Friday, 09 Oct 2026 | 06:22 AM

Trending :

EXCLUSIVE

चिनार ड्रीम सिटी में लिफ्ट गिरने का मामला:उप समिति अध्यक्ष सहित दो सदस्यों पर लापरवाही बरतने की FIR दर्ज

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित चिनार ड्रीम सिटी में 28 फरवरी को लिफ्ट गिरने से एक रहवासी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद उप समिति अध्यक्ष सहित दो सदस्यों पर लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। अचानक लिफ्ट छठे फ्लोर से सीधे नीचे जाने लगी पुलिस के मुताबिक आई-605, चिनार ड्रीम सिटी मिसरोद निवासी अनुज पथरौल (24) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मंडीदीप में मार्केटिंग का काम करते हैं। बीते माह 28 फरवरी को वह अपने फ्लैट से अपने साथी प्रदीप यादव के साथ मंडीदीप फैक्ट्री में जाने के लिए निकले थे। सुबह 9.40 बजे पर अनुज पथरौल ने आई ब्लॉक की लिफ्ट का बटन दबाया। दरवाजा खुल गया और वह दोस्त प्रदीप के साथ लिफ्ट में चले गए। तभी अचानक लिफ्ट छठे फ्लोर से सीधे नीचे जाने लगी। अनुज ने इमरजेंसी बटन भी दबाया। लेकिन इसके बावजूद लिफ्ट नहीं रुकी और सीधे नीचे आकर गिर गई। इस हादसे में उनके दाहिने पैर की एंकल बोन फ्रेक्चर हो गया, जबकि साथी को मामूली चोट आई है। तीन लोगों की लापरवाही आई सामने प्राथमिक इलाज निजी अस्पताल में कराने के बाद वह अपने घर विदिशा चले गए। लिफ्ट गिरने के मामले में उप समिति अध्यक्ष जयपाल शर्मा और लिफ्ट रिपेयर नीरज पवार सहित मेंटेनेंस प्रभारी प्रकाश विश्वकर्मा की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मिसरोद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लापरवाही बरतने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रुपया 95.58 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर:इस वित्त वर्ष डॉलर के मुकाबले 11% गिरा, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर

March 30, 2026/
3:34 pm

भारतीय रुपया आज यानी 30 मार्च को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88 पैसे कमजोर होकर 95.22 प्रति डॉलर के स्तर...

Google Preferred Source CTA

May 16, 2026/
1:25 pm

इंटरनेशनल रैपर कान्ये वेस्ट (ये) का भारत में होने वाला कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया है। रैपर भारत में पहला...

पति की हिंदी सुनकर हैरान हुईं रश्मिका मंदाना:विजय देवरकोंडा ने कहा- ‘अनिवार्य कारण’, तो बोलीं- ‘बेबी, ये कहां से आ रहा है?’

October 4, 2026/
1:29 pm

12 मिनट पहले कॉपी लिंक विजय देवरकोंडा की मातृभाषा तेलुगु है, वहीं रश्मिका मंदाना की मातृभाषा कोडवा तक्क है। पति...

रजनीकांत बनाम विजय फैन वॉर? टीवीके नेता की टिप्पणियों के खिलाफ मदुरै में पोस्टर लगाए गए

March 17, 2026/
11:59 am

टीवीके नेता आधव अर्जुन की हालिया टिप्पणी कि द्रमुक ने तमिल फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत को “धमकी” दी थी जब उन्होंने...

विजयवर्गीय बोले-एसपी को बचाने अनुनय की थी दिग्विजय ने:विधानसभा समितियों के पावर विधानसभा जैसे, सदस्य चाहें तो अधिकारी की खाट खड़ी कर सकते हैं

April 8, 2026/
8:45 am

संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा की समितियों को विधानसभा के बराबर बताते हुए कहा है कि इन समितियों...

सतना में नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाया:महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा

March 31, 2026/
9:14 am

सतना में एक नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

चिनार ड्रीम सिटी में लिफ्ट गिरने का मामला:उप समिति अध्यक्ष सहित दो सदस्यों पर लापरवाही बरतने की FIR दर्ज

चिनार ड्रीम सिटी में लिफ्ट गिरने का मामला:उप समिति अध्यक्ष सहित दो सदस्यों पर लापरवाही बरतने की FIR दर्ज

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित चिनार ड्रीम सिटी में 28 फरवरी को लिफ्ट गिरने से एक रहवासी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद उप समिति अध्यक्ष सहित दो सदस्यों पर लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। अचानक लिफ्ट छठे फ्लोर से सीधे नीचे जाने लगी पुलिस के मुताबिक आई-605, चिनार ड्रीम सिटी मिसरोद निवासी अनुज पथरौल (24) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मंडीदीप में मार्केटिंग का काम करते हैं। बीते माह 28 फरवरी को वह अपने फ्लैट से अपने साथी प्रदीप यादव के साथ मंडीदीप फैक्ट्री में जाने के लिए निकले थे। सुबह 9.40 बजे पर अनुज पथरौल ने आई ब्लॉक की लिफ्ट का बटन दबाया। दरवाजा खुल गया और वह दोस्त प्रदीप के साथ लिफ्ट में चले गए। तभी अचानक लिफ्ट छठे फ्लोर से सीधे नीचे जाने लगी। अनुज ने इमरजेंसी बटन भी दबाया। लेकिन इसके बावजूद लिफ्ट नहीं रुकी और सीधे नीचे आकर गिर गई। इस हादसे में उनके दाहिने पैर की एंकल बोन फ्रेक्चर हो गया, जबकि साथी को मामूली चोट आई है। तीन लोगों की लापरवाही आई सामने प्राथमिक इलाज निजी अस्पताल में कराने के बाद वह अपने घर विदिशा चले गए। लिफ्ट गिरने के मामले में उप समिति अध्यक्ष जयपाल शर्मा और लिफ्ट रिपेयर नीरज पवार सहित मेंटेनेंस प्रभारी प्रकाश विश्वकर्मा की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मिसरोद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लापरवाही बरतने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket