की रिपोर्ट...

राजनीति

रामनवमी के लिए सजा प्राचीन नजरबाग मंदिर:पपौरा चौराहा और हवेली रोड पर महाआरती, 27 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा

रामनवमी के लिए सजा प्राचीन नजरबाग मंदिर:पपौरा चौराहा और हवेली रोड पर महाआरती, 27 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा

टीकमगढ़ में रामनवमी की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के प्राचीन नजरबाग मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। श्री राम जन्मोत्सव परिवार इस बार 21वां आयोजन कर रहा है, जिसमें सुबह प्रभात फेरी और शाम को मोहल्लों में महाआरती की जा रही है। रविवार रात को पपौरा चौराहा और हवेली रोड पर महाआरती हुई, जिसमें आतिशबाजी के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समिति के सदस्य अंशुल नायक ने बताया कि 11 मार्च से शुरू हुई प्रभात फेरी के माध्यम से शहर के 30 हजार से ज्यादा घरों में आमंत्रण पत्र और धर्म ध्वजा (झंडे) बांटे जा रहे हैं। यह सिलसिला 26 मार्च तक जारी रहेगा। 27 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा उत्सव का मुख्य कार्यक्रम 27 मार्च को होगा। दोपहर 12 बजे नजरबाग मंदिर में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में महाराष्ट्र के ढोल और इस्कॉन मंदिर की भजन मंडली मुख्य आकर्षण होंगे। साथ ही दो दर्जन से ज्यादा झांकियां और बैंड-बाजे भी शामिल रहेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket