Friday, 09 Oct 2026 | 05:55 AM

Trending :

EXCLUSIVE

आजकल कम उम्र में छाती के बाल क्यों हो जाते हैं सफेद? क्या होती है इसकी वजह, डॉक्टर से जानें कैसे करें बचाव

authorimg

Premature Greying of Body Hair: आजकल युवाओं के बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं. सिर और दाढ़ी के बाल ही नहीं, बल्कि कम उम्र में छाती के बाल भी सफेद होने लगे हैं. इसे मेडिकल भाषा में प्रीमेच्योर ग्रेइंग कहा जाता है. आमतौर पर 50-60 साल की उम्र के बाद लोगों पर यह सफेदी आती थी, लेकिन अब युवा इस समस्या से परेशान नजर आ रहे हैं. कई लोग मानते हैं कि छाती के बाल सफेद होना कोई बीमारी है, जबकि कुछ लोग इसे प्रीमेच्योर ग्रेइंग से जोड़ते हैं. अब सवाल है कि कम उम्र में छाती के बाल क्यों सफेद हो रहे हैं, इसकी क्या वजह है और इससे किस तरह बचा जा सकता है? चलिए इसके जवाब डॉक्टर से जान लेते हैं.

यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया कि हमारे बालों का काला रंग मेलानिन नामक पिगमेंट के कारण होता है. जब शरीर में इसकी कमी होने लगती है, तो बाल सफेद होने लगते हैं. यह पिगमेंट शरीर के सभी हिस्सों पर असर डालता है. इसकी वजह से सिर और दाढ़ी ही नहीं, बल्कि छाती के बाल भी सफेद होने लगते हैं. यह पिगमेंट कई कारणों से कम हो सकता है. इनमें विटामिन्स की कमी, अत्यधिक तनाव, खराब खानपान, जेनेटिक और हार्मोनल फैक्टर्स शामिल हो सकते हैं. हेल्थ चेकअप से सही वजह का पता लगाया जा सकता है.

छाती के बाल सफेद होने की बड़ी वजह

पोषक तत्वों की कमी : डॉक्टर ने बताया कि आजकल की डाइट में पोषक तत्वों की कमी सफेद बालों का एक बड़ा कारण है. विटामिन B12 की कमी से एनीमिया हो सकता है, जो सीधे तौर पर बालों के सफेद होने से जुड़ा है. शरीर में आयरन और कॉपर की कमी मेलानिन के उत्पादन को प्रभावित करती है. इसकी कमी बालों की रंगत छीन लेती है.

खराब लाइफस्टाइल और स्मोकिंग : बीड़ी-सिगरेट पीने से हमारी ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे बालों के फॉलिकल्स तक सही मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं. इसकी वजह से बाल सफेद होने लगते हैं. स्मोकिंग करने वालों में समय से पहले बाल सफेद होने का खतरा अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

क्रोनिक स्ट्रेस : अगर आप लंबे समय से तनाव से जूझ रहे हैं, तो इससे आपके बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं. तनाव केवल दिमाग को ही नहीं, बल्कि शरीर के सेल्स को भी प्रभावित करता है. स्ट्रेस की वजह से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, जो मेलानोसाइट्स यानी मेलानिन बनाने वाले सेल्स को नुकसान पहुंचाता है.

हार्मोनल असंतुलन : शरीर में अगर हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाए, तो इससे भी सफेद बालों की समस्या पैदा हो सकती है. थायराइड की समस्या या शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में बदलाव भी छाती के बालों के सफेद होने का कारण बन सकता है. अगर आपको हार्मोनल समस्या है, तो इससे आपके बालों का रंग बुरी तरह प्रभावित हो सकता है.

जेनेटिक्स : अगर आपके परिवार में पिता या दादा को कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या रही है, तो आपके साथ भी ऐसा होने की संभावना बढ़ जाती है. यह आपके DNA में होता है और इसे रोकना थोड़ा मुश्किल होता है. हालांकि आप सही डाइट और लाइफस्टाइल अपनाएं, तो इसे रोकने में मदद मिल सकती है.

सफेद बालों से बचाव कैसे करें?

डॉक्टर युगर राजपूत के अनुसार सफेद हो चुके बालों को प्राकृतिक रूप से वापस काला करना मुश्किल है, लेकिन इस प्रक्रिया को धीमा जरूर किया जा सकता है. अपनी डाइट में अंडा, मशरूम, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स और डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल करें, ताकि विटामिन B12 और जिंक की पूर्ति हो सके. आप स्मोकिंग बंद कर दें. यह न केवल आपके फेफड़ों बल्कि आपके लुक्स के लिए भी जरूरी है. योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि स्ट्रेस कम हो. रात में 7-8 घंटे की नींद लेना भी जरूरी है. छाती के बालों पर हार्श साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि इनमें मौजूद सल्फेट बालों को डैमेज कर सकते हैं. अगर आपके बाल बहुत तेजी से सफेद हो रहे हैं और साथ में कमजोरी या थकान महसूस होती है, तो एक बार डर्मेटोलॉजिस्ट से जरूर मिलें. वे ब्लड टेस्ट के जरिए सही वजह का पता लगाकर ट्रीटमेंट कर सकते हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ask search icon

May 20, 2026/
6:19 pm

Last Updated:May 20, 2026, 18:19 IST गर्मी के मौसम में बाजारों में जामुन की बहार शुरू हो चुकी है. स्वाद...

जयपुर पहुंची 'मुन्ना माइकल' की एक्ट्रेस निधी अग्रवाल:एयरपोर्ट पर फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं एक्ट्रेस

August 26, 2026/
4:15 pm

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री निधि अग्रवाल बुधवार को जयपुर पहुंचीं। वह शहर में...

authorimg

May 4, 2026/
4:50 pm

Last Updated:May 04, 2026, 16:50 IST Agra News: भीषण गर्मी के प्रकोप से आगरा के लोगों का जीना मुश्किल हो...

स्कूलों में पढ़ाया जा रहा गणित असल जिंदगी में फेल:गणना के बजाय डेटा-रीजनिंग पर फोकस बढ़ाएं, सेहत से लेकर निवेश तक में होंगे सफल

May 9, 2026/
5:08 pm

गणित का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के जेहन में स्कूल के दिनों की वे डरावनी यादें ताजा हो जाती...

authorimg

February 5, 2026/
5:50 pm

होमताजा खबरDelhi नाम- चमन, काम- रिक्शा चालकों से मोबाइल लूटना, ऐसे रगड़ दिया दिल्ली पुलिस Last Updated:February 05, 2026, 17:50...

Bhopal NEET UG Exam Cancelled

May 12, 2026/
2:34 pm

भोपाल5 मिनट पहले कॉपी लिंक भोपाल में NSUI ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। देश की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आजकल कम उम्र में छाती के बाल क्यों हो जाते हैं सफेद? क्या होती है इसकी वजह, डॉक्टर से जानें कैसे करें बचाव

authorimg

Premature Greying of Body Hair: आजकल युवाओं के बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं. सिर और दाढ़ी के बाल ही नहीं, बल्कि कम उम्र में छाती के बाल भी सफेद होने लगे हैं. इसे मेडिकल भाषा में प्रीमेच्योर ग्रेइंग कहा जाता है. आमतौर पर 50-60 साल की उम्र के बाद लोगों पर यह सफेदी आती थी, लेकिन अब युवा इस समस्या से परेशान नजर आ रहे हैं. कई लोग मानते हैं कि छाती के बाल सफेद होना कोई बीमारी है, जबकि कुछ लोग इसे प्रीमेच्योर ग्रेइंग से जोड़ते हैं. अब सवाल है कि कम उम्र में छाती के बाल क्यों सफेद हो रहे हैं, इसकी क्या वजह है और इससे किस तरह बचा जा सकता है? चलिए इसके जवाब डॉक्टर से जान लेते हैं.

यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया कि हमारे बालों का काला रंग मेलानिन नामक पिगमेंट के कारण होता है. जब शरीर में इसकी कमी होने लगती है, तो बाल सफेद होने लगते हैं. यह पिगमेंट शरीर के सभी हिस्सों पर असर डालता है. इसकी वजह से सिर और दाढ़ी ही नहीं, बल्कि छाती के बाल भी सफेद होने लगते हैं. यह पिगमेंट कई कारणों से कम हो सकता है. इनमें विटामिन्स की कमी, अत्यधिक तनाव, खराब खानपान, जेनेटिक और हार्मोनल फैक्टर्स शामिल हो सकते हैं. हेल्थ चेकअप से सही वजह का पता लगाया जा सकता है.

छाती के बाल सफेद होने की बड़ी वजह

पोषक तत्वों की कमी : डॉक्टर ने बताया कि आजकल की डाइट में पोषक तत्वों की कमी सफेद बालों का एक बड़ा कारण है. विटामिन B12 की कमी से एनीमिया हो सकता है, जो सीधे तौर पर बालों के सफेद होने से जुड़ा है. शरीर में आयरन और कॉपर की कमी मेलानिन के उत्पादन को प्रभावित करती है. इसकी कमी बालों की रंगत छीन लेती है.

खराब लाइफस्टाइल और स्मोकिंग : बीड़ी-सिगरेट पीने से हमारी ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे बालों के फॉलिकल्स तक सही मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते हैं. इसकी वजह से बाल सफेद होने लगते हैं. स्मोकिंग करने वालों में समय से पहले बाल सफेद होने का खतरा अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

क्रोनिक स्ट्रेस : अगर आप लंबे समय से तनाव से जूझ रहे हैं, तो इससे आपके बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं. तनाव केवल दिमाग को ही नहीं, बल्कि शरीर के सेल्स को भी प्रभावित करता है. स्ट्रेस की वजह से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, जो मेलानोसाइट्स यानी मेलानिन बनाने वाले सेल्स को नुकसान पहुंचाता है.

हार्मोनल असंतुलन : शरीर में अगर हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाए, तो इससे भी सफेद बालों की समस्या पैदा हो सकती है. थायराइड की समस्या या शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में बदलाव भी छाती के बालों के सफेद होने का कारण बन सकता है. अगर आपको हार्मोनल समस्या है, तो इससे आपके बालों का रंग बुरी तरह प्रभावित हो सकता है.

जेनेटिक्स : अगर आपके परिवार में पिता या दादा को कम उम्र में बाल सफेद होने की समस्या रही है, तो आपके साथ भी ऐसा होने की संभावना बढ़ जाती है. यह आपके DNA में होता है और इसे रोकना थोड़ा मुश्किल होता है. हालांकि आप सही डाइट और लाइफस्टाइल अपनाएं, तो इसे रोकने में मदद मिल सकती है.

सफेद बालों से बचाव कैसे करें?

डॉक्टर युगर राजपूत के अनुसार सफेद हो चुके बालों को प्राकृतिक रूप से वापस काला करना मुश्किल है, लेकिन इस प्रक्रिया को धीमा जरूर किया जा सकता है. अपनी डाइट में अंडा, मशरूम, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स और डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल करें, ताकि विटामिन B12 और जिंक की पूर्ति हो सके. आप स्मोकिंग बंद कर दें. यह न केवल आपके फेफड़ों बल्कि आपके लुक्स के लिए भी जरूरी है. योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि स्ट्रेस कम हो. रात में 7-8 घंटे की नींद लेना भी जरूरी है. छाती के बालों पर हार्श साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि इनमें मौजूद सल्फेट बालों को डैमेज कर सकते हैं. अगर आपके बाल बहुत तेजी से सफेद हो रहे हैं और साथ में कमजोरी या थकान महसूस होती है, तो एक बार डर्मेटोलॉजिस्ट से जरूर मिलें. वे ब्लड टेस्ट के जरिए सही वजह का पता लगाकर ट्रीटमेंट कर सकते हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket