Tuesday, 15 Sep 2026 | 02:02 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बांग्लादेश IPL बैन पर समीक्षा करेगा:खेल मंत्री बोले-स्थिति को समझने के बाद इस पर फैसला लेंगे; सुरक्षा रिपोर्ट के बाद PSL पर भी निर्णय

बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर लगे बैन की समीक्षा जल्द हो सकती है। युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने क्रिकबज’से बातचीत में कहा कि वे इस बात की भी जांच करेंगे कि दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग IPL के प्रसारण पर बांग्लादेश में बैन क्यों लगाया गया है। वे स्थिति को समझने के बाद इस पर दोबारा फैसला लेंगे। वहीं, सुरक्षा चिंताओं के आधार पर खिलाड़ियों के PSL में खेलने पर भी अंतिम फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा। खेल और राजनीति को मिक्स नहीं करेंगे-अमीनुल हक प्रोफेसर यूनुस के नेतृत्व वाली पिछली अंतरिम सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लिया था। इसके साथ ही बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर भी रोक लगा दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला उस विवाद के बाद लिया गया था, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से मुस्तफिजुर रहमान को हटाया गया था। हालांकि, मौजूदा युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने कहा है कि खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ बेहतर और दोस्ताना संबंध चाहता है। अमीनुल हक ने बताया कि ईद की छुट्टियों के बाद क्रिकेट बोर्ड के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें IPL पर लगे बैन के कारणों की समीक्षा होगी और आगे का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि खेल का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और दोनों देशों के बीच खेल संबंध सामान्य रहने चाहिए। सुरक्षा पर BCB की रिपोर्ट का इंतजार खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को सरकार से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा,’अगर सुरक्षा को लेकर कोई खतरा है, तो हमारे खिलाड़ी निश्चित रूप से नहीं जाएंगे। पहले बोर्ड हमें इस बारे में जानकारी देगा, फिर हम अपनी नेशनल एजेंसियों की जांच के आधार पर आधिकारिक फैसला लेंगे।’ बंद दरवाजों के पीछे होगा टूर्नामेंट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार को ही घोषणा की है कि वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के कारण PSL 2026 के मैचों को केवल लाहौर और कराची तक सीमित कर दिया गया है। साथ ही, ये सभी मैच ‘बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ यानी बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। कई देशों ने अपने खिलाड़ियों के लिए ट्रेवल एडवाइजरी भी जारी की है।
इस पर अमीनुल ने कहा,’अगर BCB हमें भरोसा दिलाता है कि कोई समस्या नहीं है, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम खेल को रोकना नहीं चाहते, लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि है।’ इन 6 खिलाड़ियों को मिल चुका है NOC बांग्लादेश के 6 प्रमुख खिलाड़ियों को पहले ही बोर्ड से एनओसी (NOC) मिल चुका है। इनमें मुस्तफिजुर रहमान और परवेज हुसैन इमोन (लाहौर कलंदर्स), शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन (पेशावर जाल्मी) शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 26 मार्च से 3 मई तक होना है। अब इन खिलाड़ियों का भविष्य सरकार के अंतिम फैसले पर टिका है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंची:विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की पहली टीम बनी, विंडीज कप्तान मैथ्यूज के विकेट पर विवाद

June 25, 2026/
9:28 am

इंग्लैंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। बुधवार देर रात खेले...

जस्टिस नागरत्ना बोलीं- चुनाव आयोग को स्वतंत्र रहना चाहिए:कोई भी राजनीतिक प्रभाव न हो; 2027 में चीफ जस्टिस बन सकती हैं

April 4, 2026/
8:49 pm

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीवी नागरत्ना ने शनिवार को कहा कि चुनाव आयोग को पूरी तरह स्वतंत्र रहना चाहिए और...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कुवैत से भारत लौटीं उर्वशी:फ्लाइट में बैठते ही घबराईं, आंखों में आए आंसू; सुरक्षित भारत पहुंचकर फैंस को दिया अपडेट

March 10, 2026/
5:21 pm

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कुवैत से भारत लौट आई हैं। हालात बिगड़ने के...

लंबी उम्र के ‘जेनेटिक ब्लूप्रिंट’ पर काम:लॉन्जिविटी इंडिया बना रहा है भारतीयों के लिए सेहत का ‘स्वदेशी पैमाना’

April 7, 2026/
3:22 pm

जब आप ब्लड टेस्ट करवाते हैं और रिपोर्ट में आपकी वैल्यू नॉर्मल आती है, तो क्या आप वाकई सुरक्षित हैं?...

प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला, स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा:पन्ना में बारिश के बीच परिजन को 27 किमी दूर सलेहा अस्पताल ले जाना पड़ा

April 27, 2026/
10:53 pm

जिले में सोमवार रात कल्दा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका होने के कारण एक गर्भवती महिला को प्रसव...

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल फिर चर्चा में:बिना सुनवाई के 600 लोगों को मौत की सजा दी, गोली मारते खुद ही देखते थे

May 22, 2026/
1:08 pm

अमेरिकी कोर्ट में हत्या और अमेरिकी नागरिकों की जान लेने की साजिश रचने का गंभीर मुकदमा दर्ज किए जाने के...

खबर हटके- ठंड में खुलेआम नंगे होकर नहाने की परंपरा:कबाड़ में पड़े ट्रैक्टर ने बनाया करोड़पति; शादी में जूता छिपाने पर रोक

February 24, 2026/
4:30 am

जापान में ठंड के मौसम में खुलेआम नंगे होकर नहाने की एक अनोखी परंपरा है। वहीं कबाड़ में पड़े 105...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बांग्लादेश IPL बैन पर समीक्षा करेगा:खेल मंत्री बोले-स्थिति को समझने के बाद इस पर फैसला लेंगे; सुरक्षा रिपोर्ट के बाद PSL पर भी निर्णय

बांग्लादेश IPL बैन पर समीक्षा करेगा:खेल मंत्री बोले-स्थिति को समझने के बाद इस पर फैसला लेंगे; सुरक्षा रिपोर्ट के बाद PSL पर भी निर्णय

बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर लगे बैन की समीक्षा जल्द हो सकती है। युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने क्रिकबज’से बातचीत में कहा कि वे इस बात की भी जांच करेंगे कि दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग IPL के प्रसारण पर बांग्लादेश में बैन क्यों लगाया गया है। वे स्थिति को समझने के बाद इस पर दोबारा फैसला लेंगे। वहीं, सुरक्षा चिंताओं के आधार पर खिलाड़ियों के PSL में खेलने पर भी अंतिम फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा। खेल और राजनीति को मिक्स नहीं करेंगे-अमीनुल हक प्रोफेसर यूनुस के नेतृत्व वाली पिछली अंतरिम सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लिया था। इसके साथ ही बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर भी रोक लगा दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला उस विवाद के बाद लिया गया था, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से मुस्तफिजुर रहमान को हटाया गया था। हालांकि, मौजूदा युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने कहा है कि खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ बेहतर और दोस्ताना संबंध चाहता है। अमीनुल हक ने बताया कि ईद की छुट्टियों के बाद क्रिकेट बोर्ड के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें IPL पर लगे बैन के कारणों की समीक्षा होगी और आगे का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि खेल का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और दोनों देशों के बीच खेल संबंध सामान्य रहने चाहिए। सुरक्षा पर BCB की रिपोर्ट का इंतजार खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को सरकार से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा,’अगर सुरक्षा को लेकर कोई खतरा है, तो हमारे खिलाड़ी निश्चित रूप से नहीं जाएंगे। पहले बोर्ड हमें इस बारे में जानकारी देगा, फिर हम अपनी नेशनल एजेंसियों की जांच के आधार पर आधिकारिक फैसला लेंगे।’ बंद दरवाजों के पीछे होगा टूर्नामेंट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार को ही घोषणा की है कि वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के कारण PSL 2026 के मैचों को केवल लाहौर और कराची तक सीमित कर दिया गया है। साथ ही, ये सभी मैच ‘बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ यानी बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। कई देशों ने अपने खिलाड़ियों के लिए ट्रेवल एडवाइजरी भी जारी की है।
इस पर अमीनुल ने कहा,’अगर BCB हमें भरोसा दिलाता है कि कोई समस्या नहीं है, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम खेल को रोकना नहीं चाहते, लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि है।’ इन 6 खिलाड़ियों को मिल चुका है NOC बांग्लादेश के 6 प्रमुख खिलाड़ियों को पहले ही बोर्ड से एनओसी (NOC) मिल चुका है। इनमें मुस्तफिजुर रहमान और परवेज हुसैन इमोन (लाहौर कलंदर्स), शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन (पेशावर जाल्मी) शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 26 मार्च से 3 मई तक होना है। अब इन खिलाड़ियों का भविष्य सरकार के अंतिम फैसले पर टिका है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket