Wednesday, 09 Sep 2026 | 04:05 PM

Trending :

शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री बार-बार शिकायतें करने से अपने भी दूर हो सकते हैं:मन हल्का करें, लेकिन सामने वाले को भी बोलने दें बार-बार शिकायतें करने से अपने भी दूर हो सकते हैं:मन हल्का करें, लेकिन सामने वाले को भी बोलने दें अमेरिकी अरबपतियों में 100 साल पुराने पेड़ लगवाने का क्रेज:बड़े पेड़ बने नया स्टेटस सिंबल, नर्सरी में ग्राहकों के लिए हेलीपैड तक
EXCLUSIVE

किडनी स्टोन का खतरा महिलाओं को ज्यादा होता है या पुरुषों को? इस बात में कितनी हकीकत, डॉक्टर से जानिए

authorimg

Last Updated:

Kidney Stone Risk Factors: किडनी स्टोन की परेशानी तेजी से बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इसका शिकार हो रहे हैं. डॉक्टर्स की मानें तो पुरुषों को किडनी स्टोन का रिस्क थोड़ा ज्यादा होता है, लेकिन महिलाएं भी इसकी चपेट में आ रही हैं. अगर लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान दिया जाए, तो किडनी स्टोन से बचा जा सकता है.

Zoom

किडनी स्टोन का खतरा पुरुषों को थोड़ा ज्यादा होता है, लेकिन महिलाएं भी इसका शिकार हो जाती हैं.

Kidney Stone Causes: जब हमारी किडनी में साल्ट इकट्ठा हो जाते हैं और बाहर नहीं निकल पाते हैं, तब ये स्टोन बन जाते हैं. किडनी स्टोन की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है. बड़ी संख्या में युवा इसका शिकार हो रहे हैं. खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान किडनी स्टोन की सबसे बड़ी वजह है. इसके कई अन्य रिस्क फैक्टर्स भी होते हैं. अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या किडनी स्टोन की समस्या पुरुषों को ज्यादा होती है या महिलाओं को? चलिए इस बारे में डॉक्टर से जान लेते हैं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया कि पुरुषों को महिलाओं की तुलना में किडनी स्टोन का रिस्क ज्यादा होता है. इसकी वजह उनकी शारीरिक संरचना और हार्मोनल बनावट है. पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन होता है, जो लिवर में ऑक्सालेट के उत्पादन को बढ़ावा दे सकता है. इससे स्टोन का जोखिम बढ़ता है. इसके अलावा पुरुष आमतौर पर हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं, जिसकी वजह से भी स्टोन बनने का खतरा बढ़ता है. हालांकि महिला और पुरुषों में यह अंतर बहुत ज्यादा नहीं होता है. उदाहरण के तौर पर अगर किडनी स्टोन के 1000 पेशेंट हैं, तो उनमें 550 पुरुष और 450 महिलाएं हो सकती हैं. आजकल महिलाएं भी किडनी स्टोन की चपेट में आ रही हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि आजकल महिला और पुरुष दोनों की लाइफस्टाइल बिगड़ गई है. लोग जमकर जंक फूड का सेवन कर रहे हैं और शुगरी ड्रिंक्स पी रहे हैं. इसकी वजह से किडनी स्टोन के मामले बढ़ रहे हैं. इसके अलावा मेनोपॉज के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी हो जाती है, जो आमतौर पर किडनी की रक्षा करता है. एस्ट्रोजन कम होने से पेशाब में कैल्शियम का स्तर बढ़ सकता है, जिससे पथरी का जोखिम बढ़ जाता है. भले ही महिलाओं को स्टोन का खतरा पुरुषों की तुलना में कम होता है, लेकिन महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) होने की आशंका बहुत अधिक होती है.

एक्सपर्ट के अनुसार चाहे आप पुरुष हों या महिला, किडनी स्टोन से बचने के उपाय एक जैसे हैं. किडनी स्टोन से बचने के लिए अपने खानपान में सुधार करें और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाएं. रोज 2 से 3 लीटर पानी पिएं, नमक का सेवन कम करें, नॉनवेज का सेवन कम करें और संतुलित मात्रा में कैल्शियम का सेवन करें. अगर आपको किडनी स्टोन के लक्षण नजर आएंगे, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच कराएं. वक्त रहते किडनी स्टोन का पता लग जाए, तो इसे दवाओं से बाहर निकाला जा सकता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एयर इंडिया का नया एप लॉन्च:फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर होम स्क्रीन पर फ्री होटल-कैब की डिटेल मिलेगी, पेमेंट भी आसान होगा

July 17, 2026/
9:57 am

एअर इंडिया ने सफर आसान बनाने के लिए अपने मोबाइल एप को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। अब...

authorimg

March 17, 2026/
12:50 pm

Summer Health Tips for Kids: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जैसे ही गर्मी ने दस्तक दी, बच्चों में डिहाइड्रेशन (पानी...

इंपैक्ट फीचर:क्लासरूम से करियर तक, सेज यूनिवर्सिटी का AI  रिसर्च बेस्ड मॉडल बना रहा स्टूडेंट्स को फ्यूचर रेडी

April 28, 2026/
2:33 pm

आज के समय में जब पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हर क्षेत्र में...

क्यूबा के राष्ट्रपति के अनसुने किस्से:अमेरिका को चुनौती देने वाले डियाज ने कभी लंबे बालों के लिए बगावत की थी

May 20, 2026/
12:31 pm

रूढ़िवादी कम्युनिस्ट विचारधारा के सबसे मजबूत गढ़ क्यूबा में बदलाव की बयार लाना कभी आसान नहीं रहा। लेकिन इस देश...

शराब और बीयर 20% तक महंगी हो सकती है:ईरान जंग का असर, पैकेजिंग की लागत बढ़ी; कंपनियों ने राज्यों से दाम बढ़ाने की मांग की

May 7, 2026/
6:11 pm

शराब बनाने वाली कंपनियों ने राज्य सरकारों से शराब, बीयर और वाइन की कीमतें बढ़ाने की मांग की है। कंपनियों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

किडनी स्टोन का खतरा महिलाओं को ज्यादा होता है या पुरुषों को? इस बात में कितनी हकीकत, डॉक्टर से जानिए

authorimg

Last Updated:

Kidney Stone Risk Factors: किडनी स्टोन की परेशानी तेजी से बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इसका शिकार हो रहे हैं. डॉक्टर्स की मानें तो पुरुषों को किडनी स्टोन का रिस्क थोड़ा ज्यादा होता है, लेकिन महिलाएं भी इसकी चपेट में आ रही हैं. अगर लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान दिया जाए, तो किडनी स्टोन से बचा जा सकता है.

Zoom

किडनी स्टोन का खतरा पुरुषों को थोड़ा ज्यादा होता है, लेकिन महिलाएं भी इसका शिकार हो जाती हैं.

Kidney Stone Causes: जब हमारी किडनी में साल्ट इकट्ठा हो जाते हैं और बाहर नहीं निकल पाते हैं, तब ये स्टोन बन जाते हैं. किडनी स्टोन की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है. बड़ी संख्या में युवा इसका शिकार हो रहे हैं. खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान किडनी स्टोन की सबसे बड़ी वजह है. इसके कई अन्य रिस्क फैक्टर्स भी होते हैं. अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या किडनी स्टोन की समस्या पुरुषों को ज्यादा होती है या महिलाओं को? चलिए इस बारे में डॉक्टर से जान लेते हैं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ. अमरेंद्र पाठक ने News18 को बताया कि पुरुषों को महिलाओं की तुलना में किडनी स्टोन का रिस्क ज्यादा होता है. इसकी वजह उनकी शारीरिक संरचना और हार्मोनल बनावट है. पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन होता है, जो लिवर में ऑक्सालेट के उत्पादन को बढ़ावा दे सकता है. इससे स्टोन का जोखिम बढ़ता है. इसके अलावा पुरुष आमतौर पर हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं, जिसकी वजह से भी स्टोन बनने का खतरा बढ़ता है. हालांकि महिला और पुरुषों में यह अंतर बहुत ज्यादा नहीं होता है. उदाहरण के तौर पर अगर किडनी स्टोन के 1000 पेशेंट हैं, तो उनमें 550 पुरुष और 450 महिलाएं हो सकती हैं. आजकल महिलाएं भी किडनी स्टोन की चपेट में आ रही हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि आजकल महिला और पुरुष दोनों की लाइफस्टाइल बिगड़ गई है. लोग जमकर जंक फूड का सेवन कर रहे हैं और शुगरी ड्रिंक्स पी रहे हैं. इसकी वजह से किडनी स्टोन के मामले बढ़ रहे हैं. इसके अलावा मेनोपॉज के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी हो जाती है, जो आमतौर पर किडनी की रक्षा करता है. एस्ट्रोजन कम होने से पेशाब में कैल्शियम का स्तर बढ़ सकता है, जिससे पथरी का जोखिम बढ़ जाता है. भले ही महिलाओं को स्टोन का खतरा पुरुषों की तुलना में कम होता है, लेकिन महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) होने की आशंका बहुत अधिक होती है.

एक्सपर्ट के अनुसार चाहे आप पुरुष हों या महिला, किडनी स्टोन से बचने के उपाय एक जैसे हैं. किडनी स्टोन से बचने के लिए अपने खानपान में सुधार करें और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाएं. रोज 2 से 3 लीटर पानी पिएं, नमक का सेवन कम करें, नॉनवेज का सेवन कम करें और संतुलित मात्रा में कैल्शियम का सेवन करें. अगर आपको किडनी स्टोन के लक्षण नजर आएंगे, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच कराएं. वक्त रहते किडनी स्टोन का पता लग जाए, तो इसे दवाओं से बाहर निकाला जा सकता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket