Tuesday, 27 Oct 2026 | 03:02 PM

Trending :

CID शो बनाने वाले बीपी सिंह का हार्ट-अटैक से निधन:सुबह ली अंतिम सांस; 'आहट' शो से हॉरर जॉनर को दी नई पहचान सिंगर नील यंग ने ट्रम्प की टीम पर किया केस:बिना अनुमति गाना बजाने पर मांगे ₹95 करोड़; 2020 में भी किया था मुकदमा RBI Inauguration Ahmedabad | World Weightlifting Championship 2029 Update शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में गुस्सा दिखा, एक्टर ने लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में गुस्सा दिखा, एक्टर ने लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:इमरान हाशमी के घर की रेकी करने पहुंचे थे शूटर, स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी नहीं ढूंढ पाए घर
EXCLUSIVE

‘वाराणसी’ के लिए राजामौली ने रची विशाल सिनेमाई दुनिया:रत्नेश्वर मंदिर से घाटों तक 6 एकड़ में बना 'काशी', बारीक डिटेलिंग के साथ बनवाए सेट

डायरेक्टर एसएस राजामौली एक बार फिर अपने भव्य विजन के साथ बड़े परदे पर नया इतिहास रचने की तैयारी में हैं। ‘बाहुबली’ के दोनों पार्ट और ‘आरआरआर’ की वैश्विक सफलता के बाद अब वह अपनी अगली मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए एक विशाल सिनेमाई दुनिया खड़ी कर चुके हैं। इस फिल्म की कहानी त्रेता युग से लेकर आधुनिक युग तक के समय को कवर करती है। ऐसे में वाराणसी को भी अलग-अलग समय के हिसाब से दिखाया जाएगा। फिल्म की टीम ने इसके लिए दो अलग-अलग वर्जन के सेट तैयार किए हैं। एक प्राचीन समय का और दूसरा आधुनिक दौर का। जरूरत के अनुसार सेट के हिस्सों को बदलकर अलग-अलग युगों की झलक दिखाई जाएगी। फिल्म “वाराणसी’ में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। हॉलीवुड जैसा है आर्ट डायरेक्शन फिल्म का प्रोडक्शन इन दिनों हैदराबाद में चल रहा है, जहां मेकर्स ने ‘वाराणसी’ शहर का भव्य और डिटेल्ड सेट तैयार किया है। घाटों, मंदिरों और प्राचीन वास्तुकला को इतनी बारीकी से री-क्रिएट किया गया है कि यह सेट असली शहर का एहसास कराते हैं। बताया जा रहा है कि इस सेट डिजाइन में इंटरनेशनल लेवल की आर्ट डायरेक्शन टीम और VFX प्लानिंग को जोड़ा गया है, ताकि स्क्रीन पर एक रियल और इमर्सिव अनुभव दिया जा सके। झुका हुआ शिव मंदिर हूबहू बनाया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट की सबसे खास बात है रत्नेश्वर महादेव मंदिर की प्रतिकृति, जो अपने झुके हुए ढांचे के लिए प्रसिद्ध है। फिल्म के सेट में इस मंदिर को उसी झुकाव और गहराई के साथ तैयार किया गया है, जो असली मंदिर में देखने को मिलती है। पूरा सेट लगभग 6 एकड़ में फैला हुआ है और इसे असली वाराणसी की तरह ही डिजाइन किया गया है। इसे करीब 30% स्केल डाउन किया गया है। हर छोटी-बड़ी डिटेल का खास ध्यान रखा गया है। इमारतों को असली वाराणसी की तस्वीरों और माप के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे इसकी रियलिटी बरकरार रहे। इंटरनेशनल लेवल पर है खूब चर्चा फिल्म की शूटिंग तय समय पर चल रही है। फिलहाल राजामौली और उनकी टीम हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक एक्शन सीन शूट कर रही है। जिसमें महेश बाबू और खूंखार विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह भी पता लगा कि, अगला शेड्यूल इसी साल के आखिर में आइसलैंड में होगा। राजामौली जल्द से जल्द शूटिंग पूरी करने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं फिल्म ने रिलीज से पहले ही ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। इसकी पहली झलक ले ग्रांड रेक्स में आयोजित ट्रेलर फेस्टिवल में दिखाई गई, जहां दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। यह रिएक्शन इस बात का संकेत है कि फिल्म सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी बड़ा असर छोड़ सकती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नाना पाटेकर को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि:बोले- तिरंगे की आन, बान और शान के लिए समर्पित रहा जीवन, फिल्मों से व्यवस्था पर किया प्रहार

October 8, 2026/
11:24 am

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा में कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल ले...

Rajasthan Pigeon Racing Smuggling | Illegal Earning Game

February 22, 2026/
6:00 am

मकराना (डीडवाना-कुचामन) में 500 से ज्यादा कबूतरबाज हैं। गैरकानूनी तरीके से यहां बेजुबान कबूतरों के साथ क्रूरता होती है। ऊपर...

CDSCSO Drug Alert Update; 141 Medicines Samples Failed

April 22, 2026/
9:30 am

हिमाचल में बनी दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। – प्रतीकात्मक फोटो केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच...

Google Preferred Source CTA

April 28, 2026/
4:30 am

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली...

राजनीति

‘वाराणसी’ के लिए राजामौली ने रची विशाल सिनेमाई दुनिया:रत्नेश्वर मंदिर से घाटों तक 6 एकड़ में बना 'काशी', बारीक डिटेलिंग के साथ बनवाए सेट

‘वाराणसी’ के लिए राजामौली ने रची विशाल सिनेमाई दुनिया:रत्नेश्वर मंदिर से घाटों तक 6 एकड़ में बना 'काशी', बारीक डिटेलिंग के साथ बनवाए सेट

डायरेक्टर एसएस राजामौली एक बार फिर अपने भव्य विजन के साथ बड़े परदे पर नया इतिहास रचने की तैयारी में हैं। ‘बाहुबली’ के दोनों पार्ट और ‘आरआरआर’ की वैश्विक सफलता के बाद अब वह अपनी अगली मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए एक विशाल सिनेमाई दुनिया खड़ी कर चुके हैं। इस फिल्म की कहानी त्रेता युग से लेकर आधुनिक युग तक के समय को कवर करती है। ऐसे में वाराणसी को भी अलग-अलग समय के हिसाब से दिखाया जाएगा। फिल्म की टीम ने इसके लिए दो अलग-अलग वर्जन के सेट तैयार किए हैं। एक प्राचीन समय का और दूसरा आधुनिक दौर का। जरूरत के अनुसार सेट के हिस्सों को बदलकर अलग-अलग युगों की झलक दिखाई जाएगी। फिल्म “वाराणसी’ में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। हॉलीवुड जैसा है आर्ट डायरेक्शन फिल्म का प्रोडक्शन इन दिनों हैदराबाद में चल रहा है, जहां मेकर्स ने ‘वाराणसी’ शहर का भव्य और डिटेल्ड सेट तैयार किया है। घाटों, मंदिरों और प्राचीन वास्तुकला को इतनी बारीकी से री-क्रिएट किया गया है कि यह सेट असली शहर का एहसास कराते हैं। बताया जा रहा है कि इस सेट डिजाइन में इंटरनेशनल लेवल की आर्ट डायरेक्शन टीम और VFX प्लानिंग को जोड़ा गया है, ताकि स्क्रीन पर एक रियल और इमर्सिव अनुभव दिया जा सके। झुका हुआ शिव मंदिर हूबहू बनाया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट की सबसे खास बात है रत्नेश्वर महादेव मंदिर की प्रतिकृति, जो अपने झुके हुए ढांचे के लिए प्रसिद्ध है। फिल्म के सेट में इस मंदिर को उसी झुकाव और गहराई के साथ तैयार किया गया है, जो असली मंदिर में देखने को मिलती है। पूरा सेट लगभग 6 एकड़ में फैला हुआ है और इसे असली वाराणसी की तरह ही डिजाइन किया गया है। इसे करीब 30% स्केल डाउन किया गया है। हर छोटी-बड़ी डिटेल का खास ध्यान रखा गया है। इमारतों को असली वाराणसी की तस्वीरों और माप के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे इसकी रियलिटी बरकरार रहे। इंटरनेशनल लेवल पर है खूब चर्चा फिल्म की शूटिंग तय समय पर चल रही है। फिलहाल राजामौली और उनकी टीम हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में एक एक्शन सीन शूट कर रही है। जिसमें महेश बाबू और खूंखार विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह भी पता लगा कि, अगला शेड्यूल इसी साल के आखिर में आइसलैंड में होगा। राजामौली जल्द से जल्द शूटिंग पूरी करने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं फिल्म ने रिलीज से पहले ही ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। इसकी पहली झलक ले ग्रांड रेक्स में आयोजित ट्रेलर फेस्टिवल में दिखाई गई, जहां दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। यह रिएक्शन इस बात का संकेत है कि फिल्म सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी बड़ा असर छोड़ सकती है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket