Monday, 25 May 2026 | 10:15 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Indigo New CEO William Walsh Takes Charge August 3

  • Hindi News
  • Business
  • Indigo New CEO William Walsh Takes Charge August 3 | International Market Focus

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) विलियम वॉल्श होंगे। वॉल्श फिलहाल इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) में डायरेक्टर जनरल के रूप में काम कर रहे हैं। उनका कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त होगा। इसके बाद वे 3 अगस्त 2026 तक इंडिगो में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति के लिए अभी रेगुलेटरी अप्रूवल मिलना बाकी है।

इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि, ‘विलियम वॉल्श ने कई एयरलाइंस को लीड किया है। बड़े पैमाने पर एयरलाइन ऑपरेशंस को मैनेज करने और जटिल मार्केट डायनेमिक्स को समझने का उनका अनुभव इंडिगो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करेगा। यह इंडिगो की यात्रा में नया अध्याय साबित होगा।’

विलियम को एविएशन सेक्टर में 40 साल का एक्सपीरियंस

एविएशन इंडस्ट्री में ‘विली’ नाम से फेमस विलियम वॉल्श के पास विमानन क्षेत्र में 40 साल का एक्सपीरियंस है। ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के CEO रह चुके हैं। IAG वही ग्रुप है जिसके पास आयरिश एयरलाइन एयर लिंगस, ब्रिटिश एयरवेज, इबेरिया, लेवल और वुएलिंग जैसे बड़े ब्रांड्स का स्वामित्व है। वर्तमान में वे दुनियाभर की एयरलाइंस की संस्था IATA का नेतृत्व कर रहे हैं।

क्या होगी वॉल्श की मुख्य जिम्मेदारी?

इंडिगो में अपनी नई जिम्मेदारी संभालते हुए विलियम वॉल्श पूरी एयरलाइन के कामकाज और आगे की प्लानिंग पर नजर रखेंगे। उनका सबसे ज्यादा ध्यान 4 बातों पर होगा।

  • ऑपरेशनल परफॉर्मेंस: फ्लाइट ऑपरेशंस को और बेहतर बनाना।
  • नेटवर्क विस्तार: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूटों का दायरा बढ़ाना।
  • कमर्शियल स्ट्रैटेजी: कंपनी के रेवेन्यू और बिजनेस मॉडल को मजबूत करना।
  • कस्टमर एक्सपीरियंस: पैसेंजर्स के एक्सपीरियंस को और सुखद बनाना।

इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स का इस्तीफा

कंपनी ने 10 मार्च को बताया था कि पीटर एलबर्स ने CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है। तब से कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम तौर पर एयरलाइन के कामकाज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

राहुल भाटिया को लिखे अपने इस्तीफे में पीटर एलबर्स ने पद छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कंपनी से अपना नोटिस पीरियड खत्म करने की भी अपील की ताकि वे तत्काल प्रभाव से पद मुक्त हो सकें।

फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ी के कारण ₹22 करोड़ जुर्माना लगा था

दिसंबर-2026 में इंडिगो को भारी फ्लाइट ऑपरेशंस संकट का सामना करना पड़ा था। उस दौरान करीब 3 लाख यात्री फंसे रह गए थे, जिसके बाद एविएशन रेगुलेटर DGCA ने जांच में पाया गया कि एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती। इसके बाद इंडिगो पर ₹22.20 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई थी। इस घटना के बाद से ही बोर्ड और CEO के बीच तालमेल में कमी आने लगी थी।

दिसंबर से ही दबाव में थे पीटर एलबर्स

पीटर एलबर्स ने सितंबर 2022 में इंडिगो की कमान संभाली थी। पिछले साल दिसंबर में एयरलाइन को अपने इतिहास के सबसे खराब ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ा था। सैकड़ों उड़ानें रद्द होने और देरी की वजह से एयरलाइन की साख पर बुरा असर पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संकट की वजह से कंपनी को करीब ₹2,000 करोड़ का नुकसान भी हुआ था। तभी से एलबर्स पर इस्तीफे का दबाव था।

3 ग्राफिक्स में जानें इंडिगो संकट की वजह, एयरलाइन का जबाव और सरकार का एक्शन

राहुल भाटिया के पास कमान, नए CEO की तलाश शुरू

इंडिगो के को-फाउंडर और वर्तमान MD राहुल भाटिया अब अस्थायी रूप से ऑपरेशंस की कमान संभालेंगे। एयरलाइन अब नए पूर्णकालिक CEO की तलाश शुरू करेगी। मार्केट लीडर होने के नाते इंडिगो के लिए यह बदलाव काफी अहम है, क्योंकि कंपनी अपनी अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बुरहानपुर में कल दो दर्जन क्षेत्रों में बिजली कटौती:आजाद नगर उपकेंद्र के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8 से 9:30 बजे तक बंद रहेगी बिजली

April 27, 2026/
9:12 pm

बुरहानपुर में 33-11 केवी आजाद नगर उपकेंद्र के रखरखाव कार्य के कारण मंगलवार, 28 अप्रैल को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।...

Rohit Shetty Announces Golmaal 5 Shooting Start

March 14, 2026/
6:53 pm

2 घंटे पहले कॉपी लिंक ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ 20 साल पहले 14 जुलाई 2006 को रिलीज हुई थी। बॉलीवुड डायरेक्टर...

authorimg

April 16, 2026/
10:16 am

Last Updated:April 16, 2026, 10:16 IST Summer Skin Problems: गर्मियों में स्किन ड्राई होने और फटने का मुख्य कारण डिहाइड्रेशन,...

अरिजीत सिंह के सपोर्ट में आए अदनान सामी:सिंगर बोले- प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला सोच-समझकर लिया, उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें

May 17, 2026/
3:58 pm

सिंगर और कंपोजर अदनान सामी ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के फैसले का समर्थन किया है।...

प्ले स्कूलों में परीक्षा पर रोक,उल्लंघन पर मान्यता होगी समाप्त:देवास कलेक्टर का आदेश, नर्सरी से केजी-2 तक परीक्षा, रैंकिंग-ग्रेडिंग प्रतिबंधित

April 29, 2026/
7:00 pm

देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिले में संचालित प्ले स्कूलों (शाला पूर्व शिक्षा केंद्रों) में नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, कहा- 'टीएमसी बड़ी गड़बड़ी नहीं...'

April 23, 2026/
11:11 am

बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में नामांकन के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज सुबह नंदीग्राम में अपना वोट डाला और...

थोक महंगाई 12 महीने में सबसे ज्यादा:फरवरी में ये 2.13% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और रोजाना जरूरत का सामान महंगा हुआ

March 16, 2026/
12:25 pm

फरवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 2.13% पर पहुंच गई है। ये महंगाई का 12 महीने का हाई लेवल है।...

हुमायूँ कबीर का पलटवार पर टीएमसी के दावे, एआई वीडियो को बताया; बीजेपी का भी आया रिएक्शन

April 10, 2026/
12:26 pm

पश्चिम बंगाल में डेमोक्रेट पार्टी के बीच कैथोलिक कांग्रेस ने आम जनता पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर पर आरोप लगाया...

राजनीति

Indigo New CEO William Walsh Takes Charge August 3

Indigo New CEO William Walsh Takes Charge August 3
  • Hindi News
  • Business
  • Indigo New CEO William Walsh Takes Charge August 3 | International Market Focus

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) विलियम वॉल्श होंगे। वॉल्श फिलहाल इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) में डायरेक्टर जनरल के रूप में काम कर रहे हैं। उनका कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त होगा। इसके बाद वे 3 अगस्त 2026 तक इंडिगो में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति के लिए अभी रेगुलेटरी अप्रूवल मिलना बाकी है।

इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि, ‘विलियम वॉल्श ने कई एयरलाइंस को लीड किया है। बड़े पैमाने पर एयरलाइन ऑपरेशंस को मैनेज करने और जटिल मार्केट डायनेमिक्स को समझने का उनका अनुभव इंडिगो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करेगा। यह इंडिगो की यात्रा में नया अध्याय साबित होगा।’

विलियम को एविएशन सेक्टर में 40 साल का एक्सपीरियंस

एविएशन इंडस्ट्री में ‘विली’ नाम से फेमस विलियम वॉल्श के पास विमानन क्षेत्र में 40 साल का एक्सपीरियंस है। ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के CEO रह चुके हैं। IAG वही ग्रुप है जिसके पास आयरिश एयरलाइन एयर लिंगस, ब्रिटिश एयरवेज, इबेरिया, लेवल और वुएलिंग जैसे बड़े ब्रांड्स का स्वामित्व है। वर्तमान में वे दुनियाभर की एयरलाइंस की संस्था IATA का नेतृत्व कर रहे हैं।

क्या होगी वॉल्श की मुख्य जिम्मेदारी?

इंडिगो में अपनी नई जिम्मेदारी संभालते हुए विलियम वॉल्श पूरी एयरलाइन के कामकाज और आगे की प्लानिंग पर नजर रखेंगे। उनका सबसे ज्यादा ध्यान 4 बातों पर होगा।

  • ऑपरेशनल परफॉर्मेंस: फ्लाइट ऑपरेशंस को और बेहतर बनाना।
  • नेटवर्क विस्तार: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूटों का दायरा बढ़ाना।
  • कमर्शियल स्ट्रैटेजी: कंपनी के रेवेन्यू और बिजनेस मॉडल को मजबूत करना।
  • कस्टमर एक्सपीरियंस: पैसेंजर्स के एक्सपीरियंस को और सुखद बनाना।

इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स का इस्तीफा

कंपनी ने 10 मार्च को बताया था कि पीटर एलबर्स ने CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है। तब से कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम तौर पर एयरलाइन के कामकाज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

राहुल भाटिया को लिखे अपने इस्तीफे में पीटर एलबर्स ने पद छोड़ने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कंपनी से अपना नोटिस पीरियड खत्म करने की भी अपील की ताकि वे तत्काल प्रभाव से पद मुक्त हो सकें।

फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ी के कारण ₹22 करोड़ जुर्माना लगा था

दिसंबर-2026 में इंडिगो को भारी फ्लाइट ऑपरेशंस संकट का सामना करना पड़ा था। उस दौरान करीब 3 लाख यात्री फंसे रह गए थे, जिसके बाद एविएशन रेगुलेटर DGCA ने जांच में पाया गया कि एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती। इसके बाद इंडिगो पर ₹22.20 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई थी। इस घटना के बाद से ही बोर्ड और CEO के बीच तालमेल में कमी आने लगी थी।

दिसंबर से ही दबाव में थे पीटर एलबर्स

पीटर एलबर्स ने सितंबर 2022 में इंडिगो की कमान संभाली थी। पिछले साल दिसंबर में एयरलाइन को अपने इतिहास के सबसे खराब ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ा था। सैकड़ों उड़ानें रद्द होने और देरी की वजह से एयरलाइन की साख पर बुरा असर पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संकट की वजह से कंपनी को करीब ₹2,000 करोड़ का नुकसान भी हुआ था। तभी से एलबर्स पर इस्तीफे का दबाव था।

3 ग्राफिक्स में जानें इंडिगो संकट की वजह, एयरलाइन का जबाव और सरकार का एक्शन

राहुल भाटिया के पास कमान, नए CEO की तलाश शुरू

इंडिगो के को-फाउंडर और वर्तमान MD राहुल भाटिया अब अस्थायी रूप से ऑपरेशंस की कमान संभालेंगे। एयरलाइन अब नए पूर्णकालिक CEO की तलाश शुरू करेगी। मार्केट लीडर होने के नाते इंडिगो के लिए यह बदलाव काफी अहम है, क्योंकि कंपनी अपनी अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजनाओं पर तेजी से काम कर रही है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket