Sunday, 11 Oct 2026 | 09:19 PM

Trending :

EXCLUSIVE

विटामिन A और B हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं? इनका क्या होता है काम और कैसे दूर करें कमी

authorimg

Vitamin A and B Rich Foods: हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए विटामिन्स की जरूरत होती है. ये विटामिन किसी ईंधन से कम नहीं होते. इनमें विटामिन A और विटामिन B कॉम्प्लेक्स खास भूमिका निभाते हैं. ये न सिर्फ हमारी इम्यूनिटी को मजबूत रखते हैं, बल्कि एनर्जी लेवल, ब्रेन फंक्शन और शरीर की मरम्मत जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को भी कंट्रोल करते हैं. इनकी कमी धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बना सकती है और कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है. इसलिए इनके फायदे, कमी के लक्षण और सही सोर्सेस को समझना बेहद जरूरी है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि विटामिन A को रेटिनॉल भी कहा जाता है. यह आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. यह रेटिना में पिगमेंट बनाने में मदद करता है, जिससे कम रोशनी में भी देखने की क्षमता बनी रहती है. इसके अलावा यह स्किन की कोशिकाओं के पुनर्निर्माण और हड्डियों के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, जिससे हम संक्रमणों से बेहतर तरीके से लड़ पाते हैं. इसकी कमी का सबसे आम लक्षण नाइट ब्लाइंडनेस है, जिसमें अंधेरे में देखने में परेशानी होती है.

एक्सपर्ट ने बताया कि विटामिन B कोई एक नहीं, बल्कि 8 जरूरी विटामिनों का समूह है, जो मिलकर शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं. ये खाने को एनर्जी में बदलने का काम करते हैं और मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रखते हैं. साथ ही यह तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क के सही कामकाज के लिए बेहद जरूरी हैं. खासकर विटामिन B12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और डीएनए सिंथेसिस में मदद करता है. इसकी कमी से थकान, चिड़चिड़ापन, कमजोरी, हाथ-पैरों में झुनझुनी और ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत हो सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन की मानें तो जब शरीर में विटामिन A की कमी होती है, तो आंखों में ड्राइनेस, त्वचा का रूखापन, बार-बार संक्रमण और घावों का देर से भरना जैसे संकेत दिखाई देते हैं. इससे बचने के लिए अपनी डाइट में रंग-बिरंगी सब्जियां और फल शामिल करना जरूरी है. गाजर, शकरकंद, कद्दू, पपीता और आम इसके बेहतरीन स्रोत हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी भी इसमें मददगार हैं. मांसाहारी लोगों के लिए अंडा और मछली का तेल अच्छा विकल्प है. चूंकि यह फैट-सोल्यूबल विटामिन है, इसलिए इसे थोड़ा स्वस्थ वसा के साथ लेना अधिक फायदेमंद होता है.

विटामिन B की कमी के लक्षणों में मुंह के छाले, मांसपेशियों में कमजोरी, एनीमिया और याददाश्त में कमी शामिल हैं. यह पानी में घुलनशील विटामिन है, इसलिए शरीर इसे स्टोर नहीं कर पाता और रोजाना इसकी जरूरत होती है. इसकी पूर्ति के लिए साबुत अनाज ओट्स, दलिया, दालें, फलियां, दूध, दही और पनीर का सेवन करें. विटामिन B12 मुख्य रूप से नॉन वेज फूड्स में पाया जाता है, इसलिए शाकाहारी लोगों को डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स या फोर्टिफाइड फूड लेना चाहिए. अगर लगातार थकान, आंखों की समस्या या अन्य लक्षण दिखाई दें, तो जांच कराना और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सलमान ने उधार लेकर पिता के लिए घड़ी खरीदी थी:9 लाख रुपए कीमत थी, देखते ही सलीम खान ने डांट लगाई थी

May 17, 2026/
12:23 pm

सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने सबसे पहली महंगी चीज अपने पिता के लिए खरीदी थी। एक्टर...

पंजाबी सिंगर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:7-8 राउंड फायर किए, गेट पर लगीं गोलियां; सिद्धू को जान से मारने की मिली थी धमकी

September 13, 2026/
10:54 am

बरनाला के गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हमलावरों ने ताबड़तोड़...

ask search icon

April 4, 2026/
2:48 pm

Last Updated:April 04, 2026, 14:48 IST दाग-धब्बे, टैनिंग और डार्क सर्कल्स अक्सर हमारी स्किन की खूबसूरती को प्रभावित करते हैं....

बीजेपी विधायक संजय पाठक से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई टली:जस्टिस से किया था संपर्क, कार्रवाई नहीं होने पर दायर हुई याचिका

March 27, 2026/
9:29 am

हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ी दो याचिकाओं पर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है। जस्टिस से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

विटामिन A और B हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं? इनका क्या होता है काम और कैसे दूर करें कमी

authorimg

Vitamin A and B Rich Foods: हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए विटामिन्स की जरूरत होती है. ये विटामिन किसी ईंधन से कम नहीं होते. इनमें विटामिन A और विटामिन B कॉम्प्लेक्स खास भूमिका निभाते हैं. ये न सिर्फ हमारी इम्यूनिटी को मजबूत रखते हैं, बल्कि एनर्जी लेवल, ब्रेन फंक्शन और शरीर की मरम्मत जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को भी कंट्रोल करते हैं. इनकी कमी धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बना सकती है और कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है. इसलिए इनके फायदे, कमी के लक्षण और सही सोर्सेस को समझना बेहद जरूरी है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि विटामिन A को रेटिनॉल भी कहा जाता है. यह आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. यह रेटिना में पिगमेंट बनाने में मदद करता है, जिससे कम रोशनी में भी देखने की क्षमता बनी रहती है. इसके अलावा यह स्किन की कोशिकाओं के पुनर्निर्माण और हड्डियों के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, जिससे हम संक्रमणों से बेहतर तरीके से लड़ पाते हैं. इसकी कमी का सबसे आम लक्षण नाइट ब्लाइंडनेस है, जिसमें अंधेरे में देखने में परेशानी होती है.

एक्सपर्ट ने बताया कि विटामिन B कोई एक नहीं, बल्कि 8 जरूरी विटामिनों का समूह है, जो मिलकर शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं. ये खाने को एनर्जी में बदलने का काम करते हैं और मेटाबॉलिज्म को सक्रिय रखते हैं. साथ ही यह तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क के सही कामकाज के लिए बेहद जरूरी हैं. खासकर विटामिन B12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और डीएनए सिंथेसिस में मदद करता है. इसकी कमी से थकान, चिड़चिड़ापन, कमजोरी, हाथ-पैरों में झुनझुनी और ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत हो सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन की मानें तो जब शरीर में विटामिन A की कमी होती है, तो आंखों में ड्राइनेस, त्वचा का रूखापन, बार-बार संक्रमण और घावों का देर से भरना जैसे संकेत दिखाई देते हैं. इससे बचने के लिए अपनी डाइट में रंग-बिरंगी सब्जियां और फल शामिल करना जरूरी है. गाजर, शकरकंद, कद्दू, पपीता और आम इसके बेहतरीन स्रोत हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी भी इसमें मददगार हैं. मांसाहारी लोगों के लिए अंडा और मछली का तेल अच्छा विकल्प है. चूंकि यह फैट-सोल्यूबल विटामिन है, इसलिए इसे थोड़ा स्वस्थ वसा के साथ लेना अधिक फायदेमंद होता है.

विटामिन B की कमी के लक्षणों में मुंह के छाले, मांसपेशियों में कमजोरी, एनीमिया और याददाश्त में कमी शामिल हैं. यह पानी में घुलनशील विटामिन है, इसलिए शरीर इसे स्टोर नहीं कर पाता और रोजाना इसकी जरूरत होती है. इसकी पूर्ति के लिए साबुत अनाज ओट्स, दलिया, दालें, फलियां, दूध, दही और पनीर का सेवन करें. विटामिन B12 मुख्य रूप से नॉन वेज फूड्स में पाया जाता है, इसलिए शाकाहारी लोगों को डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स या फोर्टिफाइड फूड लेना चाहिए. अगर लगातार थकान, आंखों की समस्या या अन्य लक्षण दिखाई दें, तो जांच कराना और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket