Saturday, 10 Oct 2026 | 06:30 PM

Trending :

EXCLUSIVE

India Fuel Shortage Rumors Denied; Refineries at 100% Capacity

  • Hindi News
  • Business
  • India Fuel Shortage Rumors Denied; Refineries At 100% Capacity | Action On Misinformation

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को अपने आवास पर ईरान जंग को लेकर हाई लेवल मीटिंग की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इसमें ईरान जंग के चलते पैदा हुई परिस्थितियों पर चर्चा हो सकती है। चुनावी राज्यों के बैठक का हिस्सा नहीं होंगे।

इससे पहले मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि ईरान जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय कोरोनाकाल जैसे देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें केंद्र-राज्य को मिलकर काम करना होगा।

वहीं, सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और LPG (रसोई गैस) की कमी की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि दुनिया में कुछ भी हो जाए, भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल और ऑयल रिजर्व है।

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही किल्लत की खबरों को ‘भ्रामक और जानबूझकर फैलाया गया प्रोपेगैंडा’ बताया है, जिसका मकसद बाजार में ‘पैनिक बाइंग’ शुरू कराना है। मंत्रालय ने कहा कि शॉर्टेज की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

25 मार्च सर्वदलीय बैठक में जयशंकर बोले–हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मिडिल ईस्ट के हालात पर 2 घंटे बैठक चली।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

24 मार्च: राज्यसभा में मोदी ने कहा था- आने वाला वक्त सबसे बड़ी परीक्षा

पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। पूरी खबर पढ़ें…

23 मार्च : लोकसभा में मोदी ने कहा था- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे

पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसबा में पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा था कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…

LPG संकट को लेकर अब सरकार ने ये कदम उठाए

6 मार्च: घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के लिए 21 दिन का लॉक-इन पीरियड शुरू किया गया (यानी एक सिलेंडर मिलने के 21 दिन बाद ही दूसरा बुक होगा)।

9 मार्च: डिमांड बढ़ने पर शहरों में लॉक-इन पीरियड बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया।

12 मार्च: ग्रामीण इलाकों के लिए सिलेंडर बुकिंग का गैप बढ़ाकर 45 दिन किया गया।

14 मार्च: पेट्रोलियम मंत्रालय ने PNG (पाइप गैस) यूजर्स के लिए LPG सिलेंडर रखना गैर-कानूनी घोषित किया। अब PNG कनेक्शन वालों को अपना सिलेंडर सरेंडर करना होगा और वे रिफिलिंग नहीं करा पाएंगे।

ईरान जंग के चलते तेल-गैस की सप्लाई प्रभावित

ईरान के साथ इजराइल और अमेरिका की जंग का आज 27वां दिन है। जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल और गैस सप्लाई की सप्लाई प्रभावित है। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% LNG इसी रास्ते से मंगाता है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहा।

इस मार्ग के बंद होने या तनावपूर्ण होने से तेल की कीमतें तुरंत प्रभावित होती हैं, क्योंकि दुनिया का एक बड़ा हिस्सा अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए इस पर निर्भर है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। ईरान खुद इसी रूट से एक्सपोर्ट करता है।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

घर के पास PNG पाइपलाइन तो कनेक्शन लेना ही होगा: कंपनी 3 महीने का नोटिस देगी, कनेक्शन नहीं लिया तो LPG सप्लाई बंद होगी

अगर आपके घर के पास गैस पाइपलाइन आ गई है और आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया है तो अगले 3 महीने में आपके घर आने वाला LPG सिलेंडर बंद कर दिया जाएगा। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने ‘नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026’ लागू किया है। इसके तहत अब पाइप वाली गैस (PNG) का कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

April 5, 2026/
11:49 am

Last Updated:April 05, 2026, 11:49 IST महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के खतरे को खत्म करने के...

अशोकनगर में सिलेंडर न मिलने पर चक्काजाम:डिलीवरी मैसेज आने के बाद भी नहीं मिली गैस; कलेक्ट्रेट पर खाली टंकी रखकर हंगामा

April 6, 2026/
10:30 am

अशोकनगर जिले में सोमवार को गैस सिलेंडर की डिलीवरी का मैसेज आने के बावजूद टंकी नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं...

Rajasthan Royals' Vaibhav Sooryavanshi plays a shot during the Indian Premier League cricket match between Chennai Super Kings and Rajasthan Royals in Guwahati, India, Monday, March 30, 2026. (AP Photo/Anupam Nath)

March 31, 2026/
7:45 am

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 07:45 IST पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भारत भर के राज्यों की नजर है। जो कोई भी...

MP के पीथमपुर की कंपनी में भीषण आग:केमिकल ड्रमों में लगातार हो रहे धमाके; आसपास की फैक्ट्रियां खाली कराईं

April 22, 2026/
12:12 am

मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थिति पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित ‘हजारगो वेस्ट’ कंपनी में मंगलवार रात करीब 9:45...

राजगढ़ में 5 माह का भ्रूण मिला:जांच में लड़की होने की पुष्टि; छोड़ने वाले की तलाश में पुलिस ने CCTV खंगाले

April 7, 2026/
10:52 pm

राजगढ़ जिले के जीरापुर नगर की आवास कॉलोनी में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे 4 से 5 माह का भ्रूण...

Trump NATO Europe Defense Policy

September 18, 2026/
10:45 am

वॉशिंगटन डीसी22 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका यूरोप में तैनात अपने 40 हजार सैनिक कम कर सकता है। फिलहाल यूरोप...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

India Fuel Shortage Rumors Denied; Refineries at 100% Capacity

India Fuel Shortage Rumors Denied; Refineries at 100% Capacity
  • Hindi News
  • Business
  • India Fuel Shortage Rumors Denied; Refineries At 100% Capacity | Action On Misinformation

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को अपने आवास पर ईरान जंग को लेकर हाई लेवल मीटिंग की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इसमें ईरान जंग के चलते पैदा हुई परिस्थितियों पर चर्चा हो सकती है। चुनावी राज्यों के बैठक का हिस्सा नहीं होंगे।

इससे पहले मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि ईरान जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय कोरोनाकाल जैसे देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें केंद्र-राज्य को मिलकर काम करना होगा।

वहीं, सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और LPG (रसोई गैस) की कमी की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि दुनिया में कुछ भी हो जाए, भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल और ऑयल रिजर्व है।

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही किल्लत की खबरों को ‘भ्रामक और जानबूझकर फैलाया गया प्रोपेगैंडा’ बताया है, जिसका मकसद बाजार में ‘पैनिक बाइंग’ शुरू कराना है। मंत्रालय ने कहा कि शॉर्टेज की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

25 मार्च सर्वदलीय बैठक में जयशंकर बोले–हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मिडिल ईस्ट के हालात पर 2 घंटे बैठक चली।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मिडिल ईस्ट के हालात पर 2 घंटे बैठक चली।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

24 मार्च: राज्यसभा में मोदी ने कहा था- आने वाला वक्त सबसे बड़ी परीक्षा

पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। पूरी खबर पढ़ें…

23 मार्च : लोकसभा में मोदी ने कहा था- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे

पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसबा में पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा था कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…

LPG संकट को लेकर अब सरकार ने ये कदम उठाए

6 मार्च: घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के लिए 21 दिन का लॉक-इन पीरियड शुरू किया गया (यानी एक सिलेंडर मिलने के 21 दिन बाद ही दूसरा बुक होगा)।

9 मार्च: डिमांड बढ़ने पर शहरों में लॉक-इन पीरियड बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया।

12 मार्च: ग्रामीण इलाकों के लिए सिलेंडर बुकिंग का गैप बढ़ाकर 45 दिन किया गया।

14 मार्च: पेट्रोलियम मंत्रालय ने PNG (पाइप गैस) यूजर्स के लिए LPG सिलेंडर रखना गैर-कानूनी घोषित किया। अब PNG कनेक्शन वालों को अपना सिलेंडर सरेंडर करना होगा और वे रिफिलिंग नहीं करा पाएंगे।

ईरान जंग के चलते तेल-गैस की सप्लाई प्रभावित

ईरान के साथ इजराइल और अमेरिका की जंग का आज 27वां दिन है। जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल और गैस सप्लाई की सप्लाई प्रभावित है। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% LNG इसी रास्ते से मंगाता है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहा।

इस मार्ग के बंद होने या तनावपूर्ण होने से तेल की कीमतें तुरंत प्रभावित होती हैं, क्योंकि दुनिया का एक बड़ा हिस्सा अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए इस पर निर्भर है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। ईरान खुद इसी रूट से एक्सपोर्ट करता है।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

घर के पास PNG पाइपलाइन तो कनेक्शन लेना ही होगा: कंपनी 3 महीने का नोटिस देगी, कनेक्शन नहीं लिया तो LPG सप्लाई बंद होगी

अगर आपके घर के पास गैस पाइपलाइन आ गई है और आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया है तो अगले 3 महीने में आपके घर आने वाला LPG सिलेंडर बंद कर दिया जाएगा। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने ‘नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026’ लागू किया है। इसके तहत अब पाइप वाली गैस (PNG) का कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket